Cancer Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 4th हाउस में होने से खुद को बहुत असुरक्षित महसूस करेगे।
- बिजनेसमैन को डॉक्युमेंट्स रिलेटेड वर्क अधूरे नहीं छोड़ने चाहिए, जरा सी लापरवाही बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है।
- बिजनेस में किसी भी प्रकार का केयरलेस आपको भारी नुकसान करवा सकता है।
- अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर के चलते बिजनेसमैन को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
- वर्कप्लेस पर कार्य की अधिकता से आपके कार्य में कुछ उथल-पुथल रह सकती है अर्लट रहकर काम करें।
- एंप्लॉयड पर्सन को बेवजह की बातों में अपना समय बिल्कुल नहीं बर्बाद करना है, ऑफिस की गॉसिप से बचते हुए अपना सारा फोकस कार्य पर करें।
- बात करे मैरिड लाइफ की तो थर्ड पर्सन की वजह से तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है, इसके साथ एक सुझाव भी है कि मन में शंका को पनपने न दें, लव लाइफ में आपको कुछ प्रॉब्लम फेस करनी पड़ेगी।
- करियर चॉइस कंफ्यूजन को लेकर स्टूडेंट्स थोड़े परेषान हो सकते है।
- लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 6
Namakshar
*8 नवंबर से 14 नवंबर 2026 दीपावली स्पेशल साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग भावनाओं, पारिवारिक सरोकारों और कार्यक्षेत्र की सफलताओं का एक खूबसूरत मेल लेकर आया है। आपको अपने सोचे-समझे कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है, क्योंकि ऑफिस के काम में कुछ अप्रत्याशित फेरबदल या छोटी-मोटी तकनीकी अड़चनें आपका समय और ऊर्जा दोनों खपा सकती हैं। बिजनेस या व्यक्तिगत जीवन में किसी करीबी मित्र से ऐन वक्त पर मदद की उम्मीद टूटने से मन थोड़ा उदास हो सकता है, मार्केटिंग और फील्ड वर्क से जुड़े जातकों के लिए यह हफ्ता टारगेट से जुड़ा सेलिब्रेशन लेकर आया है। आपके प्रयास रंग लाएंगे और आप तय समय से पहले ही अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगे। फैमिली लाइफ की बात करें तो, इस फेस्टिव सीजन में आपके घर पर रिश्तेदारों और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार के साथ मिलकर बाजारों में बंपर खरीदारी करने, आभूषण या वाहन खरीदने के बेहतरीन संयोग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने मामलों में भी इस हफ्ते कोई बड़ा फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। साथ ही, घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम या शुभ संस्कार की रूपरेखा तय होने से पूरा घर उत्सव के रंग में रंग जाएगा।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कर्क राशि – नवम्बर 2026 माह का राशिफल
- 05 से 21 नवम्बर तक 4th 11th हाउस के लॉर्ड शुक्र 3rd हाउस में व 3rd व 12th हाउस के लॉर्ड बुध 4th हाउस में रहते परिवर्तन योग बना रहे जिससे घर से संचालित होने वाले या प्रॉपर्टी से जुड़े व्यापार में न्यू प्लानिंग तैयार करने में मदद करेगा, बड़े सौदों में अभी जल्दबाजी न करें।
2. 11 नवम्बर तक 5th 10th हाउस के लॉर्ड मंगल आपकी राशि में रहते 9th हाउस में विराजित 7th हाउस के लॉर्ड शनि से नवम-पंचम सम्बध होने से आपकी वाणी में गंभीरता और धन-संचय की प्रवृत्ति बढ़ाएगा, जिससे एंसेस्ट्रल बिजनेस में फैमिली के साथ मिलकर फायनेंशियल मेटर पर ठोस डिसीजन लिए जाएंगे।
3. बिजनस के कारक बुध 12 नवम्बर तक 4th हाउस में वक्री रहेगे जिससे अन एक्सपेक्टेड एक्सपेंडिचर या गुप्त बाधाओं का संकेत देती है, अतः फेस्टिवल सीजन पर व्यापारिक लेन-देन में साइबर फ्रोड से पूरी तरह अलर्ट रहें।
4. 6th व 9th हाउस के लॉर्ड गुरू 2nd हाउस में केतु के साथ चाण्डाल दोष बनाकर पाचवीं, सातवीं व नौवीं दृष्टि 6th 8th – 10th हाउस पर होने से दफ्तर के माहौल से कभी-कभी तप्त महसूस हो सकते है, ऐसे में सीनियर एंड कोवर्कर के सामने पेंशेस रखें।
5. 12 नवम्बर से 10th हाउस के लॉर्ड मंगल 2nd हाउस में केतु के साथ अंगारक दोष बनाएगें जिससे वर्कप्लेस पर सुखद और सौहार्दपूर्ण माहौल नहीं बनाएगी, वर्कलोड के कारण थोड़ी शारीरिक थकान हो सकती है।
