Sagittarius Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से अनबन हो सकती है।
- विरोधी आज आपकी आर्थिक मजबूरियों का फायदा उठा सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में घाटा उठाना पड़ेगा।
- शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में आज लॉन्ग टर्म या शॉर्ट टर्म, दोनों ही तरह का निवेश पूरी तरह टाल दें।
- बिजनेसमैन आज कस्टमर की बात को पहले शांति से सुनें, उसके बाद ही अपनी कोई प्रतिक्रिया या सफाई दें।
- चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने सेएंप्लाॅयड पर्सन मेल या मैसेज पर ऑफिशियली जवाब देते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें।
- आज आपकी एक छोटी सी गलती विरोधियों को मौका और बॉस को नाराज कर सकती है, जिससे आपके चालू प्रोजेक्ट्स पर खतरा मंडरा सकता है।
- स्टूडेंट्स व आर्टिस्ट ओवरकॉन्फिडेंस के कारण आज नए असाइनमेंट में कोई बड़ी सिली मिस्टेक हो सकती है, अपने काम को सबमिट करने से पहले री-चेक जरूर करें।
- घर के माहौल में शांति बनाए रखने के लिए आज आपको अपनी तरफ से झुकना होगा और जीवनसाथी की बातों को सहन करना होगा।
- आज पॉलिटिशियन की वाणी में थोड़ा तीखापन रहेगा जो बने-बनाए काम को भी मंडे के दिन बिगाड़ सकता है।
- लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 2
Namakshar
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग लोन और इन्वेस्टमेंट रिलेटेड काम में आपके हाथ कोई इंपॉर्टेंट अचीवमेंट लग सकती है। किसी भी सिचुएशन में बहुत ज्यादा इमोशनल होने के बजाय प्रैक्टिकल अप्रोच रखें। रिलेटिव्स के साथ किसी स्पेशल मैटर पर सीरियस और प्रॉफिटेबल डिस्कशन हो सकता है। न्यू जनरेशन को अपने करियर से रिलेटेड कोई सही गाइडेंस और इंफॉर्मेशन मिलेगी। घर के बुजुर्गों की हेल्थ का स्पेशल ध्यान रखें और उनके साथ टाइम स्पेंड करें, इससे उन्हें बहुत खुशी मिलेगी। बच्चे की किसी एक्टिविटी को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन डांटने के बजाय सिचुएशन को शांति से हैंडल करने का ट्राई करें। ग्रहों की पोजीशन आपके फेवर में है, इसलिए बिजनेस में बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। मिड वीक में किसी पॉलिटिकल या एक्सपीरियर्स्ड पर्सन की एडवाइस आपके बिजनेस को नई डायरेक्शन देगी। गवर्नमेंट ऑफिस में सहकर्मियों की पॉलिटिक्स से अलर्ट रहें। वीकेंड में बिजी रहने के बावजूद हसबैंड-वाइफ एक-दूसरे के लिए टाइम निकालेंगे, जिससे लव रिलेशन और स्ट्रांग होंगे। सेहत ठीक रहेगी, बस नेगेटिव थॉट्स से दूर रहें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
धनु राशि – अक्टूबर 2026 माह का राशिफल
- 7th व 10th हाउस के लॉर्ड बुध 11th हाउस में रहते 7th हाउस से नवम-पंचम सम्बध रहने से फॉरेन बिजनेसमैन, होटल ओनर्स और टूरिज्म स्ट्रीम के बिजनेसमैन के लिए अवटूबर मंथ मुनाफा कमाने के लिए गोल्डन चांस बना सकता है।
- आपकी राशि से दशम भाव में सूर्य विराजित होने से अमलकीर्ति योग बन रहा है जिससे वलॉथ, प्रिंटिंग, केमिकल, पेंट्स, हार्डवेयर एंड फर्निचर बिजनेस में न्यू डिजाइन के कलेवशन लाएं, सोशल मीडिया और एआई मार्केटिंग से न्यू कस्टमर ऐड करें लेकिन 24 अक्टूबर से बिजनस के कारक बुध 11th हाउस में वक्री हो जाएगे तक पैसो की लेन-देन, निवेश के समय सावधनी रखें।
- 4, 11, 12, 13, 19, 20, 26 तारीख को एन्सेस्ट्रल बिजनेसमैन अपने व्यापार को री-ब्रांड करेंगे, न्यू आउटलेट ओपन करने के लिए बैंक लोन की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
- मंगल 8th हाउस में रहते 6th व 10th हाउस से 3-11 सम्बध रहने से वर्किंग वुमन को ऑफिस में नया दायित्व सौंपा जा सकता है, जो उनके भविष्य के लिए काफी बेहतर रहेगा।
