Pisces Horoscope Forecast
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले में समस्या आएगी।
डे स्टार्टिंग आज सिर्फ पेंडिंग काम निपटाएं, कोई भी नया एग्रीमेंट या डील हाथ में न लें।
बिजनेसमैन आज भूलकर भी किसी नए सरकारी दस्तावेज या चेक पर बिना पढ़े दस्तखत न करें।
बिजनेसमैन किसी से भी पैसों का उधार-लेनदेन या क्रेडिट पर माल देने का वादा न करें।
मार्केट में पार्टी के किसी कृत्य के कारण मन में अविश्वास और मान-सम्मान की हानि होगी, राजनीतिक संपर्कों का दुरुपयोग भारी पड़ सकता है।
ऑफिस में जूनियर और सीनियर के साथ तीखी बहस हो सकती है,कोवर्कर के सपोर्ट न करने से आप पर डेडलाइन का प्रेशर बढ़ेगा।
न्यू एंप्लॉयड को वर्कप्लेस का माहौल बहुत नकारात्मक लगेगा, ट्रेनिंग के दौरान कोई बड़ी गलती हो सकती है।
मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन की ऑफिशियल ट्रैवलिंग असफल रहेगी, वाहनों में खराबी से समय और पैसा दोनों बर्बाद होंगे।
कलाकारों और खिलाड़ियों को उचित गाइडेंस न मिलने से और चोट लगने के डर से उनका प्रदर्शन खराब रहेगा।
अविवाहितों के विवाह की बात चलते-चलते किसी करीबी रिश्तेदार के हस्तक्षेप के कारण टूट सकती है।
लक्की कलर रॉयल ब्लू, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 1
Namakshar
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग पर्सनल लाइफ और फैमिली वेलफेयर के लिए बहुत अच्छी रहेगी। आप अपने बच्चों की खुशी के लिए उन्हें हर बेस्ट चीज़ दिलाने के एफर्ट्स करेंगे और उन्हें अच्छी आदतें व संस्कार देने में आपका स्पेशल रोल रहेगा। स्टूडेंट्स फालतू की मस्ती में टाइम वेस्ट करके अपनी स्टडी के साथ खिलवाड़ न करें, वरना एग्जाम टाइम पर प्रॉब्लम हो सकती है। मिड वीक में कोई अपसेट करने वाली न्यूज मिलने से माइंड थोड़ा ऑफ हो सकता है; ऐसी सिचुएशन में किसी ट्रस्टेड फ्रेंड से अपनी बात शेयर करें, सॉल्यूशन जरूर मिलेगा। फ्यूचर के लिए न्यू-न्यू प्लानिंग बनेंगी और पूजा-पाठ व अध्यात्म के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। बिजनेसमैन अपने स्टाफ की एडवाइस पर भी ध्यान दें और काम के प्रेशर को कम करने के लिए रिस्पॉन्सिबिलिटी दूसरों के साथ शेयर करें। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। हसबैंड-वाइफ के बीच अंडरस्टैंडिंग अच्छी बनी रहेगी, लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी बनाकर रखें। वीकेंड पर काम के साथ-साथ प्रॉपर रेस्ट लेना भी जरूरी है, वरना ज्यादा भागदौड़ की वजह से लेग पेन और थकान बढ़ सकती है। मेडिटेशन से बहुत लाभ मिलेगा।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मीन राशि – अक्टूबर 2026 माह का राशिफल
- 01 से 11 अक्टूबर तक 4th व 7th हाउस के लॉर्ड बुध स्वाति नक्षत्र में रहेगे जिससे फूड एंड ग्रॉसरी, प्रिंटिंग और ऑनलाइन बिजनेसमैन को फेस्टिवल सीजन पर जबरदस्त प्रॉफिट मिलेगा, स्टॉक मेंटेन करने का प्लानिंग से आप कामयाब होंगे।
- मंगल-शुक्र का 4-10 का संबंध होने से होटल एंड रेस्तरां बिजनेसमैन को दिवाली सीजन से पहले का फायदा उठाने के लिए शानदार ऑफर्स और व्हाट्सएप कैंपेन मार्केटिंग ट्रिक्स का उपयोग करना चाहिए लेकिन शुक्र 03 अक्टूबर से वक्री हो जाएगे इसलिए थोड़ा सम्भलकर काम करें।
- 5th हाउस के लॉर्ड चन्द्रमा 14, 15 अक्टूबर को 9th हाउस में, 26, 27 अक्टूबर को चन्द्रमा 2nd हाउस में व 2nd व 9th हाउस के मंगल 5th हाउस में होने परिवर्तन योग बन रहा है जिससे हेल्थकेयर, फार्मा एंड सोशल सेवटर जॉब स्ट्रीम की एंप्लॉयड पर्सन को वर्कप्रेशर से बड़ी राहत मिलेगी।