6. 15 नवम्बर तक सूर्य 4th हाउस में नीच के होकर विराजित रहते सातवीं दृष्टि 10th हाउस पर होने से फेस्टिव सीजन पर मशीनरी, अग्नि या तकनीकी उपकरणों से जुड़े कार्यक्षेत्र में काम करते समय पूरी सुरक्षा सावधानियों का पालन करें ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
7. 3, 4, 10, 11, 16, 22, 24, 25 तारीख को किसी मांगलिक प्रोग्राम के चलते रिलेटिव का आना-जाना लगा रहेगा, जिससे घर का वातावरण जीवंत और मांगलिक बनेगा।
8. 16 नवम्बर से 2nd हाउस के लॉर्ड सूर्य 5th हाउस में, 5th हाउस के लॉर्ड मंगल 2nd हाउस में होने से परिवर्तन योग बनाएगें जिससे फेस्टिवल सीजन होने
के बाद भी इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटी एंड फॉरेन स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में पूरी तरह लगेगा, उनके लिए यह समय विशेष रूप से फलदायी है।
9. 22 नवम्बर से शुक्र 4th हाउस में स्वागृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे घर की सजावट और माता के स्नेह में वृद्धि करेगा, दीपावली पर घर की साफ-सफाई और खरीदारी पर विशेष ध्यान रहेगा।
10. 8, 9 नवम्बर को चन्द्रमा चौथे
18, 19 नवम्बर को चन्द्रमा आंठवे
26, 27 नवम्बर को चन्द्रमा बारहवें होने से अनिंद्रा या सीने में जलन की शिकायत ज्यादा होने से सेहत को लेकर यात्रा हो सकती है।
-: उपाय-
15 नवम्बर सूर्य षष्ठी पर सूर्य देव को जल व गंगा जल मिलाकर चढ़ाते हुए ॐ मित्राय नमः मंत्र का जाप करें। गरीबों को भोजन कराएं और भोजन में उन्हें गुड़ जरूर खिलाएं। आपके जीवन में मिठास घुल जायेगी और सब अच्छा ही अच्छा होगा।
18 नवम्बर आँवला नवमी पर अगर आप अपनी आयु में वृद्धि करना चाहते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखना चाहते हैं, तो सुबह स्नान आदि के बाद आंवले के पेड़ के पास जाकर उसकी विधिवत पूजा करें। साथ ही उसकी जड़ में दूध अर्पित करें।
20 नवम्बर देवप्रबोधिनी एकादशी पर अगर आप अपनी नौकरी में अच्छी आमदनी पाना चाहते हैं, तो श्री विष्णु को हल्दी का टीका लगाएं और तुलसी दल से उनकी पूजा करें। पूजा के बाद हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करें।
23 नवम्बर वैकुण्ठ चतुर्दशी पर अगर आप हर तरह के भय से छुटकारा पाना चाहते हैं और अपने जीवन में नयी ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं, तो आपको किसी नदी, तालाब के पास जाकर तेल के चौदह दीपक जलाने चाहिए, लेकिन अगर आपके आस-पास कोई नदी, तालाब न हो तो आप अपने घर में ही चौदह दीपक जलाएं और उनमें से एक दीपक नल के पास जरूर जलाएं।
Cancer
कर्क राशि का वर्ष 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
साल की शुरुआत से 01 जून तक गुरू द्वादश भाव मिथुन राशि में रहेगे 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरू आपकी राशि कर्क राशि में, 31 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरू द्वितीय भाव सिंह राशि राशि में रहेगे। इस पूरे साल शानि नवम भाव मीन राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से राहु सप्तम भाव मकर राशि में व केतु आपकी राशि कर्क राशि में रहेंगे।
बिजनेस एंड वैल्थ
- 15 जनवरी से 23 फरवरी तक मंगल सप्तम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे, 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य नवम भाव में रहते सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से बिजनेस में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा और आप अपनी कार्य कुशलता और मेहनत से अपने बिजनेस को बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए देखेंगे।
- 23 फरवरी से 02 अप्रैल तक अष्टम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहेगा 29 जून से 23 जुलाई तक बुध वक्री रहेंगे जिससे बिजनेसमैन को Clothing and textile, Furniture and Chemical manufacturing, Consulting बिजनेस में फाईनेंस को लेकर माथापच्ची करनी पड़ेगी आपका काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।
- 01 मार्च से 25 मार्च तक शुक्र नवम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे। 29 मई से 22 जून तक बुध द्वादश भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से शेयर बाजार का काम करने वाले लोगों का भी पॉजिटिव रिजल्ट मिलने का समय रहेगा।
