Aries Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 7th हाउस में होने से अपनी क्षमताओं और कड़ी मेहनत के दम पर अपने व्यवसाय को विकसित करेगे।
- इंटरनेशनल मार्केट में आपकी सूझबूझ से डील्स में क्लैरिटी आएगी और रिस्क कम होगा।
- प्रीति योग बनने से बिजनेस में थोड़ी राहत महसूस होगी।
- बिजनेस में किसी बिजनेस रिलेटेड ट्रैवलिंग की प्लानिंग बनेगी, ये यात्रा फायदेमंद रहेगी।
- अगर आप जॉब चेंज करना चाहते हैं, तो आज का इंटरव्यू आपके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है।
- वर्कप्लेस पर आपको कोई रुका हुआ कार्य सडनली ही बन सकता है, जिसकी वजह से विजय हासिल करने जैसी फीलिंग रहेगी।
- एंप्लॉयड पर्सन के द्वारा किया गया कोई महत्वपूर्ण काम तारीफे काबिल रहेगा, दिन का कुछ समय हास परिहास व मनोरंजन में भी व्यतीत होगा।
- धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी करेंगे, शादीशुदा लोग दाम्पत्य जीवन को लेकर कुछ नयापन महसूस करेंगे और जीवन साथी से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
- स्टूडेंट्स अपने फ्रेंड्स के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।
- लक्की कलर रेड, लक्की नं-3, अन लक्की नं. 9
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
*11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 नवरात्रि स्पेशल साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग नवरात्र स्थापना के शुभ अवसर पर नई शॉप ओपनिंग, न्यू जॉब जॉइनिंग, न्यू बिजनेस वेंचर और व्यापार विस्तार के लिए समय बहुत ही शानदार और लाभदायक रहने वाला है। इस फेस्टिवल सीजन पर बिजनेस में सेल्स बढ़ने और एक्स्ट्रा प्रॉफिट होने से आप बैंक से लोन अप्रूवल बहुत आसानी से ले पाएंगे और बैंक लोन की किस्त टाइम से पहले जमा करके अपने लोन की किस्त और ब्याज का बोझ कम कर सकेंगे। वर्कप्लेस पर वर्कलोड थोड़ा ज्यादा बना रह सकता है, जिसे टाइम पर पूरा करने के लिए आपको एक्स्ट्रा एफर्ट और हार्ड वर्क करना होगा। जॉब में ऑफिस के पेंडिंग वर्क और घर की जिम्मेदारियों की अधिकता से फिजिकल और मेंटल थकान महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी डेली रूटीन, स्लीप साइकिल और डाइट का खास ख्याल रखें। स्वाति और विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से स्पोर्ट्स पर्सन अपने इवेंट में बेहतरीन परफॉर्म करके टॉप करेंगे। घर और बाहर दोनों जगह सभी लोगों को साथ मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी, वरना बेवजह तकरार हो सकती है। प्रॉपर्टी मार्केट बिजनेस, रियल एस्टेट डील और कोर्ट-कचहरी के लीगल मैटर का सॉल्यूशन आपके फेवर में होगा, जिससे पुराने कानूनी नोटिस से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें, बाहर के खानपान से बचें। सर्वार्थ सिद्धि योग के बनने से बिजनेस या पर्सनल काम से जुड़ी छोटी-मोटी ट्रैवल के योग बन सकते हैं, जहां आपको अपने बेस्ट फ्रेंड और किसी प्रभावशाली व्यक्ति का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लाइफ पार्टनर की हेल्थ थोड़ी चिंता का विषय बन सकती है, इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखें और लव लाइफ में पार्टनर की फीलिंग्स की अनदेखी बिल्कुल न करें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मेष राशि मासिक राशिफल अक्टूबर 2026
