Capricorn Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 6th हाउस में होने से पुरानी शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
- इंटरव्यू पर जाने वाले लोग अपनी तैयारी पूरी रखें, जिन लोगों की आज मीटिंग या प्रजेंटेशन है, उनको तैयारी करके जाना चाहिए।
- वर्कस्पेस पर अपने वरिष्ठ लोगों के साथ आपकी समझ सामंजस्यपूर्ण रहेगी, यात्रा में थोड़ी सतर्कता रखें।
- विष्कुम्भ योग के बनने से बिजनेसमैन के मार्केट में रुकी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे जिसमें आपके हाथ सफलता लगेगी।
- बिजनेस में न्यू पार्टनरशिप करने वालों को सभी आयामों पर सभी पार्टनर के साथ चर्चा कर लेनी चाहिए, ताकि बाद में किसी तरह की मिस अंडरस्टैंडिंग न हो।
- स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन दिल लगाकर अपना अपना कर्म कर सकेंगे।
- आपका पेट खराब होने की संभावना है।
- परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, किसी बात को लेकर जीवनसाथी पर क्रोध आ सकता है इसलिए आपको शांति और विनम्रता से बात करनी चाहिए।
- लक्की कलर ऑरेंज, लक्की नं-5, अन लक्की नं. 3
Namakshar
1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग अपने काम खूब सोच-समझकर करना चाहिए। आप उन लोगों से उचित दूरी बनाए रखें जो आपकी पीठ पीछे आपका नुकसान करने की सोचते रहते हैं। ऑफिस में किसी भी महत्वपूर्ण काम में लापरवाही न करें अन्यथा आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। आपको अपने सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। हायर एजुकेशन के लिए प्रयासरत लोगों की राह में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर ही लाभ होने की संभावना बनेगी। यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस करते हैं तो चीजों को क्लियर करते हुए आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। मिड वीक प्रॉपर्टी रिलेटेड मैटर आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकते हैं। इस दौरान मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। ऐसे में इस दौरान अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल लापरवाही न बरतें। बिजनेसमैन को आर्थिक रूप से लाभ की संभावना कम रहेगी। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उसकी भी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मकर राशि – फरवरी 2026 माह का राशिफल
ग्रहों का परिवर्तन
1. 03 फरवरी से बुध द्वितीय भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
2.05 फरवरी से शुक्र द्वितीय भाव कुभ राशि में रहेंगे।
3. 13 फरवरी से सूर्य द्वितीय भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
4. 23 फरवरी से मंगल द्वितीय भाव कुभ राशि में रहेंगे।
5. 20 फरवरी से बुध द्वितीय भाव कुंभ राशि में वक्री रहेंगे।
प्रिय साथियों आप में आम या फिर खास कोई भी हो महिने में 2-3 दिन ऐसे होते हैं जो बहोत निराशावादी बना देते हैं। और वो होते हैं मन-मस्तिष्क के कारक चन्द्रमा की नेगेटिव पॉजिशन के कारण। आप उन डेट को नोट करें और रहें हर पल सावधान।
3, 4 फरवरी को आंठवे
13, 14 फरवरी को बारहवें
22, 23 फरवरी को चौथे
शुभ तारीख
5, 6, 7, 13, 14, 20, 21, 26, 27 फरवरी को चन्द्रमा-गुरु का गजकेसरी योग, 1, 7, 15, 18, 22, 24, 25, 27 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग, 11 व 20 फरवरी सर्वाअमृत योग, 02 फरवरी तक आपकी राशि में, 05 फरवरी से द्वितीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग, 02 फरवरी तक आपकी राशि में, 13 फरवरी से द्वितीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग, 12 फरवरी तक आपकी राशि में, 23 फरवरी से द्वितीय भाय में सूर्य मंगल का पराक्रम योग, 22 फरवरी तक मंगल आपकी राशि में उच्च के होकर रूचक योग व 15,16 फरवरी को आपकी राशि में चन्द्रमा-मंगल का लक्ष्मी योग रहेगा।
