Gemini Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 5th हाउस में होने से आकस्मिक धन लाभ होते-होते रुक जाएगा।
- बिजनेसमैन इस विकट परिस्थिति में मार्केट और बिजनेस के मध्य एक बेहतरीन बैलेंसिंग बनाने में सफल होंगे।
- बिजनेसमैन नए टैक्स बेनेफिट्स का लाभ उठाकर अपने प्रोडक्ट्स की प्राइस को कम करके मार्केट शेयर बढ़ा पाएंगे।
- व्याघात योग के बनने से बिजनेसमैन के ओल्ड स्टॉक निकलने से वो राहत की सांस महसूस करेंगे।
- ऑफिस में आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स ही आपको दूसरों से अलग बनाती है, और आप इसी पॉवर के चलते आगे बढ़ते जाते है।
- एंप्लॉयड पर्सन की कोवर्कर के साथ टीम बॉन्डिंग बेहतरीन रहेगी और ऑफिस में पिकनिक या आउटिंग का प्लान बन सकता है।
- लव लाइफ में रोमांस अपने चरम पर होगा और आप पार्टनर के साथ किसी लग्जरी वेकेशन या डिनर पर जा सकते हैं।
- आर्टिस्ट्स को अपनी कला के लिए कोई बड़ी स्पॉन्सरशिप या ग्रांट मिल सकती है, जिससे आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा।
- समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप किसी सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट किए जा सकते हैं।
- आज आपकी किडनी और लोअर बैक हेल्थ में काफी सुधार होगा, बस पानी खूब पीते रहें।
- लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-4, अनलक्की नं. 2
Namakshar
29 मार्च से 4 अप्रैल, 2026 साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग संचार और बुद्धि के सही इस्तेमाल का है। बिजनेस में न्यू मार्केटिंग आइडियाज आपको बड़ा मुनाफा दिलाएंगे। रिटेल सेक्टर से जुड़े लोगों को ‘टैरिफ’ छूट का लाभ मिल सकता है। पार्टनरशिप में चल रहे प्रोजेक्ट्स अब अंतिम चरण में पहुंचेंगे, जिससे धन का प्रवाह बढ़ेगा। एम्प्लॉयड पर्सन को इस वीक नई स्किल सीखने पर ध्यान देना चाहिए, जो आगामी प्रमोशन में मदद करेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए ऑफिस में सम्मान और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेश में कार्यरत लोगों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिल सकता है या घर वापसी की योजना बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च और गहन अध्ययन का है। आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपनी रचनात्मकता के नए आयाम छुएंगे। पारिवारिक जीवन में पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। लव लाइफ में थर्ड पर्सन के दखल से बचें, आपसी बातचीत से मसले सुलझाएं। अन मैरिड पर्सन इस वीक किसी खास से मिल सकते हैं। मैरिड पर्सन के लिए ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, श्वसन संबंधी परेशानी या एलर्जी हो सकती है। अपनी बोलने की कला से आप बिगड़े हुए काम बना लेंगे। किसी रोमांचक यात्रा के साथ हो सकता है। सकारात्मकता आपका सबसे बड़ा हथियार है।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मिथुन राशि – अप्रैल 2026 माह का राशिफल
ग्रहों का परिवर्तन
1. 02 अप्रैल से मंगल दशम भाव मीन राशि में रहेंगे।
2. 10 अप्रैल से बुध दशम भाव मीन राशि में रहेंगे।
3. 14 अप्रैल से सूर्य एकादश भाव मेष राशि में रहेंगे।
4. 19 अप्रैल से शुक्र द्वादश भाव वृषभ राशि में रहेगे।
5. 30 अप्रैल से बुध एकादश भाव मेष राशि में रहेंगे।
प्रिय साथियों आप में आम या फिर खास कोई भी हो महीने में 2-3 दिन ऐसे होते हैं जो बहुत निराशावादी बना देते हैं। और वो होते हैं मन-मस्तिष्क के कारक चन्द्रमा की नेगेटिव पॉजिशन के कारण। आप उन डेट को नोट करें और रहें हर पल सावधान।
1, 2, 28, 29 अप्रैल को चौथे