- 03 अक्टूबर से 2nd हाउस के लॉर्ड शुक्र 7th हाउस में वक्री होगे व 14 से 31 अक्टूबर तक अस्त भी हो जाएगे जिससे बिजनेस की इकॉनोमिक सिचुएशन को देखा जाए तो उस पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता होगी, वैसे तो शुक्र स्वगृही होकर मालव्य योग बना रहे है जिससे एग्रीकलचर बिजनेसमैन को धन संचय करने में सफलता मिलेगी बैंक बेलेंस में बढ़ोतरी होगी।
- महीने की शुरूआत से 17 अक्टूबर तक आपकी राषि व 8th हाउस के लॉर्ड मंगल पुष्य नक्षत्र में रहेगे जिससे बिजनेसमैन के सामने नए अनुबंध सामने आ सकते हैं और कुछ ऐसे दायित्व भी पूरे हो सकते हैं जिनसे आप आगे बढ़ चुके हैं।
- 11, 12, 13 तारीख को 7th हाउस में चन्द्रमा-षुक्र का कलात्मक योग रहेगा जिससे फेस्टिवल सिजन पर आप अपने सुख की इच्छा से अपने भाई बहनों की ओर रुख करेंगे, उनसे आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे आपको सुख की प्राप्ति होगी।
- 16 अवटूबर तक 5th हाउस के लॉर्ड सूर्य 6th हाउस में रहते दशम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से आपके लिए समय अच्छा होगा लेकिन यह समय एक बदलाव को भी दर्शा रहा है. ट्रांसफर की चाह रखने वाले एंप्लॉयड पर्सन का ट्रांसफर मनचाही जगह हो सकता है।
- 17 अक्टूबर से सूर्य सप्तम भाव में नीच के होकर विराजित होने से आइटी एंड फायनेंष मैनेजमेंट एंप्लॉयड पर्सन को थोड़ा परेशान कर सकता है, इस दौरान आपको अपनी फीलिंग पर कंट्रोल रखे और विवादों से दूर रहें।
- 17 अक्टूबर से 7th हाउस में सूर्य-बुध षुक्र की युति से बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग व शुक्र आदित्य योग होने से RPSC, RRB NTPC, BPSC कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर में गवर्नमेंट जॉब लगने की आशा जग सकती है।
- 4, 11, 12, 13, 19, 20, 26 तारीख को अपने जीवन के कुछ ऐसे पैटर्न पर विचार करेंगे जिन्हें आप बदलने के लिए तैयार हैं।
- मंगल राहु का षडाष्टक सम्बध होने से आप अपने खाने को लेकर लापरवाह हो सकते हैं जिससे भोजन के प्रति लापरवाही आपको स्वास्थ्य समस्याएं दे सकती हैं। और 5, 6 अवटूबर को चन्द्रमा चौथे, 14, 15 अवटूबर को चन्द्रमा आंठवे व 24, 25 अवटूबर को चन्द्रमा बारहवें होने से मानसिक तनाव, स्वास्थ्य को लेकर समस्याए रहेगी।
- बुध 24 अक्टूबर से 7th हाउस में वक्री होगे व 31 अक्टूबर से 5th हाउस में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष रहेगा जिससे टेक्सटाइल, सी फुडस एंड रसायन बिजनेसमैन को हानि का सामना करना पड़ेगा।
- 30 अवटूबर तक 4th हाउस में आपकी राशि व 8th हाउस के लॉर्ड मंगल 9th व 12th हाउस के लॉर्ड गुरू के साथ परिजात योग बनाएगे जिससे माकेटिंग, टेक्नोलॉजी एंड एजुकेषन एंप्लॉयड पर्सन मानसिक तनाव के बावजूद भी अपने कार्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
-: उपाय :-
- 11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ लाल वस्त्र धारण कर माँ शैलपुत्री को लाल पुष्प और नैवेा में गुङ, लाल रंग की मिठाई अर्पित कर उनकी पूजा करें। और ऊँ ऐं ह्रीं वलीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप करने से आपको साहस, शक्ति और समर्पण की प्राप्ति होगी।
- 20 अक्टूबर विजय दषमी पर हनुमान जी को सिंदूर लाल पुष्प की माला अर्पित कर श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ करने से साहस, शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- 25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर मोती शंख पर केसर से स्वास्तिक बनाएं 108 अक्षत लेकर एक एक अक्षत ॐ श्रीं ॐ ॐ ह्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः मंत्र बोलकर चढ़ाएं फिर चढ़ाए गए उन अक्षत को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन रखने वाले स्थान में रखें।
