Sagittarius Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 4th हाउस में होने से माता से अनबन हो सकती है।
- विरोधी आज आपकी आर्थिक मजबूरियों का फायदा उठा सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में घाटा उठाना पड़ेगा।
- शेयर बाजार या कमोडिटी मार्केट में आज लॉन्ग टर्म या शॉर्ट टर्म, दोनों ही तरह का निवेश पूरी तरह टाल दें।
- बिजनेसमैन आज कस्टमर की बात को पहले शांति से सुनें, उसके बाद ही अपनी कोई प्रतिक्रिया या सफाई दें।
- चन्द्रमा-शनि का विष दोष होने सेएंप्लाॅयड पर्सन मेल या मैसेज पर ऑफिशियली जवाब देते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें।
- आज आपकी एक छोटी सी गलती विरोधियों को मौका और बॉस को नाराज कर सकती है, जिससे आपके चालू प्रोजेक्ट्स पर खतरा मंडरा सकता है।
- स्टूडेंट्स व आर्टिस्ट ओवरकॉन्फिडेंस के कारण आज नए असाइनमेंट में कोई बड़ी सिली मिस्टेक हो सकती है, अपने काम को सबमिट करने से पहले री-चेक जरूर करें।
- घर के माहौल में शांति बनाए रखने के लिए आज आपको अपनी तरफ से झुकना होगा और जीवनसाथी की बातों को सहन करना होगा।
- आज पॉलिटिशियन की वाणी में थोड़ा तीखापन रहेगा जो बने-बनाए काम को भी मंडे के दिन बिगाड़ सकता है।
- लक्की कलर व्हाइट, लक्की नं. 7, अन लक्की नं. 2
Namakshar
*2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 साप्ताहिक राशिफल*
वीक स्टार्टिंग सोशल नेटवर्क के एक्सपेंशन और डिज़ायर्ड विशेज के पूरा होने से होगी। जॉब में वर्किंग एम्प्लॉइज को सीनियर्स से गाइडेंस मिलेगी और प्रमोशन के चांसेस बहुत ब्राइट रहेंगे। बिजनेस में न्यू क्लाइंट एक्विजिशन और मार्केटिंग स्ट्रेटजी बहुत शानदार रिजल्ट देगी, जिससे बिजनेस का टर्नओवर इंक्रीज होगा। स्टूडेंट्स कॉम्पिटिटिव एग्जाम और एंट्रेंस टेस्ट्स में फ्लाइंग कलर्स के साथ पास होंगे। स्पोर्ट्स पर्सन्स और आर्टिस्ट्स के लिए यह वीक रिवॉर्ड्स और ट्रॉफी से भरा रहेगा। फैमिली मेंबर्स के साथ बॉन्डिंग बहुत स्वीट रहेगी, मैरिड कपल्स के बीच ट्रस्ट और लव बढ़ेगा और अनमैरिड पर्सन के लिए कोई अट्रैक्टिव प्रपोजल आ सकता है। पॉलिटिशियन्स और सोशल वर्कर्स की कम्यूनिटी में अलग पहचान बनेगी और उनके डिसीजन्स को एप्रिशिएट किया जाएगा। ट्रैवल प्लान में एडवेंचर ट्रिप या रोड ट्रिप दोस्तों के साथ सक्सेसफुली कम्प्लीट होगी। हेल्थ कैटेगरी में आपकी फिजिकल फिटनेस टॉप-नाच रहेगी, हालांकि थोड़ा डाइट पर कंट्रोल रखना बेहतर होगा।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
धनु राशि – अगस्त 2026 माह का राशिफल
- 11th हाउस के लॉर्ड शुक्र 01 अगस्त से नीच के होकर 10th डाउस में रहते 2nd हाउस के लॉर्ड शनि से दृष्टि सम्बध होने से अगस्त में आपको अपनी ओर से लेन-देन में पूरी अवेयरनेस रखनी होगी।
- 04 अगस्त तक 7th हाउस में बुध स्वगृडी डोकर भद्र योग बनाएगे जिससे इस महीने लम्बे समय से रुका पैसा भी आपको वापस मिल सकता है।
- 6, 8, 19, 25, 26 तारीख को आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट का आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
- 05 से 16 अगस्त तक 8th हाउस में सूर्य-बुध गुरू की युति से त्रिग्रही योग होने से किसी एक्सपर्ट से एडवाइस लेकर ही पार्टनरशिप करेंगे तो जल्दी और ज्यादा फायदा हो सकता है।
- 3rd हाउस में विराजित राहु की पाचवीं, सातवीं व नौवीं दृष्टि 7th, 9th व 11th हाउस पर होने से अगस्त में वहां इन्वेस्ट करने से बचें जहां से आपको कुछ खास हाथ नहीं लगने वाला है, और इसके लिए आप अपने नॉलेज को बढाइए।
- 08 से 15 अगस्त तक बुध पुष्य नक्षत्र में रहेगे जिससे इस महीने में आपका एवसपीरियंस और हार्डवर्क दोनों मिलकर आपके लिए सवसेस के नए रास्ते खोलेंगे।
