Capricorn Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 6th हाउस में होने से स्वभाव से कठोर और काम में आलसी होगे।
- आपके साहस की वजह से आपका बिजनेस फलता-फूलता रहेगा, नए बायर्स के साथ आपकी डील्स रणनीतिक होंगी।
- बिजनेस-इनकम में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना होगी, इससे आपका मन खुश होगा।
- सिद्ध योग बनने से पेरेंटल बिजनेस की बागदौड़ आपके हाथ में सकती है।
- पुलिस या डिफेन्स में काम करने वालों को आज बड़ी कामयाबी या मेडल मिल सकता है।
- वर्कप्लेस पर आप एक पावरफुल लीडर के रूप में उभरेंगे, आपकी अथॉरिटी इतनी बढ़ेगी कि कोई आदेश टाल नहीं पाएगा।
- कार्यक्षेत्र के मोर्चे पर हालात सामान्य और साधारण रहेंगे।
- शादीशुदा जातकों का दाम्पत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी, इस विकेंड पर परिवार से जुड़े किसी काम के सिलसिले में आपकी प्रशंसा होगी, भौतिक सुखों में रुचि ले सकते हैं।
- स्पोर्ट्स पर्सन किसी टूर्नामेंट में सफलता के झण्डें गाड़ने में सफल होंगे।
- लक्की कलर ऑफ व्हाइट, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
Namakshar
*1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 दीपावली स्पेशल साप्ताहिक राशिफल *
वीक स्टार्टिंग आपको अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन के बीच एक नाजुक संतुलन बनाकर चलना होगा। ऑफिस में उच्च अधिकारियों का पूरा आशीर्वाद आप पर बना रहेगा, जिससे आपके प्रमोशन या न्यू जॉब ज्वाइन करने के रास्ते खुल सकते हैं। त्योहारों के इस सीजन में घरेलू खर्चों और खरीदारी में अचानक उछाल आने के कारण बजट असंतुलित हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही खर्च करें। प्रॉपर्टी, जमीन या शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले किसी वित्तीय विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। लव लाइफ में किसी तीसरे की दखलअंदाजी से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए पार्टनर पर पूरा भरोसा रखें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मकर राशि – नवम्बर 2026 माह का राशिफल
- 7th हाउस के लॉर्ड चन्द्रमा 1, 2 नवम्बर को 7th हाउस में 4th व 11th हाउस के लॉर्ड मंगल के साथ लक्ष्मी योग बना रहे है जिससे रिपेयरिंग सर्विस, स्माल स्केल मैन्यूफेक्चरिंग, ट्रांसर्पोटेशन, हास्पेटिलिटी ई-कॉमर्स मैन्यूफैक्चरिंग, ड्रॉप शिपिंग, ब्लॉगिंग बिजनेस में अद्भुत तेजी आएगी, व्यापारिक बैठकों और मोल-भाव में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
- 1, 7, 10, 11, 18, 19, 24, 25 तारीख को बिजनेसमैन को फॉरेन कस्टमर से कोई बड़ा ओर्डर मिल सकता है, साथ ही फॉरेन पार्टी से फॉरेन मार्केट में प्रॉफिट मार्जिन को बढ़ाने के लिए भी ऑफर भी दिया जा सकता है।
- 05 से 21 नवम्बर तक 5th व 10th हाउस के लॉर्ड शुक्र 9th हाउस में, 6th व 9th हाउस के लॉर्ड बुध 10th हाउस में होने से परिवर्तन योग रहेगा जिससे रिटेल एंड लोकल शॉप, किराणा स्टोर फ्रूट एंड वेजीटेबल, बुटिक एंड टेलरिंग, फ्लॉवर एंड गिफ्ट स्टोरी सर्विस एंड कंसलटेंसी, डिलीटल मार्केटिंग एजेंसी बिजेनसमैन के धन की आवक तो अच्छी होगी लेकिन साथ ही एक्सपेंडिचर भी बढ़ेंगे, इसलिए अनोन प्लानिंग से दूर रहें।
- 6th हाउस के लॉर्ड बुध 12 नवम्बर तक 10th हाउस में वक्री रहेगे जिससे काम में कुछ गलती हो सकती है लेकिन 13 नवम्बर से 10th हाउस में बुध मार्गी होगे तक फेस्टिवल सीजन पर एंप्लॉयड पर्सन के लिए प्रमोशन, न्यू रेस्पोंसिबिलिटी या सीनियर की खुली प्रशंसा लेकर आएगा।
- 10 व 11 नवम्बर को चन्द्रमा 11th हाउस में रहते, चन्द्रमा से दशवें यानि 8th हाउस में गुरू विराजित होने से अमलकीर्ति योग बन रहा है जिससे घर में मांगलिक चर्चाएं चलेंगी और फैमिली मेंबर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।
- 11 नवम्बर तक 4th व 11th हाउस के लॉर्ड मंगल 7th हाउस में रहते चौथी, सातवीं व आठवीं दृष्टि 10th हाउस्, आपकी राशि व 2nd हाउस पर होने से आपके कॉम्पिटिटर स्वतः पीछे हट जाएंगे और आपके लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे लेकिन 12 नवम्बर से मंगल 8th हाउस में गुरु के परिजात योग व केतु के साथ अंगारक दोष बनाएंगे जिससे इस समय आपको मिलेझुले फल मिलेगे।
