Libra Horoscope Forecast
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिक ज्ञान बढेगा।
डे स्टार्टिंग तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और उसकी परिक्रमा करें।
होलसेल और रिटेल बिजनेस में आज आपकी कोई बड़ी रणनीतिक योजना सफल होगी, जिससे मुनाफे का ग्राफ तेजी से ऊपर जाएगा।
बैंक लोन, टैक्स या किसी पुराने सरकारी नोटिस का मामला आज आपके पक्ष में सुलझ जाएगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
आपकी मजबूत सप्लाई चेन और क्लाइंट रिटेंशन की बदौलत आज मार्केट में आपकी री-ब्रांडिंग को जबरदस्त सराहना मिलेगी।
ऑफिस वर्कप्लेस पर आज आपकी डेटा एनालिसिस और अपस्किलिंग की क्षमता देखकर आपके बॉस और सीनियर्स बेहद प्रभावित होंगे।
न्यू एंप्लॉयड पर्सन को आज अपने ऑफिस में एक बहुत ही दोस्ताना, सकारात्मक और मार्गदर्शक माहौल मिलेगा, जिससे वे सहज होंगे।
आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।
संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 3
Namakshar
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग बैंक लोन और फाइनेंशियल मैटर्स को देखते हुए घर के रिनोवेशन और डेकोरेशन की प्लानिंग बनाने के लिए बेस्ट है। कोई भी डिसीजन बहुत ही सोच-विचार करके लें और किसी एक्सपीरियर्स्ड पर्सन से गाइडेंस जरूर लें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले बाद में चेंज करने पड़ सकते हैं। गैर-जरूरी खर्चों पर फुल स्टॉप लगाना बहुत जरूरी है ताकि आपकी फाइनेंशियल कंडीशन बैलेंस रहे। आप अपने किसी खास टैलेंट को निखारने की कोशिश करेंगे, जिससे आपकी पहचान लोगों के सामने आएगी। बिजनेसमैन को कुछ प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती हैं, लेकिन एक्सपीरियर्स्ड लोगों की हेल्प से रास्ते आसान हो जाएंगे। एम्प्लॉयड पर्सन्स के ऊपर काम का प्रेशर बढ़ने से थोड़ा स्ट्रेस रहेगा, बेहतर होगा कि अपना काम साथियों के साथ शेयर कर लें। मिड वीक में फैमिली का एटमॉस्फियर बहुत सुखद रहेगा और घर में कोई मांगलिक कार्य बनने की योजना बनेगी। वीकेंड पर लव रिलेशन और ज्यादा स्ट्रांग होंगे। हेल्थ के मामले में किसी बात को लेकर सिर दर्द और मेंटल स्ट्रेस रह सकता है, इसलिए योगा और मेडिटेशन पर ध्यान दें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
तुला राशि अक्टूबर 2026 माह का राशिफल
- 8th हाउस के लॉर्ड शुक्र आपकी राशि स्वगृही होकर मालव्य योग बनाकर सातवीं दृष्टि 7th हाउस पर होने से फॉरेन बिजनेसमैन, क्लॉथ, फैशन एस्सेसरीज और आर्टिफिशिअल ज्वेलरी स्ट्रीम के व्यापारियों को अप्रत्याशित धन लाभ होगा। लेकिन 24 अक्टूबर बिजनस के कारक बुध आपकी राशि में वक्री होगे जिससे इस समय पैसों को लेकर कोई काम रूक सकता है।
- आपकी राशि से 10th हाउस में मंगल-गुरू का होने से अमलकीर्ति योग बन रहा है जिससे होलसेलर एंड रिटेलर बिजनेसमैन सेल्स में फ्लैश डिस्काउंट्स, सोशल मीडिया ट्रिक्स से अपने प्रॉफिट मार्जिन को डबल कर सकते हैं।
- 5, 6, 11, 12, 13, 26, 27 तारीख को फूड, इलेक्ट्रॉनिक्स और रियल एस्टेट क्षेत्र में न्यू आउटलेट ओपन करने और बैंक लोन स्वीकृति में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
- 11, 12, 13 तारीख को चन्द्रमा आपकी राशि में शुक्र के साथ विराजित होने से कलात्मक योग बन रहा है जिससे नए मकान या प्रॉपर्टी की खरीद तथा गृहप्रवेश के उत्तम योग बनेंगे।
- 16 अक्टूबर तक सूर्य 12th हाउस में रहते सातवीं दृष्टि 12th हाउस पर होने से मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पर टारगेट कम्पलीट करने का शुरुआती दबाव जरूर रहेगा, पर मंथ एंड डोने से पहले लक्ष्य हासिल होने की बड़ी खुशी मिलेगी।
- 17 अक्टूबर तक 6th व 11th हाउस के लॉर्ड मंगल पुष्य नक्षत्र में रहेगे जिससे कॉर्पोरेट एचआर एडमिन एंड टेक जॉब स्ट्रीम के लोगों के लिए प्रमोशन के योग हैं।