- 02 अगस्त से मंगल 7th हाउस में रहते चौथी, सातवीं व आठवीं दृष्टि 10th हाउस, आपकी राशि व 2nd हाउस पर होने से आप अपने वर्क टारगेट पर ईगल्स आई जैसी नजर रखकर एक्टिव रहेंगे।
- 16 अगस्त तक सूर्य 8th हाउस में रहते 6th व 10th हाउस से 3-11 का सम्बध रहने से अगस्त में वर्कोहॉलिक तरीके से काम करना आपको सीनीयर्स का चहेता बना सकता है।
- 05 से 16 अगस्त तक 8th हाउस में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से आप सेल्फ एम्प्लॉइड हैं या फिर जॉब वलास, हरेक एरिया में सही दिशा में थोड़ी सी सही मेहनत करके इस महीने बड़ी सफलता पाई जा सकती है।
- 4th हाउस में विराजित शनि की तीसरी, सातवीं व दशवीं दृष्टि 6th 10th हाउस व आपकी राशि पर होने से बेरोजगारों को प्राइवेट सेक्टर में इस महीने कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
- गुरू-शुक्र का 3-11 का सम्बध रहने से अगस्त में घर-परिवार और समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
- 04 अगस्त तक 7th हाउस में बुध स्वगृही होकर भद्र योग बनाएगे जिससे कुटुंबजनों के साथ आपकी घनिष्ठता और निकटता रहेगी।
- मंगल 7th हाउस में रहते आपकी राशि व 4th हाउस के लॉर्ड गुरु 8th हाउस में पापकर्त्तरी दोष में रहेगे जिससे इस महीने में आपको मैरिड लाइफ में कुछ चैलेजेज का सामना करना पड़ सकता है।
- 14, 6, 8, 19, 25, 26 तारीख को लव लाइफ में बॉन्डिंग और हैप्पीनेस बढ़ाने के लिहाज से ये महीना अच्छा रहेगा।
- 22 अगस्त से 9th हाउस में बुध-केतु का जड़त्व दोष होने से फ्रेंडशिप में आपको बहुत ज्यादा लककी नहीं कहा जा सकता है।
- मंगल 7th डाउस में रहते 5th हाउस से 3-11 का सम्बध रहने से बच्चे ड्रीम्स को अचीव करने में पूरा दमखम लगाते नजर आएंगे।
- शुक्र 10th हाउस में रहते 5th हाउस से षडाष्टक सम्बध रहने से कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कॉचिंग स्टार्ट करनी हो, तो देर ना करें नहीं तो ऐवजाम में समस्याए आ सकती है।
- गुरू का 5th हाउस से 4-10 का सम्बध रहने से स्टूडेंट्स, लर्नर्स और स्पोर्ट्स पर्सन्स अपने कोच, गाइड, गुरु, मेंटर से सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे तो उचित होगा।
- 3, 4, 11, 12, 22, 30 तारीख को आप इन्कम के लिए कुछ ना कुछ काम करना चाहेंगे और प्रायोरिटी पढ़ाई को
देना चाहेंगे, ये पशोपेश बना रह सकता है। - 6th हाउस के लॉर्ड शुक्र 10th हाउस में नीच के होकर राहु से षडाष्टक सम्बध होने से घर में किसी बुजुर्ग सदस्य को कुछ हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं।
- 17 अगस्त से 9th हाउस में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष होने से अगस्त में ट्रैवल संभवतया आपके लिए रोजगार का रास्ता खोल सकता है लेकिन थोडा सम्भलकर ट्रैवल करें कुछ बाधाए आ सकती है।
Sagittarius
धनु राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
- 29 मार्च से शनि चतुर्थ भाव मीन राशि में रहेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू सप्तम भाव मिथुन राशि में,
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू अष्टम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
- 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू सप्तम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
- 18 मई से राहु तृतीय भाव कुंभ राशि में व केतु नवम भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे इस साल आपको पिछले साल में की गई मेहनत का फल इस साल मिल सकता है। शुरूआत में ही कोई बड़ी वर्किंग रेस्पॉन्सिबिलिटी आपको मिल सकती है। इस समय आप स्वयं को सावित कर सकते हैं।
- 27 जनवरी से 31 मई तक एकादश भाव के लॉर्ड शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे फाइनेंशियल डील्स में धन अर्जित करना आसान रहेगा। कामयावी प्राप्त होगी। ग्रहों की स्थिति इस साल आपको पूर्व के अनुसार बेहतर परिणाम प्रदान करेगी।