- 15 नवम्बर तक 8th हाउस के लॉर्ड सूर्य 10th हाउस में नीच के होकर विराजित है जिससे वर्कप्लेस पर काम में रूकावटे आएगी लेकिन 16 नवम्बर सूर्य 11th हाउस में रहेंगे जिससे ऑफिस में किसी सीनियर अपॉजिट जेंडर या कोवर्कर के सपोर्ट से आपके हार्ड प्रोजेक्ट्स समय से पहले सफलता से पूरे हो जाएंगे।
- 16 नवम्बर से 8th हाउस के लॉर्ड सूर्य 11th हाउस में, 4th व 11th हाउस के लॉर्ड मंगल 8th हाउस में होने से परिवर्तन योग बन रहा है जिससे आपके परिवार में उच्च सामाजिक प्रतिष्ठा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
- 5th हाउस के लॉर्ड शुक्र 22 नवम्बर से 10th हाउस में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे व 3rd हाउस में विराजित आपकी राशि व 2nd हाउस के लॉर्ड शनि की तीसरी दृष्टि 5th हाउस पर होने से टेक्नीकल एंड गवर्नमेंट जॉब के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का शानदार परिणाम मिलेगा।
- 3, 4, 30 नवम्बर को चन्द्रमा आंठवें, 12, 13, 14 नवम्बर को चन्द्रमा बारहवें, 22, 23 नवम्बर को चन्द्रमा चौथे होने से ब्लड प्रेशर या दुर्घटना से जुड़ी सावधानियां बरतें, मंथ हाफ 15 तारीख के बाद कार्य के सिलसिले में की जाने वाली लंबी यात्राएं फलदायी होंगी।
-: उपाय :-
15 नवम्बर सूर्य षष्ठी पर काले तिल और कच्चा दुध मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करते हुए ॐ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। काले या नीले रंग के कपड़े न पहनें और बहते पानी में एक तांबे का सिक्का प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपको किसी तरह की परेशानी नहीं आयेगी।
18 नवम्बर आँवला नवमी पर अगर आप नवयौवन या सुन्दरता प्राप्त करना चाहते हैं, तो एक बड़ा-सा कडू लेकर उसे ऊपर से काटकर उसे खोखला कर लें और उसके अंदर फल, अन्न और अपने सामर्थय अनुसार थोड़े पैसे रखने चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उसे किसी ब्राह्मण को दान कर देना चाहिए।
20 नवम्बर देवप्रबोधिनी एकादशी पर अगर आप अपने दाम्पत्य संबंधों को सुखमय और मधुर बनाना चाहते हैं, तो तुलसी के पौधे में श्रृंगार का सामान चढ़ाकर उसकी पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद सारा सामान किसी सुहागिन महिला को भेंट कर देना चाहिए।
23 नवम्बर वैकुण्ठ चतुर्दशी पर अगर आप अपने अंदर सकारात्मक विचारों का समावेश करना चाहते हैं, तो एक पीपल का पत्ता लेकर उस पर हल्दी से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और श्री विष्णु के चरणों में ऊँ नमो भगवते नारायणाय कहते हुए अर्पित करें। साथ ही किसी पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
Capricorn
मकर राशिफल
“जहां पर आदर नही वहा पर मत जाना जो आपको सुनता नही हैं, उसे मत समझाना, जो आपको नहीं पचता है. उसे मत खाना और जो सत्य पर भी रुठे उसे कभी मनाना भी मत। “
भाग्यशाली वे नहीं होते जिन्हें सब कुछ अच्छा मिलता है, बल्कि भाग्यशाली वे होते हैं जिन्हें जो मिलता हैं उसे वो अच्छा बना लेते हैं।
ज्यादा हंसने और बोलने वाला व्यक्ति अगर चुप हो जाए, तो मान लेना वह भीतर से टूट चुका है।
मुन को इतना ज्यादा मजबूत बनाओ कि मन की शांति किसी भी प्रकार के व्यवहार से भंग न हो पाए ।
बिल्कुल सच बात है ये जो पड़ाव और जो मौके एक बार निकल गए वो कभी वापस नहीं आते। हमें अगर आगे बढ़ना हैं तो हर समय सचेत रहना पड़ता है कि कौनसा मौका आपके सामने खड़ा है और कैसे उसका उपयोग करें। और मकर राशि वाले जातक अक्सर यहाँ मात खा जाते है। अपनी जिंदगी में इतने उलझे रहते हैं कि मौके को देख ही नहीं पाते। इसलिए मैं बताऊँगा आपको कुछ ऐसे उपाय जो मदद करेंगे आपको आपकी मंजिल पाने में और इसके साथ ही इस साल क्या कुछ होगा आपके career के लिए ख़ास ? लव लाइफ में किससे होने वाली हैं आपकी मुलाकात? परिवार के सम्बन्धो में कितनी रहेगी मिठास ? business के लिए कैसा रहेगा यह साल? पढाई में कैसा रहेगा टास्क ? और स्वास्थ में क्या करें जो आपकी लाइफ को बनाये Healthy ? ये सब आप जानेंगे मेरे साथ । तो चलिए शुरू करते हैं।
ग्रहों का परिवर्तन
20 मार्च से शनि तृतीय भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू षष्ठ भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू सप्तम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू षष्ठ भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
