Leo Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 7th हाउस में होने से पति-पत्नी के संबंधों में प्रेम बढेगा।
- बिजनेस के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिस पार्टी से मिलने जा रहे हैं उसको पहले से सूचित करना न भूलें।
- बिजनेसमैन को बिजनेस में सामाजिक प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना चाहिए, केवल पैसा कमाना ही काफी नहीं है।
- सामाजिक स्तर पर आपका हेल्पिंग रवैया बिजनेसमैन को मार्केट में एक हेल्पिंग हीरो के रूप दिखाएगा।
- यदि कहीं वाद विवाद हो रहा हो, तो एंप्लॉयड पर्सन के उससे दूर रहने में ही भलाई है, बीच बचाव में वह फंस सकते हैं।
- एंप्लॉयड पर्सन को ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के मामले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है, जो आगे चल कर आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा।
- कामकाज में आ रही प्रॉब्लम दूर हो सकती है, लेकिन ऑफिस में अपोजिट जेंडर से बातचीत करते समय पॉलाइट नेचर रखें।
- फैमिली के बड़े डिसिजन आसानी से ले पाएंगे।
- र्स्पोट्स पर्सन अपनी डाइट का प्रॉपर ध्यान रखें।
- लक्की कलर स्काई ब्लू, लक्की नं-3, अनलक्की नं. 1
Namakshar
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग ट्रैवलिंग और आउटडोर एक्टिविटी के लिहाज से बहुत अच्छी है। अपने दम पर लिया गया कोई खास डिसीजन आने वाले टाइम में बहुत प्रॉफिटेबल साबित हो सकता है, इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पॉइंट्स पर सोच-विचार जरूर करें। धर्म, अध्यात्म और पूजा-पाठ में आपकी आस्था बनी रहेगी और घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है। प्रॉपर्टी रिलेटेड कोई मैटर चल रहा है, तो उसे शांति और समझदारी से सुलझाएं, जल्दबाजी में रॉन्ग डिसीजन हो सकते हैं। फिलहाल जगह चेंज करने के लिए टाइम फेवरेबल नहीं है। बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है, बढ़ती डिमांड को देखते हुए काम करने के तरीके में कुछ चेंज करने से काफी फायदा हो सकता है। मिड वीक में आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी के अकॉर्डिंग आपको बेस्ट रिजल्ट्स मिलेंगे। पार्टनरशिप रिलेटेड बिजनेस में ट्रांसपेरेंसी बनाकर रखना बहुत जरूरी है। वीकेंड पर घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा और लव मैटर्स में क्लोजनेस बढ़ेगी। मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस से रिलीफ पाने के लिए कुछ टाइम स्पिरिचुअल एक्टिविटी में स्पेंड करें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सिंह राशि – अक्टूबर माह का राशिफल
- 03 अक्टूबर से 10th हाउस के लॉर्ड शुक्र 3rd हाउस में वक्री रहेगे व 14 से 31 अक्टूबर तक अस्त भी हो जाएगे जिससे जुबानी जंग पारिवारिक शांति को भंग कर सकती है इसलिए आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी।
- 07 व 08 अक्टूबर को चन्द्रमा आपकी राशि रहते, चन्द्रमा से अगले घर यानि 2nd हाउस में सूर्य व चन्द्रमा से पिछले घर यानि 12th हाउस में मंगल-गुरू होने से दुर्धरा योग बन रहा है जिससे फैमिली लाइफ में आपको अपनी खुशी से जुड़ने में मदद करेंगे, चाहे वह रचनात्मक परियोजनाओं के माध्यम से हो या रोमांटिक मुलाकातों के माध्यम से।
- 2nd व 11th हाउस के लॉर्ड बुध 3rd हाउस में रहते 7th व 11th हाउस से नवम-पंचम सम्बध होने से Business में प्रगति के योग बनेंगे, New Order आपको प्राप्त हो सकते हैं जिनसे आपके Business को विस्तार मिलेगा।
- 14, 15 अक्टूबर को आपकी राशि के लॉर्ड चन्द्रमा 4th हाउस में व 26, 27 अक्टूबर को चन्द्रमा 9th हाउस में होने व 4th व 9th हाउस के लॉर्ड मंगल आपकी राशि में होने से परिवर्तन योग बन रहा है जिससे फार्मास्यूटिकल, टेक्सटाइल बिजनेसमैन का दूसरे देशों की तरफ रूख हो सकता है, जिसमें उन्हें कुछ सफलता मिल सकती है। 4, 11, 12, 13, 19, 20, 26, 27 तारीख को बिजनस रिलेडेट यात्रा हो सकती हैं।
