Leo Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम बढेगा।
- बिजनेस के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिस पार्टी से मिलने जा रहे हैं उसको पहले से सूचित करना न भूलें।
- बिजनेसमैन को बिजनेस में सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना चाहिए, केवल पैसा कमाना ही काफी नहीं है।
- सामाजिक स्तर पर आपका हेल्पिंग रवैया बिजनेसमैन को मार्केट में एक हेल्पिंग हीरो के रूप दिखाएगा।
- यदि कहीं वाद विवाद हो रहा हो, तो एंप्लॉयड पर्सन के उससे दूर रहने में ही भलाई है, बीच बचाव में वह फंस सकते हैं।
- एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के मामले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है, जो आगे चल कर आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा।
- कामकाज में आ रही प्रॉब्लम दूर हो सकती है, लेकिन ऑफिस में अपोजिट जेंडर से बातचीत करते समय पॉलाइट नेचर रखें।
- फैमिली के बड़े डिसिजन आसानी से ले पाएंगे।
- र्स्पोट्स पर्सन अपनी डाइट का प्रॉपर ध्यान रखें।
- लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 1
Namakshar
*6 सितंबर से 12 सितंबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग फेस्टिव सीजन की तैयारियों, घर की साज-सज्जा और फैमिली सेलिब्रेशन के साथ होगी। मैरिड लाइफ में तालमेल बहुत शानदार रहेगा और दंपत्ति को संतान सुख की खुशखबरी मिल सकती है। जिन लोगों की हाल ही में सगाई टूटने के कारण तनाव था, उन्हें कोई बहुत ही मैच्योर और सूटेबल लाइफ पार्टनर का रिश्ता मिलेगा, जिससे पुरानी यादें पीछे छूट जाएंगी। बिजनेस के नजरिए से यह हफ्ता ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहेगा। पैतृक व्यापारी अपने पुराने बिजनेस मॉडल को डिजिटल रूप देकर नया आउटलेट लॉन्च कर सकते हैं। बैंक लोन की फाइल जो रुकी हुई थी, वह सीनियर ऑफिसर्स के दखल से क्लियर होगी। किसी भी तरह का सरकारी नोटिस आने पर पैनिक न हों, कानूनी सलाह से मामला पूरी तरह आपके पक्ष में रहेगा। एंप्लॉयड पर्सन के लिए यह हफ्ता अचीवमेंट्स से भरा है। सेल्स और मार्केटिंग पर्सन अपने टफ से टफ मंथली और इयरली टारगेट्स को समय पर कंप्लीट करके कंपनी में अपनी अलग पहचान बनाएंगे। स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट्स और प्लेयर्स का किसी नेशनल या स्टेट लेवल टीम/इवेंट में सेलेक्शन पक्का है। पॉलिटिकल और सोशल वर्क में आपका प्रभाव बढ़ेगा। हेल्थ सुपर-फिट रहेगी और छोटी-मोटी ट्रैवलिंग बिजनेस के नए दरवाजे खोलेगी।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सिंह राशि – सितम्बर माह का राशिफल
- 1, 2, 14, 15, 21, 22, 23 तारीख को व 06 सितम्बर तक बुध आपकी राशि में रहते सातवीं दृष्टि 7th हाउस पर होने से बिजनेसमैन को अपने न्यू प्रॉडक्ट की लॉचिंग से पहले उसका कंटेंट स्ट्रांग करना होगा उसकी कंटेंट मार्केटिंग करें, लाइक ब्लॉग, वीडियो एंड आर्टिकल्स के माध्यम से उसकी हाइप बढ़ाए जिससे आप कस्टमर को अट्रैक्ट कर सकें।
- 07 से 25 सितम्बर तक बुध गुरू का 3-11 का सम्बध होने से Tour And Travel And Entertainment Industries में अब तक जो धीमी गति से Progress हो रही थी उसमें तेजी आएगी।
- 26 सितम्बर से 3rd हाउस में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग होने से Business में Financially स्ट्रोग रहेंगे और Market Value में इजाफा हो सकता है।
- 10th हाउस के लॉर्ड शुक्र 02 सितम्बर से 3rd हाउस में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे काम के सिलसिले में Local पोलिटिशन से Meeting होगी, जो आगे दोस्ती में बदल जाएगी-अपने Thoughts Clear रखें ताकि काम में Positive रहेंगे।
- 17 सितम्बर तक मंगल 11th हाउस में रहते 7th हाउस से नवम-पंचम सम्बध होने से Communication Skills को Effective And Impressive बनाएगा जिससे आपकी सोशियल ईमेज एक लिडर के रूप में क्वालिटी के साथ Present होगी।
