Scorpio Horoscope Forecast
चन्द्रमा 8th हाउस में होने से यात्रा करते समय सावधानी रखें।
डे स्टार्टिंग सुबह उठकर माता-पिता के पैर छुएं और पक्षियों को सप्तधान डालें।
ग्रह गोचर गड़बड़ा जाने से आज मार्केट के उतार-चढ़ाव से भारी लॉस हो सकता है,गवर्नमेंट रूल्स की अनदेखी पर बड़ा टैक्स नोटिस या जुर्माना आने के संकेत हैं।
न्यू बिजनेसमैन को ऑनलाइन एडवर्टाइजमेंट एंड री-ब्रांडिंग के नाम पर बड़ा धोखा मिल सकता है, आज निवेश करना आपके लिए हितकर नहीं रहेगा।
होलसेल एंड रिटेल बिजनेसमैन की सप्लाई चेन में सडनली कोई बड़ी रुकावट आएगी,ओल्ड टेक्नोलॉजी फेल होने से काम ठप हो जाएगा।
वर्कप्लेस पर चुगलखोर और कामचोर कोवर्कर की वजह से बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा, आपकी बेस्ट बिगाड़ने की साजिश होगी।
जॉब स्विच करने का प्रयास आज पूरी तरह विफल रहेगा और पुरानी कंपनी में ही काम का दबाव मानसिक रूप से तोड़ देगा।
कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर का मन लक्ष्य से भटकेगा और गलत संगति के कारण समय बर्बाद होगा।
ससुराल पक्ष से कोई पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है जिससे वैवाहिक जीवन में तनाव आएगा।
लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं. 1, अन लक्की नं. 3
Namakshar
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग सरकारी नोटिस और ऑफिशियल वर्क को कंप्लीट करने के मामले में बहुत लकी साबित होगी। अगर आपका कोई गवर्नमेंट वर्क लंबे टाइम से अटका हुआ था, तो उसे कंप्लीट करने की बेहतरीन अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। हाउसवाइफ और वर्किंग वुमन इस दौरान अपने घर-परिवार की रिस्पॉन्सिबिलिटी को बहुत ही ग्रेसफुली मैनेज कर लेंगी। किसी वजह से माइंड में कुछ नेगेटिव थॉट्स आ सकते हैं, इसलिए थोड़ा टाइम अकेले में स्पेंड करें और पेशेंस बनाए रखें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान न करें, खुद पर भरोसा रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। बिजनेसमैन के वर्कप्लेस पर एम्प्लॉयड स्टाफ का फुल सपोर्ट रहेगा और बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। मिड वीक में इन्वेस्टमेंट रिलेटेड एक्टिविटीज की इंफॉर्मेशन कलेक्ट करने में सही टाइम लगाएं, इस समय नई जगह पैसा लगाना प्रॉफिटेबल रहेगा। फैमिली रिस्पांसिबिलिटी पूरी करने से आपको मेंटल पीस मिलेगा। वीकेंड पर किसी क्लोज फ्रेंड से मुलाकात होने से माइंड फ्रेश हो जाएगा। सेहत को लेकर अलर्ट रहें, जरा सी केयरलेसनेस भारी पड़ सकती है।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
वृश्चिक राशि का अक्टूबर 2026 माह का राशिफल
- 3rd व 4th हाउस के लॉर्ड शनि 5th हाउस में रहते तीसरी, सातवीं व दषवीं दृष्टि 7th, 11th व 2nd हाउस पर होने से लॉजिस्टिक्स, कोयला बिजनेस एंड ग्रॉसरी स्ट्रीम बिजनेसमैन के काम में त्यौहारी सीजन के कारण तेजी आएगी, सही समय पर न्यू स्टॉक लाएं।
- 03 अवटूबर से 7th हाउस के लॉर्ड शुक्र 12th हाउस में वक्री होंगे जिससे पारिवारिक समस्याएं हो सकती है लेकिन 17 अक्टूबर से 12th हाउस में सूर्य-शुक्र-बुध की युति होने से बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, शुक्र आदित्य योग होने से आपको पारिवारिक तालमेल बेहद मजबूत और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
- 10 से 24 अवटूबर तक 10th हाउस के लॉर्ड सूर्य चित्रा नक्षत्र में रहेंगे जिससे इंजीनियरिंग, ऑपरेशंस एंड टेक्निकल जॉब स्ट्रीम के प्रोफेशनल और मार्केटिंग पर्सन को टारगेट कम्पलीट होने की तरफ बढ़ेंगे जिससे उनमें बड़ा इंसेंटिव मिलने की लालसा जगेगी।
- 16, 17, 18 तारीख को 9th हाउस के लॉर्ड चन्द्रमा 2nd हाउस में व 2nd हाउस के लॉर्ड गुरु 9th हाउस में होने से परिवर्तन योग बन रहा है जिससे इलेक्ट्रॉनिक्स, सिक्योरिटी बिजनेस और रेस्ट्रों बिजनेसमैन कस्टमर को अट्रेक्ट करने के लिए फेस्टिव ऑफर स्ट्रैटेजी और लोकल नेटवर्किंग ट्रिप्रस का सहारा लेंगे।
