Virgo Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 10th हाउस में होने से राजनीतिक उन्नति होगी।
- बिजनेसमैन कस्टमर की डिमांड एंड फीडबैक को ध्यान में रखते हुए स्टॉक स्टोर करने का प्रयास करें।
- वज्र, लक्ष्मी योग के बनने से बिजनेसमैन को गवर्नमेंट फील्ड से लाभ मिलेगा।
- बिजनेसमैन लोन लेने के बजाय अपनी पूंजी का ही उपयोग कर बिजनेस की प्रगति को रफ्तार देने की प्रयास करें और कमाने के बाद पूंजी में ही जमा कर दें।
- वर्कप्लेस के बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे, वर्कस्पेस पर नए संपर्क बनेंगे जो आपके करियर के लिए लाभकारी रहेंगे, साथ ही आप यह ध्यान रखें कि आप किसी को उधार न दें, धन व्यय के योग हैं।
- एम्प्लॉइड पर्सन के लिए विशेष उपलब्धियां बन रही हैं, इसलिए इस समय का उचित उपयोग करें, कोवर्कर और परिवार के साथ एंजॉय करेंगे।
- पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलंदाजी ना करें, घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए स्वयं के स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है।
- स्पोर्ट्स पर्सन एंड आर्टिस्ट अपने-अपने फील्ड में सफलता पाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे लेकिन उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
- लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 2
Namakshar
*4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग हेल्थ और पर्सनल केयर के मामले में बहुत बढ़िया रहेगी। आपके सिंपल और हेल्पिंग नेचर की वजह से सोसाइटी में आपकी रिस्पेक्ट बनी रहेगी और सोशल एक्टिविटीज में आपका स्पेशल सपोर्ट रहेगा। बच्चों की एक्टिविटी और उनके फ्रेंड सर्कल पर नजर रखें, बेहतर होगा कि उन्हें पॉजिटिव कामों में बिजी रखें। अपनी पर्सनल बिजी लाइफ के साथ-साथ थोड़ा टाइम फैमिली के साथ भी जरूर स्पेंड करें, यह पुराने गिले-शिकवे दूर करने का बेस्ट टाइम है। मिड वीक में किसी भी तरह के बड़े लेन-देन से पूरी तरह दूर रहें, वरना फाइनेंशियल चीटिंग होने की संभावना है। बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए मार्केटिंग रिलेटेड कामों को कुछ टाइम के लिए होल्ड पर रखें। हालांकि पार्टनरशिप रिलेटेड बिजनेस नॉर्मल चलता रहेगा। गवर्नमेंट एम्प्लॉयड लोगों के ऊपर वर्क लोड ज्यादा रहेगा, लेकिन ट्रांसफर चाहने वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। घर की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें, इससे रिलेशन में मिठास बनी रहेगी। वीकेंड पर न्यू जनरेशन की फ्रेंडशिप लव रिलेशन में चेंज हो सकती है। अनिद्रा और स्ट्रेस की वजह से सिर दर्द की प्रॉब्लम हो सकती है, इसलिए प्रॉपर नींद लें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कन्या राशि – अक्टूबर 2026 माह राशिफल
- 4th व 7th हाउस के लॉर्ड गुरु 11th हाउस में रहते पाचवीं, सातवीं व नौवीं दृष्टि 3rd, 5th व 7th हाउस पर होने से इलेक्ट्रिक एग्रीकल्चर ऑटोमोबाइल एंड फुड जॉन बिजनसमैन के लाभ बढ़ जाएंगे और आपको अच्छा धन लाभ होगा, आपकी आमदनी में स्पष्ट बढ़ोतरी आपके मंसूबों को पूरा करने में मदद् करेंगी।
- 11, 12, 13 अक्टूबर को चन्द्रमा 2nd हाउस में रहते 11th हाउस में मंगल-गुरू विराजित होने से अमल कीर्ति योग बन रहा है जिससे फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन शेयर बाजार में भी किसी अनुभवी का मार्गदर्शन लेकर आप निवेश कर सकते हैं जिससे आपको उत्तम लाभ मिल सकता है।
- बुध-शनि का षडाष्टक सम्बध व शनि-राहु का 2-12 का सम्बध होने से व्यापार में कठिनाइयां होंगी आपके काम होने में विलंब होगा या काम होते-होते रह जाएंगे।
- 12 अक्टूबर से महीने के अंत तक बुध विशाखा नक्षत्र में रहेगे जिससे Emploeyd Person Career के मामले में Office में आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा और अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा इससे आपको सफलता मिलेगी।