- 10 से 24 अवटूबर तक 9th हाउस के लॉर्ड सूर्य चित्रा नक्षत्र में रहेगे जिससे एआई प्रॉडविटविटी टूल्स अपनाकर ऑफिस में अपनी गति बढ़ाएं, ऑफिस पॉलिटिवस आपके प्रभाव के आगे खत्म हो जाएगी।
- 11 तारीख से नवरात्रि शुरू हो जाएगी जिससे घर में पूजा-पाठ, मांगलिक कार्यक्रम और नए मकान का गृहप्रवेश संपन्न होगा।
- 14 से 31 अक्टूबर तक शुक्र अस्त रहेगे जिससे सगाई टूटने की पुरानी गलतफहमी पूरी तरह दूर नहीं होगी और सगाई की नई गुड न्यूज मिलते-मिलते रह जाएगी।
- 16 अक्टूबर तक सूर्य-शनि का दृष्टि सम्बध होने से एजुकेशन, ट्रेनिंग एंड कंसल्टिंग जॉब स्ट्रीम रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को सैलरी हाइक के साथ मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है।
- 17 अक्टूबर से सूर्य 11th हाउस में रहते सातवीं दृष्टि 5th हाउस पर होने से लॉ एंड ह्यूमैनिटीज एकेडमिक स्ट्रीम स्टूडेंट्स जो घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उनका डेली रूटीन बहुत बैलेंस्ड रहेगा।
- 18 अक्टूबर के बाद परिवार संग किसी पवित्र तीर्थ स्थल की धार्मिक यात्रा का योग है लेकिन 5, 6 अक्टूबर को चन्द्रमा आंठवे 14, 15 अक्टूबर को चन्द्रमा बारहवें, 24, 25 अक्टूबर को चन्द्रमा चौथे होने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता और पुरानी बीमारियों से राहत नहीं मिलेगी। 31 अक्टूबर से 8th हाउस में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष रहेगा जिससे चोट, दुर्घटना के योग बनेंगे।
-: उपाय :-
11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ– पीले रंग के वस्त्र धारण कर माँ सिद्धिदात्री को पीले पुष्प, हल्दी, केसर, तिल का तेल और नैवेा में पीली मिठाई व केले चढ़ाकर ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं सिद्धिदायै नमः मंत्र का जाप करने से आपको ज्ञान, समृद्धि और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
20 अक्टूबर विजय दशमी पर श्रीराम दरबार को लाल गुलाब की माला, रोली और कुंकुम अर्पित कर जलेबी का भोग लगाकर ॐ रां रामाय नमः मंत्र का जाप करने से आपको भाग्य में वृद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होगी।
25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर माँ लक्ष्मी को पीले पुष्प, पीले फल और खीर में केसर डालकर चंद्रमा को अर्पित करें। ॐ नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें। चने की दाल पीले कपड़े में रखकर मंदिर में दान करें।
29 अक्टूबर करवाचौथ पर महिलाए हल्के पीले रंग की साड़ी पहनकर भगवान गणेश को केले का भोग लगाकर पूजन करें। चंद्रदेव की पूजा में पीले या सफेद रंग के पुष्पों प्रयोग करते हुए ऊं सुमुखाय नमः मंत्र का जाप करने से आप और आपके पति के जीवन में सुख को भर देगा
Sagittarius
धनु राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
- 29 मार्च से शनि चतुर्थ भाव मीन राशि में रहेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू सप्तम भाव मिथुन राशि में,
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू अष्टम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
- 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू सप्तम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
- 18 मई से राहु तृतीय भाव कुंभ राशि में व केतु नवम भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे इस साल आपको पिछले साल में की गई मेहनत का फल इस साल मिल सकता है। शुरूआत में ही कोई बड़ी वर्किंग रेस्पॉन्सिबिलिटी आपको मिल सकती है। इस समय आप स्वयं को सावित कर सकते हैं।
- 27 जनवरी से 31 मई तक एकादश भाव के लॉर्ड शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे फाइनेंशियल डील्स में धन अर्जित करना आसान रहेगा। कामयावी प्राप्त होगी। ग्रहों की स्थिति इस साल आपको पूर्व के अनुसार बेहतर परिणाम प्रदान करेगी।