- 16 अक्टूबर तक सूर्य 11th हाउस में रहते, सूर्य से अगले घर यानि 12th हाउस में बुध शूक्र होने से वेशि योग बनने से बिजनेसवुमन को बैंक से आसानी से बैंक लोन मंजूर होगा, जिससे न्यू आउटलेट लॉन्च करने का मार्ग साफ होगा लेकिन लेकिन 24 अक्टूबर बिजनस के कारक बुध द्वादश भाव में वक्री होंगे तब थोडे़ खर्च बढ़ सकते है।
- 17 अक्टूबर से सूर्य 12th हाउस में रहते सातवीं दृष्टि 6th हाउस पर होने से ऑफिस में एंप्लॉयड पर्सन पर वर्कप्रेशर रहेगा, लेकिन समय पर काम खत्म करने की असीम संतुष्टि और खुशी प्राप्त होगी।
- 9th हाउस में विराजित गुरू का 7th हाउस से 3-11 का सम्बध होने से संतान सुख की प्राप्ति होगी और न्यूली मैरिड कपल को 5, 6, 18, 19, 20, 26, 27 तारीख को गुड न्यूज मिलेगी।
- 30 अक्टूबर तक मंगल-गुरु का परिजात योग रहेगा जिससे ऑफिस में विरोधियों पर आपकी जीत होगी, फॉरेन एम्प्लॉयड पर्सन को पद में प्रमोशन और सैलरी हाइक का लाभ मिलेगा।
- मंगल-शनि का नवम-पंचम सम्बध होने से वोकल एंड इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक स्ट्रीम के आर्टिस्ट्स और म्यूजिशियंस को बड़े स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।
- 16 अक्टूबर तक अधिक बिजनेस ट्रैवलिंग के योग हैं, जो दूरगामी लाभ देंगे, लेकिन 3, 4, 30, 31 अक्टूबर को चन्द्रमा आंठवे 11, 12, 13 अक्टूबर को चन्द्रमा बारहवें 21, 22, 23 अवटूबर को चन्द्रमा चौथे होने से लगातार भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान या बैक पेन हो सकता है, इसलिए प्रॉपर रेस्ट जरूर लें।
-: उपाय :-
- 11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ- लाल रंग के वस्त्र धारण कर माँ महागौरी को लाल पुष्प, चावल, चंदन और नैवेद्य में गुड़, लाल रंग की मिठाई का भोग लगाकर ऊँ ऐं ह्रीं वलीं महागौर्ये नमः मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और धन की प्राप्ति होगी
- 20 अक्टूबर विजय दशमी पर हनुमान जी पर चमेली का इत्र, सिदुर, लाल पुष्प चढ़ाएं हुए सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से भय, रोग, और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलेगी।
- 25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर माँ लक्ष्मी को लाल या नारंगी रंग की चुनरी अर्पित कर खीर में मेवा डालकर अर्पित करें। ऊँ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होगी और कठिनाइयों का नाश होगा। कन्याओं को दूध व चांदी का दान दें।
- 29 अक्टूबर करवाचौथ पर महिलाए गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर भगवान गणेश को केसर युक्त मिठाई का भोग लगाकर पूजन करें। चंद्रमा के पूजन में कुमकुम का प्रयोग अवश्य करें और भीमाय नमः मंत्र का जाप करने से आपके पति की लंबी उम्र होती है।
Scorpio
वृश्चिक राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि पंचम भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु अष्टम भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरु नवम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरु अष्टम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व 18 मई से राहु चतुर्थ भाव कुंभ राशि में व केतु दशम भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- 27 जनवरी से 31 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड शुक्र उच्च के होकर पंचम भाव में विराजित होने से नए साल में आप काम को टालने के अपने आलस्य औरत ढुलमुल रवैये से बचकर अपने काम पर अच्छे से कॉन्सेंट्रेट करते हुए चलेंगे तो मनचाही सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