बिजनस एड वेल्थ
- 05 फरवरी से द्वितीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से आमदनी अच्छी रहेगी और अगर आपने पहले कोई निवेश किया था तो उससे फायदा देखने को मिलेगा। यह समय बचत पर ध्यान देने का है. खर्च पर नियत्रण रखिए और जो भी extra पैसा आए उसे सोच-समझकर save कीजिए।
- 12 फरवरी तक सूर्य आपकी राशि में रहते द्वितीय भाव से पापकर्त्तरी दोष होने से थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहेगी क्योंकि घर पर अचानक खर्चा आ सकता है, शायद कोई मरम्मत का काम हो या कोई जरूरी खरीदारी करनी पड़े। इसलिए अभी बड़ा खर्चा टालना समझदारी होगी, थोड़ा रुककर काम चलाइए।
- शनि तृतीय भाव में रहते एकादश भाव से नवम पंचम संबंध रहने से शेयर बाजार में थोड़ा फायदा हो सकता है और speculation से लाभ के संकेत हैं। पर ध्यान रखिए कि बड़ा निवेश अभी करना ठीक नहीं रहेगा, छोटे-छोटे investments में ही समझदारी है।
- 13 फरवरी से द्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से property के मामलों में सावधानी का संकेत देता है। कागजी काम में गड़बड़ी हो सकती है, कोई document गलत हो सकता है या deal में कुछ छूट सकता है। समझदारी इसी में है कि property से जुड़े सारे काम कीजिए।
- 22 फरवरी तक एकादश भाव के लॉर्ड मंगल आपकी राशि में उच्च के होकर रूचक योग बनाएंगे जिससे पुराने अटके हुए पैसे वापस आ सकते हैं और परिवार के बड़ों या किसी senior से आर्थिक मदद् मिलने के योग है। याद रखिए कि आपकी मेहनत पर भरोसा रखिए, फल जरूर मिलेगा।
- 5, 6, 7, 15, 16, 20, 21, 26 फरवरी को व्यापार में नाम होगा और आपकी reputation बढ़ेगी। नए contracts मिलने के chances हैं और business expansion के रास्ते खुलेंगे।
- 23 फरवरी से द्वितीय भाव में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राद्ध की युति होने से कागजी कार्रवाई smooth हो जाएगी और deals finalize होंगी। यह समय है जब आप अपनी planning को action में लाइए और जो भी plans बनाए थे उन पर काम शुरू कीजिए।
- नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। छोटे व्यापार से अच्छा मुनाफा होगा और networking के जरिए नए opportunities जाएंगे।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 03 फरवरी से बुध दितीय भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से ऑफिस में आपकी धाक जमेगी, लोग आपकी बात सुनेंगे और नेतृत्व के अवसर मिलेंगे। यह आपका समय है तो आगे बढ़िए initiative लीजिए और leadership roles को accept कीजिए।
- 05 फरवरी से दशम भाव के लॉर्ड शुक्र द्वितीय भाव में राहु के साथ होने से बॉस या seniors से बहस होने की संभावना है। घाटे कुछ भी हो, शांत रहिए और अपना point diplomatically रखिए।
- work from home में दिक्कतें आ सकती है, technical issues हो सकते हैं और communication में गड़बड़ी होगी। Office politics से बचिए और किसी के बहकावे में मत आइए।
- 12 फरवरी तक आपकी राशि में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से मेहनत का फल जरूर मिलेगा पर धीरे-धीरे। जो लोग जल्दी results चाहते हैं वो निराश हो सकते हैं। समझिए कि यह marathon है sprint नहीं, जो धैर्य रखेगा वो आखिर में जीतेगा।
- 13 फरवरी से द्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से अचानक transfer हो सकता है या location change का proposal आ सकता है। पर सावधान रहिए हर offer को अच्छे से जांचिए और जल्दबाजी में कोई decision मत लीजिए।
- 22 फरवरी तक मंगल आपकी राशि में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे विदेश में job का chance मिल सकता है और training का मौका आएगा। अगर कोई certification course करना चाहते हैं तो यह सही समय है। याद रखिए कि सीखना कभी बंद मत कीजिए।