- 17 अक्टूबर से 11th हाउस के लॉर्ड सूर्य आपकी राशि में नीच के होकर विराजित रहेगे जिससे ऑफिस पॉलिटिक्स आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी. इच्छित जगह पर ट्रांसफर और सैलरी डाइक का अप्रूवल लेटर मिलेगा।
- शनि-केतु का षडाष्टक सम्बध होने से BANK, BSF, SSB, CRPF, SSC स्टूडेंट्स या स्पोर्ट्स पर्सन के लिए बड़ी प्रतियोगिता की सिलेवशन लिस्ट में पॉलिटिक्स के कारण रुकावट आ सकती है।
- 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि के अति शुभ मुहूर्त में सगाई और विवाह संबंधी निर्णय पवके होंगे। लेकिन 14 से 31 अवटूबर तक शुक्र अस्त रहेगे जिससे लव व फैमेली में लाईफ में कुछ अप्रिय बात हो सकती है।
- 10, 1.2, 28, 29 अवटूबर को चन्द्रमा आंठवे, 9, 10 अवटूबर को चन्द्रमा बारहवें, 19, 20 अक्टूबर को चन्द्रमा चौथे होने से मानसिक शांति बनी नहीं रहेगी और आपका शारीरिक स्वास्थ्य एकदम तंदुरुस्त व ऊर्जावान नहीं रहेगा। 31 अक्टूबर से 10th हाउस में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष रहेगा जिससे काम के प्रेशर की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
-: उपाय :-
11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ- सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कर माँ कालरात्रि को श्वेत पुष्प, गंगाजल और पान का पत्ता, मां को लाल चुनरी व नैवेता में सफेद बर्फी या फल का भोग लगाकर वलीं ऐं श्री कालिकायै नमः मंत्र का जाप करने से भय, रोग और दरिद्रता का नाश होगा।
20 अक्टूबर विजय दशमी पर राम दरबार को सफेद पुष्प, कुंकुम, रोली अर्पित कर पेड़े का भोग लगाकर ऊँ नमो भगवते रामचंद्राय मंत्र का जाप करने से आपको जीवन में संतुलन और सद्भाव की प्राप्ति होगी।
25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर माँ लक्ष्मी को गुलाब की माला, कुंकुम अर्पित कर खीर में गुलाब जल डालकर चंद्रमा की रोशनी में रखें। मंदिरों में दूध, चावल व शुद्ध घी का दान करने से आपके रिश्तों में सद्भाव और प्रेम की वृद्धि होगी।
29 अक्टूबर करवाचौथ पर महिलाए हल्की जामुनी रंग की साड़ी पहनकर भगवान गणेश को खीर का भोग लगाकर पूजन करे। चंद्रमा पूजन में आपको सफेद रंग के पुष्प अर्पित करते हुए ऊं लम्बकर्णाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके पति को स्वास्थय का लाभ होगा
तुला राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि षष्ठ भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु नवम भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू दशम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू नवम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
18 मई से राहु पंचम भाव कुंभ राशि में व केतु एकादश भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक दशम भाव में व 21 जनवरी से 23 फरवरी तक मंगल नवम भाव में वक्री रहेंगे जिससे इस नए साल बिजनस और वेल्थ के लिहाज से कभी धूप कभी छांव वाली परिस्थितियां ज्यादातर दिखती रहेंगी जो आपको कभी निश्चिंत तो कभी असमंजस में बनाए रखेंगी।
- 14 मार्च से 13 अप्रैल तक एकादश भाव के लॉर्ड सूर्य सप्तम भाव में राहु के साथ ग्रहण दोष बनाएगे जिससे कमाई तो होगी लेकिन दिखावे की प्रेक्टिस और फिजूलखर्ची आपका नुकसान करवा सकती हैं। कहीं ऐसी जगह इन्वेस्ट करने से बचें जहां से आपको कुछ खास हाथ नहीं लगने वाला है, और इसके लिए रिलेटेड फील्ड की स्टडी करनी होगी साथ ही नियरेस्ट एंड डियरेस्ट लोगों से मशविरा भी जरूर करें।
- 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनस पार्टनर यदि ढूंढे तो एस्ट्रोलॉजिकल एडवाइस लेकर ही पार्टनरशिप फाइनल करें, फायदे में रहेंगे। सनद रहे कि लॉजिकली और लीगली किए गए काम पीढ़ी दर पीढ़ी सही सावित होते हैं।