- 27 फरवरी से 06 मई तक बुध चतुर्थ भाव में विराजित रहेंगे जिससे टेक्सटाइल, फूड एंड बेवरेजेज, एनीमेशन, फैशन, रिलेटेड विजनस वाले लोगों को अधिक फायदा रह सकता है। अपने कैलिवर का अपनी स्किल्स का भरपूर प्रयोग कर इस बेहतर साल में मिलने वाले अवसरों का लाभ आप उठा सकते हैं।
- 06 से 22 जून तक बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भुद्र योग बनाएंगे जिससे जो अपना बिजनस करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी यह वर्ष अच्छा रहेगा ।
- धन भाव के लॉर्ड शनि 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक चतुर्थ भाव में वक्री रहेंगे जिससे कुछ आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है। बेवजह के निवेश से भी सावधान रहें। बिजनस में आपको साल के अंत के महीनों में कोई धोखा हो सकता है। सलाह है कि निवेश करने से पहले कई बार सोच विचार कर ही डिसीजन लें।
- नुए वेंचर या सम्बंधित शुभ शुरुआत के लिए 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक ये तारीखें काम में लेना कामयाबी पक्की करेगा ।
जॉब एंड प्रोफेशन
- 27 जनवरी से 31 मई तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे कॉस्ट्यूम एंड क्लोदिंग, वेबसाइट डिजाइनिंग, मीडिया सेल्स एंड सर्विस रिलेटेड फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ लगे रहने से आपके काम बनते चले जाएंगे।
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू षष्ठ भाव में बक्री रहेंगे जिससे नौकरी और करियर के लिहाज से नया साल औसत कहा जा सकता है। जॉव और प्रॉफेशन में इस वर्ष आपको हार्डवर्क पर बहुत अधिक ध्यान देना पड़ेगा ।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे आप अपनी कड़ी मेहनत से करियर के दृष्टिकोण से सुखद रहने वाला साल बना सकते हैं। साल की शुरुआत कामकाज में कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
- 29 मार्च से शनि की तीसरी व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से अपने बॉस को कुछ खास कर दिखाने में कामयाब होंगे और आपके सीनियर आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ा सकते हैं।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे भाग्य के बजाय कर्म पर अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी सावित होगा। जो लोग इस वर्ष सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती हैं, बशर्ते प्रयास बढ़िया रहे ।
- अगर आप साझेदार या जीवनसाथी के साथ मिलकर नए काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 जनवरी से 31 मई तक, 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक इन तारीखों को शुरूआत करना लाभप्रद रह सकता है।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशि
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे लाइफ पार्टनर के साथ, गाड़ी पटरी पर चलती रहेगी। परिवार पर आपका प्रभाव बढ़िया रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में सक्षम रह पाएंगे, पर फिर भी इस आस्पेक्ट से आप खुद पूरी तरह से सेटिस्फाई नहीं रहेंगे।
- 27 फरवरी से 06 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड वुध चतुर्थ भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे पारिवारिक मामलों के लिहाज से नया साल परिवार के लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। मनमुटाव, लड़ाई झगड़े बढ़ने की संभावना है। जैसे जैसे समय बीतेगा फॅमिली मेम्बर्स में रिश्तों को लेकर मिठास आती जाएगी।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू सप्तम भाव में विराजित रहेगे जिससे आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है। लव लाइफ के नजरिए से यह साल अप्स और डाउंस से भरा रहने वाला है, तो आप अपनी ओर से पूरी सावधानी अवश्य बरतिएगा ।