- बुध-शनि का षडाष्टक सम्बध होने से Partnership Business में एक से ज्यादा Business Partner हैं तो कुछ सावधानी रखें क्योंकि उनमें से कुछ आपके विरोध जाने का प्रयास कर सकते हैं। यदि आप अकेला काम करते हैं या आपका केवल एक ही साझेदार है तो ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
- 16 अक्टूबर तक आपकी राशि के लॉर्ड सूर्य 2nd हाउस में रहते 6th व 10th हाउस से नवम-पंचम सम्बध होने से Employed Person के Office में कुछ उपयोगी बातें बाहर आ सकती हैं जिनका असर आपके काम पर पड़ सकता है इसलिए अपनी ओर से कोई गलती करने की कोशिश ना करें और सावधानी रखें, इसके अतिरिक्त अपने विरुद्ध चल रहे षड़यंत्रों के प्रति खबरदार रहें।
- 6th व 7th हाउस के लॉर्ड शनि 8th हाउस में रहते 6th हाउस से 3-11 का सम्बध व शनि की तीसरी दृष्टि 10th हाउस पर होने से एग्रीकल्चर ऑनलाइन एज्यूकेशन एंड इवेंट मैनेजमेंट एंप्लॉयड पर्सन को एक बेहतर पोस्ट के साथ आपको अच्छी तनख्वाह भी मिलेगी और अपने करियर में उन्नति और गर्व महसूस करेंगे।
- 17 अक्टूबर से सूर्य 3rd हाउस में नीच के होकर विराजित होने से एंप्लॉयड पर्सन के जॉब में जो परेशानियां चल रही थीं, वो और बढ जाएगी, सीनियर का सहयोग और सानिध्य प्राप्त नहीं होगा और कोकर्वर का सहयोग भी आपको मिलते-मिलते रह जाएगा।
- 30 अवटूबर तक द्वादश भाव में मंगल-गुरू का परिजात योग होने से RPSC, BPSC, BANK, SSB कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है।
- 5, 6 अक्टूबर को चन्द्रमा बारहवें, 14, 15 अक्टूबर को चन्द्रमा चौथे, 24, 25 अक्टूबर को चन्द्रमा आंठवे होने से आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होगी वयोंकि जरा सी भी लापरवाही आपको कोई बड़ी बीमारी का शिकार बना सकती है।
-: उपाय :-
- 11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ लाल, नारंगी या गुलाबी वस्त्र धारण कर माँ स्कंदमाता को हल्के लाल रंग के पुष्प अर्पित कर रोली, चंदन, केसर और कपूर से आरती करें। नैवेता में पंचमेवा मिठाई का भोग लगाकर ऊँ ऐं ह्रीं वलीं स्कन्दमातायै नमः मंत्र का जाप करें इससे आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।
- 20 अक्टूबर विजय दशमी पर भगवान राम को लाल पुष्प की माला अर्पित कर गुड़ और चने का भोग लगाकर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से आपके मान-सम्मान, यश, और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
- 25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर- माँ लक्ष्मी को लाल पुष्प, कुंकुम और खीर में केसर डालकर अर्पित करें। लक्ष्मी सहस्त्रनाम, लक्ष्मी अष्टोत्र नावामली पाठ से आपको माता लक्ष्मी की कृपा मिलेगी।
- 29 अक्टूबर करवाचौथ पर भगवान शिव व पार्वती जी को गुड़ से बनी वस्तु का भोग लगाकर पूजन करें। चंद्रमा के पूजन में रात के समय गुलाब के पुष्पों का प्रयोग करें और ऊं हेरम्बाय नमः मंत्र का जाप करने से आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
सिंह राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि अष्टम भाव मीन राशि में रहेंगे 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु एकादश भाव मिथुन राशि में, 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरु द्वादश भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू एकादश भाव मिथुन राशि में रहेंगे व 18 मई से राहु सप्तम भाव कुंभ राशि में व केतु आपकी राशि सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि सप्तम भाव में स्वगृही होकर शश योग बनाएंगे जिससे अपने हुनर, वेस्ट एफर्ट्स और एक्सपिरियंस का काम लेने पर भी आपको पिछले साल जैसा सेटिस्फेक्शन बिजनस और वेत्थ में इस साल शायद ना मिले।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप यदि अनुभवी व्यापारी हैं तो आपको अपनी बिजनस स्ट्रीम और सीजन के हिसाब से महसूस हो जाएगा कि कितना बिजनस होने वाला है।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से मीडिया एजुकेशन, कॉस्ट्यूम एंड क्लोदिंग, फैशन, एनिमेशन इवेंट मैनेजमेंट, कॉरियोग्राफी रिलेटेड बिजनस में औरों से कुछ बेहतर परफॉर्मेंस रह सकती है. पर दोगुनी मेहनत करनी होगी दोस्त ।
