Uncategorized

फलों की पसंद से आपकी पहचान

“फलों की पसंद से आपकी पहचान, क्या आप जानते हैं कि अपनी राशि के अनुकूल फल खाने से आपके गुण, व्यक्तित्व, प्रकृति तक की पहचान होती है, वैसे देवी देवताओं आदि को ऋतु फलों के अलावा कुछ फल विशेष प्रिय होते हैं, जब हनुमान को अशोक वाटिका में सीता ने फल खाने की अनुमति दी तब उन्हें पाईनेपल इतना स्वादिष्ट लगा कि पहले उसे पेट भर कर खाया, तब से माना जाता है कि इन्हें केला, पपीता, अनार, सेब के साथ प्रसाद रूप में अर्पण के लिए पाईनेपल सर्वाधिक प्रिय है तो देवाधिदेव भगवान शिव को धतूरा, गाजर, केला और बेर पसंद है, देवी लक्ष्मी को गन्ना भेंट करने के बाद उसकी मिठास अधिक बढ़ जाती है, साथ ही सीताफल, अनार और बेर लक्ष्मी जी के प्रिय फल हैं, शुभता का प्रतीक नारियल यानी श्रीफल सभी मांगलिक अवसरों पर विशेष महत्व रखता है, हनुमान जी तो बाल्यकाल से ही फलों को खाने में सर्वाग्रणी रहे, इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि इन्होंने उस उम्र में सूर्य को लाल रंग का स्वादिष्ट फल (सेब) समझ कर मुंह में ही रख लिया था।

क्या आप जानते हैं कि किस समय कौनसे फल खाने चाहिए ? तो जानिए…….

तरबूजः- 90ः पानी होने के कारण यह ब्लड प्रेशर नाॅर्मल रखने में मदद करता है, इसमें विटामिन सी तथा काॅपर होता है, जिससे ट्श्यिू रिपेयर में सहायता मिलती है।

पाईनेपल:- एंटीआॅक्सिडेंट, मैगनीज और विटामीन जैसे खनिजों से भरपूर होने के चलते यह पाचन क्रिया को आसान और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

केलाः- इसमें पाॅटेशियम होने के चलते इसका सेवन ह्नदय संबंधी बीमारियों से बचाता है।

अंगूर:- पाॅटेशियम, एंटीआॅक्सिडेंट और विटामिन सी होने के कारण अंगूर का सेवन अस्थमा, माईग्रेन, किडनी जैसी समस्याओं से दूर रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

चीकू:- फाईबर, आयरन, काॅपर, विटामिन सी तथा पेंटोथेनिक एसिड होने के कारण यह आँखों की रोशनी के साथ त्वचा के लिए भी अच्छा है।

आम:- फाईबर और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने के कारण पाचन प्रक्रिया और हड्डियों को बेहतर रखने में मदद करता है।

सेबः- इसमें प्रोटिन, डायट्री फायबर, एंटीआॅक्सिडेंट होने के कारण कैंसर, हायपरटेंशन, डाॅयबिटीज, और ह्नदय रोगों से बचाता हैं।

अब जाने आप किस राशि के हैं, और कौनसे फल का सेवन करना चाहिए, क्योंकि आपकी पसंद का फल आपके व्यक्तित्व, प्रकृति, आंतरिक और बाहरी रूपों को दर्शाएगा।

इस बात को सभी जानते है कि फल हमारे बेहतर स्वास्थ्य के लिए कितने जरूरी होते है। फलों के सेवन से हमें लम्बी आयु के साथ-साथ खुबसूरती भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते है कि हमारे नवग्रह और एस्ट्रोलोजी के अनुसार कौनसी राशि वाले व्यक्ति को कौनसा फल खाने से सुख-समृद्धि व अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है।

आप मेष राशि के हैं, ग्रह स्वामी मंगल है, तो आपको सेब का सेवन करना चाहिए। आप स्पष्टवादी, मितव्ययी, सकारात्मक दृष्टि वालें हैं, आपकी राशि वृषभ है, ग्रह स्वामी शुक्र है तो आपको केला का सेवन करना चाहिए। आप स्वभाव से कोमल सभ्य और दयाभाव है लेकिन कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा जाता है। आप मिथुन राशि के हैं, तो ग्रह स्वामी बुध है और आपको अंगूर का सेवन करना चाहिए। आप विनम्र होने के साथ-साथ थोड़े गुस्से वाले भी हैं, सुदंरता, प्रेम के प्रति अधिक आकर्षित रहते हैं, यदि आप कर्क राशि के हैं तो ग्रह स्वामी चन्द्र है तो आपको चेरी का सेवन करना चाहिए। आपको जीवन में उतना आनंद उपलब्ध नहीं होगा जितना की आप चाहते हैं, आप समझदार और अच्छी कल्पना शक्ति वाले हैं। आप सिंह राशि के हैं, ग्रह स्वामी सूर्य हैं, तो आपको नारियल का सेवन करना चाहिए। स्वभाव से आप गंभीर और चिंतनशील हैं। यदि आपकी राशि कन्या है एवं ग्रह स्वामी बुध है, तो आपको सीताफल का सेवन करना चाहिए। आप विनम्र होने के साथ-साथ थोड़े महत्वकांक्षी और उतावले भी हैं। आप तुला राशि के हैं तो ग्रह स्वामी शुक्र है, आपको आम का सेवन करना चाहिए। आप विश्वसनीय व्यक्तित्व वाले हैं। आप परिस्थितियों को नियंत्रित करने में सक्षम हैं। आपकी राशि वृश्चिक है, ग्रह स्वामी मंगल है, आपको संतरे का सेवन करना चाहिए। आप कड़े मेहनती, विवेकी और दृढ़ निश्चयी है। आपकी राशि धनु है, ग्रह स्वामी गुरू है, आपको पपीते का सेवन करना चाहिए। हाथ में लिए काम को पूरा करना आपको अच्छा लगता है, आपकी राशि मकर है तो ग्रहस्वामी शनि है, आपको आडू का सेवन करना चाहिए। आप निष्कपट, स्पष्टवादी और मिलनसार प्रकृति के हैं साथ ही आत्मनिर्भर महत्वाकांक्षी और तीव्र उत्कंठा वाले भी हैं, आप कुंभ राशि के हैं, ग्रह स्वामी शनि हैं, आपको नाशपति का सेवन करना चाहिए। आप काम करते समय विचलित असहज हो जाते है। आपकी राशि मीन है तो ग्रह स्वामी गुरू है, आपको अनानास का सेवन करना चाहिए। आपमें कार्य करने, शीघ्रता से नया कदम उठाने की क्षमता, ईमानदार, समझदार और मिलनसारी का गुण है।

Back to list