- 27 फरवरी से 06 मई तक बिजनस के कारक बुध पंचम भाव में नीच के होकर विराजित रहेंगे जिससे बिजनस और आपके प्रॉफाइल के लिहाज से आपके लिए सक्सेसफुल साल प्रूव हो सकता है। ये सही है कि अति आत्मविश्वास काम को बिगाड़ देता है, इससे बचकर चलें।
- 29 मार्च से शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से टेलिकम्युनिकेशन, फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट वगैरह स्ट्रीम्स से जुड़े व्यापारियों को विशेष लाभ इस वर्ष प्राप्त हो सकता है। बिजनस में अपने गुरु, गॉड, मेंटर की सलाह पर गौर करें, फायदे में रहेंगे ।
- 18 जुलाई से 11 अगस्त तक बुध नवम भाव में वक्री रहेंगे जिससे जरा बचकर चलिएगा और हो सके तो आपको अपनी तरफ से लेन-देन में पूरी सतर्कता रखिएगा। बिजनस पार्टनर भी इस पीरियड में कुछ बदला बदला सा व्यवहार कर सकता है।
- 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक मंगल आपकी राशि में स्वगृही होकर रूचक योग बनाएगे जिसकी सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से फायदे के हर चांस का बढ़िया यूज कर पाना आपकी कुव्वत को सिद्ध करेगा और आप अपने स्टाफ के प्रति कृतज्ञ भी रहेंगे।
- इस साल व्यापार में किसी भी तरह की नवीन शुरुआत के लिए 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 06 जून से 28 जुलाई तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक फायदेमंद रह सकती हैं।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से नए साल आप अपनी कुव्वत से आगे बढ़ते रहेंगे हालांकि इसमें कुछ हद तक आपका भाग्य भी आपका साथ निभाएगा।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य चतुर्थ भाव में विराजित होकर सातवीं दृष्टि दशम भाव को देखेंगे जिससे जॉब में आपकी वर्किंग स्किल्स और सिन्सियर एफर्ट्स आपको औरों से आगे ले जाने में यानि प्रमोशन और प्रेस्टीज बढ़ाने में पूर्ण रूप से सहायक रहेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक अष्टम भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से 3 11 का सम्बध रहेगा जिससे ये साल आपको जॉब रिलेटेड लगभग सारी खुशियां देने वाला हो सकता है, बस आप काम के प्रति अपनी लगन कम मत होने दीजिएगा ।
- 16 अगस्त से 16 सितम्बर तक सूर्य दशम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे जॉब और प्रॉफेशन के लिहाज से ये साल आपके लिए सुकून और संतुष्टि लेकर आ सकता है। काम धंधे में आपको मार्केट पर पैनी नजर रखनी होगी।
- 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड मंगल आपकी राशि में स्वगृही होकर रूचक योग बनाऐगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस आपको मॉरअली बूस्ट अप रखेगा, जिससे आपके काम की क्वालिटी और आपकी परफॉर्मेंस बढ़िया रहेगी सुखद और सॉलिड रिटर्न बनाए रखने में मदद्गार सिद्ध होगा ।
- साझेदारी करना हो या फिर अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 फरवरी से 06 मई तक 14 मार्च से 13 अप्रैल तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक शुरूआत करना लाभदायक हो सकता है।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 27 जनवरी से 31 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड शुक्र उच्च के होकर पंचम भाव में विराजित होने से फैमिली लाइफ में इस साल जिन्दगी में एक नई सी ताजगी महसूस करेंगे। परिवार, प्यार और रिश्तेदारी के लिहाज से ये वर्ष खुशनुमा साबित होगा ।