- 06 से 22 जून तक बिजनस के कारक बुध नवम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे अपने बिजनेस partner से तालमेल बनाए रखें, इस साल उससे काफी फायदा मिलेगा और आप नए आउटलेट या विजनस यूनिट शुरू कर पाएंगे।
- 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक मंगल द्वितीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे इस साल ट्रेडिशनल business करने वालों को काफी मशक्कत के बाद सफलता मिलेगी। बेहतर ये ही रहेगा कि आप अपने बिजनस को मॉर्डन जरूर करें, जिससे सफलता का सफर आसान हो जाएगा।
- किसी खास सोच के साथ कोई नई शुरुआत करनी हो तो 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक बढ़िया सिद्ध हो सकती हैं।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 14 जनवरी से 11 फरवरी तक तक सूर्य चतुर्थ भाव में विराजित होकर सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से इस साल आप जितने और जैसे एफर्ट्स अपने काम धंधे में लगाएंगे आपको उतने और वैसे नतीजे भी मिलेंगे। मतलब साफ हैं साथियों कि यदि जमकर सही दिशा में मेहनत और ईमानदारी से बढ़िया काम करेंगे तो मनचाही सफलता जरूर मिलेगी।
- 29 मार्च से शनि षष्ठ भाव में विराजित रहेंगे जिससे आप काम धंधे पर पैनी नजर और कॉन्फिडेंस रखकर मोर अली बूस्ट अप रहेंगे, जो काम की क्वालिटी बेस्ट करता है। इस कारण परफॉर्मेंस में जम्प होगा। लाभ के अवसर बनेंगे और आपकी तारीफों के पुल बांध सकते हैं।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल दशम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएगे जिससे सेल्फ एम्प्लॉइड हों या फिर जॉब क्लास हर एरिया के लिए समय अच्छा रहने की उम्मीद की जा सकती है। आपका हार्डवर्क और एक्सपिरियंस दोनों मिलकर आपके लिए सक्सेस के नए रास्ते खोलेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू नवम भाव में विराजित रहेंगे जिससे जॉब में अगर आपने प्रमोशन की उम्मीद लगा रखी हैं, तो इस साल ड्रीम पूरा हो सकता है।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड गुरू दशम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे काफी हद तक जॉब और प्रॉफेशन के लिहाज से ये साल आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।
- न्यू जॉब, प्रॉफेशन या न्यू टास्क शुरुआत के लिए साल की 12 फरवरी से 14 मार्च तक 06 से 22 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक फायदेमंद रह सकती हैं।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से ये नया साल आपको जहां कुछ चुनौतियों का सामना करवा सकता हैं तो उन पर खरा उतारकर आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता रहेगा।
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र षष्ठ भाव में उच्च के होकर विराजित रहेगे जिससे प्रेम संबंधों के लिए साल की शुरुआत कुछ चौलेजिंग हैं, इसलिए बहुत मैच्योरिटी से काम लेने की जरूरत होगी। फैमिली लाइफ के लिहाज से इस साल जिन्दगी एक नया सवेरा लेकर आएगा पुरानी प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक सप्तम भाव के लॉर्ड मंगल दशम भव में नीच के होकर विराजित रहेंगे जिससे लव रिलेशनशिप में हद से ज्यादा भरोसा आपको किसी धोखे का शिकार ना बना दे, अवेयर रहिएगा। इस नए साल में घर परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों कुटुंबजनों के साथ निकटता रहेगी। एक दूसरे के काम आएंगे ।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू नवम भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से 3/ 11 का सम्बध रहेगा जिससे फ्रैन्डशिप में आपको बहुत ज्यादा लक्की कहा जाएं तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। इस साल कोई आपसे सीखेगा कि किस तरह बहुत ही बढ़िया तरीके से फ्रेन्ड्स फॅमिली और फियांसी को प्रॉपली ट्रीट और मैनेज किया जाता है।