- 29 अक्टूबर करवाचौथ पर-माँ पार्वती को लाल चंदन और लाल फूल अर्पित करें। ॐ ऐं ह्रीं वलीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का 108 बार जाप करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति मिलेगी।
Aries
मेष राशि
ग्रहों का परिवर्तन साल की शुरूआत से 01 जून तक गुरु तृतीय भाव मिथुन राशि में रहेगे, (01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु चतुर्थ भाव कर्क राशि में 31 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू पंचम भाव सिंह राशि राशि में रहेंगे, इस पूरे साल शनि द्वादश भाव मीन राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से राहु दशम भाव मकर राशि में व केतु चतुर्थ भाव कर्क राशि में रहेंगे।
बिजनेस एंड वेल्थ
1. 17 तक बुध-गुरू का परिवर्तन योग व 15 जनवरी से 23 फरवरी तक मंगल दशम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे जिससे इर्यर स्टॉटिंग बिजनेस में विस्तार हो सकता है, कुछ नये कनेक्शन बनेंगे जिससे न्यू बिजनेस की नींव मजबूत होगी। “The beginning is the most important part of the work.”
2. 01 मार्च से 25 मार्च तक शुक्र मीन राशि में उच्च के व 28 जुलाई तक शनि द्वादश भाव में मार्गी रहेंगे जिससे फोरेन बिजनेसमैन किसी बिजनेस मीटिंग में अपनी कम्युनिकेशन स्कील से सभी को अपनी ओर अट्रैक्ट करेंगे जिससे वो प्रॉफिट गेन करेंगे।
3. 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरू चतुर्थ भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे सोशल नेटवर्किंग एंड मार्केटिंग से बिजनेस के शेयर उछाल भरेंगे जिससे हो सकता है, आप अपना आईपीओ लाने की प्लानिंग भी बना लें।
4. 29 मई से 22 जून तक व 07 जुलाई से 05 अगस्त बुध तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम पंचम सम्बध रहने से आपको पार्टनरशिप बिजनेस के लिए बेहतर ऑफर प्राप्त हो सकते है।
5. 03 फरवरी 10 अप्रैल तक एकादश भाव में बुध-राडु का जड़त्व दोष व 22 अगस्त से 07 सितम्बर तक पंचम भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष रहने से बिजनेस में लोस का सामना करना पड़ेगा, जिसका मुख्य कारण इंटरनेशनल मार्केट पॉलिसी रहेगी।
6. 07 से 26 सितम्बर तक स्वगृही व उच्च के होकर बुध षष्ठ भाव में व 02 सितम्बर से 05 नवम्बर तक शुक्र सप्तम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे बिजनेस में भी वृद्धि के योग बनेंगे, आपका किसी बड़ी कंपनी के साथ टाइअप हो सकता है।
7. जनवरी, मार्च, जून, अगस्त, अक्टूबर महीने में धन का संचय होगा और आपका मन भी शांत रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सकेंगे।
8. 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि द्वादश भाव में वक्री रहेंगे जिससे बिजनेसमैन के कुछ अतिरिक्त खर्च बढ़ सकते हैं। इन खर्चों का मुख्य कारण हैल्थ, एज्यूकेशन, ट्रैवल इत्यादि पर हो सकता है।
जॉब एंड प्रॉफेशन
1. 15 जनवरी से 23 फरवरी तक मंगल दशम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे जिससे एंप्लॉयड पर्सन के लिए 2026 इर्यर करियर में कई बड़े बदलाव लेकर आएगा, तो अपनी कमर कस लें और तैयार हो जाएं।
2. फरवरी, अप्रैल, जुलाई, सितम्बर नवम्बर में एंप्लॉयड पर्सन की लंबी यात्राओं से आपके काम में मजबूती आएगी, साथ ही ट्रांसफर के योग बन सकते हैं।
