Aquarius Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 5th हाउस में होने से स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुकावट आ सकती है।
- सरकारी नियमों और टैक्स संबंधी मामलों में आपको बड़ी राहत मिलेगी, बैंक से लोन की प्रक्रिया आज बिना किसी बाधा के पूरी होगी।
- कॉम्पिटिटर्स आपके सामने पूरी तरह घुटने टेक देंगे और आपकी ओल्ड एंड न्यू टेक्नोलॉजी की रणनीति मार्केट में सुपरहिट साबित होगी।
- बिजनेसमैन को आज उनके बेहतरीन कॉर्पोरेट मैनेजमेंट के लिए किसी बड़े मंच पर मान-सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है।
- ऑफिशियल ट्रैवलिंग आज आपके लिए बहुत ज्ञानवर्धक और नए अवसरों को देने वाली साबित होगी, आर्थिक लाभ भी निश्चित है।
- आपकी सैलरी में वृद्धि या पुराने पेंडिंग पड़े भत्तों के अचानक पास होने से आपकी पैसों की प्रॉब्लम दूर होगी।
- कॉम्पिटिटिव और जनरल स्टूडेंट्स को आज अपनी कठिन मेहनत का फल मिलेगा, किसी बड़े मेंटर का प्रॉपर गाइडेंस आपकी सारी परेशानियां दूर कर देगा।
- मैरिड लाइफ में असीम प्रेम और आपसी तालमेल देखने को मिलेगा, जीवनसाथी के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा होगा।
- लक्की कलर पर्पल, लक्की नं. 3, अन लक्की नं. 6
Namakshar
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग प्रॉपर्टी डील और फाइनेंस के मामले में बहुत शुभ है। अगर आप प्रॉपर्टी सेल या परचेज की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसे प्रैक्टिकल रूप देने का यह सही टाइम है। लीगल मैटर्स से रिलेटेड किसी भी काम में लापरवाही न करें। किसी से भी बात करते समय सही वर्ड्स का सिलेक्शन करें, वरना फालतू बहस की सिचुएशन बन सकती है। फाइनेंशियल बेस पर तुरंत बहुत बड़े पॉजिटिव रिजल्ट्स नहीं मिलेंगे, इसलिए पेशेंस रखें। मिड वीक में क्लोज रिलेटिव के घर आने से काफी खुशनुमा माहौल रहेगा और किसी इंपॉर्टेंट टॉपिक पर डिस्कशन होगा। बिजनेस में अपने पब्लिक रिलेशंस को और स्ट्रांग करें, किसी एक्सपीरियर्स्ड पर्सन से मुलाकात आगे चलकर प्रॉफिटेबल होगी। ऑफिस में वर्कलोड कम रहने से सुकून महसूस होगा। हसबैंड-वाइफ आपसी अंडरस्टैंडिंग से घर की किसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकाल लेंगे। वीकेंड पर लव लाइफ बहुत ही रोमांटिक और खुशनुमा बनी रहेगी। हेल्थ के मामले में खांसी, जुकाम और वायरल फीवर की प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए तुरंत प्रॉपर ट्रीटमेंट लें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कुंभ राशि – अक्टूबर 2026 माह का राशिफल
- 5th व 8th हाउस के लॉर्ड बुध 9th हाउस में रहते 7th व 11th हाउस से 3-11 का सम्बध रहने से फॉरेन बिजनेसमैन, आईटी-टेक स्टार्टअप्स और इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेसमैन के लिए वेल्थ का फ्लो सबसे बेहतरीन रहेगा।
- 03 अक्टूबर से शुक्र 9th हाउस में वक्री होगे जिससे फूड, रेस्तरां, क्लॉथ और आर्टिफिशिअल आइटम व ज्वेलरी रिटेलर बिजनस में कुछ रूकावटे आ सकती है लेकिन 11,12,13 अक्टूबर को 9th हाउस में चन्द्रमा-शुक्र की युति कलात्मक योग होने से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और लोकल एड्स ट्रिक्स से अपनी सेल को रिकॉर्ड लेवल पर ले जाएंगे।