- 06 से 22 जून तक बुध एकादश भाव में व 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध धन भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे बिजनस पर्सन्स के लिए फाइनेंशियल मामलों में धन अर्जित करने के लिए पूरे वर्ष कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। तभी कामयाबी प्राप्त होगी ।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक सप्तम भाव के लॉर्ड शनि अष्टम भाव में वक्री रहेंगे जिससे कहीं भी धन इन्वेस्ट करने से पहले कई बार सोच विचार कर ही डिसीजन लें। वेवजह के निवेश से भी सावधान रहें। आपको साल के अंत के महीनों में अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है।
- कोई भी नया स्टार्ट 15 मार्च से 07 अप्रैल, 18 जुलाई से 11 अगस्त व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक करना ऑसपिशियस और प्रॉफिटेबल रिजल्ट देने वाला रह सकता है।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 27 जनवरी से 31 मई तक दशम भाव के लॉर्ड शुक्र अष्टम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे जॉब और प्रॉफेशन में इस नए साल में आप भाग्यशाली कम लेकिन पुरूषार्थी अधिक रहेंगे, जो आपके स्वाभिमान को बढ़ाने वाला रहेगा।
- 29 मार्च से शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर होने से अपने बॉस को कुछ कर दिखाने में कामयाब होंगे. जिससे आपके सीनियर आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ाएंगे।
- 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य अष्टम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव व दशम भाव से 3 – 11 का सम्बध रहेगा जिससे जो लोग इस वर्ष सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है, वशतें प्रयास भरसक रहे। काम काज और करियर के दृष्टिकोण से सुखद रहने वाला साल बनाना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत के लिए कमर कस लीजिए।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे जॉब और प्रॉफेशन इस वर्ष आपको डेडीकेशन और हार्डवर्क काम में दिखने ही होंगे, जिससे आपके काम में प्रॉफिट के साथ इंकम की भी बढ़ोतरी हो सके। भाग्य से अधिक पुरुषार्थ के बल पर ही आपके काम बनेंगे।
- 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक मंगल चतुर्थ भाव में रूचक योग बनाकर विराजित रहेंगे जिससे सेल्फ एम्प्लॉइड, परी लांसर्स जॉब क्लास, विजनस पर्सनल्स कठोर मेहनत करके ही इस साल कुछ हद तक फेवरेबल रिजल्ट पा सकते हैं। सेल्स और सर्विस, वेबसाइट डिजाइनिंग, मार्केटिंग रिलेटेड फिल्ड्स में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का एक अलग जोश आएगा और आपको प्रशंसा मिलेगी।
- लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 फरवरी से 06 मई तक 06 जून से 28 जुलाई तक व 02 से 26 नवम्बर तक शुरूआत करें बढ़िया रहेगा।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू दशम भाव में वक्री रहेंगे जिससे रिश्ते नाते, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से साल शुरुआत में कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। लड़ाई-झगड़े बढ़ने की पॉसिबिलिटीज है लेकिन सभी मेम्बर्स आपस में बैठकर बातचीत के द्वारा समस्या का हल निकाल लेंगे।
- 29 मार्च से 17 मई तक सप्तम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे परिवार में खर्च अधिक बढ़ने से मेंटल डिस्टबेंस बना रहेगा। परिवार पर आपका प्रभाव कम रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में कैपेबल नहीं रह पाएंगे। आपकी बात का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है परिवार को भी बिखराव की तरफ ले जाए।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से वैवाहिक लोगों के बीच इस वर्ष आप दोनों के बीच में तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से सिर्फ गलतफहमी हो सकती है। अफवाहों पर अगर ध्यान नहीं देंगे तो जीवन साथी के साथ, गाड़ी पटरी पर चलती रहेगी।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे यदि आप अकेले हैं तो आस-पास आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति आएगा। आप शीघ्र ही अपने प्रेम का इजहार उनसे कर देना ।