11, 12 अप्रैल को आंठवे
20, 21 अप्रैल को बारहवें
शुभ तारीख
1, 2, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22, 23, 28, 29 अप्रैल को चन्द्रमा-गुरू का गजकेसरी योग, 1, 4, 6, 11, 16, 17, 20, 23, 29 अप्रैल को सर्वार्थसिद्धि योग, 17, 20 अप्रैल को सर्वाअमृत योग, 02 से 13 अप्रैल तक दशम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग, 10 से 13 अप्रैल तक दशम भाव में व 30 अप्रैल से एकादश भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग, 10 से 29 अप्रैल तक बुध-गुरू का परिवर्तन योग व 15, 16, 17 अप्रैल को दशम भाव में चन्द्रमा-मंगल का लक्ष्मी योग रहेगा।
बिजनस एंड वैल्थ
1. शनि-केतु का षड़ाष्टक संबंध रहने से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ऑटोमेशन लाने से आपकी लेबर कॉस्ट में बड़ी कमी आएगी।
2. 09 अप्रैल तक बुध नवम भाव में रहते सप्तम भाव से 3-11 का संबंध रहने से वॉर के चलते बिजनेस रिलेटेड विदेशी यात्राओं पर न जाने के बावजूद आप उनसे ऑनलाइन मीटिंग करेंगे जिससे न्यू क्लाइंट्स ऐड होंगे और आपकी बैंड भी वैल्यू बढ़ेगी।
3. 10 से 29 अप्रैल आपकी राशि के लॉर्ड बुध दशम भाव में सप्तम भाव व दशम भाव के लॉर्ड गुरू आपकी राशि में होने से परिवर्तन योग बनने से शेयर बाजार में ब्लू-चिप कंपनियों में निवेश करना आपके पोर्टफोलियो को मजबूती देगा।
4. 18 अप्रैल तक शुक्र एकादश भाव में रहते गुरू से 3-11 का संबंध रहने से बिजनेस की पुरानी उधारी मार्केट से वसूलने के लिए यह मंथ असरदार रहेगा।
5. 4, 6, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22, 23 तारीख को नया शोरूम या ऑफिस स्पेस खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर्स से अच्छी बातचीत होगी। आपकी राशि में विराजित गुरु की पाचवीं सातवीं व नौवीं दृष्टि पंचम भाव सप्तम भाव व नवम भाव पर होने से पैतृक संपत्ति से जुड़े बिजनेस में कानूनी अड़चनें खत्म होंगी और मालिकाना हक मिलेगा।
जॉब एंड प्रॉफेशन
1. 02 अप्रैल से षष्ठ भाव के लॉर्ड मंगल दशम भाव में शनि के दंद योग व अंगारक दोष रहने से बढ़ते टैरिफ एंड ग्लोबल स्लोडाउन की वजह से कुछ प्राईवेट सेक्टर्स में नई हायरिंग पर रोक लग सकती है, जिससे जॉब सिक्योरिटी को लेकर चिंता बढ़ेगी।
2. 13 अप्रैल तक सूर्य दशम भाव में रहते षष्ठ भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से एम्प्लॉड पर्सन को वर्कप्लेस पर अपनी प्रेजेंटेशन और स्पीकिंग स्किल्स के लिए वाहवाही मिलेगी।
3. 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22, 23 तारीख को ऑफिस में आपकी मल्टीटास्किंग एबिलिटी की वजह से मैंनेजमेंट आपको बड़ी रेस्पॉसिबिलिटी सौंप सकता है।
4. 14 अप्रैल से सूर्य एकादश भाव में उच्च के होकर विराजित होने से वर्क लोड बढ़ने से एम्प्लॉइड पर्सन को इस मंथ ओवर-टाइम करना पड़ सकता है, लेकिन इसका रिवॉर्ड भी आपको नेवस्ट मथ अच्छा मिलेगा।
5. आपकी राशि में विराजित गुरु का दशम भाव से 4-10 का सम्बध रहने से सेल्स और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स के लिए अपनी फिल्ड विजिट्स के दौरान नए कॉन्टेक्ट्स बनाना आसान होगा।
8. 19 अप्रैल से शुक्र द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से ऑफिस मीटिंग्स में आप अपने आइडियाज को खुलकर रखें, लोग आपकी क्रिएटिविटी के कायल होंगे।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
1. महीने की शुरुआत से 18 अप्रैल तक शुक्र एकादश भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से मैरिड लाइफ में आपसी बातचीत बढ़ने से पुरानी गलतफहमियां पूरी तरह खत्म हो जाएंगी।
