Capricorn Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 6th हाउस में होने से मानसिक तनाव हो सकता है।
- डे स्टार्टिंग सुबह उठकर अपने इष्टदेव का स्मरण करें और कपूर जलाकर आरती करें।
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आपकी पब्लिक डीलिंग बहुत मजबूत होगी, जिससे नए और स्थाई ग्राहक जुड़ेंगे।
- बिजनेसमैन को आज अपने बिजनेस विस्तार के लिए सरकार की किसी विशेष योजना का बड़ा लाभ मिल सकता है।
- आपके ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस को आज एक बहुत बड़ा और प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे आपकी सेल दोगुनी हो जाएगी।
- कामचोर और नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर आप अपनी डेडलाइन प्रेशर को बहुत ही स्मूथली हैंडल करने में सफल रहेंगे।
- मार्केटिंग के एंप्लॉयड पर्सन को आज कम मेहनत में भी शानदार और बड़े क्लाइंट्स मिलेंगे, जिससे मंथ एंड टारगेट आसानी से पूरा होगा।
- हॉस्टल और विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के वीज़ा और स्टडी लोन बिना किसी बाधा के मंजूर हो जाएंगे।
- संतान से सुखद समाचार मिलेगा और घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम या धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। बड़े-बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद रहेगा।
- लक्की कलर रेड, लक्की नं. 9, अन लक्की नं. 5
Namakshar
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग ट्रैवल और टूर प्लानिंग के साथ-साथ घर के डेकोरेशन और रिनोवेशन की प्लानिंग बनाने के लिए अच्छी है। फैमिली रिस्पांसिबिलिटी खुद अकेले संभालने के बजाय घर के लोगों के साथ शेयर कर लें, इससे आप अपने लिए भी टाइम निकाल पाएंगे। पड़ोसियों के साथ किसी भी बहस या फालतू विवाद में न उलझें, वरना आपकी मेंटल पीस डिस्टर्ब हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने की बजाय पेशेंस बनाकर रखें। फॉरेन जाने के इच्छुक लोगों को कागजी काम में कुछ रुकावट आ सकती हैं। ऑफिस में सही वर्किंग अरेंजमेंट रखने में बहुत हार्ड वर्क करना पड़ेगा। पर्सनल वर्क की वजह से आप बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। मिड वीक में गवर्नमेंट एम्प्लॉयड लोग पब्लिक डीलिंग में बहुत सावधानी बरतें। घर की किसी भी प्रॉब्लम को आपसी समझदारी से सॉल्व करने में कामयाब रहेंगे। वीकेंड पर एंटरटेनमेंट, डिनर और आउटिंग में बहुत खुशनुमा टाइम स्पेंड होगा। ज्यादा स्ट्रेस और थकान की वजह से हेडएक और सर्वाइकल की प्रॉब्लम बढ़ सकती है, इसलिए नेचर के साथ टाइम जरूर स्पेंड करें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
- मकर राशि – अक्टूबर 2026 माह का राशिफल
- मंगल-शनि का नवम-पंचम सम्बध होने से रियल एस्टेट, कोयला, स्टील होलसेलर एंड सिक्योरिटी बिजनेस के रिटेलर्स को फेस्टिवल डिमांड पूरी करने के लिए एडवांस में स्टॉक मेंटेन करना होगा।
- 5, 6, 11, 12, 13, 19, 20, 27, 28 तारीख को इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेविट्रकल्स बिजनेसमैन फेस्टिव सेल बढ़ाने के लिए एवसचेंज ऑफर एंड एआई री-टार्गेटिंग एड्स का इस्तेमाल करेंगे जिससे आप प्रॉफिट गेन करेंगे।
- बुध-शनि का षडाष्टक सम्बध रहने से कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेसमैन सरकारी नोटिस के कारण पेंडिंग पेपरवर्क का तनाव हो सकता है साथ 24 अक्टूबर से बिजनस के कारक बुध 10th हाउस वक्री होगे जिससे इस समय पार्टनरशिप बिजनस में परेशानियां आ सकती है।
- 11, 12, 13 अवटूबर को 10th हाउस में चन्द्रमा-शुक्र की युति कलात्मक योग होने से प्रेम संबंधों में आ रहा तनाव दूर होगा और सगाई टूटने का भय खत्म होगा।
- 12 अक्टूबर से महीने के अंत तक बुध विशाखा नक्षत्र में रहेंगे जिससे अकाउंटिंग, बैंकिंग एंड फाइनेंस एंप्लॉयड पर्सन ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और सिर्फ अपने असाइनमेंट पर ध्यान दें, तो उनके लिए अक्टूबर मंथ बेहतर रहेगा।
- 4th व 11th हाउस के लॉर्ड मंगल 7th हाउस में रहते चौथी, सातवीं व आठवीं दृष्टि 10th हाउस, आपकी राशि व 2nd हाउस पर होने से टारगेट समय पर कम्पलीट करने का प्रेशर जरूर रहेगा, लेकिन अंत में आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी।
