Cancer Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 12th हाउस में होने से फालतू के खर्चों को कम करें।
- बिजनेस में कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्याकुल हो सकता है, अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने दें, व्यर्थ की कोशिशों से दूर रहें।
- बिजनेसमैन का सारा समय सामान के रखरखाव में बीत सकता है, जिसके चलते अन्य काम अटक सकते हैं।
- एम्प्लॉइड पर्सन के वर्कप्लेस पर कुछ उलझे हुए काम आ सकते है, जिनको पूरा करने के लिए आपको दिमाग का जोर भी लगाना पड़ सकता है।
- एम्प्लॉइड पर्सन एडवांस में कार्य करने का प्रयास करें, क्योंकि सडनली से आपको किसी कार्य के लिए अवकाश लेना पड़ सकता है।
- वर्कस्पेस पर स्वयं की गलती के कारण किसी तरह की जांच से निपटना होगा।
- आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी, आपकी मां आपको समस्या से निकाल सकती है।
- राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
- स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट आप जोश में होश गवा सकते हैं, इसलिए सोच समझकर ही सारे कार्य करें और धन के अतिरेक खर्च से भी बचें।
- लक्की कलर क्रीम, लक्की नं-5, अनलक्की नं. 7
Namakshar
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग फैमिली और पर्सनल लाइफ में हिम्मत और साहस बनाकर रखना बहुत जरूरी है, आप निश्चित ही हर प्रॉब्लम का सही सॉल्यूशन निकाल लेंगे। फैमिली के किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर आपकी एडवाइस को स्पेशल वैल्यू दी जाएगी। इस समय वुमन के लिए खासतौर पर शॉपिंग और नई चीजों की परचेजिंग के लिए बेस्ट टाइम रहेगा। सीनियर और को-वर्कर्स से बात करते समय ध्यान रखें कि उनकी डिसरिस्पेक्ट न हो, वरना उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आलस और सुस्ती की वजह से आपके वर्कप्लेस पर मंदी आ सकती है, इसलिए टाइम का सही यूज करना बहुत जरूरी है। बिजनेसमैन के बिजनेस में कोशिशों के बहुत शानदार रिजल्ट्स मिलेंगे। मिड वीक में अगर कोई डिपार्टमेंटल इंक्वायरी या गवर्नमेंट मैटर चल रहा है, तो उसका रिजल्ट आपके फेवर में आने की पूरी पॉसिबिलिटी है। पर्सनल बिजी शेड्यूल के बावजूद घर-परिवार के लिए टाइम निकालें। न्यू जनरेशन का अपोजिट जेंडर के प्रति अट्रैक्शन बढ़ सकता है। वीकेंड में दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बनेगा। एसिडिटी और इरेगुलर डाइट की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की प्रॉब्लम परेशान कर सकती है, इसलिए अपनी हेल्थ का स्पेशल ध्यान रखें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कर्क राशि – अक्टूबर 2026 माह का राशिफल
- 5th व 10th हाउस के लॉर्ड मंगल आपकी राशि में रहते चौथी, सातवीं व आठवीं दृष्टि 5th, 7th व 8th हाउस पर होने से मेडिसन, टेक्सटाइल एण्ड सी फूड बिजनेसमैन जल्दबाजी में आकर कुछ डिसीजन लेंगे जो गलत साबित हो सकते हैं, इनसे बचने की कोशिश करें तो आपके पास अच्छी और प्रचुर मात्रा में धन आएगा।
2. 11th हाउस के लॉर्ड शुक्र 4th हाउस में 03 अक्टूबर से वक्री होगे व 14 से 31 अवटूबर तक अस्त भी हो जाएगे जिससे बिजनेसमैन के एक्सपेंडिचर भी बढ़ सकते हैं, लेकिन शुक्र स्वगृही होकर मालव्य योग बना रहे है जिससे इन एक्सपेंडिचर से निजात पाने के लिए आपको कुछ प्रयास करना होगा।
3. 11, 12, 13 अक्टूबर को 4th हाउस में चन्द्रमा-शुक्र की युति से कलात्मक योग बन रहा है जिससे आपका अपने जीवनसाथी से लगाव फिर से शुरू हो जाएगा और आपके बीच अच्छे प्रेम के संयोग बनेंगे। लव व फैमेली लाईफ में बोड़िग मजबूत होगी।
4. 12 अक्टूबर से महीने के अंत तक बुध विशाखा नक्षत्र में रहेगे जिससे संपत्ति दिलवाने और संपत्ति से लाभ दिलवाने में मदद् करेंगे। आप चाहें तो शेयर बाजार में निवेश करके भी धन अर्जित कर सकते हैं।
5. 17 अक्टूबर से 3rd हाउस के लॉर्ड सूर्य 4th हाउस में नीच के होकर सातवीं दृष्टि 10th हाउस पर होने से Employed Person को चोरी-छिपे कानूनी मामलों में फसने जैसा काम नहीं करना चाहिए नहीं तो मुसीबत आ सकती है।