- 02 अप्रैल से 11 मई तक नवम भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष, 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि वक्री रहेंगे जिससे बिजनेसमैन को संतुलित होकर काम करने की और प्रेरित करेगा, नहीं तो अचानक से समस्याएं आ सकती है जो आपको समस्या में डाल सकती हैं।
- 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु आपकी राशि में उच्च के होकर इस योग बनाकर सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से साझेदारी और निवेश से आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं और जीवन साथी से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। आपकी इकनोमिक कंडीशन बैलेंस और स्थिर हो सकती है।
- 22 अगस्त से 07 सितम्बर तक द्वितीय भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष 18 सितम्बर से 12 नवम्बर तक आपकी राशि में नीच के होकर विराजित रहने से आपके खर्च बढ़ेंगे और धन की कमी से कुछ आर्थिक कष्ट बने रहेंगे, इस दौरान बचत करने की प्रवृत्ति को अपनाएं, जिससे कि व्यावसायिक रूप से आप स्थिर रह सके और आर्थिक रूप से उन्नत होने की दिशा में आगे बढ़ें।
7. जनवरी, फरवरी अप्रैल, अगस्त, अक्टूबर व दिसम्बर महीने में आप अगर Hotels and resorts, Travel agencies, Restaurants and cafes, Tour operators न्यू बिजनेस स्टार्ट करने जा रहे है तो यह समय आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा, हाँ अगर पहले से ही कोई बिजनेस कर रहे हैं, तो उसको सही तरीके से जारी रखें। - 05 दिसम्बर से राहू सप्तम भाव में रहने से रियल एस्टेट बिजनेसमैन को ईयर एंड लास्ट मंथ विशेष लाभ होगा। आपके लिए फायदे का बिजनेस चलेगा और आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 17 जनवरी तक बुध-गुरु का परिवर्तन योग रहेगा 15 जनवरी से 23 फरवरी तक दशम भाव के लॉर्ड मंगल सप्तम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे जिससे एप्लॉयड पर्सन को कार्यों में परिणाम सकारात्मक मिलेंगे और वर्कप्लेस पर अच्छा सम्मान मिल सकता है।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक अष्टम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष 02 अप्रैल से 11 मई तक नवम भात में मंगल-शनि का अंगारक दोष रहने से आप पर वर्कलोड बढ़ेगा जिसके फलस्वरूप आप पर थके-थके और तनाव में रहेंगे।
- 14 अप्रैल से 15 मई तक सूर्य दशम भाव में उच्च के होकर विराजित है, षष्ठ भाव के लॉर्ड गुरु 01 जून तक द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से Finance and Information Technology एंप्लॉयड पर्सन को सीनियर्स का गाइडेंस एंड को-वर्कर का फूल सपोर्ट मिलेगा।
- 01 जून से 31 अक्टूबर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड गुरु आपकी राशि में उच्च के होकर इस योग बनाएगें जिससे AI/Machine Learning engineer, cyber security specialist एंप्लॉयड पर्सन को प्रमोशन की गुड न्यूज मिल सकती है। साथ उन्हें न्यू रेस्पॉसिबिलिटी भी मिल सकती है।
- फरवरी, मार्च, मई, जुलाई, अक्टूबर महीने में फोरेन एंप्लॉयड पर्सन को कुछ नए अवसर उनकी झोली में आ सकते हैं।
- नवम भाव में विराजित शनि की दशवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से फेस्टिवल सिजन से पूर्व वर्किंग चुमन के लिए अच्छा रहेगा, इलिमेंट होने की संभावना दिख रही है।
- 11 मई से 20 जून तक मंगल दशम भाव में स्वगृही होकर रूचक योग बनाएगें, 31 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरु द्वितीय भाव में रहते पांचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से आप नयी skills जैसे online marketing या फिर app development का काम सीख रहे है तो आपको कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है।
- जनवरी, अप्रैल, जून, अगस्त, दिसम्बर महीने में नई जॉब की तलाश में आप किसी की बातों में ना आएं और ना ही रिश्वत लेने और देने के बारे में सोचे वरना मुसीबत में पड़ सकते है।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 14 जनवरी से 11 फरवरी तक सूर्य सप्तम भाव में रहने से आपकी मैरिड को स्पोर्ट करेगा वहीं साल की शुरूआत से 11 मार्च गुरु द्वादश भाव में वक्री रहने से उठा-पटक को बढ़ा सकता है।