- 16 अवटूबर तक सूर्य-शनि का दृष्टि सम्बध रहने से वर्किंग वुमन एड फॉरेन एम्प्लॉयड पर्सन को जॉब सिक्योरिटी और नए अवसर दोनों प्राप्त होंगे।
- 17 अक्टूबर से सूर्य 10th हाउस में बुध-बुक्र के साथ बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग व शुक्र आदित्य योग होने से फैमिली ट्रिप्स पूरी तरह सफल और लाभदायक रहेंगी, यह ट्रिप आपको हमेशा याद रहेगा लेकिन 14 से 31 अक्टूबर तक शुक्र अस्त रहेगे तब घर में विवाह आदि कार्यों की बात न करें।
- 5th हाउस के लॉर्ड शुक्र 10th हाउस में स्वगृही होकर मालव्य योग बना रहे है व 3rd हाउस में विराजित शनि की तीसरी दृष्टि 5th हाउस पर होने से BANK, BSF, SSB, CRPF, SSC स्टूडेंट्स के लिए यह समय बेट है और आउटडोर क्रिकेट एंड एथलेटिक्स स्पोर्ट्स स्ट्रीम के प्लेयर का बड़े इवेंट की सिलेवशन लिस्ट में नाम आने से उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
- 7, 8 अवटूबर को चन्द्रमा आंठवे, 16, 17, 18 अक्टूबर को चन्द्रमा बारहवें, 26, 27 अक्टूबर को चन्द्रमा चौथे होने से जोड़ों के दर्द या वात रोग से राहत नहीं मिलेगी लेकिन अगर आप नियमित मॉर्निंग वॉक और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें तो आपका सेहत बेहतर रहेगा।
-: उपाय :-
11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ नीले या सफेद वस्त्र धारण कर माँ शैलपुत्री को नीले पुष्प, कुमकुम अर्पित करें और नैवेत्ता में उड़द से बनी मिठाई चढ़ाकर ॐ ऐं ह्रीं वलीं शैलपुत्यै नमः मंत्र का जाप करने से व्यवसाय और नौकरी में उन्नति होगी।
20 अक्टूबर विजय दशमी पर हनुमान मंदिर में लाल पुष्प की माला, पान का बिड़ा चढ़ाते हुए सुन्दकाण्ड और हनुमान चालिसा का पाठ करने से आपके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की प्राप्ति होगी।
25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर माँ लक्ष्मी को नीले या सफेद पुष्प, लाल चुनरी अर्पित करे। खीर में किशमिश डालकर चंद्रमा की रोशनी में रखें और ऊँ महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करने से जीवन में स्थिरता और आर्थिक समृद्धि प्राप्त होगी।
29 अक्टूबर करवाचौथ पर महिलाए लाल रंग की साड़ी पहनकर भगवान गणेश को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाकर पूजन करें। रात के समय चंद्रमा पूजन में गेंदे के पुष्पों का प्रयोग करते हुए ऊं मेघनादाय नमः मंत्र का जाप करने से आपके पति को दीर्घायु प्रदान करेगा।
Capricorn
मकर राशिफल
“जहां पर आदर नही वहा पर मत जाना जो आपको सुनता नही हैं, उसे मत समझाना, जो आपको नहीं पचता है. उसे मत खाना और जो सत्य पर भी रुठे उसे कभी मनाना भी मत। “
भाग्यशाली वे नहीं होते जिन्हें सब कुछ अच्छा मिलता है, बल्कि भाग्यशाली वे होते हैं जिन्हें जो मिलता हैं उसे वो अच्छा बना लेते हैं।
ज्यादा हंसने और बोलने वाला व्यक्ति अगर चुप हो जाए, तो मान लेना वह भीतर से टूट चुका है।
मुन को इतना ज्यादा मजबूत बनाओ कि मन की शांति किसी भी प्रकार के व्यवहार से भंग न हो पाए ।
बिल्कुल सच बात है ये जो पड़ाव और जो मौके एक बार निकल गए वो कभी वापस नहीं आते। हमें अगर आगे बढ़ना हैं तो हर समय सचेत रहना पड़ता है कि कौनसा मौका आपके सामने खड़ा है और कैसे उसका उपयोग करें। और मकर राशि वाले जातक अक्सर यहाँ मात खा जाते है। अपनी जिंदगी में इतने उलझे रहते हैं कि मौके को देख ही नहीं पाते। इसलिए मैं बताऊँगा आपको कुछ ऐसे उपाय जो मदद करेंगे आपको आपकी मंजिल पाने में और इसके साथ ही इस साल क्या कुछ होगा आपके career के लिए ख़ास ? लव लाइफ में किससे होने वाली हैं आपकी मुलाकात? परिवार के सम्बन्धो में कितनी रहेगी मिठास ? business के लिए कैसा रहेगा यह साल? पढाई में कैसा रहेगा टास्क ? और स्वास्थ में क्या करें जो आपकी लाइफ को बनाये Healthy ? ये सब आप जानेंगे मेरे साथ । तो चलिए शुरू करते हैं।
ग्रहों का परिवर्तन
20 मार्च से शनि तृतीय भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू षष्ठ भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू सप्तम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू षष्ठ भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
