Taurus Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 9th हाउस में होने से किसी की हेल्प करने से चमकेगा भाग्य।
- व्यापारियों के लिए आज लीडरशिप और विज़न सेटिंग का शानदार दिन है, आप बिज़नेस में कोई बोल्ड डिसीज़न ले सकते है, नया प्रोडक्ट लॉन्च करना हो, नई मार्केट एक्सप्लोर करनी हो तो सुबह 08ः15 से 10ः15 बजे तक व दोपहर 01ः15 से 02ः15 बजे के मध्य करना अनुकूल रहेगा।
- लक्ष्मीनारायण योग से बिजनेस में आप समझदारी से आगे बढ़ेंगे और बिजनेस की ग्रोथ को भी बढ़ाएंगे।
- बिजनेस में व्यावसायिक पहलुओं को संवारने के मौके खोने ना दे।
- आज ऑफिस में कॉन्फिडेंस टॉप पर रहेगा, कोई प्रेज़ेंटेशन देनी हो, सीनियर्स के सामने बोलना हो आज बेस्ट दिन है, पेरेंट्स और भगवान का आशीर्वाद है, पब्लिक स्पीकिंग में शाइन करेंगे।
- वर्कस्पेस पर आप सकारात्मक सोचेंगे और अपने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहें।
- नौकरी में थकान और बोरियत महसूस रहेगी।
- आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
- ब्रह्म, सर्वार्थसिद्धि योग बनने से पैसों से जुड़ी कोई समस्या हल हो जाएगी।
- स्पोर्ट्स पर्सन ट्रैक पर अपने ओल्ड रिकॉर्ड को ब्रेक करने के प्रयास में सफल होने से उत्साही महसूस करेंगे।
- लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
Namakshar
इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो
31 मई से 6 जून, 2026 साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग बिज़नेस में बड़ा उछाल आने के संकेत हैं, विशेषकर रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है, लेकिन विदेशी व्यापार करने वालों को कुछ कागजी रुकावटों से बचने के लिए पारदर्शिता रखनी होगी और बुजुर्गों की सलाह से ही निवेश करना फायदेमंद रहेगा। एम्प्लॉयड पर्सन पर काम का बोझ बढ़ सकता है जिससे ट्रांसफर या प्रमोशन की बातें आगे बढ़ेंगी, वहीं फील्ड वर्क करने वाले लोगों को बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए अपने क्लाइंट्स से मिलने का समय सुबह या शाम का रखना सबसे बेहतर रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है जिससे घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा, जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में चल रही पुरानी गलतफहमियां पूरी तरह दूर होंगी। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे कॉम्पिटिटर के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा, डिजाइनिंग और आर्किटेक्ट से जुड़े कलाकारों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है और स्पोर्ट्स पर्सन को अपनी डाइट और स्टैमिना पर विशेष ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में आपको आँखों में जलन और पेट में इंफेक्शन की समस्या से सतर्क रहना होगा, अत्यधिक पानी पिएं और वीकेंड पर परिवार के साथ किसी ठंडी जगह या धार्मिक स्थल की यात्रा पर निकलते समय सामान का ख्याल रखें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
वृषभ राशि मासिक राशिफल जून 2026
ग्रहों का परिवर्तन
1. 01 जून से गुरू तृतीय भाव कर्क राशि में रहेंगे।
2. 08 जून से शुक्र तृतीय भाव कर्क राशि में रहेंगे।
3. 15 जून से सूर्य द्वितीय भाव मिथुन राशि में रहेंगे।
4. 20 जून से मंगल आपकी राशि वृषभ राशि में रहेंगे।
5. 22 जून से बुध तृतीय भाव कर्क राशि में रहेंगे।
5. 29 जून से बुध तृतीय भाव कर्क राशि में वक्री रहेंगे।
प्रिय साथियों आप में आम या फिर खास कोई भी हो महिने में 2-3 दिन ऐसे होते हैं जो बहोत निराशावादी बना देते हैं। और वो होते हैं मन-मस्तिष्क के कारक चन्द्रमा की नेगेटिव पॉजिशन के कारण। आप उन डेट को नोट करें और रहें हर पल सावधान।
2, 3, 29, 30 जून को आंठवें
11, 12 जून को बारहवें
19, 20, 21 जून को चौथे
शुभ तारीख
4, 5, 6, 11, 12, 17, 18, 24, 25 जून को चन्द्रमा-गुरू का गजकेसरी योग, 5, 6, 9, 11, 12, 21. 26, 28 जून को सर्वार्थसिद्धि योग, 13, 15 जून को सर्वाअमृत योग, 07 जून तक द्वितीय भाव में व 22 जून से तृतीय भाव बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग, 08 जून से तृतीय भाव में गुरू-शुक्र का शंख योग, 11, 12 जून को द्वादश भाव में चन्द्रमा-मंगल का लक्ष्मी योग व 15 से 21 जून तक द्वितीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा।
बिजनस एंड वैल्थ