- 27 फरवरी से 06 मई तक बुध चतुर्थ भाव में विराजित रहेंगे जिससे टेक्सटाइल, फूड एंड बेवरेजेज, एनीमेशन, फैशन, रिलेटेड विजनस वाले लोगों को अधिक फायदा रह सकता है। अपने कैलिवर का अपनी स्किल्स का भरपूर प्रयोग कर इस बेहतर साल में मिलने वाले अवसरों का लाभ आप उठा सकते हैं।
- 06 से 22 जून तक बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भुद्र योग बनाएंगे जिससे जो अपना बिजनस करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी यह वर्ष अच्छा रहेगा ।
- धन भाव के लॉर्ड शनि 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक चतुर्थ भाव में वक्री रहेंगे जिससे कुछ आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है। बेवजह के निवेश से भी सावधान रहें। बिजनस में आपको साल के अंत के महीनों में कोई धोखा हो सकता है। सलाह है कि निवेश करने से पहले कई बार सोच विचार कर ही डिसीजन लें।
- नुए वेंचर या सम्बंधित शुभ शुरुआत के लिए 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक ये तारीखें काम में लेना कामयाबी पक्की करेगा ।
जॉब एंड प्रोफेशन
- 27 जनवरी से 31 मई तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे कॉस्ट्यूम एंड क्लोदिंग, वेबसाइट डिजाइनिंग, मीडिया सेल्स एंड सर्विस रिलेटेड फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ लगे रहने से आपके काम बनते चले जाएंगे।
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू षष्ठ भाव में बक्री रहेंगे जिससे नौकरी और करियर के लिहाज से नया साल औसत कहा जा सकता है। जॉव और प्रॉफेशन में इस वर्ष आपको हार्डवर्क पर बहुत अधिक ध्यान देना पड़ेगा ।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे आप अपनी कड़ी मेहनत से करियर के दृष्टिकोण से सुखद रहने वाला साल बना सकते हैं। साल की शुरुआत कामकाज में कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
- 29 मार्च से शनि की तीसरी व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से अपने बॉस को कुछ खास कर दिखाने में कामयाब होंगे और आपके सीनियर आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ा सकते हैं।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे भाग्य के बजाय कर्म पर अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी सावित होगा। जो लोग इस वर्ष सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती हैं, बशर्ते प्रयास बढ़िया रहे ।
- अगर आप साझेदार या जीवनसाथी के साथ मिलकर नए काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 जनवरी से 31 मई तक, 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक इन तारीखों को शुरूआत करना लाभप्रद रह सकता है।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशि
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे लाइफ पार्टनर के साथ, गाड़ी पटरी पर चलती रहेगी। परिवार पर आपका प्रभाव बढ़िया रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में सक्षम रह पाएंगे, पर फिर भी इस आस्पेक्ट से आप खुद पूरी तरह से सेटिस्फाई नहीं रहेंगे।
- 27 फरवरी से 06 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड वुध चतुर्थ भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे पारिवारिक मामलों के लिहाज से नया साल परिवार के लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। मनमुटाव, लड़ाई झगड़े बढ़ने की संभावना है। जैसे जैसे समय बीतेगा फॅमिली मेम्बर्स में रिश्तों को लेकर मिठास आती जाएगी।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू सप्तम भाव में विराजित रहेगे जिससे आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है। लव लाइफ के नजरिए से यह साल अप्स और डाउंस से भरा रहने वाला है, तो आप अपनी ओर से पूरी सावधानी अवश्य बरतिएगा ।