- 16 अक्टूबर तक सूर्य 8th हाउस में रहते 7th हाउस पापकर्त्तरी दोष में रहने से बिजनेसमैन को सरकारी नोटिस से थोडे घबरा सकते है, लेकिन आपके लीगल पेपर्स सुरक्षित रहेंगे, प्रॉफिट्स लगातार बढ़ेंगे।
- गुरु 6th हाउस में रहते पाचवीं, सातवीं व नौवीं दृष्टि 10th, 12th व 2nd हाउस पर होने से सॉफ्टवेयर, डेटा साइंस एंड टेक जॉब स्ट्रीम के एम्प्लॉइज और मार्केटिंग पर्सन अपने हार्ड टारगेट को समय से पहले कंपलीट कर नाम कमाएंगे।
- 5, 6, 11, 12, 13, 19, 25, 26, 27 तारीख को देश-विदेश में काम कर रहे एम्प्लॉयड पर्सन को पद में प्रमोशन के साथ भारी सैलरी हाइक की गुड न्यूज मिलेगी, जो उनके लिए दिपावली से पहले बोनस का काम करेगी।
- 17 अक्टूबर से सूर्य 9th हाउस में बुध-शुक्र के साथ रहते बुधादित्य योग, लक्ष्मीनारायण योग व शुक्र आदित्य योग होने से ऑफिस पॉलिटिक्स पूरी तरह बेअसर रहेगी, अगर आपके ट्रांसफर की फाइल पेंडिंग थी, तो वह जल्द ही विलयर हो सकती है।
- शुक्र 9th हाउस में रहते 7th हाउस से 3-11 का सम्बध व 5th हाउस से नवम-पंचम सम्बध होने से विवाहित जातकों को संतान की खुशखबरी मिल सकती है, वहीं अविवाहितों के अंगेजमेंट की खुशखबरी मिल सकती है।
- मंगल-शनि का नवम-पंचम सम्बध रहने से फैमिली में उत्सव का माहौल रहेगा और शुभ कार्यों का आयोजन 11 अवटूबर के बाद होगा।
- 30 अवटूबर तक 6th हाउस में मंगल-गुरू का परिजात योग रहने से कंप्यूटर साइंस एंड कोडिंग स्टूडेंट्स का सिलेवशन लिस्ट में नाम आसानी से शामिल होगा लेकिन 5th हाउस के लॉर्ड बुध 24 अवटूबर से 9th हाउस में वक्री होगे जिससे स्टूडेंट्स का इस समय पढाई से मन भटक सकता है।
- 6th हाउस में विराजित मंगल की सातवीं दृष्टि 12th हाउस पर होने से लॉन्ग डिस्टेंस या विदेश यात्राएं बेहद सुखद और यादगार रहेंगी, सेहत पूरी तरह अनुकूल और फिट रहेगी, मन में प्रसन्नता और ताजगी बनी रहेगी लेकिन 1, 2, 28, 29 अवटूबर को चन्द्रमा चौथे, 9, 10 अक्टूबर को चन्द्रमा आंठवे, 19, 20 अवटूबर को चन्द्रमा बारहवें होने से बिच बिच में मानसिक तनाव की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
-: उपाय :-
11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ नीले रंग के वस्त्र धारण कर माँ ब्रह्मचारिणी को नीले पुष्प, कुमकुम से पूजा करें और नैवेद्य में हलवा चढ़ाकर ह्रीं श्री अम्बिकायै नमः मंत्र का जाप करने से आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होगी।
20 अक्टूबर विजय दशमी पर हनुमान जी को सफेद पुष्प, अक्षत, सिंदुर अर्पित कर मीटे रोट का भोग लगाकर श्री हनुमंते नमः मंत्र का जाप करने से आपकी रचनात्मकता और ज्ञान में वृद्धि होगी।
25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर माता अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर लेकर उस पर केसर का तिलक करके कमल चढ़ाकर महालक्ष्मी अष्टकम पढ़ने से जीवन में अचल ऐश्वर्य प्राप्त होता हैं। आप दृष्टिहीन या अंगहीन व्यक्ति को भोजन करवाएं।
29 अक्टूबर करवाचौथ पर महिलाए मल्टी कलर की साड़ी पहनकर भगवान गणेश को बिल्वपत्र अर्पित करते हुए पूजन करें। चंद्रमा पूजन में सफेद रंग के पुष्प अर्पित करने चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके पति को लंबी उम्र का वरदान प्राप्त होगा।
Aquarius
कुंभ राशि
नया साल नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आता है। इसे पूरे जोश के साथ अपनाएं।
हर दिन एक नई शुरुआत हैं, तो क्यों न इसे अपने सपनों के करीब जाने का दिन बनाए?