- सभी के साथ कोई खास पल बीताने हो जिनसे प्रेम और प्रगाढ़ता वाले तो साल की 12 फरवरी से 14 मार्च तक. 02 अप्रैल से 06 जून तक 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक यह तारीखें अति शुभ फलदायक लग रही है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक व 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर पंचम भाव से षडाष्टक दोष बनाएगे जिससे स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए कभी खुशी कभी गम वाली स्थिति इस पूरे साल में बनी रह सकती है। हालांकि, सामान्य पढ़ाई के लिहाज से पिछले साल की तुलना में कुछ ठीक रह सकता है।
- 29 मार्च से शनि की दशवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से बोर्ड एग्जाम के लिए बढ़िया प्रिपरेशन कर सकेंगे पर कुछ हैल्थ इश्यूज हो सकते हैं, सलाह है कि आप अपने हैल्थ का पूरा ख्याल रखें। शिक्षा के लिए ये साल विशेष सफलतादायक तो नहीं रहने वाला है, पर आप आत्मविश्वास से पूरी तरह लबरेज रहेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु एकादश भाव में रहेंगे जिससे आपकी क्रियेटिविटी काफी हाई लेवल पर रहेगी जो कि आपको अपनी स्ट्रीम में बहुत चमका सकती हैं। आप सब जानते हैं कि आपकी भैंस कितने पानी में हैं।
- स्पोर्ट्स से जुड़े लोग करियर में इस साल कुछ खास नहीं कर सकेंगे। किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हो तो आप अपना फोर्म 12 फरवरी से 14 मार्च तक 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू पंचम भाव के लॉर्ड गुरू द्वादश भाव में रहेंगे जिससे आपको इस साल ये हर वक्त याद रखना ही चाहिए कि चाहे कम्पिटिटिव एग्जाम्स हों या स्कूल के इम्तिहान में सक्सेस की गारंटी आपकी मेहनत ही दे सकती है।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक मंगल द्वादश भाव में व 21 जनवरी से 23 फरवरी तक एकादश भाव में वक्री रहेंगे जिससे साल के आरंभ के दो-तीन महीने सामान्य से कम अच्छी सेहत और यात्रा से पहले का कम कॉन्फिडेंस और टालमटोल आपके इस साल को बिलो एवरेज रख सकता है।
- 29 मार्च से शनि अष्टम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव से 3/11 का संबंध रहेगा जिससे हैल्थ के नजरिए से इस साल कुछ खर्चा अधिक हो सकता है हालांकि आपका स्वास्थ्य इस वर्ष पहले से बेहतर रहेगा और पुरानी बीमारी से भी निजात मिलेगी पर पूरे परिवार की दृष्टि से देखें तो डॉक्टर और दवाइयों से काम पड़ता ही रहेगा।
- 29 मार्च से 17 मई तक अष्टम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे माता-पिता या संतान के अत्यधिक बीमार होने की संभावनाएं बन रही हैं। आप पूरे साल अपनी फिटनेस को बढ़िया बनाने के लिए प्रयास करते नजर आएंगे, जोकि हैल्थ कॉन्शियस होना दिखाता है, पर यह जरूरी है कि आपके प्रयास सही दिशा में हो, उचित हों।
- 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 29 मार्च से 13 जुलाई तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक आप जो भी यात्रा करेंगे, चाहे वो बिजनस के लिहाज से हो, पढ़ाई-लिखाई के लिए हो, एग्जाम्स देने के लिए हो या फिर परिवार के साथ हो, प्रॉफिटेबल और फेवरेबल प्रूव हो सकता है।
-: उपाय :-
- तांबे के लौटे में शुद्ध जल, कुमकुम, रोली, अक्षत और गेहूं के दाने मिश्रित कर ॐ घृणिः सूर्याय नमः’ मंत्र बोलते हुए सूर्यदेव रोजाना अर्घ्य दें।
- घर में सूर्य यंत्र की स्थापना कर नित्य धूप दीप कर, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
- हर रविवार का व्रत करें, बिना नमक का भोजन करें। गेहूं, गुड़, ताम्रपात्र स्वर्ण, तिल आदि का दान करना हितकर रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा और लाल
- भाग्यशाली धातुः सोना, पीतल और तांबा
- भाग्यशाली नम्बर: 1, 5, 9, 10, 32