Taurus Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से मधुर वाणी से पैतृक सम्पति के मामले सुलझेगे।
- बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग बना रहें हैं, तो सुबह 10ः15 से 12ः15 बजे तक व दोपहर 02ः00 से 03ः00 बजे के मध्य उस कार्य को करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
- बिजनेसमैन को सडनली ही कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है।
- फेस्टिव सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को अपनी टेक टीम को अपग्रेड करना चाहिए, ताकि आप हाथ लगे मौके का फायदा उठा पाएं।
- नौकरी में अपना टारगेट हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है, वर्कप्लेस पर सीनियर जूनियर के साथ हंसी मजाक का माहौल बनेगा।
- एंप्लॉयड पर्सन अपोजिट जेंडर के कारण किसी समस्या से बाहर निकल सकते है।
- मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी मनोरंजन प्रोग्राम भी बन सकता है।
- बात करें लव लाइफ की तो लवर की कुछ बातें आपको पागल कर सकती है।
- स्टूडेंट्स को छोटे भाई बहन की तरफ से कुछ फायदा हो सकता है, किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
- लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-2, अन लक्की नं. 8
Namakshar
इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग जॉब और एम्प्लॉयड पर्सन के लिए स्थिति बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है। आपके सभी सोचे-समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से सॉल्व हो जाएंगे। संतान के फ्यूचर और करियर को लेकर भी बनाई गई प्लानिंग सफल होती दिखाई देगी, लेकिन डिसीजन लेते टाइम दिल की बजाय दिमाग से काम लें ताकि ज्यादा प्रैक्टिकल फैसले हो सकें। अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें और किसी भी विवादित मामले को ज्यादा तूल न दें, वरना कोर्ट केस संबंधी मामले उलझ सकते हैं। बिजनेसमैन की बिजनेस रिलेटेड एक्टिविटी थोड़ी स्लो रहेगी। आप अपनी पूरी एनर्जी मार्केटिंग रिलेटेड काम, पेमेंट कलेक्ट करने और पेंडिंग काम निपटाने में लगाएं। इकोनॉमिकली समय अनुकूल है, लेकिन मिड वीक में को-वर्कर्स, जूनियर्स और सीनियर की एक्टिविटी पर पैनी नजर बनाकर रखें, क्योंकि कुछ लोग आपके खिलाफ कोई चाल चल सकते हैं। लव पार्टनर का फुल सपोर्ट और इमोशनल बैकअप मिलेगा। वीकेंड पर लव रिलेशन में क्लोजनेस और बढ़ेगी। हेल्थ की बात करें तो बदलते मौसम की वजह से गला खराब रह सकता है, इसलिए खांसी-जुकाम जैसी प्रॉब्लम से बचने के लिए स्पेशल अलर्ट रहें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
वृषभ राशि का अक्टूबर मासिक राशिफल 2026
- 7th व 12th हाउस के लॉर्ड मंगल 3rd हाउस में रहते 7th व 11th हाउस से नवम-पंचम सम्बध होने से आपको Government Field से लाभ के योग बनाएंगे आपका साहस और पराक्रम उच्च स्तर पर होगा जिससे Business में भी अच्छा जोखिम लेकर आप अच्छी अर्थ लाभ की प्राप्ति कर सकते है।
- 1, 2, 28, 29 तारीख को 3rd हाउस के लॉर्ड चन्द्रमा आपकी राषि में व 3rd हाउस में शुभ ग्रह गुरु विराजित होने से शौर्य योग होने से BANK, BSF, SSB, CRPF, SSC कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर जॉब पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे।
- आपकी राशि के लॉर्ड शुक्र 6th हाउस में स्वगृही होकर अस्त्र योग बना रहे है जिससे आपके कार्य करने की शक्ति और अनुभव का लाभ उठाते हुए आप अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने पर ध्यान देंगे। लेकिन 03 अवटूबर से शुक्र वक्री होगे व 14 से 31 अक्टूबर तक अस्त भी हो जाएगे जिससे काम में गलती आना, लेट करना, आलस करना जैसी स्थिति बन सकती है।
- बुध-शनि का षडाष्टक सम्बध होने से आपको मनचाहे रिजल्ट प्राप्त करने में निराशा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपको धैर्य नहीं खोना है क्योंकि बिजनेस की गति धीरे-धीरे बढ़नी शुरू हो जाएगी।
- 14 व 15 अवटूबर को 3rd हाउस से लॉर्ड चन्द्रमा 7th हाउस में व 7th हाउस के लॉर्ड मंगल 3rd हाउस में होने से परिवर्तन योग घटित किये होने से Family Life में सुख और शांति का वास रहेगा, किसी प्रकार की संपत्ति खरीदने से खुशी के योग बनेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी, धन संचय करने में आपको सफलता मिल सकती है।