- 16 अक्टूबर तक 6th हाउस के लॉर्ड सूर्य 7th हाउस में रहते सूर्य से अगले घर में बुध-शुक्र होने से वेशि योग बन रहा है जिससे बिजनेसमैन को व्यापार विस्तार हेतु सहजता से बैंक लोन मिलेगा, न्यू आउटलेट ओपन करने के लिए 11 अक्टूबर के बाद का समय चुनें।
- 17 अक्टूबर से सूर्य 8th हाउस में बुध-शुक्र के साथ विराजित होकर बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग, शुक्र आदित्य योग होने से मार्केटिंग पर्सन फील्ड में नया मुकाम हासिल करेंगे, टारगेट कम्पलीट होते ही मैनेजमेंट से बोनस और इंसेंटिव मिलेगा।
- 5, 6, 14, 19, 20, 26, 27, 28 तारीख को फॉरेन एम्प्लॉयड पर्सन को नए ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में काम करने की जिम्मेदारी प्राप्त होगी।
- आपकी राशि में विराजित शनि की सातवीं दृष्टि 7th हाउस पर होने से पारिवारीक संपत्ती में से हिस्सा मिलने के चांसेज बनेंगे कोर्ट रिलेटेड मेटर सेटल होगा।
- 17 अक्टूबर से महीने के अंत तक मंगल आश्लेषा नक्षत्र में रहेगे जिससे लव लाइफ में गलतफहमी दूर होकर सगाई तय होगी, नवरात्रि के बाद घर में मांगलिक कार्यक्रम का प्लान बनेगा।
- 30 अक्टूबर तक 5th हाउस में मंगल-गुरू का परिजात योग होने से आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस स्टूडेंट्स एंड स्पोर्ट्स पर्सन के द्वारा किए गए प्रयासों के रिजल्ट उन्हें प्राप्त होने वाले है।
- 16 अक्टूबर के बाद पारिवारिक व धार्मिक यात्राओं का सुख प्राप्त होगा, स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन 3, 4, 30, 31 अक्टूबर को चन्द्रमा चौथे, 11, 12, 13 अवटूबर को चन्द्रमा आंठवे, 21, 22, 23 अक्टूबर को चन्द्रमा बारहवें होने से बस खान-पान में लापरवाही व मानसिक तनाव से बचें और पर्याप्त पानी पीएं साथ ही 31 अक्टूबर से 5th हाउस में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष रहेगा जिससे पैट, लीवर की समस्याए हो सकती है।
-: उपाय :-
11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ- पीले या सफेद वस्त्र धारण कर माँ चंद्रघंटा को पीले पुष्पों, हल्दी से पुजा कर नैवेत्ता में पीली मिठाई व केले चढ़ाकर ऐं श्रीं शक्तयै नमः मंत्र का जाप करने से आपकी आध्यात्मिक जागरूकता और मानसिक शांति में वृद्धि होगी।
20 अक्टूबर विजय दषमी पर- रामदरबार पर लाल पुष्प, कुकुम, मेहंदी अर्पित कर पिली मिठाई का भोग लगाकर रां रामाय नमः मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जागरूकता की प्राप्ति होगी।
25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर माँ लक्ष्मी को हल्के पीले पुष्प, पीले फल अर्पित करें। ताम्बे के बर्तन में चावल भरकर किसी ब्राह्मण को दान करने और साथ में दक्षिणा भी देने से बहुत पुण्य की प्राप्ति होती है। खीर में मेवा डालकर चंद्रमा को अर्पित करें।
29 अक्टूबर करवाचौथ पर महिलाए केसरिया रंग की साड़ी का प्रयोग करें और ऊं गजववत्राय नमः का जाप करने से आपको सौभाग्यवती होने का आर्शीवाद प्राप्त होगी।
Pisces
मीन राशि
सफल लोग मौके का इंतजार नहीं करते, वे खुद मौके बनाते हैं।
अपनी गलतियों से सीखें, वही आपकी असली शिक्षक है।
मन की शक्ति एक ऐसी शक्ति है, जिसके सहारे किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
कभी कभी जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन चीजों और व्यक्तियों को भी त्यागना पड़ता है, जो कभी तुम्हारी हृदय की गहराइयों में विलीन थे।