मनुष्य के दिमाग में दो घोड़े दौड़ते हैं, एक Positive और एक Negative लेकिन जीतता वही है, जिसको ज्यादा खुराक मिलती हैं।
सफलता कभी अमीरी गरीबी नहीं देखती वो सिर्फ मेहनत देखती हैं, जो मेहनत करता है वो ही सफल हो जाता हैं।
अगर जिंदगी में सुकून चाहते हो तो FOCUS अपने काम पर करो, लोगों की बातों पर नही।
जीवन की सबसे महँगी चीज़ हैं. आपका वर्तमान! जो एक बार चला जाये तो फिर पूरी दुनिया की संपत्ति से भी हम उसे नहीं खरीद सकते।
कुंभ राशि वाले तो इसी चिंता में ही डूबे रहते है। कल क्या और कैसे होगा वो हमारे हाथ में नही है। हां कल के बारे में चिंतन जरूर करें लेकिन चिंता नहीं। अपने आज में जिएंगे तो ऐसे खूब मौकों पर ध्यान जाएगा जिन्हें अपनाने कल खुद व खुद ही सुधर जाएगा। आप चिंता कैसे कम करे उसका उपाय में आपको बताऊँगा और इसके साथ ही इस साल क्या कुछ होगा आपके वंतममत के लिए खास ? लव लाइफ में किससे होने वाली हैं आपकी मुलाकात ? परिवार सम्बन्धो में कितनी रहेगी मिठास ? business में कौनसा फैसला आपके लिए turning point? पढ़ाई में कौनसा रहेगा टास्क? और स्वास्थ में क्या करें जो आपकी लाइफ को बनाये Healthy? ये सब आप जानेंगे मेरे साथ । तो चलिए शुरू करते हैं।
ग्रहों का परिवर्तन –
29 मार्च से शनि द्वितीय भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू पंचम् भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू षष्ठ भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू पंचम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
18 मई से राहु आपकी राशि कुंभ राशि में व केतु सप्तम भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च शनि आपकी राशि में स्वगृही होकर शश योग बनाएगे व सातवीं दृष्टि से सप्तम भाव को देखेंगे जिससे बिजनस और वेल्थ के लिहाज से आपका मन संतुष्टि से भरा रहेगा। कुछ संभावनाएं ऐसी जरूर हैं कि संतुष्टि के साथ कभी आपका इंगो आप पर हावी हो सकता है।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड सूर्य तृतीय भाव में उच्च के रहते सप्तम भाव से नवम पंचम राजयोग रहेगा जिससे ये नया साल आपके लिए मिले जुले असर वाला रहने वाला है। व्यापार के लिहाज से यह वर्ष ना नफा ना नुकसान वाला प्रूव हो सकता है।
- 15 मार्च से 07 अप्रैल तक बुध तृतीय भाव में व 18 जुलाई से 11 अगस्त तक षष्ठ भाव में वक्री रहेंगे जिससे रिस्की इन्वेस्टमेंट से जरा बचकर चलिएगा और हो सके तो आपको अपनी तरफ से लेन देन में पूरी अवेयरनेस रखिएगा। अर्निंग्स तो होंगी पर फिजूलखर्ची आपका नुकसान करवा सकती हैं।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे मीडिया, इवेंट मैनेजमेंट, कैमिकल, सीमेंट, हैंडीक्राफ्ट्स वगैरह से जुड़े लोगों को विशेष लाभ इस वर्ष प्राप्त हो सकता है।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू पंचम भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से 3 – 11 का सम्बध बनाएगे जिससे सही और तार्किक निर्णय कई पीढ़ियों को निहाल कर देते हैं इसलिए नए बिजनस पार्टनर यदि ढूंढे तो सोच मजकर, पुरी जाँच करके रखे लाभ होगा।