- 16 अक्टूबर तक सूर्य-मंगल का 3-11 का सम्बध होने से एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर एंड बॉस का सानिध्य मिलेगा और मेहतन से आपको अपनी जॉब में अच्छी सफलता मिलेगी। 5, 6, 11, 12, 13, 19, 20, 28 तारीख को ऑफिशियल यात्रा हो सकती है।
- 17 अक्टूबर से सूर्य 6th डाउस में नीच के होकर विराजित रहेंगे जिससे आप Co-Workers पर निर्भर रहेंगे। इस पर आंख बंद करके ना सोचें बल्कि अपनी ओर से भी प्रयास करते रहें। पूरी तरह से किसी पर निर्भर होना अनुकूल नहीं होता।
- शुक्र-शनि का षडाष्टक सम्बध होने से Married Life में Ups-Down के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा जिससे आपका रिश्ता सुरक्षित रहेगा। Love Life में आप दोनों की Bonding शानदार रहेगी।
- 24 अक्टूबर से 2nd व 5th हाउस के लॉर्ड बुध 6th हाउस में वक्री होगे जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, लेबर इंपोर्ट एंड एक्सपोर्ट बिजनेसमैन को फेस्टिवल सीजन पर इंटरनेषल मार्केट में हो रहे अप्स-डाउन के चलते मंदी का सामना करना पडेगा।
- 7, 8 अक्टूबर को चन्द्रमा चौथे, 16, 17, 18 अक्टूबर को चन्द्रमा आंठवें, 26, 27 अक्टूबर को चन्द्रमा बारहवें होने से बात करे सेहत की तो बुखार टाइफाइड या फिर विषाणु जनित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। 31 अवटूबर से 5th हाउस में गुरू-केतु का चाण्डाल दोष रहेगा जिससे पैट, किडनी की समस्या हो सकती है।
-: उपाय :-
- 11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ- सफेद या हल्के नीले रंग के वस्त्र धारण कर माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करें उन्हें
श्वेत पुष्प और नैवेता में पंचमेवा, सुपारी, या मिश्री का भोग लगाकर ऊँ ऐं ह्रीं वलीं ब्रह्मचारिण्यै नमः मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। - 20 अक्टूबर विजय दशमी पर आप श्रीराम को सफेद पुष्प, अक्षत, कुकुम अर्पित कर खीर का भोग लगाकर कर ॐ रामभद्राय नमः मंत्र का जाप करें।
- 25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर घर में लक्ष्मी जी को कुंकुम, लाल चुनरी अर्पित कर शाम से लेकर सुबह तक अखंड दीप जलाएं। चावल की खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखने से माता लक्ष्मी स्वतः चली आएंगी। दही और गाय का घी मंदिर में दान करें।
- 29 अक्टूबर करवाचौथ पर-महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहन कर रात के समय चंद्र देव की पूजा में पीले पुष्पों का प्रयोग करें। इस दिन भगवान गणेश को नारियल अवश्य अर्पित करते हुए श्री गणेषाय नमः मंत्र का जाप अवश्य करें। ऐसा करने से आपके पति की उम्र लंबी होगी।
Taurus
वृषभ राशि
ग्रहों का परिवर्तन
साल की शुरूआत से 01 जून तक गुरु द्वितीय भाव मिथुन राशि में रहेगे, 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु तृतीय भाव कर्क राशि में, 31 अवटूबर से साल के अंत तक गुरु चतुर्थ भाव सिंह राशि राशि में रहेंगे, इस पूरे साल शनि एकादश भाव मीन राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से राहु नवम भाव मकर राशि में व केतु तृतीय भाव कर्क राशि में रहेंगे।
बिजनेस एंड वैल्थ
1. सप्तम भाव व द्वादश भाव के लॉर्ड मंगल 16 जनवरी से 23 फरवरी तक नवम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे व 19 अप्रैल से 14 मई तक शुक्र आपकी राशि में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे विदेश यात्राओं और फॉरिन कनेक्शन से जुड़े खर्चों का कारक बनेगा जिससे Agriculture, Hotels and resorts, Travel agencies, Restaurants and cafes, Tour operators, Event venues Businessman expenditure के साथ Income भी Generate होगी।
2. 23 फरवरी से 02 अप्रैल तक दशम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष, 29 जून से 23 जुलाई तक बुध 22 अगस्त से 07 सितम्बर तक चतुर्थ भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष रहने से यात्राएं कराएगा जिससे बिजनेसमैन के कुछ खर्च भी बढ़ेंगे।
3. 14 अप्रैल से 15 मई तक सूर्य द्वादश भाव में उच्च के, 07 से 28 सितम्बर तक बुध पंचम भाव स्वगृही व उच्च के व 22 नवम्बर से साल के अंत तक शुक्र षष्ठ भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से शेयर मार्केट में निवेश करने वाले बिजनेसमैन को शेयर मार्केट में सफलता मिल सकती है।