- 16 अक्टूबर तक सूर्य-शनि का दृष्टि सम्बध होने से फेस्टिवल सीजन पर एंप्लॉयड पर्सन की पेमेंट में वृद्धि भी होगी, यह समय प्रमोशन के लिए भी अच्छा रहेगा और आपके कार्यभार में भी बढ़ोतरी होगी।
- 17 अक्टूबर से द्वादश भाव के लॉर्ड सूर्य 2nd हाउस में नीच के होकर विराजित रहेगे जिससे आपके करियर में अप्स-डाउन रहेगा और जॉब को लेकर काफी परेशानी में रहेंगे।
- 9th हाउस के लॉर्ड शुक्र 2nd हाउस में स्वगृही होकर विराजित होने से धेनु योग बन रहा है जिससे परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा और परिवार के लोग आपसी अहम भाव भुलाकर एक-दूसरे की सहायता करेंगे और परिवार के माहौल को अच्छा और सामंजस्य पूर्ण बनाए रखेंगे।
- 24 व 25 अवटूबर को 11th हाउस के लॉर्ड चन्द्रमा 7th हाउस में व 7th हाउस के लॉर्ड गुरु 11th हाउस में होने से परिवर्तन योग बन रहा है जिससे आपको दोस्तों के साथ कुछ गंभीर बातचीत करने या कुछ रिश्तों में सीमाएँ तय करने की भी आवश्यकता हो सकती है।
- 17 अक्टूबर से महीने के अंत तक मंगल आश्लेषा नक्षत्र में रहेगे जिससे RPSC, RRB NTPC, BPSC स्टूडेंट्स की बुद्धि का विकास करेंगे, आपकी स्मृति भी मजबूत होगी और आप जो भी पढ़ेंगे, वह आपको आसानी से कंठस्थ हो जाएगा और आपको समझ में आ जाएगा, ऐसे धीरे-धीरे आपकी उन्नति होगी।
- 7, 8 अवटूबर को चन्द्रमा बारहवें, 16, 17, 18 अक्टूबर को चन्द्रमा चौथे, 26, 27 अक्टूबर को चन्द्रमा आंठवे होने से आपको नेत्रों में परेशानी दांतों में दुर्द या बालों को लेकर कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही 31 अक्टूबर से 12th हाउस में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष रहेगा जिससे स्वास्थ्य समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यह आपको कुछ समय के लिए बहुत ज्यादा पीड़ित कर सकती है।
-: उपाय :-
11 अक्टूबर शरद नवरात्रा आरंभ हरा वस्त्र धारण कर माँ कात्यायनी पत्ती युक्त पुष्प अर्पित करें और नैवेता में खीर का भोग लगाकर ऊँ देवी कात्यायन्यै नमः मंत्र का जाप करने से व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और सद्भाव बढ़ेगा।
20 अक्टूबर विजय दशमी पर हनुमान जी को केसरी सिदूर लाल पुष्प अर्पित कर लड्डू का भोग लगाकर श्री राम, जयराम, जय-जय राम मंत्र का जाप करने से बुद्धि, विवेक और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी।
25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर आज रात्री लक्ष्मी जी स्वरूप एकाक्षी नारियल की पूजा करके उसे पूजा स्थान पर स्थापित करें। अष्टलक्ष्मी पर 8 कमल पुष्प चढ़ाकर श्रीसूक्त, लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से भी माता लक्ष्मी निर्धनों के जीवन में प्रवेश करती हैं।
29 अक्टूबर करवाचौथ पर भगवान शिव व पार्वती जी को मीठे फल का भोग लगाकर पूजन करें। और चंद्रमा पूजन करते समय चंद्र देव को अक्षत अवश्य अर्पित करते हुए ऊं कुमार गुरुवे नमः मंत्र का जाप भी अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके और आपके पति के बीच में प्रेम बढ़ेगा।
कन्या राशि का 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि सप्तम भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू दशम भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरु एकादश भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू दशम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व 18 मई से राहु षष्ठ भाव कुंभ राशि में व केतु द्वादश भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरु नवम भाव में वक्री रहेंगे जिससे ये नया साल आपको जीवन में नित नए अनुभव करवाने वाला साल लग रहा है, जिनमें कभी आपको अपनी हार ही हार दिखेगी तो कभी खुद की जीत ही जीत नजर आएगी।
- 27 जनवरी से 31 मई तक धन भाव के लॉर्ड शुक्र सप्तम भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से प्रॉफिट मिलने के संकेत हैं। मैन्युफैक्चरिंग, मेडिकल, फैशन, मीडिया एक्सपोर्ट, इंपोर्ट स्ट्रीम्स की जीत बढ़िया रहेगी।