6. 5, 6, 18, 19, 20, 26, 27 तारीख को आईटी, पॉवर एंड कैपिटल गुड्स रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन के जॉब में चेंज की सिचुएशन बन सकती है आपका ट्रांसफर हो सकता है लेकिन वह आपके हित में रहेगा और आपको अपने करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
7. आपकी राशि में 30 अक्टूबर तक शुभ ग्रह गुरू विराजित होकर पांचवीं, सातवीं व नौवीं दृष्टि 5th, 7th व 9th हाउस पर होने से विश्वविख्यात योग बन रहा है जिससे एंप्लॉयड पर्सन को करियर में उत्तम उन्नति प्रदान करेंगे और धीरे-धीरे आपकी प्रगति होगी।
8. शुक्र-शनि का षडाष्टक संबंध होने से आपके प्रियतम कुछ कड़वी बातें कह सकते हैं जिसकी वजह से आपका हृदय पीड़ित हो सकता है और आप व्याकुल हो सकते हैं।
9. 7th व 8th हाउस के लॉर्ड शनि 9th हाउस में रहते 5th हाउस व आपकी राशि में विराजित मंगल-गुरू से नवम-पंचम संबंध होने से कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर को पूर्व की की गई स्टडी उनके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप विदेश जाकर पढ़ाई का सपना देख रहे हैं तो वो सपना आपका इस महीने पूरा हो जाएगा।
10. 3, 4, 30, 31 अवटूबर को चन्द्रमा बारहवें, 11, 12, 13 अक्टूबर को चन्द्रमा चौथे, 21, 22, 23 अवटूबर को चन्द्रमा आंठवे होने से सेहत के मामलें में यदि पूर्व में कोई समस्या चली आ रही थी तो धीरे-धीरे उसने भी कमी आएगी। 31 अक्टूबर से 2nd हाउस में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष होने से मानसिक तनाव का सामना आपको करना पड़ सकता है।
-: उपाय :-
- 11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ- सफेद वस्त्र धारण कर माँ कुष्मांडा को श्वेत पुष्प और दूध, मक्खन या मिष्ठान का भोग लगाकर पूजा कर ऐं ह्री देव्यै नमः मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य में सुधार और समृद्धि प्राप्त होगी।
- 20 अक्टूबर विजय दशमी पर– श्री सीता राम के समक्ष घी का दीपक जलाकर पूजन करते हुए को पान अर्पित करते हुए ऊँ दशरथाय विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्नो श्रीरामः प्रचोदयात। मंत्र की एक माला का जाप करें।
- 25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर दक्षिणावर्ती शंख से मां लक्ष्मी का अभिषेक करें और धूप, दीप, पुष्प से पूजा कर उनके समक्ष श्रीसूक्त का पाठ करें। मिश्री मिला हुआ दूध मंदिर में दान करें।
- 29 अक्टूबर करवाचौथ पर भगवान शिव-पार्वती जी को सफेद पुष्प, गाय के दूध से बनी मिठाई, और चावल अर्पित करते हुए ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और मानसिक शांति मिलेगी।
Cancer
कर्क राशि का वर्ष 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
साल की शुरुआत से 01 जून तक गुरू द्वादश भाव मिथुन राशि में रहेगे 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरू आपकी राशि कर्क राशि में, 31 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू द्वितीय भाव सिंह राशि राशि में रहेगे। इस पूरे साल शानि नवम भाव मीन राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से राहु सप्तम भाव मकर राशि में व केतु आपकी राशि कर्क राशि में रहेंगे।
बिजनेस एंड वैल्थ
- 15 जनवरी से 23 फरवरी तक मंगल सप्तम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे, 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य नवम भाव में रहते सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा और आप अपनी कार्य कुशलता और मेहनत से अपने बिजनेस को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए देखेंगे।
- 23 फरवरी से 02 अप्रैल तक अष्टम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा 29 जून से 23 जुलाई तक बुध वक्री रहेंगे जिससे बिजनेसमैन को Clothing and textile, Furniture and Chemical manufacturing, Consulting बिजनेस में फाईनेंस को लेकर माथापच्ची करनी पड़ेगी आपका काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।
- 01 मार्च से 25 मार्च तक शुक्र नवम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे। 29 मई से 22 जून तक बुध द्वादश भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से शेयर बाजार का काम करने वाले लोगों का भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलने का समय रहेगा।