4. 29 मई से 22 जून तक बुध द्वितीय भाव में स्वगृही व 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरू तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे बिजनेसमैन का बिजनेस लाइन पर लौटेगा, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
5. फरवरी, मार्च मई, जुलाई, सितम्बर व नवम्बर में Automobile, Electronics. Clothing and textile, Furniture and Chemical manufacturing, Consulting, Legal services. Healthcare, Educational, Financial Business में वृद्धि होगी, आय में बढ़ोतरी होगी और नई योजनाओं के निवेश के अवसर मिलेंगे।
6. जनवरी, अप्रैल, जून, अगस्त व दिसम्बर में बिजनसमेन के लिए नया वाहन, दुकान या मकान खरीदने की स्थिति बन सकती है।
7. हर महीने की 1, 5, 8, 10, 12, 15, 20, 22, 25, 28 तारीख को बिजनेसमैन की किसी बड़ी कंपनी के साथ डील की प्लानिंग बन सकती है।
8. 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि वक्री रहेंगे व 05 दिसम्बर से राहु नवम भाव व केतु तृतीय भाव में रहेंगे जिससे कोई बड़ी खरीददारी के लिए कर्ज लेने का विचार भी कर सकते हैं।
जॉब एंड प्रॉफेशन
1. सूर्य 14 जनवरी से 11 फरवरी तक नवम भाव में, 01 मार्च से 25 मार्च तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र एकादश भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से लास्ट इर्यर की गई तैयारी से आपको न्यू ईयर पर Healthcare, Engineering and Hospitality employed Person को foreign company में Job करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
2. 12 फरवरी से 14 मार्च तक दशम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष, 08 मार्च से 11 अप्रैल तक शनि अस्त रहेंगे च 29 जून से 23 जुलाई तक द्वितीय भाव के लॉर्ड बुध वक्री रहेंगे जिससे इसी समयावधि में कुछ समस्याएं आएंगी, जो धन की स्थिति को अल्पविराम लगा सकती है।
3. 02 अप्रैल से 11 मई तक एकादश भाव में मंगल शनि का अंगारक दोष, 01 अगस्त से 02 सितम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र पंचम भाव में नीच के होकर विराजित रहने से एंप्लॉयड पर्सन को करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
4. 19 अप्रैल से 14 मई तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र आपकी राशि में मालव्य योग बनाएंगे, 01 जून से 31 अक्टूबर तक तृतीय भाव में गुरु उच्च के होकर विराजित रहने से आपकी जॉब में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा और पूर्व में किए गए कामों के अच्छे परिणाम आपके सामने आएंगे जिसके चलते प्रमोशन के चांसेज की सिचुएशन बन सकती है।
5. 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक चतुर्थ भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष 20 जुलाई से 10 दिसम्बर तक दशम भाव के लॉर्ड शनि एकादश भाव में वक्री रहने से Finance and Information Technology Employed Person के वर्कप्लेस पर सडनली ही आने वाली रुकावटें मानसिक तनाव और अप्रत्याशित परिस्थितियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मजबूर करेगी।
6. जनवरी, मार्च, मई, अगस्त अवटूबर नवम्बर में अगर आप जॉब चेंज की प्लानिंग बना रहे है, तो जॉब चेंज करने से पहले कई बार सोच ले क्योंकि चुनौतियां बड़ी हो सकती हैं।
7. फरवरी, अप्रैल जून, जुलाई, सितम्बर व दिसम्बर महीने Data scientist, AI/Machine Learning engineer, cyber security specialist employed Person के लिए बढ़िया रहेगा, सफलता दिलाएगा, अड़चन और रूकावटों में कमी लाएगा और आपके विरोधियों को शांत करेगा, आप जो प्रयास करेंगे, ये आपको सफलता देंगे।
8. वर्कप्लेस पर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी आपको अपनी रेस्पॉसिबिलिटी को लेकर गंभीर होना होगा, कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
1. सप्तम भाव व द्वादश भाव के लॉर्ड मंगल 15 जनवरी से 23 फरवरी तक नवम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे व 19 अप्रैल से 14 मई तक शुक्र आपकी राशि में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे इर्यर निकलते-निकलते आप आध्यात्मिक रूप से मजबूत होंगे और आध्यात्मिक गतिविधियों पर भी धन खर्च करेंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।
2. साल की शुरूआत से 11 मार्च तक गुरु वक्री रहेंगे जिससे लव लाइफ के लिए यह साल खुशियां लेकर आएगा, आपके अंदर रोमांटिक जोश रहेगा और तो कभी-कभी अपने आप कुछ परिस्थितियों में फसत्ता हुआ महसूस करेंगे।