- नए स्टार्ट या साझेदारी के लिए 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक इम्पॉटेंट और लक्की साबित हो सकती है।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 14 जनवरी से 11 फरवरी तक सूर्य द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि से षष्ठ भाव को देखेंगे जिससे कुछ लोगों में आई टी सेक्टर, मीडिया, मेडिकल, मैन्युफैक्चरिंग सम्बंधित क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का एक अलग ही जोश और जुनून देखने को मिलेगा ।
- 28 मार्च से शनि द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएगे जिससे आपका कठोर परिश्रम और अनुभव दोनों मिलकर आपके लिए जीत और सफलता के नए रास्ते खोलेंगे। लाभ के अवसर बनेंगे और जूनियर्स और सीनीयर्स में आपकी तारीफों के पुल बंध सकते हैं।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल षष्ठ भाव में रहेंगे जिससे जॉब में अगर आपने प्रमोशन की उम्मीद लगा रखी हैं, तो इस साल ड्रीम पूरा हो सकता है। जॉब और प्रॉफेशन के मामले में ये साल आपके लिए खुशियां ही खुशियां लेकर आ सकता है।
- 16 अगस्त से 16 सितम्बर तक जॉब के कारक सूर्य सप्तम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे काम धंधे में टारगेट पर आपकी पैनी नजर और कॉन्फिडेंस आपको बूस्ट अप रखेगा, जिससे आपके काम की क्वालिटी बढ़िया रहेगी। चाहे आप सेल्फ एम्प्लॉइड हों या फिर जॉब क्लास हर एरिया में उम्मीद से अधिक एफर्ट्स कर पाने के चांसेज हैं।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू उच्च के होकर षष्ठ भाव में रहेंगे जिससे आप नौकरी बदल सकते हैं और जिनके पास नौकरी नहीं हैं, उन्हें भी मनचाही जगह पर काम करने का अच्छा चांस मिलेगा, पर इसके लिए आपको दोगुनी मेहनत करनी होगी।
- नए वेंचर या सम्बंधित शुभ शुरुआत के लिए 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक, 18 जुलाई से 11 अगस्त तक ये तारीखें काम में लेना कामयाबी पक्की करेगा।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरू पंचम भाव में रहते सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध बनाएगे जिससे परिवार के बिना आप और आपके बिना परिवार अधूरा है इस भावनात्मक प्रगाढ़ता के साथ ये साल आपके पूरे परिवार में प्रेम और सौहार्द की रोशनी फैलाए रख सकता है।
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र द्वितीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे आप बहुत ही बढ़िया और माकूल तरीके से फियांसी फॅमिली और फ्रेंड्स को ट्रीट और मैनेज करेंगे फॅमिली लाइफ में इस साल जिन्दगी एक नया सवेरा लाएगी और तमाम पुरानी प्रॉब्लम्स धीरे धीरे खत्म होने लगेंगी।
- 28 मार्च शनि आपकी राशि में स्वगृही होकर शश योग बनाएगे व सातवीं दृष्टि से सप्तम भाव को देखेगे जिससे पूरे परिवार का आपकी वजह से मान सम्मान बढ़ सकता है। भाई बहनों कुटुंबजनों के साथ निकटता रहेगी। एक दूसरे के काम आएंगे।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे प्रेम संबंधों के लिए साल का पूर्वार्ध कुछ चौलेजिंग रह सकता है, आपकी मैच्योरिटी और पॉजिटिव थिंकिंग आपके काम आएगी। ये नया साल परिवार, प्यार और रिश्तेदारी के लिहाज से खुशनुमा साबित होगा ।