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरु सप्तम भाव में विराजित रहेंगे जिससे नए साल में आपको यश, सुख, शान्ति प्राप्त होने के अच्छे आसार हैं। इस साल आपके लिए परिवार ही वाकई सब कुछ रहेगा ।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र सप्तम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे प्रेम संबंधों के लिए साल का पूर्वार्दध स्मूद रह सकता है, आपकी परिपक्वता और सकारात्मक सोच आपको प्यार में जीत हासिल करवाएंगे। प्यार और वफा से आप अपने लव पार्टनर के दिल की गहराई में बस जाएंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु अष्टम भाव में रहेंगे जिससे परिवार का वर्चस्व और मान-सम्मान बढ़ेगा। कुटुंबजनों के साथ ही बहनों और बुआ तक के ससुराल वालों से भी आपकी सकारात्मक निकटता रहेगी। आप सभी एक-दूसरे के काम आएंगे।
- इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो इस वर्ष 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक जीवन साथी के आने के लिए रास्ते आसानी से बन सकेंगे।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे फिमेल एंटरप्रेन्योर, ब्यूटीशियन और डाइटीशियन स्टूडेंट्स और लर्नर्स को ये साल चाही गई सफलता दे सकता है।
- 28 मार्च से शनि पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे आर्टस, इंजीनियरिंग, कॉमर्स और एजुकेशन से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए मेहनत के बूते पर ये साल बेहतरीन साबित हो सकता है, ये पूर्व तैयारी आधी विजय ही होगी, बाकी शानदार नतीजे खुद बोलेंगे।
- 13 मई तक गुरु सप्तम भाव में रहते पंचम भाव से 3 11 का संबंध रहेगा जिससे इस साल आपकी पॉजिटिविटी बहुत हाई लेवल पर रहेगी जिससे आपका हरेक तरह की प्रतियोगिता के लिए मोराल बूस्ट रहेगा और आपके सफल जीवन की इस मजबूत नींव पर शानदार इमारत बनना आरंभ हो सकेगी।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु अष्टम भाव में रहते पंचम भाव से 4/10 का सम्बध रहेगा जिससे स्पोर्ट्स में रूचि और करियर बनाने की इच्छा वाले जातक अपने कोच के सुझाए रास्ते पर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे तो जीत में रहेंगे। एक बात हमेशा जरूर याद रखना दोस्त, कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है और अगर ऐसा हुआ तो ये साल आपका ही समझिए ।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म्स 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से हेल्थ पर कोई खतरा नहीं लग रहा है। हेल्थ रिलेटेड छोटी-मोटी प्रॉब्लम्स को छोड़कर बाकी सेहत ठीक ही बनी रहेगी।
- 15 मार्च से 07 अप्रैल तक पंचम भाव में व 18 जुलाई से 11 अगस्त तक नवम भाव में बुध वक्री रहेंगे। जिससे आपको हेल्थ कॉशियस रहते हुए ट्रैवल में सतर्कता रखने की सलाह है। तीर्थ व्यापार, परीक्षा या फिर दोस्तों के साथ ट्रैवल करना पड़े तो हर पल पूरी सावधानी बरतना ही बेहतर रहेगा।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि पंचम भाव में वक्री रहेगे जिससे स्वास्थ्य के प्रति जरा भी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है क्योंकि यह लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों की स्थिति बनाने वाला समय हो सकता है, जिसमें फेफड़ों या छाती से संबंधित रोगों के आपकी ओर बढ़ने के संकेत हैं।
- इस साल में बिज़नस जॉब या करियर के लिए की जाने वाली यात्रा में 27 जनवरी से 31 मई तक 13 अप्रैल से 14 मई तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक विशेष शुभ फलदायक रह सकते हैं।
उपाय:
- हर मंगलवार को व्रत, हनुमान उपासना, सुन्दरकाण्ड, हनुमान अष्टक पाठ करना लाभप्रद रहेगा।
- घर में मंगल यंत्र स्थापित करें, नित्य धूप दीप कर मूंगे की माला से ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जाप 15 से 20 जरूर करें।
- 21 मंगलवार लाल वस्त्र में मसूर की दाल दान करें।
- नित्य घर से निकलने से पहले अपने मस्तक पर शुद्ध केसर का तिलक लगाएँ। इससे आपका दिन शुभ व्यतीत होगा।
- प्रत्येक 3 माह में परिवार के साथ अपने निवास स्थान पर रुद्राभिषेक जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद और लाल
भाग्यशाली धातुः सोना, चांदी और तांबा
भाग्यशाली नम्बर: 1, 2, 4, 7.