3. 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से आप अपने प्रियजन के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होता जाएगा। आप किसी को पसंद करते है, तो इस समय अवधि में उनसे अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।
4. 07 जुलाई से 05 अगस्त बुध द्वितीय भाव में रहेंगे, 02 सितम्बर से 05 नवम्बर तक शुक्र षष्ठ भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से लास्ट ईयर अगर आपके रिश्तें में परेशानी चल रही थी, तो उसमें पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते है।
5. 05 दिसम्बर से केतु तृतीय भाव में रहते पांचवी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से यंग जनरेशन के लिए मीडियम रहेगा कभी दुख तो कभी सुख की सिचुएशन बनेगी।
6. फरवरी, मार्च, मई, जून, नवम्बर, दिसम्बर में फैमिली के साथ देश-विदेश का दूर हो सकता है, जिसको लेकर आप ट्रैवलिंग की तैयारी में जुट जाएंगे।
स्टूडेंट्स एंड लनर्स
1. साल की शुरूआत से 11 मार्च शिक्षा कारक गुरु द्वितीय भाव में वक्री रहेंगे जिससे Navy, Army, Air force Competitive Exam की तैयार कर रहे Competitor के लिए कई चुनौतियाँ आयेंगी, एकाग्रता टेढ़ी खीर सिद्ध होगी, लेकिन Hard and Smart Study से आपके चेहरे पर मुस्कान लौट ही आएगी।
2. CLAT, MAT, GATE, ILETS, SAT Higher Education के प्रयास में चुनौतियाँ समाप्त होंगी, क्योंकि 29 मई से 22 जून तक पंचम भाव के लॉर्ड बुध द्वितीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे व शनि की सातवीं पंचम भाव होगी जिससे आप सफलता की ओर बढ़ेंगे।
3. 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से Medical, professional study, ITI Students के लिए मीड ईयर का समय अनुकूल रहेगा, उनके सपने पूर्ण हो सकते है।
4. 07 सितम्बर से 26 सितम्बर तक बुध पंचम भाव में उच्च के व स्वगृही होकर विराजित रहने Travel & Tourism Courses, Environmental Science, Fashion Technology, Designing Courses Students के स्टडी में उलझनें प्रकट होंगी। परीक्षा के परिणाम मध्यम से बेहतर होंगे, आपके प्रयास सुखद रहेंगे, करियर से अच्छी खबर आएगी इर्यर एंड आपकी लेखनी कमाल करेगी।
5. 31 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक चतुर्थ भाव में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष रहने से स्टूडेंट्स को कुछ चुनौतियां सामने आएगी, पर आप अपनी कंसंट्रैशन के बलबूते पर आप इस पर जीत हासिल कर ही लेंगे।
हैल्थ एंड ट्रेवल
1. 17 जनवरी तक बुध-गुरु का परिवर्तन योग व 01 मार्च से 25 मार्च षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र एकादश भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से पॉजिटिव प्रभाव के चलते आपकी हैल्थ का पलड़ा मजबूत होगा।
2. मीड इर्यर लाइफ पार्टनर की हैल्थ पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि वक्री रहने से सेहत को बिगाड़ सकता है. इसलिए पार्टनर की सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
3. 02 अप्रैल से 11 मई तक एकादश भाव में मंगल-शनि अंगारक दोष, 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक चतुर्थ भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष व 03 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र वक्री रहने से किसी तरह की शारीरिक चोट, दुर्घटना या बीमारी का सामना करने की स्थिति बन सकती है, वाहन सभंलकर चलाएं।
उपायः
- प्रत्येक शुक्रवार का व्रत करें। सफेद वस्त्र में सफेद पुष्प लेकर अपनी कुलदेवी को अर्पण करें। 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र लें। घर के पूजास्थल पर एक बाजोट पर लाल रेशमी वस्त्र बिछाकर सभी गोमती चक्र रख दें।
- सर्वप्रथम चंदन के इत्र से तिलक करें तत्पश्चात् रोली से तिलक करें। स्फटिक की माला से 11 माल श्रीं महालक्ष्म्यै श्रिययै नमः का जाप करें।
- सफेद वस्तु चावल, दूध, दही. घृत का दानादि करना शुभ रहेगा।
- प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन ऊं दां दीं दौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।
घर में शुक्र यंत्र स्थापित कर नित्य धूप-दीप जरूर करें।
भाग्यशाली रंगः ब्लू वाईट, क्रीम और ब्राउन
भाग्यशाली धातुः सोना, चांदी, कांसा
भाग्यशाली नम्बरः 5, 6, 15, 22, 25