- 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सप्तम भाव में सूर्य राहु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे फाइनेन्शियली आपको कुछ पीछे धकेल सकता है वहीं 06 से 22 जून तक बिजनस के कारक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे कुछ अच्छी डील्स और कुछ अच्छे प्रॉफिट्स दिलाकर फिर से फ्रंट फुट पर ले आएगा।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि सप्तम भाव में वक्री रहेंगे जिससे इन्वेस्टमेंट में सावधानी और किफायत आपको आपकी स्ट्रीम में बहुत आगे ले जा सकती है और वेल एंड वेल्दी बना सकती है।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध आपकी राशि में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे आपके दमदार कॉन्टेक्ट्स और बिजनस की रेपुटेशन ही इस साल आपके प्लस प्वाइंट्स प्रूव होंगे। ऑब्सटेकल्स के बावजूद काम में आपका उत्साह बना रहेगा ।
- अगर आप घर के ही किसी सदस्य के साथ या किसी अन्य पार्टनर के साथ के साथ मिलकर नए काम के बारे में इस साल कुछ सोच रहे हैं, तो 12 फरवरी से 14 मार्च तक 06 जून से 28 जुलाई तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक बढ़िया रह सकती हैं।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि षष्ट भाव स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे नया साल आपके जॉब, प्रॉफेशन, करियर रोजगार के लिए औसत से बेहतर रहने वाला है। आप अपनी शार्प सोच और नपे तुले नजरिए से काम की क्वालिटी को बेस्ट बनाने में लगे रहेंगे।
- 27 फरवरी से 06 मई तक दशम भाव के लॉर्ड बुध सप्तम भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे इस साल आपकी परफॉर्मेंस तो हो सकता हैं शानदार ना दे पाएं पर फिर कई मायनों में वर्क, ऑफिस, मार्केट, वर्कप्लेस और फील्ड में जूनियर्स और सीनीयर्स को इम्प्रेस जरूर कर पाएंगे।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य अष्टम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव व दशम भाव 3/11 का सम्बंध बनाएंगे जिससे प्रॉफिट के चांसेज को आप भुना लेंगे। इस साल आपके इंक्रीमेंट प्रमोशन और हायराकी की बात करें तो आशा रखिए और कर्म रत रहिए आपको फेवरेबल रिजल्ट मिल सकते हैं। भाग्य से अधिक पुरुषार्थ के बल पर आपके काम बनेंगे।
- 06 से 22 जून तक तक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे सेल्फ एम्प्लॉइड, परी लांसर्स, विजनस पर्सनल्स अपने एक्सपीरियंस और और हार्डवर्क से इस साल एक एवरेज सक्सेस पा सकेंगे।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शनि सप्तम भाव में वक्री रहेंगे जिससे अपनी नौकरी के प्रति लापरवाही ना रखे नहीं तो काम से हाथ धोना पड़ सकता है।
- अगर आप इस साल ट्रांसफर लेना, कुछ दिन की छुट्टी लेकर पुनः जॉइन करना चाहते हैं या फिर आप नया जॉब जॉइन करने की मंशा रखते हैं तो 14 मार्च से 13 अप्रैल तक, 29 जून से 26 जुलाई तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक को काम की शुरुआत करें, जो कि शुभ और लाभप्रद रह सकती है।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र सप्तम भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है और कुछ पाकर ही इस दुनिया में रिश्ते नाते भली प्रकार निभाते हुए परिवार के साथ खुशी से जीवन व्यतीत किया जा सकता है।
- 29 मार्च से शनि सप्तम भाव में रहेंगे जिससे फैमिली लाइफ के लिहाज से जिन्दगी में नया मोड़ ला सकता है, रिश्तों में आपसी समझ और पारदर्शिता से इसे आप अपने फेवर में कर सकते हैं।
- 29 मार्च से 17 मई तक सप्तम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे पारिवारिक जीवन की दृष्टि से यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका प्रभाव रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में कैपेबल रहेंगे। आपकी बात का पॉजिटिव इम्प्रेशन भी रहेगा।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु दशम भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से 4-10 का सम्बंध बनाएंगे जिससे भाई-बहिनों, कुटुंबजनों के साथ निकटता रहेगी। कोई नया साथी आपके जीवन में आ सकता है, जिससे आप का ध्यान बाहर जाएगा, ये सब आपकी मैरीड के लिए नेगेटिविटी बनाएगा। इससे परिवार में अचानक वाद-विवाद की कोई स्थिति खड़ी हो सकती है।