- 18 मई से राहु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से फैमिली के खर्च अधिक बढ़ने से कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा।
- शीघ्रफल और मनोकामना पूर्ति के लिए पारिवारिक कार्यारंभ करने हों तो 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक इन तारीखों में से चुने और शुरुआत करें, अति शुभ रह सकता है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक अष्टम भाव में व 21 जनवरी से 23 फरवरी तक सप्तम भाव में मंगल बक्री रहेगे जिससे आपको नए साल अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इन चुनौतियों से लड़कर ही सफलता प्राप्त होगी। इसलिए आपको इस समय अपनी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी।
- 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर होने से ये साल थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है क्योंकि आप कम्पिटिटिव एग्जाम्स में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी।
- 06 जून से 28 जुलाई तक मंगल नवम भाव में केतु के साथ अंगारक दोष बनाएगे जिससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में ऑब्सटेकल्स आएंगे, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी। उच्च शिक्षा पाने वाले छात्रों को भी अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। 4. 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू सप्तम भाव में विराजित होकर पंचम भाव से 3 11 का सम्बध बनाएगे जिससे आपके लिए कुछ अधिक समस्याएं आने के योग बनेंगे, तो इस समय में धैर्य और परिश्रम भी अधिक रखना होगा। किसी ने सही कहा है कि सूर्य बनकर चमकने के लिए तपना भी बहुत जरूरी है।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म्स 27 जनवरी से 31 मई तक 12 जून से 05 जुलाई तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक इन डेट्स को फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फायदेमंद सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- 1 साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू षष्ठ भाव में वक्री रहेगे जिससे नए साल स्टार्ट में आपकी हेल्थ डाउन हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है। आपका स्वास्थ्य उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
- 29 मार्च से 17 मई तक चतुर्थ भाव में शनि राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, काम और आराम के बीच में बैलेंस करें। आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र षष्ठ भाव में व 02 से 26 नवम्बर तक शुक्र एकादश भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे आपको अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी जिससे आपकी सेहत में सुधार साफ देखने को मिलेगा। आप अच्छी हैत्थ का आनंद ले सकेंगे। आपको अक्सर घवराहट की शिकायत रह सकती हैं।
- इस साल विदेश यात्रा के साधारण योग भी बन रहे हैं। 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक व 11 नवम्बर से साल के अंत तक यात्रा योग शुभ रह सकता है। कुल मिलाकर ये साल ट्रैवल और हेल्थ के लिहाज से सामान्य से कम रहने की ही पॉसिबिलिटीज है।
-: उपाय :-
- हर गुरुवार व पूर्णिमा का व्रत करें भगवान् विष्णु की उपासना कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। साथ ही केले के पेड़ की पूजा कर, चने की दाल अर्पित करें।
- घर में गुरू यंत्र स्थापित कर नित्य धूप दीप करके हल्दी की माला से “ॐ बृं बृहस्पते नमः” मंत्र का जाप 10 से 15 मिनट जरूर करें।
- 21 गुरुवार पीली वस्तु का दान आदि करना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, हरा और नारंगी
भाग्यशाली धातुः सोना और पीतल
भाग्यशाली नम्बर: 35, 6, 8,