- 02 अप्रैल से 11 मई तक नवम भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष, 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि वक्री रहेंगे जिससे बिजनेसमैन को संतुलित होकर काम करने की और प्रेरित करेगा, नहीं तो अचानक से समस्याएं आ सकती है जो आपको समस्या में डाल सकती हैं।
- 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु आपकी राशि में उच्च के होकर इस योग बनाकर सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से साझेदारी और निवेश से आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं और जीवन साथी से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। आपकी इकनोमिक कंडीशन बैलेंस और स्थिर हो सकती है।
- 22 अगस्त से 07 सितम्बर तक द्वितीय भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष 18 सितम्बर से 12 नवम्बर तक आपकी राशि में नीच के होकर विराजित रहने से आपके खर्च बढ़ेंगे और धन की कमी से कुछ आर्थिक कष्ट बने रहेंगे, इस दौरान बचत करने की प्रवृत्ति को अपनाएं, जिससे कि व्यावसायिक रूप से आप स्थिर रह सके और आर्थिक रूप से उन्नत होने की दिशा में आगे बढ़ें।
7. जनवरी, फरवरी अप्रैल, अगस्त, अक्टूबर व दिसम्बर महीने में आप अगर Hotels and resorts, Travel agencies, Restaurants and cafes, Tour operators न्यू बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है तो यह समय आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा, हाँ अगर पहले से ही कोई बिजनेस कर रहे हैं, तो उसको सही तरीके से जारी रखें। - 05 दिसम्बर से राहू सप्तम भाव में रहने से रियल एस्टेट बिजनेसमैन को ईयर एंड लास्ट मंथ विशेष लाभ होगा। आपके लिए फायदे का बिजनेस चलेगा और आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 17 जनवरी तक बुध-गुरु का परिवर्तन योग रहेगा 15 जनवरी से 23 फरवरी तक दशम भाव के लॉर्ड मंगल सप्तम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे जिससे एप्लॉयड पर्सन को कार्यों में परिणाम सकारात्मक मिलेंगे और वर्कप्लेस पर अच्छा सम्मान मिल सकता है।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक अष्टम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष 02 अप्रैल से 11 मई तक नवम भात में मंगल-शनि का अंगारक दोष रहने से आप पर वर्कलोड बढ़ेगा जिसके फलस्वरूप आप पर थके-थके और तनाव में रहेंगे।
- 14 अप्रैल से 15 मई तक सूर्य दशम भाव में उच्च के होकर विराजित है, षष्ठ भाव के लॉर्ड गुरु 01 जून तक द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से Finance and Information Technology एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर्स का गाइडेंस एंड को-वर्कर का फूल सपोर्ट मिलेगा।
- 01 जून से 31 अक्टूबर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड गुरु आपकी राशि में उच्च के होकर इस योग बनाएगें जिससे AI/Machine Learning engineer, cyber security specialist एंप्लॉयड पर्सन को प्रमोशन की गुड न्यूज मिल सकती है। साथ उन्हें न्यू रेस्पॉसिबिलिटी भी मिल सकती है।
- फरवरी, मार्च, मई, जुलाई, अक्टूबर महीने में फोरेन एंप्लॉयड पर्सन को कुछ नए अवसर उनकी झोली में आ सकते हैं।
- नवम भाव में विराजित शनि की दशवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से फेस्टिवल सिजन से पूर्व वर्किंग चुमन के लिए अच्छा रहेगा, इलिमेंट होने की संभावना दिख रही है।
- 11 मई से 20 जून तक मंगल दशम भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाएगें, 31 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरु द्वितीय भाव में रहते पांचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से आप नयी skills जैसे online marketing या फिर app development का काम सीख रहे है तो आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है।
- जनवरी, अप्रैल, जून, अगस्त, दिसम्बर महीने में नई जॉब की तलाश में आप किसी की बातों में ना आएं और ना ही रिश्वत लेने और देने के बारे में सोचे वरना मुसीबत में पड़ सकते है।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 14 जनवरी से 11 फरवरी तक सूर्य सप्तम भाव में रहने से आपकी मैरिड को स्पोर्ट करेगा वहीं साल की शुरूआत से 11 मार्च गुरु द्वादश भाव में वक्री रहने से उठा-पटक को बढ़ा सकता है।