2. गुरू आपकी राशि में रहते सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई गैजेट या गाड़ी खरीदने की प्लानिंग सफल हो सकती है।
3. 10 से 23 अप्रैल तक बुध-गुरु का परिवर्तन योग रहने से फैमिली के साथ मिलकर किसी सोशल वर्क या एनजीओ से जुड़ना आपको मानसिक शांति देगा।
4. 19 मार्च से शुक्र द्वादश भाव में स्वगृही होकर विराजित होने से सिंगल पर्सन को किसी पुरानी जान-पहचान फ्रेंड से प्यार का अहसास हो सकता है।
5. 4, 6, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 22 तारीख को ससुराल पक्ष की ओर से किसी प्रोपर्टी मेटर में आपको मध्यस्थता करनी पड़ सकती है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
1. 02 अप्रैल से मंगल दशम भाव में शनि के साथ रहते धंद योग व अंगारक दोष घटित किये होने से युद्ध के चलते इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स और आर्ट गैलरीज के रदद् होने से स्पोर्ट्स पर्सन और आर्टिस्ट्स के ग्लोबल एक्सपोजर पर बुरा असर पड़ सकता है।
2. आपकी राशि में विराजित गुरु की पांचवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से रिसर्च स्कॉलर्स के लिए नई खोज और थीसिस सबमिट करना उनके लिए अनुकूल रहेगा।
3. 18 अप्रैल तक शुक्ल एकादश भाव में रखते गुरु से 3-11 का संबंध रहने से स्टूडेंट्स को सोशल मीडिया और डिस्ट्रेवशंस से बचकर अपने फाइनल गोल पर फोकस करना होगा।
4. 19 अप्रैल से पंचम भाव के लॉर्ड शुक्र द्वादश भाव में स्वगृही होकर विराजित होने से स्टूडेंट्स को किसी बड़े हैसटेग या कोडिंग कॉम्पिटिशन में प्राइज मिल सकता है।
हैल्थ एंड ट्रेवल
1. 02 अप्रैल से षष्ठ भाव के लॉर्ड मंगल दशम भाव में अष्टम भाव के लॉर्ड शनि के साथ रहते द्वंद योग व अंगारक दोष घटित किये होने से एडवेंचर स्पोर्ट्स या लंबी ड्राइव पर जाते समय ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें।
2. 10 से 29 अप्रैल बुध दशम भाव में रहते गुरु से परिवर्तन योग बनाएंगे जिससे घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा।
3. न्यू जनरेशन अपनी फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ मेंटल पीस को भी प्राथमिकता देंगे।
-: उपाय :-
02 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी को सिंदूर गुलाब के पुष्प व पीपल के पत्तों पर राम लिखकर अर्पित कर श्रीराम दूताय नमः मंत्र का जाप करें। घर में सुंदरकांड का पाठ करवाएं। बंदरों को चने खिलाए।
13 अप्रैल वरूथिनी एकादशी पर विष्णु जी को पीले फूल और केले का भोग लगाएं। विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। जरूरतमंदों को हरी सब्जियां एवं धन का दान करें।
19 अप्रैल अक्षय तृतीया पर आप हरा वस्त्र लेकर पांच लक्ष्मीप्रिय कौड़ियां डालकर उनके समक्ष ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात् मंत्र का कर गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें फिर वस्त्र को गांठ बांधकर अपने पास रखे। मूंग, धनिया, नया वस्त्र, वाहन, मशीनरी आदि की खरीद शुभ फलदायी रहेगी।
Gemini
मिथुन राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
साल की शुरुआत से 01 जून तक गुरु द्वितीय भाव मिथुन राशि में रहेंगे। 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु तृतीय भाव कर्क राशि में 31 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरु चतुर्थ भाव सिंह राशि राशि में रहेंगे। इस पूरे साल शनि दशम भाव मीन राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से राहु अष्टम भाव मकर राशि में व केतु तृतीय भाव कर्क राशि में रहेंगे।
बिजनेस एंड वैल्थ