18 मई से राहु द्वितीय भाव कुंभ राशि में व केतु अष्टम भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च शनि द्वितीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगी जिससे नए साल में आपकी वेल्थ इंक्रीज होगी और आपका चहुंओर शानदार इंप्रेशन बना रहेगा। बिजनस और वेत्थ सोते सोते फाइनेशियल स्टेटस के लिहाज से ये आने वाला वर्ष आपके लिए औसत से ऊपर रहने वाला है।
- 27 फरवरी से 06 मई तक बुध तृतीय भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से नवम पंचम राजयोग जिससे टूरिज्म, एडवरटाइजिंग एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर रिलेटेड स्ट्रीम्स मीडिया, मेडिकल, स्पोर्ट्स एसेसरीज, गेमिंग एडवेंचर जोंस वालों के इस साल वारे न्यारे हो सकते हैं।
- 06 जून से 28 जुलाई तक मंगल अष्टम भाव में रहते चौथी दृष्टि से एकादश भाव को देखेंगे जिससे पिछले वर्ष जो आपकी स्थिति थी आमदनी अड्डनी खर्चा रुपैया परंतु इस साल उसके ठीक उलट स्थिति रहेगी. खर्च कम होंगे और धन की आवक बढ़ी हुई रहेगी।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध नवम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे रीजनिंग पर्सनल्स के लिए फाइनेंशियल मामलों में धन अर्जित करना आसान रहेगा। सक्सेस रेट पिछले वर्ष के मुकाबले काफी अच्छी रहेगी।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू सप्तम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएगे जिससे पॉजिटिव रिजल्ट्स आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट से मिल सकते हैं। इस साल आपके द्वारा किया गया इंटेलिजेंट इन्वेस्टमेंट कई लोगों के लिए उदाहरण बन सकता है।
- नुए वेंचर या सम्बंधित शुभ शुरुआत के लिए 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक, 18 जुलाई से 11 अगस्त तक ये तारीखें काम में लेना कामयाबी पक्की करेगा।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 27 जनवरी से 31 मई तक दशम भाव के लॉर्ड शुक्र तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे नया साल आपके आत्मविश्वास को हाई लेवल पर रखने वाला है, आपको सही दिशा में इसे काम लेना होगा। इस नए साल में आपके भीतर अपनी रेस्पॉन्सिबिलिटी को पूरा करने का एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा ।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य द्वितीय भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएगे जिससे करियर और रोजगार के नजरिए से आपके लिए एय स्टार्टिंग में ही आपका प्रोफेशन परवान चढ़ने लगेगा। आपके कई विगड़े काम आसानी से बनते चले जाएंगे ।
- 18 मई से राहु द्वितीय भाव में रहते पाचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से आप नौकरी बदलना चाहेंगे पर बाद में आपको भान होगा कि यह उचित नहीं है और आप इस तरह का कोई फैसला लेने से बच जाएंगे जो कि आपके फ्यूचर के लिए बढ़िया ही रहेगा।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू षष्ठ भाव में विराजित रहेंगे जिससे कुछ अति विशेष फायदा हो सकता है। जिनके पास नौकरी नहीं हैं, उन्हें भी साल की अंतिम तिमाही में मनचाही जगह पर काम करने का अच्छा चांस मिलेगा ।
- 02 नवम्बर से 26 नवम्बर तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे एक पर्टिकुलर पीरियड में किसी सीनियर कर्मचारी के साथ आप की अनवन खतम हो सकती हैं, धैर्य से काम लें।
- पार्टनरशिप में बिजनस करना हो या फिर अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 जनवरी से 31 मई तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शुरूआत करना हितकारी हो सकता हैं।
फेमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरू का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बंध रहेगा जिससे फैमिली लाइफ और लव-लाइफ रिलेशंस के लिहाज से ये नया साल आपको सेल्फ मोटिवेटेड रखेगा और आप ईमानदारी से चलते रह सकेंगे।