- सभी के साथ कोई खास पल बीताने हो जिनसे प्रेम और प्रगाढ़ता बढे तो साल की 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक यह तारीखें अति शुभ फलदायक लग रही है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि आपकी राशि में रहते पंचम भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएंगे जिससे इस साल में आपकी मेंटल एनजी काफी हाई लेवल पर रहेगी जो आपको डिबेट कम्पिटीशन में ना सिर्फ पार्टिसिपेट करवा सकती है बल्कि विनर भी बना सकती हैं।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे अपने गुरु और गाइड के सुझाए रास्ते पर पूरे डेडीकेशन और जील से स्पोर्ट्स पर्सन्स चल पाएंगे जो कि फ्यूचर में आपके स्पोर्ट्स करियर को बहुत आगे ले जाएगा।
- 06 जून से 22 जून तक बुध स्वगृही होकर पंचम भाव में रहेंगे जिससे बेसिकली स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए…. ये साल पिछले साल के मुकाबले एक अच्छा वर्ष साबित हो सकता है। इस साल आपकी मेंटल और फिजीकल काफी हाई लेवल पर रहेगी जो आपको स्पॉट्स मीट को करिकुलर एक्टीविटीज सभी में बहुत ही आगे रख सकती हैं।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पंचम भाव के लॉर्ड बुद्ध अष्टम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे फोर्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मीडिया, मेडिकल के लिए ये साल सपने सच करने वाला हो सकता है, बशर्ते आपके एफर्ट्स माकूल हो ।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक, 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेवल सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएंगे जिससे नया साल हेल्थ और ट्रैवल के लिहाज से आपको मिलेजुले रिजल्ट देने वाला साल लग रहा है।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि द्वितीय भाव में वक्री रहेंगे जिससे साल के सेकंड सिक्स मंथ में थोड़ा उतार चढ़ाव रह सकता है। एवरेज निकालें तो स्वास्थ्य की दृष्टि से ये साल फिफ्टी फिपटी ही रहने वाला है। हेत्थ रिलेटेड छोटी मोटी प्रॉब्लम्स बनी रहेंगी। कुछ शारीरिक समस्याएं आ सकती है।
- 18 मई से राहु आपकी राशि में रहते षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष बनाएगे जिससे कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है. फीवर, हेडेक, ब्लडप्रेशर इश्यूज हावी हो सकते हैं। यदि एसीडिटी या हार्टबर्न की परेशानी है तो आपको खासतौर से सचेत रहने की जरूरत है।
- 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक आपके लिए नए साल में ट्रैवल ज्यादातर अच्छा रह सकता है फिर भी सफर में सुकून के लिए आपको सावधानी के साथ अपना ध्यान रखना ही होगा जिससे आपका सफर अच्छे एक्सपिरियंस के साथ यादगार भी रह सके।
उपाय:
- हर शनिवार शनिदेव की उपसना करें, दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- आटे का दीपक बनाकर सरसों के तेल में रूई की बत्ती डालकर संध्या के समय पीपल के वृक्ष के पास प्रज्जवलित करें।
- साथ ही प्रत्येक सोमवार शिव मंदिर में शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
- घर में शनि यंत्र स्थापित कर नित्य धूप दीप करें। काली माला से ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 10 से 15 मिनट जाप करें।
- किसी दिव्यांग को भर पेट भोजन करवाएं। इससे आपका कोई बिगड़ता हुआ कार्य भी बन जाएगा।
भाग्यशाली रंग: नीला और बैंगनी
भाग्यशाली धातुः लोहा
भाग्यशाली नम्बर: 3, 7, 9, 12