किसी बीमारी के हो जाने पर दुःख आने पर अकाल पड़ने पर शत्रु की तरफ से मुसीबत आने पर राज सभा में, शमशान अथवा किसी की मृत्यु के समय जो व्यक्ति साथ नहीं छोड़ता, वास्तव में वही सच्चा बंधु माना जाता है।
जो इंसान शांत होकर एक जगह बैठना सीख लेता है, वह जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है।
दूसरों के लिए जीना और कुछ करना एक अलग ही सुकून देता है। और मीन राशि के जातक अपना पूरा जीवन अक्सर दूसरों का भला करने में गुजार देते है। जो कि एक बहुत अच्छी आदत है। बस में आपसे इतना कहना चाहूँगा कि इस साल आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे जिससे आप आर्थिक रूप से मजबूत होकर और लोगों की सहायता कर पाएंगे तो बस उस मौके को ध्यान में रखे और इसके साथ ही इस साल क्या कुछ होगा आपके career के लिए खास? लव लाइफ में किससे होने वाली है आपकी मुलाकात? परिवार सम्बन्धो में कितनी रहेगी मिठास? business में कौनसा फैसला आपके लिए turning point? पढाई में कौनसा रहेगा टास्क ? और स्वास्थ में क्या करें जो आपकी लाइफ को बनाये Healthy? ये सब आप जानेंगे मेरे साथ। तो चलिए शुरू करते है ।
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि आपकी राशि मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू चतुर्थ भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू पंचम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू चतुर्थ भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
18 मई से राहु द्वादश भाव कुंभ राशि में व केतु षष्ट भाव सिंह राशि में रहेगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 13 मई तक आपकी राशि के लॉर्ड गुरू तृतीय भाव में रहते गुरू की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से यह साल आपके लिए फॉरच्युनेट साल साबित हो सकता है। अपने विजनस के लिहाज से ये साल आपके लिए स्पेशल रहने वाला है। साल की शुरुआत उत्साहजनक रहेगी।
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र आपकी राशि में उच्च के होकर मालव्य योग बनाकर सातवीं दृष्टि सप्तम भाव को देखेंगे जिससे ये नया साल फाइनेशियली आपको जहां फर्स्ट हाफ में एवरेज प्रॉफिट दिला सकता हैं वहीं सेकंड हाफ में शानदार डील्स और जानदार प्रॉफिट दिलाकर फ्रंट फुट पर रखेगा।
- 06 जून से 22 जून तक सप्तम भाव के लॉर्ड बुध चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे मैनेजमेंट, एक्सपोर्ट इंपोर्ट, मीडिया कॉल सेंटर, सेल्समैनशिप वालों की जील और कॉन्फिडेंस और प्रॉफिट बहुत हाई लेवल पर रह सकेगा परंतु कॉस्ट्यूम एंड क्लोदिंग, फैशन, एनिमेशन इवेंट मैनेजमेंट, कॉरियोग्राफी रिलेटेड बिजनस में औरों से कुछ बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आपको दुगुनी मेहनत करनी होगी।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएगे जिससे आपके कॉन्टेक्ट्स और बिजनस की रेपुटेशन इस साल आपके प्लस प्वाइंट्स प्रूव होंगे। ऑब्सटेकल्स नहीं आने से काम में आपका उत्साह पूरे साल बना रहेगा।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू पंचम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे म्युचुअल फंड्स, शेयर मार्केट या ब्रोकर शिप से भी फायदा मिलने की पूरी पॉसिबिलिटीज बनी रहेगी बिजनस में इस साल संभवतया अप्स ही रहेंगे डाउंस की गुंजाइश कम ही है बस आप अपनी मेहनत जारी रखिएगा।