- 05 फरवरी से 01 मार्च तक अष्टम भाव में शुक्र-राहु की युति रहेगी, 29 जून से 23 जुलाई तक बुध वक्री रहने से पारिवारिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, लेकिन आपके रिश्तों और परिवार में विस्तार किसी सदस्य के आगमन का संकेत दिखा सकता है।
- 01 जून से 31 अक्टूबर गुरु आपकी राशि में उच्च के होकर हंस योग बनाकर सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लग्जुरियस आइटम की परचेजिंग हो सकती है, सुख-शांति का भी आधार इस समय पर रह सकता है।
- जनवरी, मार्च, अप्रैल, जुलाई, सितम्बर व नवम्बर महीने में आप शादी करने का सोच रहे हैं और लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए मैरिज के लिए अनुकूल हो सकता है।
- 02 सितम्बर से 05 नवम्बर तक व 22 नवम्बर से साल के अंत तक शुक्र चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे यंग जनरेशन के किसी कार्य के चलते आपके परिवार और समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
- 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि नवम भाव में वक्री रहने से लव लाइफ में गंभीर स्थितियां उत्पन्न करेगा जो आपके प्यार की परीक्षा लेगा।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 11 मार्च गुरु द्वादश भाव में वक्री रहने से ईयर स्र्टाटिंग CLAT, MAT, GATE, ILETS, SAT हायर एज्यूकेशन में फाईनेंस रिलेटेड कुछ बाधाएं आएगी।
- 15 जनवरी से 23 फरवरी तक पंचम भाव के लॉर्ड मंगल सप्तम भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे, 01 मार्च से 25 मार्च तक शुक्र नवम भाव में रहते पंचम भाव से नवम-पंचम संबंध रहने से अगर आप आर्ट में रुचि रखते हैं, तो यह मंथ आपके लिए शुभ रहेगा, आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएंगे।
- 01 जून से 31 अवटूबर तक शिक्षा कारक गुरू आपकी राशि में उच्च के होकर हंस योग बनाकर पांचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से ईयर हाफ जिन स्टूडेंट्स की स्टडी कंपलीट हो चुकी है, और वह जॉब सर्च कर रहे है, उन्हें बेहतर काम मिल सकते हैं, लेकिन आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
- 02 अप्रैल से 11 मई तक नवम भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष, 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक नवम शनि वक्री रहने से Navy, Army, Air force Competitive Exam में कंपटीशन बढ़ने के कारण आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता हो सकती है, तनाव और दबाव भी रहेगा लेकिन यदि आप इसे सही तरह से उपयोग कर पाते हैं तो आप बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
- फरवरी, अप्रैल, जून, अगस्त, अवटूबर व दिसम्बर महीने में स्पोर्ट्स पर्सन का नेशनल टीम में सलेक्शन हो सकता है, जो उनका ड्रीम था।
हैल्थ एंड ट्रेवल
1. साल की शुरूआत से 11 मार्च तक द्वादश भाव में गुरु वक्री रहेंगे, 02 अप्रैल से 11 मई तक नवम भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष रहने से ऊपरी बाधा, ब्लैक मैजिक या संदेह मानसिक उन्माद का कारण बन जाता है तो ऐसे में खुद के विचारों को बिगड़ने से बचाने की जरूरत होगी, मेंटल बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि मानसिक तनाव को नियंत्रित किया जा सके।
2. 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि नवम भाव में वक्री रहने से इस राशि वालों जातकों के स्वास्थ्य को लेकर मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।
जनवरी, मार्च, मई, सितम्बर व नवम्बर महीने में सेहत को लेकर ट्रैवलिंग हो सकती है।
-: उपाय :-
- आप प्रत्येक सोमवार एवं प्रदोष व्रत करें और रात्रि में तांबे अथवा स्टील के लोटे में कच्चा दूध एवं जल मिलाकर चन्द्रमा को अर्घ्य दे कर ॐ श्रीं श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।
- 21 सोमवार तक एक मुट्ठी चावल और चीनी का दान करें।
- प्रत्येक तीन माह में रुद्राभिषेक-लघुरूद्र जरूर करें अथवा करवाएं।
- घर में पारद शिवलिंग स्थापित कर नित्य दूध, जल, गन्ने का रस मिश्रित कर चढ़ाने से घर में खुशहाली रहेगी।
भाग्यशाली रंगः वाईट, लाईट ब्लू और क्रीम
भाग्यशाली धातुः चांदी और पीतल भाग्यशाली नम्बरः 2, 3, 9, 11, 19, 23