1. 17 जनवरी तक बुध-गुरु का परिवर्तन योग 03 फरवरी से 02 अप्रैल तक बुध नवम भाव रहने से बिजनेस में इनवेस्ट के अच्छे अवसर मिलेंगे आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
2. 03 फरवरी से 10 अप्रैल तक नवम भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष 16 जुलाई से 08 अगस्त तक गुरु अस्त रहेंगे व 31 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक तृतीय भाव में गुरु-केतु का चाण्डाल दोष रखने से Furniture stores and Bookstores, Food and beverage, Clothing and textile, Industrial supplies and, Pharmaceutical Business, Online and E-commerce Businessman के Suddenly Expenditure बढ़ने से धन की कमी आ सकती है।
3. 01 मार्च से 25 मार्च तक शुक्र दशम भाव उच्च के होकर मालव्य योग बनाएगे 01 जून से 31 अक्टूबर तक सप्तम भाव के लॉर्ड गुरु द्वितीय भाव में रहेंगे जिससे धन के वित्तीय मामलों में बहुत अच्छा रहेगा सडनली ही आपको अच्छे लाभ देखने को मिलेंगे।
4. फरवरी, मार्च मई, जुलाई, अक्टूबर महीने में Digital products and services, Drop shipping businesses and Online marketplaces Business, Franchise Business, Fast food franchises, Coffee shop franchises New Businessman बचत का फामूर्ला अपनाकर बिजनेस को गत्ति की राह पर लाएंगे और नई दिशा की ओर बढ़ेंगे।
5. 29 मई से 22 जून व 07 जुलाई से 05 अगस्त तक बुध आपकी राशि में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएगे जिससे फाईनेंस कंपनियों के शेयरों में ज्यादा उछाल देखने को मिलेगा, तेजी का रुख रहेगा इसलिए निवेश कर सकते हैं।
6. 01 जून से 31 अक्टूबर तक सप्तम भाव के लॉर्ड गुरु द्वितीय भाव में उच्च के होकर विराजित रखेंगे जिससे Fitness and gym franchises, Cleaning service franchises, Eco-friendly products, Recycling services, Sustainable farming Businessman को धन लाभ तो होगा, लेकिन उन्हें इस अवधी में धैर्य से और समझदारी से काम लेना होगा।
7. जनवरी, अप्रैल, जून, अगस्त, नवम्बर महीने में बिजनेसमैन बिजनेस के लिए कोई वाहन-प्रोपर्टी को लेने के लिए लोन या कर्ज ले सकते है लेकिन उससे पहले पूरी योजना और स्थिति का मूल्यांकन करना जरूरी होगा।
8. 05 दिसम्बर से राहु अष्टम भाव में रहने से Green building services and Environmental consulting, Car dealerships, Auto repair shops, Car rental services, Auto parts stores, Car wash services Businessman को नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा, आपको अपने काम को लेकर आगे बढ़ने का बहुत सारे मौके प्राप्त होंगे।
जॉब एंड प्रॉफेशन
1. षष्ठ भाव के लॉर्ड मंगल 15 जनवरी से 23 फरवरी तक अष्टम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे 01 मार्च से 25 मार्च तक शुक्र दशम भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएगें जिससे Agriculture, Travel agencies, Tour operators, Event venues. Automobile, Electronics Employed Person Officially work को लेकर किसी दूरस्थ स्थान पर कार्य करने की सिचुएशन बन सकती है।
2. 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य दशम भाव रहेगे, 11 मई से 20 जून तक मंगल एकादश भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से एंप्लॉयड पर्सन अपने काम को कई तरीकों से करने में सक्षम होंगे और इससे आपको उत्तम सफलता मिलेगी।
3. 14 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य एकादश भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे, इस पूरे साल शनि दशम भाव में रहने से करियर की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होगा, उनके सपने सच हो सकते हैं।