- षष्ठ भाव में विराजित गुरू की पांचवी दृष्टि दशम भाव पर होने से अगर कोई presentation या important meeting है तो आप अच्छा करेंगे। आपकी बात लोगों को समझ आएगी और impression अच्छा पड़ेगा।
- Office का माहोल सुधरेगा और जो projects अटके थे वो आगे चलेंगे। यह सही समय है अपनी demands रखने कर चाहे promotion की बात हो या salary hike की।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 04 फरवरी तक शुक्र आपकी राशि में रहते सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से परिवार के साथ समय बढ़ेगा और घर में खुशी का मौका आएगा। कोई celebration हो सकती है या अच्छी खबर मिल सकती है। यह समय है परिवार को quality time देने का office से आकर थोड़ा उनके साथ बैठिए।
- 03 फरवरी से द्वितीय भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष रहने से घर में तनाव हो सकता है, खासकर पैसों को लेकर बहस होने की संभावना है। किसी के साथ financial matter पर disagreement हो सकता है। शांत रहिए और बड़ों की बात सुनिए argument से बचिए।
- 05 फरवरी से शुक्र द्वितीय भाव में रहते गुरू से नवम पंचम संबंध रहने से प्यार में मिठास बढ़ेगी और अगर single हैं तो नया रिश्ता शुरू हो सकता है। यह समय है दिल खोलने का, अपनी feelings express कीजिए और partner को बताइए कि वो आपके लिए कितने special है।
- शनि-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से EX से अचानक संपर्क हो सकता है या पुरानी यादें ताजा हो सकती है। कोई पुराना message या photo देखकर भावुक हो सकते हैं। सावधान रहिए और पुराने chapters मत खोलिए जो बीत गया उसे बीतने दीजिए।
- 7, 15, 16, 20, 21, 26 फरवरी को Partner के साथ quality time बिताइए बाहर घूमने जाइए या कोई special dinner plan कीजिए।
- 13 फरवरी से द्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष होने से माताजी की सेहत का खास ध्यान रखिए। उनका regular checkup करवाइए और उनके साथ समय बिताइए। श्रेष्ठ समय है परिवार के लिए कुछ करने का, उनकी जरूरतों को priority दीजिए।
- बातचीत सुधरेगी और जो misunderstandings थी वो clear होंगी। Clarity आएगी और रिश्तों में transparency बढ़ेगी। खुलकर बात कीजिए मन में कुछ मत रखिए।
- भाई-बहनों के साथ समय बढ़ेगा, साथ मिलकर कुछ plan हो सकता है या कोई family gathering होगी।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक आपकी राशि में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से Competitive exams में success मिलने के strong chances है और अगर UPSC, CA, या किसी बड़े exam की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय अच्छा है। बडे लक्ष्य रखिए और उनके लिए मेहनत कीजिए।
- गुरू षष्ठ भाव में रहते पंचम भाव से 2-12 का सम्बध रहने से confusion होगी और कभी कभी लगेगा कि कुछ समझ नहीं आ रहा। Notes में गड़बड़ी हो सकती है या कोई important topic छूट सकता है। नया chapter शुरू करने से बेहतर है revision पर focus कीजिए।
- शनि तृतीय भाव में रहते पंचम भाव पर तीसरी दृष्टि होने से पढ़ाई में जोश रहेगा और motivation high होगा। आप focused रहेंगे और long hours study कर पाएंगे। पर ध्यान रखिए कि सिर्फ मेहनत काफी नहीं है, smart work भी जरूरी है, strategy बनाकर पढ़िए।
- 13 फरवरी से द्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण योग होने से exam pressure बढ़ेगा और घर पर disturb होने की संभावना है। Family में कुछ होगा जिससे concentration टूटेगा। Library जाइए या कोई शांत जगह ढूंढिए जहां focus कर सकें।
- 23 फरवरी से मंगल द्वितीय भाव में रहते चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से online courses से फायदा होगा और scholarship मिलने को chances है। Internet पर बहुत resources available है जो काम आ सकते हैं।
हैल्थ एंड ट्रेवल