- 05 फरवरी से 01 मार्च तक अष्टम भाव में शुक्र-राहु की युति रहेगी, 29 जून से 23 जुलाई तक बुध वक्री रहने से पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन आपके रिश्तों और परिवार में विस्तार किसी सदस्य के आगमन का संकेत दिखा सकता है।
- 01 जून से 31 अक्टूबर गुरु आपकी राशि में उच्च के होकर हंस योग बनाकर सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लग्जुरियस आइटम की परचेजिंग हो सकती है, सुख-शांति का भी आधार इस समय पर रह सकता है।
- जनवरी, मार्च, अप्रैल, जुलाई, सितम्बर व नवम्बर महीने में आप शादी करने का सोच रहे हैं और लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए मैरिज के लिए अनुकूल हो सकता है।
- 02 सितम्बर से 05 नवम्बर तक व 22 नवम्बर से साल के अंत तक शुक्र चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे यंग जनरेशन के किसी कार्य के चलते आपके परिवार और समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
- 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि नवम भाव में वक्री रहने से लव लाइफ में गंभीर स्थितियां उत्पन्न करेगा जो आपके प्यार की परीक्षा लेगा।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 11 मार्च गुरु द्वादश भाव में वक्री रहने से ईयर स्र्टाटिंग CLAT, MAT, GATE, ILETS, SAT हायर एज्यूकेशन में फाईनेंस रिलेटेड कुछ बाधाएं आएगी।
- 15 जनवरी से 23 फरवरी तक पंचम भाव के लॉर्ड मंगल सप्तम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे, 01 मार्च से 25 मार्च तक शुक्र नवम भाव में रहते पंचम भाव से नवम-पंचम संबंध रहने से अगर आप आर्ट में रुचि रखते हैं, तो यह मंथ आपके लिए शुभ रहेगा, आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे।
- 01 जून से 31 अवटूबर तक शिक्षा कारक गुरू आपकी राशि में उच्च के होकर हंस योग बनाकर पांचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से ईयर हाफ जिन स्टूडेंट्स की स्टडी कंपलीट हो चुकी है, और वह जॉब सर्च कर रहे है, उन्हें बेहतर काम मिल सकते हैं, लेकिन आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- 02 अप्रैल से 11 मई तक नवम भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष, 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक नवम शनि वक्री रहने से Navy, Army, Air force Competitive Exam में कंपटीशन बढ़ने के कारण आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है, तनाव और दबाव भी रहेगा लेकिन यदि आप इसे सही तरह से उपयोग कर पाते हैं तो आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
- फरवरी, अप्रैल, जून, अगस्त, अवटूबर व दिसम्बर महीने में स्पोर्ट्स पर्सन का नेशनल टीम में सलेक्शन हो सकता है, जो उनका ड्रीम था।
हैल्थ एंड ट्रेवल
1. साल की शुरूआत से 11 मार्च तक द्वादश भाव में गुरु वक्री रहेंगे, 02 अप्रैल से 11 मई तक नवम भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष रहने से ऊपरी बाधा, ब्लैक मैजिक या संदेह मानसिक उन्माद का कारण बन जाता है तो ऐसे में खुद के विचारों को बिगड़ने से बचाने की जरूरत होगी, मेंटल बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि मानसिक तनाव को नियंत्रित किया जा सके।
2. 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि नवम भाव में वक्री रहने से इस राशि वालों जातकों के स्वास्थ्य को लेकर मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।
जनवरी, मार्च, मई, सितम्बर व नवम्बर महीने में सेहत को लेकर ट्रैवलिंग हो सकती है।
-: उपाय :-
- आप प्रत्येक सोमवार एवं प्रदोष व्रत करें और रात्रि में तांबे अथवा स्टील के लोटे में कच्चा दूध एवं जल मिलाकर चन्द्रमा को अर्घ्य दे कर ॐ श्रीं श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।
- 21 सोमवार तक एक मुट्ठी चावल और चीनी का दान करें।
- प्रत्येक तीन माह में रुद्राभिषेक-लघुरूद्र जरूर करें अथवा करवाएं।
- घर में पारद शिवलिंग स्थापित कर नित्य दूध, जल, गन्ने का रस मिश्रित कर चढ़ाने से घर में खुशहाली रहेगी।
भाग्यशाली रंगः वाईट, लाईट ब्लू और क्रीम
भाग्यशाली धातुः चांदी और पीतल भाग्यशाली नम्बरः 2, 3, 9, 11, 19, 23