1. 01 जून से गुरू तृतीय भाव में उच्च के होकर पांचवीं सातवीं व नौवीं दृष्टि सप्तम भाव, नवम भाव व एकादश भाव पर होने से Business में इस महीने Slow लेकिन Powerful Growth देखने को मिल सकती है, जो काम लंबे समय से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे. वही अब फटाफट होने Start हो जाएंगे।
2. 08 जून से तृतीय भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहेगा जिससे Jeweler, fashion, beauty, food, agriculture, luxury items, property and finance related businessman के लिए समय काफी favorable रहेगा पुराने clients दोबारा जुड़ सकते हैं और market में आपकी पकड़ मजबूत होगी।
3. सप्तम भाव के लॉर्ड मंगल 19 जून तक द्वादश भाव में रहते आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से Partnership business में इस महीने Trust सबसे बड़ी ताकत बनेगा, अगर Ego को Side में रखकर practical planning की जाए तो partnership future में बड़ा profit देगी।
4. 21 जून तक बिजनस के कारक बुध द्वितीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे Luxury और premium products से जुड़े लोगों को high profile clients मिलने के संकेत हैं. Social reputation business growth को तेजी से बढ़ा सकती है।
5. 2, 3, 11, 12, 19, 20, 21, 29, 30 तारीख को Property, vehicle या investment related कोई बड़ा फैसला फायदेमंद हो सकता है. हालांकि किसी भी deal में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है।
6. 22 जून से बुध तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से Business में competition रहेगा लेकिन आपकी patience और smart money management आपको दूसरों से आगे रखेगी, जहां बाकी लोग panic करेंगे वहीं आपकी स्थिरता आपको जीत दिलाएगी।
जॉब एंड प्रॉफेशन
1. षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र 07 जून तक द्वितीय भाव में बुध के साथ लक्ष्मीनारायण योग बनाएगे जिससे Office में इस महीने आपकी reliability और आपका nature सबसे ज्यादा notice किया जाएगा Senior लोग आपको भरोसेमंद और stable personality के रूप में देख सकते हैं।
2. 4. 5. 6. 17, 18, 24. 25 तारीख को New Responsibility मिलने के संकेत हैं और यह future promotion की नींव बन सकती है, आपकी Working Style को मजबूत करेगी।
3. 08 जून से शुक्र तृतीय भाव में रखते शनि से नवम-पंचम संबंध रहने से increment, bonus या financial benefit related positive news मिल सकती है. लंबे समय से रुकी हुई उम्मीदें धीरे-धीरे पूरी होती दिखाई देंगी।
4. 15 से 21 जून तक द्वितीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से Banking, finance, designing, hotel industry, management and government sector Employed Person के लिए समय काफी strong रहने वाला है New opportunities career growth को boost कर सकती हैं।
5. 19 जून तक मंगल द्वादश भाव में रहते शनि से 2-12 का सम्बध रहने से Government related कामों में इस महीने राहत मिलने की संभावना कम है. आपको जनगणना Duty में लगाया जा सकता है।
6. 22 जून से मंगल-बुध का 3-11 का सम्बध रहने से side income या freelance work Start करने की Planning Strong हो सकती है यह आपके लिए future financial security का बड़ा source बन सकता है।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
1. 01 जून से गुरू तृतीय भाव में उच्च के डोकर पाचवीं सातवीं व नौवीं दृष्टि सप्तम भाव, नवम भाव व एकादश भाव पर होने से घर का माहौल पहले से ज्यादा peaceful और stable महसूस हो सकता है।
2. 07 जून तक द्वितीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारयण योग रहने से पेरेंट्स का support मानसिक strength बढ़ाने वाला साबित होगा, Family bonding इस समय emotional peace देने वाली रहेगी।
3. 5. 6, 15, 17, 18, 24, 25, 26 तारीख को Love Relationship में loyalty और Emotional Attachment काफी Strong डोगी, Partner आपके साथ Future Planning को लेकर Serious discussions ले सकते है।
4. 08 जून से शुक्र तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से Single person के लिए किसी mature and financially stable person से connection बनने के संकेत हैं, यह रिश्ता धीरे-धीरे serious बन सकता है।