18 मई से राहु द्वितीय भाव कुंभ राशि में व केतु अष्टम भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च शनि द्वितीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगी जिससे नए साल में आपकी वेल्थ इंक्रीज होगी और आपका चहुंओर शानदार इंप्रेशन बना रहेगा। बिजनस और वेत्थ सोते सोते फाइनेशियल स्टेटस के लिहाज से ये आने वाला वर्ष आपके लिए औसत से ऊपर रहने वाला है।
- 27 फरवरी से 06 मई तक बुध तृतीय भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से नवम पंचम राजयोग जिससे टूरिज्म, एडवरटाइजिंग एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर रिलेटेड स्ट्रीम्स मीडिया, मेडिकल, स्पोर्ट्स एसेसरीज, गेमिंग एडवेंचर जोंस वालों के इस साल वारे न्यारे हो सकते हैं।
- 06 जून से 28 जुलाई तक मंगल अष्टम भाव में रहते चौथी दृष्टि से एकादश भाव को देखेंगे जिससे पिछले वर्ष जो आपकी स्थिति थी आमदनी अड्डनी खर्चा रुपैया परंतु इस साल उसके ठीक उलट स्थिति रहेगी. खर्च कम होंगे और धन की आवक बढ़ी हुई रहेगी।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध नवम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे रीजनिंग पर्सनल्स के लिए फाइनेंशियल मामलों में धन अर्जित करना आसान रहेगा। सक्सेस रेट पिछले वर्ष के मुकाबले काफी अच्छी रहेगी।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू सप्तम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएगे जिससे पॉजिटिव रिजल्ट्स आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट से मिल सकते हैं। इस साल आपके द्वारा किया गया इंटेलिजेंट इन्वेस्टमेंट कई लोगों के लिए उदाहरण बन सकता है।
- नुए वेंचर या सम्बंधित शुभ शुरुआत के लिए 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक, 18 जुलाई से 11 अगस्त तक ये तारीखें काम में लेना कामयाबी पक्की करेगा।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 27 जनवरी से 31 मई तक दशम भाव के लॉर्ड शुक्र तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे नया साल आपके आत्मविश्वास को हाई लेवल पर रखने वाला है, आपको सही दिशा में इसे काम लेना होगा। इस नए साल में आपके भीतर अपनी रेस्पॉन्सिबिलिटी को पूरा करने का एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा ।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य द्वितीय भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएगे जिससे करियर और रोजगार के नजरिए से आपके लिए एय स्टार्टिंग में ही आपका प्रोफेशन परवान चढ़ने लगेगा। आपके कई विगड़े काम आसानी से बनते चले जाएंगे ।
- 18 मई से राहु द्वितीय भाव में रहते पाचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से आप नौकरी बदलना चाहेंगे पर बाद में आपको भान होगा कि यह उचित नहीं है और आप इस तरह का कोई फैसला लेने से बच जाएंगे जो कि आपके फ्यूचर के लिए बढ़िया ही रहेगा।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू षष्ठ भाव में विराजित रहेंगे जिससे कुछ अति विशेष फायदा हो सकता है। जिनके पास नौकरी नहीं हैं, उन्हें भी साल की अंतिम तिमाही में मनचाही जगह पर काम करने का अच्छा चांस मिलेगा ।
- 02 नवम्बर से 26 नवम्बर तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे एक पर्टिकुलर पीरियड में किसी सीनियर कर्मचारी के साथ आप की अनवन खतम हो सकती हैं, धैर्य से काम लें।
- पार्टनरशिप में बिजनस करना हो या फिर अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 जनवरी से 31 मई तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शुरूआत करना हितकारी हो सकता हैं।
फेमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरू का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बंध रहेगा जिससे फैमिली लाइफ और लव-लाइफ रिलेशंस के लिहाज से ये नया साल आपको सेल्फ मोटिवेटेड रखेगा और आप ईमानदारी से चलते रह सकेंगे।