- परिवार या कुटुम्ब के किसी खास आयोजन हेतु 12 फरवरी से 14 मार्च तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक, 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शुभ फलदायक रह सकती है। रिश्तों और संपकों में किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती उस पर्टिकुलर रिश्ते की जड़ें खोखली कर देती है, लिबल रहना आपके लिए हितकारी रह सकता है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे इस साल कुछ खास क्षेत्रों में, कुछ यूनीक स्ट्रीम्स में स्टूडेंट्स और लर्नर्स को कम मेहनत में शानदार सफलता मिल सकती है और कुछ में चाहकर और बढ़िया एफर्ट्स के बावजूद सक्सेस रेट कम रह सकती हैं।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल की आठवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से मीडिया, मेडिकल, इंजीनियरिंग और शिक्षा से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए ये साल सपने सर्च करने वाला हो सकता है, व शर्तें मेहनत भरपूर हो।
- 14 मई से 16 अक्टूबर तक गुरू नवम भाव में विराजित होकर पंचम भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएगे जिससे खिलाड़ियों को इस साल अपने मेंटर कोच, गुरु, गाइड के सुझाए रास्ते पर पूरे डेडीकेशन और जील से चल पाएंगे जो कि फ्यूचर में आपके स्पोट्स करियर को पंख लगा देगा |
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शिक्षा कारक गुरू दशम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे आपकी मेंटल एनर्जी काफी हाई लेवल पर रहेगी जो आपको डिबेट कम्पिटीशन में ना सिर्फ पार्टिसिपेट करवा सकती है बल्कि विनर भी बना सकती है, पर दोस्त, परिश्रम का दामन कभी मत छोड़ना ।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हो तो आप अपना फॉर्म्स 27 जनवरी से 31 मई तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- 04 फरवरी तक षष्ठ भाव के लॉर्ड गुरू अष्टम भाव में वक्री रहेंगे जिससे हेल्थ में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, फालतू टेंशन हो सकती है वहीं साल का दूसरा भाग आत्मविश्वास में बढ़त के साथ सेहत में फायदेमंद रहता नजर आ रहा है और आपकी सेहत में सुधार लाएगा।
- 29 मार्च से 17 मई तक षष्ठ भाव में शनि राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे हेल्थ रिलेटेड छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। कुछ शारीरिक समस्याएं आ सकती है।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि षष्ठ भाव में वक्री रहेंगे जिससे ब्लड प्रेशर, हेडेक बुखार जैसे इश्यूज हावी हो सकते हैं। यदि हार्टबर्न की परेशानी है तो आपको खासतौर से सचेत रहने की जरूरत है।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक 06 जून से 28 जुलाई तक 16 अगस्त से 16 सितम्बर, 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक आपकी यात्रा के आरंभ को निर्विघ्न संपन्न करवाने में अच्छा मुहूर्त साबित हो सकती हैं। चाहे दोस्तों के साथ घूमने की बात हो, बिजनेस टूर हो एग्जाम्स देने के लिए सफर करना हो या फिर तीर्थयात्रा, ट्रैवल करना पॉजिटिव रिजल्ट्स के लिहाज से अच्छा रहेगा ।
-: उपाय :-
- प्रत्येक शुक्रवार व्रत करें इस दिन सफेद वस्त्र में सफेद पुष्प लेकर अपनी कुलदेवी को अर्पण करें।
- शुक्र यंत्र स्थापित कर नित्य विधिवत् पूजा करें। सफेद चंदन की माला से ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का नित्य 15 से 20 मिनट जाप करें ।
- प्रत्येक 3 माह में शुक्ल पक्ष शुक्रवार के दिन लकड़ी का कच्चा कोयला सिर से सात बार वार कर बहते हुए पानी में प्रवाहित करें, इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी
भाग्यशाली रंग: नारंगी सफेद और नीला
भाग्यशाली धातु : चांदी और सोना
भाग्यशाली नम्बर: 5, 6, 9