- 02 से 26 नवम्बर तक शुक्र का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे प्रेम संबंधों के लिए साल का पूर्वार्ध चौलेजिंग है, इसलिए बहुत मैच्योरिटी से काम लेने की जरूरत होगी। आपके लिए ये एक सकारात्मक साल है हालांकि जो कि आपके जीवन को बेहतर दिशा में ले जा सकता है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरू नवम भाव में विराजित होकर नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से भाग्य का साथ और पुरूषार्थ का हाथ इस नए साल में आपको मनचाही सफलता प्राप्त करवा सकता है व शतें आप सही दिशा या स्ट्रीम चुनते हुए आगे बढ़ें।
- 29 मार्च से पंचम भाव के लॉर्ड सप्तम भाव में विराजित होकर पंचम भाव से 3 11 का सम्बध बनाएगे जिससे बोर्ड एग्जाम है ये सोच कर प्रिपरेशन में देर और आलस्य करने की बजाय जनवरी फरवरी में ही इस वार एग्जाम्स होंगे, ये मान के चलें और मेहनत करें तो वेस्ट रिजल्ट्स दे सकेंगे।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल एकादश भाव में विराजित होकर सातवीं दृष्टि पंचम भाव को देखेगे जिससे इंजीनियरिंग, मेडिकल, मीडिया, लॉ एजुकेशन स्टूडेंट्स के लिए ये साल सफलता के लिए भरपूर मेहनत मांगेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग करियर को परवान चढ़ा सकेंगे। जनरल स्टडीज के लिहाज से साल ठीक है।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि सप्तम भाव में वक्री रहेंगे जिससे हैल्थ इश्यूज़ आपकी स्टडीज में विघ्न बाधाएं ला सकते हैं, पर कम्पिटिटिव एग्जाम्स में सक्सेस के भी प्रबल योग हैं। इस साल आपकी इंटेलेक्चुअली काफी हाई लेवल पर रहेगी जो आपको लगभग हर एरिया में एक्स्ट्रा ऑर्डिनेरी साउंड बनाए रखेगी।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म 27 फरवरी से 06 मई तक 06 जून से 28 जुलाई तक 16 अगस्त से 16 सितम्बर तक व 11 नवम्बर से साल के अंत तक फिल करके सबमिट करें और सेल्फ स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रह सकता हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि षष्ठ भाव में विराजित होने से पहला सुख निरोगी काया और दुनिया को घूम घूमकर देखने की इच्छाओं और लक्ष्य मन में रखने के बावजूद पूर्ण रूपेण इतना सेहतमंद अपने आप को रख पाना और यात्राओं का आनंद लें पाना इस साल कुछ कठिन लगेगा ।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक द्वादश भाव के लॉर्ड सूर्य का द्वादश भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे नौकरी कर रहे लोगों का इस साल अब्रॉड का कोई टूर हो सकता है, पर उसमें सुख और सफलता शत प्रतिशत मिले, ये जरूरी नहीं हैं। आपका जीवनसाथी के साथ भी विदेश यात्रा का योग बना हुआ हैं ।
- 14 मई से 16 अक्टूबर तक गुरू की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से माता-पिता का भी पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा, लेकिन आपको उनकी सेहत का भरपूर ख्याल रखना होगा।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शनि सप्तम भाव में वक्री रहेंगे जिससे अचानक वाहन के तीव्र गति से चलाने से दुर्घटना के संकेत बन रहे हैं इसलिए बहुत ही सावधानी से वाहन चलाएं। अचानक पेट से जुड़ी समस्या भी आपको परेशान कर सकती हैं।
-: उपाय :–
- नित्य सुबह श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित कर गुड़ का भोग लगाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 15 से 20 मिनट जाप जरूर करें।
- घर में बुध यंत्र स्थापित कर पूजा उपासना करें।
- प्रत्येक बुधवार का व्रत करें।
- हरे मूंग, हरे वस्त्र, पन्ना, कांसी के बर्तन, केसर कस्तुरी पंच रत्न, धार्मिक पुस्तकों के दान करना लाभदायी रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: नीला, हल्का पीला और सफेद।
- भाग्यशाली धातुः सोना और चांदी
- भाग्यशाली नम्बर: 5, 6, 14, 24