- 17 सितम्बर से सूर्य 2nd हाउस में रहते 6th व 10th हाउस से नवम-पंचम सम्बध होने से एंप्लॉयड पर्सन को पिछली समस्याओं से निजात दिलाएगा, न्यू एनर्जी के साथ अपने टारगेट को प्राप्त करने के लिए समर्पण के साथ लग जाएंगे।
- शुक्र 3rd हाउस में रहते शनि से षडाष्टक सम्बध होने से Life Partner से कोई Legal Complication हो सकता
है। Family Matter Family में Solve हो अच्छी बात है, आपसी Misunderstanding दूर करके एक नई जिंदगी जी सकते है। - आपकी Younger Sibling के प्रति Responsibility बढ़ेगी उनकी किसी Mistake से आप Disturb रहेंगे। आप उन्हें Right Direction में Guide कर सकते है।
- शुक्र 11 सितम्बर से महिने के अंत तक स्वाति नक्षत्र रहेंगे जिससे फैमिली एंड समाज में आप अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम प्राप्त कर सकेंगे आपके परिणाम अन्य को भी प्रोत्साहित करेगा।
- 17 सितम्बर से सूर्य 2nd हाउस में रहते शनि से दृष्टि होने से लॉ स्टूडेंट्स अच्छा Placement पा सकते है, Judicially Department में Higher Post पर चयन हो सकता है, Proper Research करके Opportunity को Achievement में बदलने का समय दीजिए।
- 13 से 27 सितम्बर तक सूर्य खुद के उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगे जिससे कुछ-कुछ समय के लिए थोड़ा बहुत कमजोर रहेगा लेकिन अधिकांश समय अच्छे परिणाम देना चाहेगा, यही कारण है कि आप शिक्षा के मामले में काफी अच्छा कर सकते हैं।
- 16 सितम्बर तक आपकी राशि में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष व 7, 8, 9 सितम्बर को बारवां चन्द्रमा, 16, 17, 18 सितम्बर को चौथा चन्द्रमा व 26, 27 सितम्बर को आठवां चन्द्रमा होने से लाईफ पार्टनर की हैल्थ विशेष रूप से Nervous System संबंधी कोई प्रोब्लम खड़ी कर सकता है, ट्राईम से पहले चेकअप करवाना आपकी समझदारी रहेगी।
-: उपाय :-
04 सितम्बर कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण का गंगाजल में चंदन, इत्र, दही मिलाकर अभिषेक करें फिर उन्हें पीताम्बर, मोर पंख अर्पित कर बेसन के लड्डू का भोग लगाकर लाल मोती माला से ॐ क्लीं ह्रीं श्रीं गोविंदाय नमः मंत्र का जाप करें।
08 सितम्बर बछबारस पर- गाय को गुड़ और चना दान करें। बछड़े के गले में पीले धागे से रक्षा सूत्र बांधें। ॐ श्री गोवत्साय नमः का जाप करें।
14 सितम्बर गणेश चतुर्थी पर गणेशजी को मोदक व हरे मुंग अर्पित करते हुए ऊँ हूं ग्रीं हूं गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा मंत्र का जाप करें साथ ही गणपतिअर्थवशी का पाठ करें।
26 सितम्बर श्राद्ध पक्ष प्रारम्भ पर-तांबे के लोटे से जल, लाल चंदन, तिल मिलाकर पिपल के पेड़ में अर्पित करते हुए पितृ देवाय नमः मंत्र का जाप करें। ब्राह्मण को हलवा, पूरी, खीर का भोजन करवाए व उनका आशीर्वाद ले।
सिंह राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि अष्टम भाव मीन राशि में रहेंगे 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु एकादश भाव मिथुन राशि में, 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरु द्वादश भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू एकादश भाव मिथुन राशि में रहेंगे व 18 मई से राहु सप्तम भाव कुंभ राशि में व केतु आपकी राशि सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि सप्तम भाव में स्वगृही होकर शश योग बनाएंगे जिससे अपने हुनर, वेस्ट एफर्ट्स और एक्सपिरियंस का काम लेने पर भी आपको पिछले साल जैसा सेटिस्फेक्शन बिजनस और वेत्थ में इस साल शायद ना मिले।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप यदि अनुभवी व्यापारी हैं तो आपको अपनी बिजनस स्ट्रीम और सीजन के हिसाब से महसूस हो जाएगा कि कितना बिजनस होने वाला है।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से मीडिया एजुकेशन, कॉस्ट्यूम एंड क्लोदिंग, फैशन, एनिमेशन इवेंट मैनेजमेंट, कॉरियोग्राफी रिलेटेड बिजनस में औरों से कुछ बेहतर परफॉर्मेंस रह सकती है. पर दोगुनी मेहनत करनी होगी दोस्त ।