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे परिवार में खुशियों का माहौल पैदा हो सकता है, जो कि साल के फर्स्ट हाफ तक अपना रंग दिखाता रहेगा ।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि तृतीय भाव में वक्री रहेंगे जिससे जिससे घर-परिवार में मन-मुटाव की परिस्थिति आ सकती है, जिससे रिश्तों में टकराव अवश्यमभावी है. आपको स्थितियों को धैर्य से संभालना होगा। इस पीरियड में परिवार का आपसी मेल जोल कम होगा।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू सप्तम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे फैमिली, लव एंड रिलेशनशिप के लिहाज से आपके लगभग सारे सपने सच करने वाला हो सकता है।
- इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो 27 फरवरी से 06 मई तक 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक, 11 नवम्बर से साल के अंत तक प्रेम जीवन के लिए रास्ते आसानी से बन सकेंगे। आपको कोई पसंद कर सकता है। और आप भी इंटरेस्टेड हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरू पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे ये नया साल आपके करियर उन्नति के बढ़िया संकेत दे रहा है।
- 29 मार्च से शनि तृतीय भाव में रहते तीसरी दृष्टि से पंचम भाव को देखेगे जिससे आप एकेडमिक, को करीकूलर एक्टिविटीज, स्पोर्ट्स मीट वगैरह में अगवानी कर सकते हैं जो जीवन भर के लिए आपके हाँसले को बुलंद करने वाला रहेगा ।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र पंचम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे इंटेलेक्चुअल, मेंटल और फिजिकल आप काफी एक्टिव रह सकेंगे और कॉन्फिडेंस लेवल पूरे वर्ष बढ़िया रहने के योग हैं।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शिक्षा कारक गुरू सप्तम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे लँग्वेज, म्यूजिक, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, मेडिकल से जुड़े स्टूडेंट्स को अपनी कमियां दूर करके सुधार करने की गतिविधियों में पूरा इंटरेस्ट रहेगा। ये नया साल स्पोट्स पर्सन्स को अपने भविष्य को संवारने के लिए कई अहम अवसर दिला सकता है।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म 14 जनवरी से 11 फरवरी 02 अप्रैल से 06 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक व 02 से 26 नवम्बर तक भरकर सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल रहेंगी।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव से नवम पंचम राजयोग रहेगा जिससे नया साल हेल्थ और ट्रैवल के लिहाज से आपके लिए कुछ अच्छे अनुभव और यादें देने वाला रह सकता हैं।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक अष्टम भाव के लॉर्ड सूर्य पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे अपनी उम्र वर्ग में आप हेल्दी रहते हुए कुछ अच्छे और नये मापदंड बना सकते हैं या ट्रैवलिंग में कुछ अनोखा रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। हेल्थ और ट्रैवलिंग दोनों में आप अव्वल बने रहेंगे और आपके लिए ये साल फ्रूटफुल रह सकता है।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि तृतीय भाव में वक्री रहेंगे जिससे आपकी हेल्थ अप टू मार्क रहेगी। मेडिटेशन एंड एक्सरसाइज की आपकी आदत आपके हम उम्र लोगों और छोटी उम्र के लिए भी एक अच्छा एग्जांपल सेट करेगी। छोटी मोटी मोच, स्ट्रेस को छोड़कर पूरा साल आपकी सेहत को ग्रीन सिग्नल दे रहा है। वाहन सावधानी से चलाएं।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक विजनस और एग्जाम्स के लिए की जाने वाली ट्रैवलिंग में आपको विजयश्री मिल सकती हैं बशर्ते कि आप अपनी भरपूर मेहनत और तैयारी करने के साथ ही घर से पेरेंट्स की ब्लेसिंग्स भी लेकर निकलें। साल के अंत में किसी यात्रा, तीर्थाटन या देशाटन में कुछ फालतू टेंशन हो सकती है।
उपाय:
- हर शनिवार का व्रत कर दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- घर में शनि यंत्र स्थापित कर नित्य धूप दीप करें। काली माला से ॐ प्रां प्रीं प्रौ सः शनये नमः मंत्र का 10 से 15 मिनट जाप करें।
- काले तिल, छाता, जूते, लोहे के पात्र, काले वस्त्र कम्वल आदि का दान 21 शनिवार करना हितकर रहेगा।
- यदि आप फिट हैं तो किसी भी मंगलवार के दिन ज़रूरतमंद को रक्तदान करें।
- हर बुधवार के दिन साबुत मूंग की दाल, अपने हाथों से गाय को खिलाएं।
भाग्यशाली रंग : काला, भूरा और बैंगनी
भाग्यशाली धातुः लोहा
भाग्यशाली नम्बर: 5, 6, 8