- 03 फरवरी से षष्ठ भाव के लॉर्ड बुध द्वितीय भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे stress बढ़ेगा और सिर दर्द या migraine हो सकता है। Work pressure ज्यादा होगा और tension बनेगी।
- 13 फरवरी से द्वितीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष व 28 फरवरी से बुध वक्री होने से connection घुटनों और हड्डियों से है, यह आपके शरीर का sensitive area है। Calcium और Vitamin D लीजिए, ज्यादा देर एक जगह बैठने से बचिए और regular movement रखिए।
- 13 फरवरी के बाद यात्रा के समय आपको वाहन सावधानीपूर्वक चलाना चाहिए क्योंकि दुर्घटना होने की स्थिति भी बन सकती हैं।
- मानसिक तनाव रहेगा और नींद कम हो सकती है। रात को देर तक जागना या disturbed sleep हो सकती है। याद रखिए कि mental health भी health है, meditation कीजिए।
-: उपाय :-
- 09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को 16 सिंगार की साम्रगी अर्पित करें और पतासे का भोग लगाएं व ऊँ सीताय नमः मंत्र का जाप करें। 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर सरसों का तेल, आग, धतूरा, बिल्वपत्र चढ़ाते हुए ॐ कालेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। जरूरतमंदों के लिए भोजन व उनके जरूरत के समान की व्यवस्था करें।
- 27 फरवरी आमलकी एकादशी पर 11 छोटे बच्चों को आंवले की कैंडी या आआंवले का मुरब्बा खाने के लिये देना चाहिए। साथ ही आंवला कैंडी या मुरब्बे का एक पैकेट या डिब्बा मन्दिर में भी भेंट करना चाहिए। काले तिल घी में मिलाकर दीप दान करे।
Capricorn
मकर राशिफल
“जहां पर आदर नही वहा पर मत जाना जो आपको सुनता नही हैं, उसे मत समझाना, जो आपको नहीं पचता है. उसे मत खाना और जो सत्य पर भी रुठे उसे कभी मनाना भी मत। “
भाग्यशाली वे नहीं होते जिन्हें सब कुछ अच्छा मिलता है, बल्कि भाग्यशाली वे होते हैं जिन्हें जो मिलता हैं उसे वो अच्छा बना लेते हैं।
ज्यादा हंसने और बोलने वाला व्यक्ति अगर चुप हो जाए, तो मान लेना वह भीतर से टूट चुका है।
मुन को इतना ज्यादा मजबूत बनाओ कि मन की शांति किसी भी प्रकार के व्यवहार से भंग न हो पाए ।
बिल्कुल सच बात है ये जो पड़ाव और जो मौके एक बार निकल गए वो कभी वापस नहीं आते। हमें अगर आगे बढ़ना हैं तो हर समय सचेत रहना पड़ता है कि कौनसा मौका आपके सामने खड़ा है और कैसे उसका उपयोग करें। और मकर राशि वाले जातक अक्सर यहाँ मात खा जाते है। अपनी जिंदगी में इतने उलझे रहते हैं कि मौके को देख ही नहीं पाते। इसलिए मैं बताऊँगा आपको कुछ ऐसे उपाय जो मदद करेंगे आपको आपकी मंजिल पाने में और इसके साथ ही इस साल क्या कुछ होगा आपके career के लिए ख़ास ? लव लाइफ में किससे होने वाली हैं आपकी मुलाकात? परिवार के सम्बन्धो में कितनी रहेगी मिठास ? business के लिए कैसा रहेगा यह साल? पढाई में कैसा रहेगा टास्क ? और स्वास्थ में क्या करें जो आपकी लाइफ को बनाये Healthy ? ये सब आप जानेंगे मेरे साथ । तो चलिए शुरू करते हैं।
ग्रहों का परिवर्तन
20 मार्च से शनि तृतीय भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू षष्ठ भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू सप्तम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू षष्ठ भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
18 मई से राहु द्वितीय भाव कुंभ राशि में व केतु अष्टम भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च शनि द्वितीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगी जिससे नए साल में आपकी वेल्थ इंक्रीज होगी और आपका चहुंओर शानदार इंप्रेशन बना रहेगा। बिजनस और वेत्थ सोते सोते फाइनेशियल स्टेटस के लिहाज से ये आने वाला वर्ष आपके लिए औसत से ऊपर रहने वाला है।
- 27 फरवरी से 06 मई तक बुध तृतीय भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से नवम पंचम राजयोग जिससे टूरिज्म, एडवरटाइजिंग एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर रिलेटेड स्ट्रीम्स मीडिया, मेडिकल, स्पोर्ट्स एसेसरीज, गेमिंग एडवेंचर जोंस वालों के इस साल वारे न्यारे हो सकते हैं।