3. 14 अप्रैल से 15 मई तक सूर्य आपकी राशि में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे एंप्लॉयड पर्सन के कार्यों में अधिक सक्रियता और समर्पण देखने को मिलेगा जिससे प्रभावित होकर कंपनी आपको सडनली कोई सरप्राइज दे सकती है जिसकी कभी आपने आशा नहीं की होगी।
4. 23 फरवरी से 02 अप्रैल तक एकादश भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष व 12 पारवरी से 14 मार्च तक एकादश भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से आपकी वर्किंग की गति में अप्स डाउन रहेगा, आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन उसके साथ ही आपको कुछ नई खुशी के अवसर भी मिल सकते हैं।
5. मई, अगस्त, अक्टूबर, दिसम्बर में जॉब चेंज के अवसर आपके हाथ लग सकते है, जिसे आपको हाथ नहीं जाने देना है, यह आपके लिए गोल्डन चांस हो सकता है, अन्यथा बात में आपको पछताना नहीं पड़े। ‘जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा जो समय निकलने के बाद होता है।
6. 11 मई से 20 जून तक मंगल आपकी राशि में स्वगृही होकर रूचक योग बनाएगे व 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक सूर्य पंचम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन को सफलता प्राप्त होगी आप अपने काम को बढ़िया ढंग से और पूरे जोश और ऊर्जा के साथ करेंगे।
7. 07 से 26 सितम्बर तक स्वगृही व उच्च के होकर बुध षष्ठ भाव रहेगे जिससे एंप्लॉयड पर्सन को जॉब और कैरियर में बहुत कुछ अच्छा मिलने वाला है।
8. 20 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि द्वादश भाव में वही रहेंगे व 05 दिसम्बर से राहु दशम भाव में रहेगे जिससे बीच-बीच में कुछ बदलाव दिखाएगी, आपके जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं, आपको अपने सीनियर से तालमेल बैठाने में दिक्कत हो सकती है।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
1. साल की शुरूआत से 11 मार्च गुरू तृतीय भाव में कक्री रहेंगे जिससे इर्यर स्टांटिंग मैरिड लाइफ के लिए अच्छी नहीं रहेगी जबकि 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरू चतुर्थ भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएगे जिससे सेकंड हाफ मैरिड लाइफ में स्थिरता लेकर आएगा।
2. 05 फरवरी से 01 मार्च तक एकादश भाव में शुक्र राहु की युति, 12 फरवरी से 14 मार्च तक पंचम भाव के लॉर्ड सूर्य एकादश भाव में राहु के साथ ग्रहण दोष व 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक पंचम भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष रहने से संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे।
3. 01 मार्च से 25 मार्च द्वादश भाव में शुक्र उच्च के, 19 अप्रैल से 14 मई तक द्वितीय भाव में स्वगृही रहेंगे व 02 सितम्बर से 05 नवम्बर तक सप्तम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे सोशल साइट से किसी विदेशी व्यक्ति के संपर्क में आने की स्थिति बनेगी आप अपने संबंधों में शीघ्रता और गंभीरता की तलाश करेंगे और अपने प्रयोजन के न्यू इर्यर मंथ स्टॉटिंग खुशी से जीवन व्यत्तीत करेंगे।
4. जनवरी, फरवरी, अप्रैल, नवम्बर व दिसम्बर से मेष राशि के जातकों के विवाद की बात पक्की हो सकती है।
5. 01 अगस्त से 02 सितम्बर तक शुक्र षष्ठ भाव में नीच के रहेगे व 03 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक चली रहेंगे जिससे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की और आपका झुकाव भी हो सकता है।