5. 20 जून से मंगल आपकी राशि में रहते सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से Married life में luxury, comfort और emotional bonding बढ़ती दिखाई देगी Life partner का support confidence और happiness दोनों बढ़ाएगा।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
1. महीने की शुरू से 14 जून तक सूर्य आपकी राशि में रहते पंचम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से Artists, singers, designers and beauty field preson के audience attraction बढ़ेंगे, आप Creative work की तरफ emotionally Attract होंगे।
2. 01 जून से शिक्षा कारक गुरू तृतीय भाव में उच्च के होकर पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से Students के लिए यह महीना concentration और stability बढ़ाने वाला साबित होगा, पढ़ाई में धीरे-धीरे strong improvement दिखाई देगा।
3. 15 से 21 जून तक द्वितीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से Competitive exams की तैयारी करने वालों को patience का फायदा मिलेगा, Consistency इस महीने सबसे बड़ा हथियार साबित होने वाली है।
4. 20 जून से मंगल आपकी राशि में रहते पंचम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से Players के लिए discipline and body strength दोनों मजबूत बने रहेंगे, Regular practice आपको अच्छे achievements दिला सकती है।
हैल्थ एंड ट्रेवल
1. 07 जून तक शुक्र द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने व 19 जून तक मंगल द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से Health के मामले में काफी stable और comfortable महसूस होगी. Proper sleep और balanced routine body को strong बनाए रखेंगे।
2. 14 जून के बाद Travel के योग बन रहे हैं खासकर luxury, official trip या family travel खुशी देने वाले रहेंगे, कुछ यात्राएं financial opportunity भी लेकर आ सकती हैं।
उपाय-
05 जून को पर्यावरण दिवस पर महादेव मंदिर या किसी उचित स्थान पर ऊँ नमः शिवाय मंत्र बोलते हुए बिल्व पत्र, पीपल, बड़ का पौधा, लगाएं।
15 जून देवपितृकार्य सोमवती परः- चींटियों को आटा-शवकर खिलाए और दक्षिण दिशा में पितरों का ध्यान करते हुए ऊँ पितृ गणाय विद्महे जगतधारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात् मंत्र का जाप करें। निर्धन को अन्न का दान करें। किसी सुहागिन को सुहाग का सामान दान करें।
25 जून निर्जला एकादशी पर भगवान श्री विष्णु जी को मिश्री युक्त माखन का भोग लगाकर ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप कर राहगीर को पानी व ठण्डाई पिलाएं, मटकी, पंखी या चटाई जरूरतमंद को भेंट करें व योगा, प्राणायाम करें।
Taurus
वृषभ राशि
ग्रहों का परिवर्तन
साल की शुरूआत से 01 जून तक गुरु द्वितीय भाव मिथुन राशि में रहेगे, 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु तृतीय भाव कर्क राशि में, 31 अवटूबर से साल के अंत तक गुरु चतुर्थ भाव सिंह राशि राशि में रहेंगे, इस पूरे साल शनि एकादश भाव मीन राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से राहु नवम भाव मकर राशि में व केतु तृतीय भाव कर्क राशि में रहेंगे।
बिजनेस एंड वैल्थ
1. सप्तम भाव व द्वादश भाव के लॉर्ड मंगल 16 जनवरी से 23 फरवरी तक नवम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे व 19 अप्रैल से 14 मई तक शुक्र आपकी राशि में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे विदेश यात्राओं और फॉरिन कनेक्शन से जुड़े खर्चों का कारक बनेगा जिससे Agriculture, Hotels and resorts, Travel agencies, Restaurants and cafes, Tour operators, Event venues Businessman expenditure के साथ Income भी Generate होगी।
2. 23 फरवरी से 02 अप्रैल तक दशम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष, 29 जून से 23 जुलाई तक बुध 22 अगस्त से 07 सितम्बर तक चतुर्थ भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष रहने से यात्राएं कराएगा जिससे बिजनेसमैन के कुछ खर्च भी बढ़ेंगे।
3. 14 अप्रैल से 15 मई तक सूर्य द्वादश भाव में उच्च के, 07 से 28 सितम्बर तक बुध पंचम भाव स्वगृही व उच्च के व 22 नवम्बर से साल के अंत तक शुक्र षष्ठ भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से शेयर मार्केट में निवेश करने वाले बिजनेसमैन को शेयर मार्केट में सफलता मिल सकती है।