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे परिवार में खुशियों का माहौल पैदा हो सकता है, जो कि साल के फर्स्ट हाफ तक अपना रंग दिखाता रहेगा ।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि तृतीय भाव में वक्री रहेंगे जिससे जिससे घर-परिवार में मन-मुटाव की परिस्थिति आ सकती है, जिससे रिश्तों में टकराव अवश्यमभावी है. आपको स्थितियों को धैर्य से संभालना होगा। इस पीरियड में परिवार का आपसी मेल जोल कम होगा।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू सप्तम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे फैमिली, लव एंड रिलेशनशिप के लिहाज से आपके लगभग सारे सपने सच करने वाला हो सकता है।
- इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो 27 फरवरी से 06 मई तक 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक, 11 नवम्बर से साल के अंत तक प्रेम जीवन के लिए रास्ते आसानी से बन सकेंगे। आपको कोई पसंद कर सकता है। और आप भी इंटरेस्टेड हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरू पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे ये नया साल आपके करियर उन्नति के बढ़िया संकेत दे रहा है।
- 29 मार्च से शनि तृतीय भाव में रहते तीसरी दृष्टि से पंचम भाव को देखेगे जिससे आप एकेडमिक, को करीकूलर एक्टिविटीज, स्पोर्ट्स मीट वगैरह में अगवानी कर सकते हैं जो जीवन भर के लिए आपके हाँसले को बुलंद करने वाला रहेगा ।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र पंचम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे इंटेलेक्चुअल, मेंटल और फिजिकल आप काफी एक्टिव रह सकेंगे और कॉन्फिडेंस लेवल पूरे वर्ष बढ़िया रहने के योग हैं।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शिक्षा कारक गुरू सप्तम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे लँग्वेज, म्यूजिक, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, मेडिकल से जुड़े स्टूडेंट्स को अपनी कमियां दूर करके सुधार करने की गतिविधियों में पूरा इंटरेस्ट रहेगा। ये नया साल स्पोट्स पर्सन्स को अपने भविष्य को संवारने के लिए कई अहम अवसर दिला सकता है।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म 14 जनवरी से 11 फरवरी 02 अप्रैल से 06 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक व 02 से 26 नवम्बर तक भरकर सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल रहेंगी।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव से नवम पंचम राजयोग रहेगा जिससे नया साल हेल्थ और ट्रैवल के लिहाज से आपके लिए कुछ अच्छे अनुभव और यादें देने वाला रह सकता हैं।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक अष्टम भाव के लॉर्ड सूर्य पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे अपनी उम्र वर्ग में आप हेल्दी रहते हुए कुछ अच्छे और नये मापदंड बना सकते हैं या ट्रैवलिंग में कुछ अनोखा रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। हेल्थ और ट्रैवलिंग दोनों में आप अव्वल बने रहेंगे और आपके लिए ये साल फ्रूटफुल रह सकता है।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि तृतीय भाव में वक्री रहेंगे जिससे आपकी हेल्थ अप टू मार्क रहेगी। मेडिटेशन एंड एक्सरसाइज की आपकी आदत आपके हम उम्र लोगों और छोटी उम्र के लिए भी एक अच्छा एग्जांपल सेट करेगी। छोटी मोटी मोच, स्ट्रेस को छोड़कर पूरा साल आपकी सेहत को ग्रीन सिग्नल दे रहा है। वाहन सावधानी से चलाएं।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक विजनस और एग्जाम्स के लिए की जाने वाली ट्रैवलिंग में आपको विजयश्री मिल सकती हैं बशर्ते कि आप अपनी भरपूर मेहनत और तैयारी करने के साथ ही घर से पेरेंट्स की ब्लेसिंग्स भी लेकर निकलें। साल के अंत में किसी यात्रा, तीर्थाटन या देशाटन में कुछ फालतू टेंशन हो सकती है।
उपाय:
- हर शनिवार का व्रत कर दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- घर में शनि यंत्र स्थापित कर नित्य धूप दीप करें। काली माला से ॐ प्रां प्रीं प्रौ सः शनये नमः मंत्र का 10 से 15 मिनट जाप करें।
- काले तिल, छाता, जूते, लोहे के पात्र, काले वस्त्र कम्वल आदि का दान 21 शनिवार करना हितकर रहेगा।
- यदि आप फिट हैं तो किसी भी मंगलवार के दिन ज़रूरतमंद को रक्तदान करें।
- हर बुधवार के दिन साबुत मूंग की दाल, अपने हाथों से गाय को खिलाएं।
भाग्यशाली रंग : काला, भूरा और बैंगनी
भाग्यशाली धातुः लोहा
भाग्यशाली नम्बर: 5, 6, 8