6. वर्किंग युमन एंड यंग जनरेशन के लिए मीडियम कहा जा सकता है।
स्टूडेंट्स एंड लनर्स
1. 15 जनवरी से 23 फरवरी तक मंगल दशम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे व 14 अप्रैल से 15 मई तक पंचम भाव के लॉर्ड सूर्य आपकी राशि में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे विदेश में स्टडी करने की चाह रखने वाले एवं विदेश में स्टडी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए साल शिक्षा के लिए कई उलझने आएंगी।
2. 01 जून से 31 अक्टूबर तक शिक्षा कारक गुरु चतुर्थ भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएगे जिससे टेक्नोलॉजी, मेडिकल स्टूडेंट्स के किन्ही कारणों से अब तक रुकी हुई डिग्री या प्रमाण पत्र मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।
3. 23 फरवरी से 02 अप्रैल तक एकादश भाव में मंगल-राहू का अंगारक दोष, 02 अप्रैल से 11 मई तक द्वादश भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष व 31 अवटूबर से 05 दिसम्बर तक पंचम भाव में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष रहने से स्पोर्ट्स पर्सन की सेहत डगमगा सकती है या यो चोटिल हो सकते है।
4. जनरल एंड कॉम्पिटिटिव स्टूडेंट्स को उनके फील्ड में उत्तम परिणाम प्राप्त होगे वयोंकि 11 मई से 20 जून तक आपकी राशि में मंगल स्वगृही होकर रूचक योग बनाएगे व 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक सूर्य पंचम भाव में स्वगृही होकर विराजमान होंगे।
5. 22 अगस्त से 07 सितम्बर तक बुध पंचम भाव में रहेंगे व 05 दिसम्बर से केतु चतुर्थ भाव में रहेंगे जिससे हायर एज्यूकेशन की चाह रखने वाले या हायर एज्यूकेशन करने वाले फैमिली एंड फ्रेंड्स के सपोर्ट से आ रही प्रोब्लम को आसानी से सॉल्व करेंगे।
हैल्थ एंड ट्रेवल
1. 17 जनवरी तक बुध-गुरु का परिवर्तन योग, 01 मार्च से 25 मार्च द्वादश भाव में शुक्र उच्च्च के होकर विराजित रहेंगे व 07 जुलाई से 05 अगस्त तक षष्ठ भाव के लॉर्ड बुध तृतीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे आपकी हैल्थ के लिए इर्यर स्टार्टिंग अच्छी है और आपको पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे।
2. 03 फरवरी से 10 अप्रैल तक एकादश भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष, 28 जून से 23 जुलाई तक बुध चक्री रहेंगे व 12 नवम्बर से 05 दिसम्बर तक पंचम भाव में मंगल-केतु का अंगारक दोष रहने से स्किन प्रोब्लम और ब्लड प्रेशर, गैस्ट्रिक समस्याएं, शारीरिक सूजन और थकान जैसी समस्याएं सामने आ सकती है. इसलिए सेहत का ध्यान रखे।
3. जनवरी, मार्च, जून, अगस्त, अक्टूबर महीने में 40 प्लस शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें हेल्थ के लिए व्यायाम्, आधार में सुधार जैसी गतिविधियां करें।
उपायः
- 21 मंगलवार चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान प्रतिमा पर चोला चढ़ाएं, उन्हें गुलाब के पुष्प की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटकें। लाल वस्तुओं एवं लाल मसूर की दाल का दान करें।
- प्रत्येक मंगलवार ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जाप 10 से 15 मिनट जरूर करें।
- मंगल कवच और सुन्दरकांड का पाठ करें।
- घर में कुबेर यंत्र की स्थापना कर नित्य धूप-दीप करें।
- भाग्यशाली रंगः पीला, सफेद और लाल
- भाग्यशाली धातुः सोना और तांबा
- भाग्यशाली नम्बरः 6, 9, 24, 33, 38