4. 29 मई से 22 जून तक बुध द्वितीय भाव में स्वगृही व 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरू तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे बिजनेसमैन का बिजनेस लाइन पर लौटेगा, आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
5. फरवरी, मार्च मई, जुलाई, सितम्बर व नवम्बर में Automobile, Electronics. Clothing and textile, Furniture and Chemical manufacturing, Consulting, Legal services. Healthcare, Educational, Financial Business में वृद्धि होगी, आय में बढ़ोतरी होगी और नई योजनाओं के निवेश के अवसर मिलेंगे।
6. जनवरी, अप्रैल, जून, अगस्त व दिसम्बर में बिजनसमेन के लिए नया वाहन, दुकान या मकान खरीदने की स्थिति बन सकती है।
7. हर महीने की 1, 5, 8, 10, 12, 15, 20, 22, 25, 28 तारीख को बिजनेसमैन की किसी बड़ी कंपनी के साथ डील की प्लानिंग बन सकती है।
8. 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि वक्री रहेंगे व 05 दिसम्बर से राहु नवम भाव व केतु तृतीय भाव में रहेंगे जिससे कोई बड़ी खरीददारी के लिए कर्ज लेने का विचार भी कर सकते हैं।
जॉब एंड प्रॉफेशन
1. सूर्य 14 जनवरी से 11 फरवरी तक नवम भाव में, 01 मार्च से 25 मार्च तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र एकादश भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से लास्ट इर्यर की गई तैयारी से आपको न्यू ईयर पर Healthcare, Engineering and Hospitality employed Person को foreign company में Job करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
2. 12 फरवरी से 14 मार्च तक दशम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष, 08 मार्च से 11 अप्रैल तक शनि अस्त रहेंगे च 29 जून से 23 जुलाई तक द्वितीय भाव के लॉर्ड बुध वक्री रहेंगे जिससे इसी समयावधि में कुछ समस्याएं आएंगी, जो धन की स्थिति को अल्पविराम लगा सकती है।
3. 02 अप्रैल से 11 मई तक एकादश भाव में मंगल शनि का अंगारक दोष, 01 अगस्त से 02 सितम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र पंचम भाव में नीच के होकर विराजित रहने से एंप्लॉयड पर्सन को करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
4. 19 अप्रैल से 14 मई तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र आपकी राशि में मालव्य योग बनाएंगे, 01 जून से 31 अक्टूबर तक तृतीय भाव में गुरु उच्च के होकर विराजित रहने से आपकी जॉब में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा और पूर्व में किए गए कामों के अच्छे परिणाम आपके सामने आएंगे जिसके चलते प्रमोशन के चांसेज की सिचुएशन बन सकती है।
5. 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक चतुर्थ भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष 20 जुलाई से 10 दिसम्बर तक दशम भाव के लॉर्ड शनि एकादश भाव में वक्री रहने से Finance and Information Technology Employed Person के वर्कप्लेस पर सडनली ही आने वाली रुकावटें मानसिक तनाव और अप्रत्याशित परिस्थितियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए मजबूर करेगी।
6. जनवरी, मार्च, मई, अगस्त अवटूबर नवम्बर में अगर आप जॉब चेंज की प्लानिंग बना रहे है, तो जॉब चेंज करने से पहले कई बार सोच ले क्योंकि चुनौतियां बड़ी हो सकती हैं।
7. फरवरी, अप्रैल जून, जुलाई, सितम्बर व दिसम्बर महीने Data scientist, AI/Machine Learning engineer, cyber security specialist employed Person के लिए बढ़िया रहेगा, सफलता दिलाएगा, अड़चन और रूकावटों में कमी लाएगा और आपके विरोधियों को शांत करेगा, आप जो प्रयास करेंगे, ये आपको सफलता देंगे।
8. वर्कप्लेस पर आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी आपको अपनी रेस्पॉसिबिलिटी को लेकर गंभीर होना होगा, कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
1. सप्तम भाव व द्वादश भाव के लॉर्ड मंगल 15 जनवरी से 23 फरवरी तक नवम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे व 19 अप्रैल से 14 मई तक शुक्र आपकी राशि में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे इर्यर निकलते-निकलते आप आध्यात्मिक रूप से मजबूत होंगे और आध्यात्मिक गतिविधियों पर भी धन खर्च करेंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।
2. साल की शुरूआत से 11 मार्च तक गुरु वक्री रहेंगे जिससे लव लाइफ के लिए यह साल खुशियां लेकर आएगा, आपके अंदर रोमांटिक जोश रहेगा और तो कभी-कभी अपने आप कुछ परिस्थितियों में फसत्ता हुआ महसूस करेंगे।