- 06 जून से 28 जुलाई तक मंगल अष्टम भाव में रहते चौथी दृष्टि से एकादश भाव को देखेंगे जिससे पिछले वर्ष जो आपकी स्थिति थी आमदनी अड्डनी खर्चा रुपैया परंतु इस साल उसके ठीक उलट स्थिति रहेगी. खर्च कम होंगे और धन की आवक बढ़ी हुई रहेगी।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध नवम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे रीजनिंग पर्सनल्स के लिए फाइनेंशियल मामलों में धन अर्जित करना आसान रहेगा। सक्सेस रेट पिछले वर्ष के मुकाबले काफी अच्छी रहेगी।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू सप्तम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएगे जिससे पॉजिटिव रिजल्ट्स आपके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट से मिल सकते हैं। इस साल आपके द्वारा किया गया इंटेलिजेंट इन्वेस्टमेंट कई लोगों के लिए उदाहरण बन सकता है।
- नुए वेंचर या सम्बंधित शुभ शुरुआत के लिए 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक, 18 जुलाई से 11 अगस्त तक ये तारीखें काम में लेना कामयाबी पक्की करेगा।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 27 जनवरी से 31 मई तक दशम भाव के लॉर्ड शुक्र तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे नया साल आपके आत्मविश्वास को हाई लेवल पर रखने वाला है, आपको सही दिशा में इसे काम लेना होगा। इस नए साल में आपके भीतर अपनी रेस्पॉन्सिबिलिटी को पूरा करने का एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा ।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य द्वितीय भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएगे जिससे करियर और रोजगार के नजरिए से आपके लिए एय स्टार्टिंग में ही आपका प्रोफेशन परवान चढ़ने लगेगा। आपके कई विगड़े काम आसानी से बनते चले जाएंगे ।
- 18 मई से राहु द्वितीय भाव में रहते पाचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से आप नौकरी बदलना चाहेंगे पर बाद में आपको भान होगा कि यह उचित नहीं है और आप इस तरह का कोई फैसला लेने से बच जाएंगे जो कि आपके फ्यूचर के लिए बढ़िया ही रहेगा।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू षष्ठ भाव में विराजित रहेंगे जिससे कुछ अति विशेष फायदा हो सकता है। जिनके पास नौकरी नहीं हैं, उन्हें भी साल की अंतिम तिमाही में मनचाही जगह पर काम करने का अच्छा चांस मिलेगा ।
- 02 नवम्बर से 26 नवम्बर तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे एक पर्टिकुलर पीरियड में किसी सीनियर कर्मचारी के साथ आप की अनवन खतम हो सकती हैं, धैर्य से काम लें।
- पार्टनरशिप में बिजनस करना हो या फिर अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 जनवरी से 31 मई तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शुरूआत करना हितकारी हो सकता हैं।
फेमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरू का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बंध रहेगा जिससे फैमिली लाइफ और लव-लाइफ रिलेशंस के लिहाज से ये नया साल आपको सेल्फ मोटिवेटेड रखेगा और आप ईमानदारी से चलते रह सकेंगे।
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे परिवार में खुशियों का माहौल पैदा हो सकता है, जो कि साल के फर्स्ट हाफ तक अपना रंग दिखाता रहेगा ।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि तृतीय भाव में वक्री रहेंगे जिससे जिससे घर-परिवार में मन-मुटाव की परिस्थिति आ सकती है, जिससे रिश्तों में टकराव अवश्यमभावी है. आपको स्थितियों को धैर्य से संभालना होगा। इस पीरियड में परिवार का आपसी मेल जोल कम होगा।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू सप्तम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे फैमिली, लव एंड रिलेशनशिप के लिहाज से आपके लगभग सारे सपने सच करने वाला हो सकता है।
- इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो 27 फरवरी से 06 मई तक 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक, 11 नवम्बर से साल के अंत तक प्रेम जीवन के लिए रास्ते आसानी से बन सकेंगे। आपको कोई पसंद कर सकता है। और आप भी इंटरेस्टेड हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरू पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे ये नया साल आपके करियर उन्नति के बढ़िया संकेत दे रहा है।
- 29 मार्च से शनि तृतीय भाव में रहते तीसरी दृष्टि से पंचम भाव को देखेगे जिससे आप एकेडमिक, को करीकूलर एक्टिविटीज, स्पोर्ट्स मीट वगैरह में अगवानी कर सकते हैं जो जीवन भर के लिए आपके हाँसले को बुलंद करने वाला रहेगा ।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र पंचम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे इंटेलेक्चुअल, मेंटल और फिजिकल आप काफी एक्टिव रह सकेंगे और कॉन्फिडेंस लेवल पूरे वर्ष बढ़िया रहने के योग हैं।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शिक्षा कारक गुरू सप्तम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे लँग्वेज, म्यूजिक, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, मेडिकल से जुड़े स्टूडेंट्स को अपनी कमियां दूर करके सुधार करने की गतिविधियों में पूरा इंटरेस्ट रहेगा। ये नया साल स्पोट्स पर्सन्स को अपने भविष्य को संवारने के लिए कई अहम अवसर दिला सकता है।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म 14 जनवरी से 11 फरवरी 02 अप्रैल से 06 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक व 02 से 26 नवम्बर तक भरकर सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल रहेंगी।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव से नवम पंचम राजयोग रहेगा जिससे नया साल हेल्थ और ट्रैवल के लिहाज से आपके लिए कुछ अच्छे अनुभव और यादें देने वाला रह सकता हैं।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक अष्टम भाव के लॉर्ड सूर्य पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे अपनी उम्र वर्ग में आप हेल्दी रहते हुए कुछ अच्छे और नये मापदंड बना सकते हैं या ट्रैवलिंग में कुछ अनोखा रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। हेल्थ और ट्रैवलिंग दोनों में आप अव्वल बने रहेंगे और आपके लिए ये साल फ्रूटफुल रह सकता है।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि तृतीय भाव में वक्री रहेंगे जिससे आपकी हेल्थ अप टू मार्क रहेगी। मेडिटेशन एंड एक्सरसाइज की आपकी आदत आपके हम उम्र लोगों और छोटी उम्र के लिए भी एक अच्छा एग्जांपल सेट करेगी। छोटी मोटी मोच, स्ट्रेस को छोड़कर पूरा साल आपकी सेहत को ग्रीन सिग्नल दे रहा है। वाहन सावधानी से चलाएं।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक विजनस और एग्जाम्स के लिए की जाने वाली ट्रैवलिंग में आपको विजयश्री मिल सकती हैं बशर्ते कि आप अपनी भरपूर मेहनत और तैयारी करने के साथ ही घर से पेरेंट्स की ब्लेसिंग्स भी लेकर निकलें। साल के अंत में किसी यात्रा, तीर्थाटन या देशाटन में कुछ फालतू टेंशन हो सकती है।
उपाय:
- हर शनिवार का व्रत कर दशरथकृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
- घर में शनि यंत्र स्थापित कर नित्य धूप दीप करें। काली माला से ॐ प्रां प्रीं प्रौ सः शनये नमः मंत्र का 10 से 15 मिनट जाप करें।
- काले तिल, छाता, जूते, लोहे के पात्र, काले वस्त्र कम्वल आदि का दान 21 शनिवार करना हितकर रहेगा।
- यदि आप फिट हैं तो किसी भी मंगलवार के दिन ज़रूरतमंद को रक्तदान करें।
- हर बुधवार के दिन साबुत मूंग की दाल, अपने हाथों से गाय को खिलाएं।
भाग्यशाली रंग : काला, भूरा और बैंगनी
भाग्यशाली धातुः लोहा
भाग्यशाली नम्बर: 5, 6, 8