- नुए वेंचर या सम्बंधित शुभ शुरुआत के लिए 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 18 जुलाई से 11 अगस्त तक 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक ये तारीखें काम में लेना कामयाबी पक्की करेगा।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- साल की शुरुआत से 28 मार्च तक शनि द्वादश भाव में स्वगृही होकर सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव को देखेगे जिससे इस नए साल में जॉब और प्रॉफेशन में इस वर्ष आपको डेडीकेशन और हार्डवर्क काम में दिखाने ही होंगे, जिससे आपके काम में प्रॉफिट के साथ इंकम की भी बढ़ोतरी हो सके।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू चतुर्थ भाव में विराजित होकर सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपके एम्पलॉइमेंट और करियर के लिए ये साल बढ़िया रहने वाला है पर यह भी सच है कि एफर्ट्स के बूते पर आपके काम बनेंगे।
- 28 मार्च से शनि की दशवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से जॉब क्लास सेल्फ एंप्लॉयड, बिजनस पर्सन्स या फ्रीलांसर्स अपने एक्सपीरियंस और हार्ड वर्क से इस साल सुपर सक्सेस पा सकेंगे।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपका हरेक काम को करने का पॉजिटिव एटीट्यूड और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी एफर्ट इस साल आपकी परफॉर्मेंस को बेस्ट बनाए रखेगा और आप ऑफिस, मार्केट, वर्कप्लेस और फील्ड में जूनियर्स और सीनियर्स को इंप्रेस जरूर कर पाएंगे।
- 06 जून से 28 जुलाई तक मंगल षष्ठ भाव में विराजित रहेंगे जिससे पॉजिटिव इंप्रेशन सैलरी को बढ़ाने वाला होता है। इस साल प्रॉफिट के सारे चांसेज को आप भुना लेंगे। जहां तक आपकी स्ट्रीम में आपके इंक्रीमेंट प्रमोशन की बात है तो आप इस साल किसी से भी पीछे नहीं रहेंगे।
- अगर आप नई जॉब या जॉब में परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं, तो 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक व 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक तारीखों को शुरूआत करें।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र आपकी राशि में उच्च के होकर मालव्य योग बनाकर सातवीं दृष्टि सप्तम भाव को देखेंगे जिससे नए साल में परिवार में ग्रैंड पेरेंट्स, माता पिता के साथ ही भाई बहनों, कुटुंबजनों के साथ आपकी घनिष्टता और निकटता रहेगी। आपस में सभी एक दूसरे के काम आएंगे।
- 13 मई तक गुरू की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लव लाइफ के लिए साल का पूर्वार्ध कूल रहने वाला हैं, फिर भी आपको मैच्योरिटी से काम लेने की जरूरत होगी। आपका प्रभाव रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में कैपेबल रहेंगे।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि आपकी राशि में वक्री रहेंगे जिससे मिड ईयर कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है, जो परिवार से आप का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहेंगा, ये सब आपकी मैरीड लाइफ के लिए नेगेटिव हो सकता है, इससे परिवार में अचानक बाद विवाद की कोई स्थिति खड़ी हो सकती है।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र तृतीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे वैवाहिक जीवन में आपसी रिश्ते मधुर बने रहेंगे। फैमिली लाइफ के लिहाज से इस साल जिन्दगी में सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होगी।
- इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो इस वर्ष 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 02 से 26 नवम्बर तक जीवन साथी के आने के लिए रास्ते आसानी से बन सकेंगे।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक व 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे नए साल में स्टूडेंट्स के लिए यदि सही दिशा में मेहनत करेंगे तो बेहतरीन नतीजे लाने वाला रह सकता है।
- 29 मार्च से शनि का पंचम भाव से नवम पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपकी इन्टेलेक्चुएलिटी हाई लेवल पर रहेगी जो आपको लगभग हर एरिया में एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी और साउंड बनाए रखेगी। आपको बस अपने कर्म पथ पर कर्मवीर बनके अग्रसर होते रहना है, सफलता को आपके कदम चूमने ही पड़ेंगे।
- 13 माई तक गुरू का पंचम भाव से 3 11 का सम्बध रहेगा जिससे मिड ईयर में होने वाले प्रतियोगी इम्तिहानो में सफलता के सौ फीसदी योग हैं। खेलों से जुड़े लोग करियर को परवान चढ़ा सकेंगे।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेगे जिससे बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन, इंजीनियरिंग, कैलीग्राफी एजुकेशन, मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए ये साल सफलता के लिए भरपूर मेहनत मांगेगा और सकारात्मक योग आपको ऐसा करने के लिए पूरा सहयोग भी देगा और फिर मेहनत जब हम किसी काम के लिए पूरी तरह करते हैं तो सफलता शत प्रतिशत मिलती ही है।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फोर्म 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक व 11 नवम्बर से साल के अंत तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू तृतीय भाव में बक्री रहेंगे जिससे आपके हेल्थ कॉन्शियस रवैये और सावधानी से सफर करने की आदतों के चलते ये साल आपको पूरी तरह सेहतमंद रखते हुए मस्तमौला की तरह सफर का मजा देने वाला सिद्ध हो सकता है।
- 27 जनवरी से 31 मई तक अष्टम भाव के लॉर्ड शुक्र आपकी राशि में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे नौकरी कर रहे लोगों की इस वर्ष विदेश यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी के साथ भी विदेश यात्रा का योग बना हुआ है। साल के मध्य में अचानक वाहन के तीव्र गति से चलाने से दुर्घटना के संकेत बन रहे हैं इसलिए बहुत ही सावधानी से वाहन चलाएं।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि आपकी राशि में वक्री रहेंगे जिससे अचानक पेट से जुड़ी समस्या भी आपको परेशान कर सकती हैं। हेल्थ के नजरिए से साल थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है।
- 14 जनवरी से 11 फ़रवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक आप सभी परिवार वाले बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं जिससे सभी को बहुत खुशी होगी।
उपाय:
- हर गुरुवार का व्रत कर भगवान् विष्णु की उपासना करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीली वस्तु का दानादि करना हितकर रहेगा।
- शनिवार के दिन लोहे के वर्तन में सरसों का तेल भर कर उसमे अपनी छाया देख कर शनि मंदिर में दान करें, ऐसा कम से कम 21 शनिवार जरूर करें।
- हनुमान जी की आराधना करें, बजरंग बाण का पाठ करें।
- घर में गुरू यंत्र स्थापित कर नित्य धूप-दीप करें। हल्दी की माला से ॐ बृं बृहस्पते नमः’ मंत्र का 10 से 15 मिनट जाप करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी और पीला भाग्यशाली धातुः सोना और पीतल भाग्यशाली नम्बर 3, 7, 9, 12, 34