- 06 से 22 जून तक बुध एकादश भाव में व 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध धन भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे बिजनस पर्सन्स के लिए फाइनेंशियल मामलों में धन अर्जित करने के लिए पूरे वर्ष कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। तभी कामयाबी प्राप्त होगी ।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक सप्तम भाव के लॉर्ड शनि अष्टम भाव में वक्री रहेंगे जिससे कहीं भी धन इन्वेस्ट करने से पहले कई बार सोच विचार कर ही डिसीजन लें। वेवजह के निवेश से भी सावधान रहें। आपको साल के अंत के महीनों में अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है।
- कोई भी नया स्टार्ट 15 मार्च से 07 अप्रैल, 18 जुलाई से 11 अगस्त व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक करना ऑसपिशियस और प्रॉफिटेबल रिजल्ट देने वाला रह सकता है।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 27 जनवरी से 31 मई तक दशम भाव के लॉर्ड शुक्र अष्टम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे जॉब और प्रॉफेशन में इस नए साल में आप भाग्यशाली कम लेकिन पुरूषार्थी अधिक रहेंगे, जो आपके स्वाभिमान को बढ़ाने वाला रहेगा।
- 29 मार्च से शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर होने से अपने बॉस को कुछ कर दिखाने में कामयाब होंगे. जिससे आपके सीनियर आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ाएंगे।
- 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य अष्टम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव व दशम भाव से 3 – 11 का सम्बध रहेगा जिससे जो लोग इस वर्ष सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है, वशतें प्रयास भरसक रहे। काम काज और करियर के दृष्टिकोण से सुखद रहने वाला साल बनाना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत के लिए कमर कस लीजिए।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे जॉब और प्रॉफेशन इस वर्ष आपको डेडीकेशन और हार्डवर्क काम में दिखने ही होंगे, जिससे आपके काम में प्रॉफिट के साथ इंकम की भी बढ़ोतरी हो सके। भाग्य से अधिक पुरुषार्थ के बल पर ही आपके काम बनेंगे।
- 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक मंगल चतुर्थ भाव में रूचक योग बनाकर विराजित रहेंगे जिससे सेल्फ एम्प्लॉइड, परी लांसर्स जॉब क्लास, विजनस पर्सनल्स कठोर मेहनत करके ही इस साल कुछ हद तक फेवरेबल रिजल्ट पा सकते हैं। सेल्स और सर्विस, वेबसाइट डिजाइनिंग, मार्केटिंग रिलेटेड फिल्ड्स में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का एक अलग जोश आएगा और आपको प्रशंसा मिलेगी।
- लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 फरवरी से 06 मई तक 06 जून से 28 जुलाई तक व 02 से 26 नवम्बर तक शुरूआत करें बढ़िया रहेगा।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू दशम भाव में वक्री रहेंगे जिससे रिश्ते नाते, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से साल शुरुआत में कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। लड़ाई-झगड़े बढ़ने की पॉसिबिलिटीज है लेकिन सभी मेम्बर्स आपस में बैठकर बातचीत के द्वारा समस्या का हल निकाल लेंगे।
- 29 मार्च से 17 मई तक सप्तम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे परिवार में खर्च अधिक बढ़ने से मेंटल डिस्टबेंस बना रहेगा। परिवार पर आपका प्रभाव कम रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में कैपेबल नहीं रह पाएंगे। आपकी बात का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है परिवार को भी बिखराव की तरफ ले जाए।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से वैवाहिक लोगों के बीच इस वर्ष आप दोनों के बीच में तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से सिर्फ गलतफहमी हो सकती है। अफवाहों पर अगर ध्यान नहीं देंगे तो जीवन साथी के साथ, गाड़ी पटरी पर चलती रहेगी।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे यदि आप अकेले हैं तो आस-पास आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति आएगा। आप शीघ्र ही अपने प्रेम का इजहार उनसे कर देना ।