3. 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से आप अपने प्रियजन के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होता जाएगा। आप किसी को पसंद करते है, तो इस समय अवधि में उनसे अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।
4. 07 जुलाई से 05 अगस्त बुध द्वितीय भाव में रहेंगे, 02 सितम्बर से 05 नवम्बर तक शुक्र षष्ठ भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से लास्ट ईयर अगर आपके रिश्तें में परेशानी चल रही थी, तो उसमें पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते है।
5. 05 दिसम्बर से केतु तृतीय भाव में रहते पांचवी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से यंग जनरेशन के लिए मीडियम रहेगा कभी दुख तो कभी सुख की सिचुएशन बनेगी।
6. फरवरी, मार्च, मई, जून, नवम्बर, दिसम्बर में फैमिली के साथ देश-विदेश का दूर हो सकता है, जिसको लेकर आप ट्रैवलिंग की तैयारी में जुट जाएंगे।
स्टूडेंट्स एंड लनर्स
1. साल की शुरूआत से 11 मार्च शिक्षा कारक गुरु द्वितीय भाव में वक्री रहेंगे जिससे Navy, Army, Air force Competitive Exam की तैयार कर रहे Competitor के लिए कई चुनौतियाँ आयेंगी, एकाग्रता टेढ़ी खीर सिद्ध होगी, लेकिन Hard and Smart Study से आपके चेहरे पर मुस्कान लौट ही आएगी।
2. CLAT, MAT, GATE, ILETS, SAT Higher Education के प्रयास में चुनौतियाँ समाप्त होंगी, क्योंकि 29 मई से 22 जून तक पंचम भाव के लॉर्ड बुध द्वितीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे व शनि की सातवीं पंचम भाव होगी जिससे आप सफलता की ओर बढ़ेंगे।
3. 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से Medical, professional study, ITI Students के लिए मीड ईयर का समय अनुकूल रहेगा, उनके सपने पूर्ण हो सकते है।
4. 07 सितम्बर से 26 सितम्बर तक बुध पंचम भाव में उच्च के व स्वगृही होकर विराजित रहने Travel & Tourism Courses, Environmental Science, Fashion Technology, Designing Courses Students के स्टडी में उलझनें प्रकट होंगी। परीक्षा के परिणाम मध्यम से बेहतर होंगे, आपके प्रयास सुखद रहेंगे, करियर से अच्छी खबर आएगी इर्यर एंड आपकी लेखनी कमाल करेगी।
5. 31 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक चतुर्थ भाव में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष रहने से स्टूडेंट्स को कुछ चुनौतियां सामने आएगी, पर आप अपनी कंसंट्रैशन के बलबूते पर आप इस पर जीत हासिल कर ही लेंगे।
हैल्थ एंड ट्रेवल
1. 17 जनवरी तक बुध-गुरु का परिवर्तन योग व 01 मार्च से 25 मार्च षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र एकादश भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से पॉजिटिव प्रभाव के चलते आपकी हैल्थ का पलड़ा मजबूत होगा।
2. मीड इर्यर लाइफ पार्टनर की हैल्थ पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि वक्री रहने से सेहत को बिगाड़ सकता है. इसलिए पार्टनर की सेहत को लेकर अलर्ट रहें।
3. 02 अप्रैल से 11 मई तक एकादश भाव में मंगल-शनि अंगारक दोष, 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक चतुर्थ भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष व 03 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र वक्री रहने से किसी तरह की शारीरिक चोट, दुर्घटना या बीमारी का सामना करने की स्थिति बन सकती है, वाहन सभंलकर चलाएं।
उपायः
- प्रत्येक शुक्रवार का व्रत करें। सफेद वस्त्र में सफेद पुष्प लेकर अपनी कुलदेवी को अर्पण करें। 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र लें। घर के पूजास्थल पर एक बाजोट पर लाल रेशमी वस्त्र बिछाकर सभी गोमती चक्र रख दें।
- सर्वप्रथम चंदन के इत्र से तिलक करें तत्पश्चात् रोली से तिलक करें। स्फटिक की माला से 11 माल श्रीं महालक्ष्म्यै श्रिययै नमः का जाप करें।
- सफेद वस्तु चावल, दूध, दही. घृत का दानादि करना शुभ रहेगा।
- प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन ऊं दां दीं दौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।
घर में शुक्र यंत्र स्थापित कर नित्य धूप-दीप जरूर करें।
भाग्यशाली रंगः ब्लू वाईट, क्रीम और ब्राउन
भाग्यशाली धातुः सोना, चांदी, कांसा
भाग्यशाली नम्बरः 5, 6, 15, 22, 25