- 18 मई से राहु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से फैमिली के खर्च अधिक बढ़ने से कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा।
- शीघ्रफल और मनोकामना पूर्ति के लिए पारिवारिक कार्यारंभ करने हों तो 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक इन तारीखों में से चुने और शुरुआत करें, अति शुभ रह सकता है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक अष्टम भाव में व 21 जनवरी से 23 फरवरी तक सप्तम भाव में मंगल बक्री रहेगे जिससे आपको नए साल अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इन चुनौतियों से लड़कर ही सफलता प्राप्त होगी। इसलिए आपको इस समय अपनी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी।
- 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर होने से ये साल थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है क्योंकि आप कम्पिटिटिव एग्जाम्स में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी।
- 06 जून से 28 जुलाई तक मंगल नवम भाव में केतु के साथ अंगारक दोष बनाएगे जिससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में ऑब्सटेकल्स आएंगे, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी। उच्च शिक्षा पाने वाले छात्रों को भी अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। 4. 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू सप्तम भाव में विराजित होकर पंचम भाव से 3 11 का सम्बध बनाएगे जिससे आपके लिए कुछ अधिक समस्याएं आने के योग बनेंगे, तो इस समय में धैर्य और परिश्रम भी अधिक रखना होगा। किसी ने सही कहा है कि सूर्य बनकर चमकने के लिए तपना भी बहुत जरूरी है।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म्स 27 जनवरी से 31 मई तक 12 जून से 05 जुलाई तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक इन डेट्स को फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फायदेमंद सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- 1 साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू षष्ठ भाव में वक्री रहेगे जिससे नए साल स्टार्ट में आपकी हेल्थ डाउन हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है। आपका स्वास्थ्य उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
- 29 मार्च से 17 मई तक चतुर्थ भाव में शनि राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, काम और आराम के बीच में बैलेंस करें। आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र षष्ठ भाव में व 02 से 26 नवम्बर तक शुक्र एकादश भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे आपको अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी जिससे आपकी सेहत में सुधार साफ देखने को मिलेगा। आप अच्छी हैत्थ का आनंद ले सकेंगे। आपको अक्सर घवराहट की शिकायत रह सकती हैं।
- इस साल विदेश यात्रा के साधारण योग भी बन रहे हैं। 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक व 11 नवम्बर से साल के अंत तक यात्रा योग शुभ रह सकता है। कुल मिलाकर ये साल ट्रैवल और हेल्थ के लिहाज से सामान्य से कम रहने की ही पॉसिबिलिटीज है।
-: उपाय :-
- हर गुरुवार व पूर्णिमा का व्रत करें भगवान् विष्णु की उपासना कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। साथ ही केले के पेड़ की पूजा कर, चने की दाल अर्पित करें।
- घर में गुरू यंत्र स्थापित कर नित्य धूप दीप करके हल्दी की माला से “ॐ बृं बृहस्पते नमः” मंत्र का जाप 10 से 15 मिनट जरूर करें।
- 21 गुरुवार पीली वस्तु का दान आदि करना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, हरा और नारंगी
भाग्यशाली धातुः सोना और पीतल
भाग्यशाली नम्बर: 35, 6, 8,