- सभी के साथ कोई खास पल बीताने हो जिनसे प्रेम और प्रगाढ़ता वाले तो साल की 12 फरवरी से 14 मार्च तक. 02 अप्रैल से 06 जून तक 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक यह तारीखें अति शुभ फलदायक लग रही है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक व 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर पंचम भाव से षडाष्टक दोष बनाएगे जिससे स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए कभी खुशी कभी गम वाली स्थिति इस पूरे साल में बनी रह सकती है। हालांकि, सामान्य पढ़ाई के लिहाज से पिछले साल की तुलना में कुछ ठीक रह सकता है।
- 29 मार्च से शनि की दशवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से बोर्ड एग्जाम के लिए बढ़िया प्रिपरेशन कर सकेंगे पर कुछ हैल्थ इश्यूज हो सकते हैं, सलाह है कि आप अपने हैल्थ का पूरा ख्याल रखें। शिक्षा के लिए ये साल विशेष सफलतादायक तो नहीं रहने वाला है, पर आप आत्मविश्वास से पूरी तरह लबरेज रहेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु एकादश भाव में रहेंगे जिससे आपकी क्रियेटिविटी काफी हाई लेवल पर रहेगी जो कि आपको अपनी स्ट्रीम में बहुत चमका सकती हैं। आप सब जानते हैं कि आपकी भैंस कितने पानी में हैं।
- स्पोर्ट्स से जुड़े लोग करियर में इस साल कुछ खास नहीं कर सकेंगे। किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हो तो आप अपना फोर्म 12 फरवरी से 14 मार्च तक 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू पंचम भाव के लॉर्ड गुरू द्वादश भाव में रहेंगे जिससे आपको इस साल ये हर वक्त याद रखना ही चाहिए कि चाहे कम्पिटिटिव एग्जाम्स हों या स्कूल के इम्तिहान में सक्सेस की गारंटी आपकी मेहनत ही दे सकती है।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक मंगल द्वादश भाव में व 21 जनवरी से 23 फरवरी तक एकादश भाव में वक्री रहेंगे जिससे साल के आरंभ के दो-तीन महीने सामान्य से कम अच्छी सेहत और यात्रा से पहले का कम कॉन्फिडेंस और टालमटोल आपके इस साल को बिलो एवरेज रख सकता है।
- 29 मार्च से शनि अष्टम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव से 3/11 का संबंध रहेगा जिससे हैल्थ के नजरिए से इस साल कुछ खर्चा अधिक हो सकता है हालांकि आपका स्वास्थ्य इस वर्ष पहले से बेहतर रहेगा और पुरानी बीमारी से भी निजात मिलेगी पर पूरे परिवार की दृष्टि से देखें तो डॉक्टर और दवाइयों से काम पड़ता ही रहेगा।
- 29 मार्च से 17 मई तक अष्टम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे माता-पिता या संतान के अत्यधिक बीमार होने की संभावनाएं बन रही हैं। आप पूरे साल अपनी फिटनेस को बढ़िया बनाने के लिए प्रयास करते नजर आएंगे, जोकि हैल्थ कॉन्शियस होना दिखाता है, पर यह जरूरी है कि आपके प्रयास सही दिशा में हो, उचित हों।
- 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 29 मार्च से 13 जुलाई तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक आप जो भी यात्रा करेंगे, चाहे वो बिजनस के लिहाज से हो, पढ़ाई-लिखाई के लिए हो, एग्जाम्स देने के लिए हो या फिर परिवार के साथ हो, प्रॉफिटेबल और फेवरेबल प्रूव हो सकता है।
-: उपाय :-
- तांबे के लौटे में शुद्ध जल, कुमकुम, रोली, अक्षत और गेहूं के दाने मिश्रित कर ॐ घृणिः सूर्याय नमः’ मंत्र बोलते हुए सूर्यदेव रोजाना अर्घ्य दें।
- घर में सूर्य यंत्र की स्थापना कर नित्य धूप दीप कर, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
- हर रविवार का व्रत करें, बिना नमक का भोजन करें। गेहूं, गुड़, ताम्रपात्र स्वर्ण, तिल आदि का दान करना हितकर रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा और लाल
- भाग्यशाली धातुः सोना, पीतल और तांबा
- भाग्यशाली नम्बर: 1, 5, 9, 10, 32