4. 02 अप्रैल से 11 मई तक दशम भाव में मंगल-शनि का अंगारक दोष 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक तृतीय भाव में सूर्य-केतु का ग्रहण रहने से यह परिस्थितियों और भी कठिन हो सकती हैं, तब आपको स्वयं पर शंका होने लगेगी कि आप सभी दिशा में आगे बढ़ भी रहे है या नहीं, ऐसे में अच्छे सहयोगियों से या अपने किसी घनिष्ठ से सलाह लेना सबसे अच्छा रहेगा।
5. 01 जून से 31 अक्टूबर तक दशम भाव के लॉर्ड द्वितीय भाव में रहते पांचवी व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से काम के सिलसिले में आपकी यात्राएं होंगी, जो आपको जोश से भर देगी।
6. 17 अगस्त से 17 सितम्बर तक सूर्य चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर सातवीं दशम भाव पर 07 से 26 सितम्बर तक बुध चतुर्थ भाव में स्वगृही व उच्च के होकर भद्रयोग बनाएंगे जिससे Textile, Furniture, Chemical, Healthcare, Financial, Cleaning and Repair and maintenance services, Grocery stores, Clothing stores, Electronics stores Employed Person की काम करने और उसको समझने का ढंग और अपॉजिट सिचुएशन में काम करने का तरीका आपको एक कुशल व्यक्तित्व का धनी मनाएगा, जिससे वर्कप्लेस पर आपकी स्थिति मजबूत होगी।
7. फरवरी, मार्च, मई, जुलाई, सितम्बर, नवम्बर में एंप्लॉयड पर्सन के हाथ न्यू जॉब लग सकती है, साथ ही मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन अपने टारगेट को अचिव करने के लिए मजबूत कदम उठाने शुरू कर देंगे।
8. 31 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरु चतुर्थ भाव में व 05 दिसम्बर से केतु द्वितीय भाव में रहने से कैरियर के लिए बढ़िया रहेगा सफलता दिलाएगा, अड़चन और रूकावटों में कमी लाएगा और आपके विरोधियों को शांत करेगा। आप जो प्रयास करेंगे, वे आपको सफलता देंगे।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
1. 12 जनवरी से 05 फरवरी तक शुक्ल अष्टम भाव में 01 मार्च से 25 मार्च तक शुक्र दशम भाव में उच्च के होकर मालव्य याेग बनाएगे जिससे वैवाहिक संबंधों में आपके रिश्तों में इस वर्ष कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
2. गुरु 11 मार्च से मार्गी होकर 01 जून तक आपकी राशि में रहते सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से प्रेम जीवन में भरपूर जोश रहेगा।
3. 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु द्वितीय भाव में उच्च रहेंगे, 02 सितम्बर से 05 नवम्बर तक शुक्ल पंचम भाव में स्वगृही होकर परिवार की ओर से भी धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं जिससे कहीं ना कहीं से धन प्रदान करेगी।
4. 31 अक्टूबर से साल के अंत तक गुरु तृतीय भाव में रहते पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आध्यात्मिक रूप से आप मजबूत होंगे और आध्यात्मिक गतिविधियों पर दान पर खर्च भी करेंगे। तुलसी पंछी के पिए, घंटे न सरिता नीर दान दिए धन न घटे, जो सहाय रघुवीर।। अर्थ जैसे नदी से पक्षी पानी पीते हैं, तो भी नदी का जल कम नहीं होता, वैसे ही तुलसीदास जी कहते हैं कि जो राम का सहायक है. उसे दान देने से धन घटता नहीं।
5. जनवरी, मार्च, अप्रैल, जून, अक्टूबर, दिसम्बर महीने में यंग जनरेशन के विवाह की डेट फिक्स हो सकती है, जिससे आप बहुत ज्यादा रोमांस से भरे रहेंगे, आप बेहद ऊर्जावान रहेंगे और आपके अंदर आकर्षण बढ़ेगा।
स्टूडेंट्स एंड लनर्स
1. साल की शुरुआत से 11 मार्च तक शिक्षा कारक गुरु आपकी राशि में वक्री रहेंगे जिससे BSC, BA., DIPLOMA, MAAS AND MIDIA Students के विघ्न उठेंगे और कई बार विघ्न करीब आकर गुज़र जाएंगे, लेकिन आप अपनी एकाग्रता और धैर्य से सफलता को छुएंगे।
2. 01 मार्च से 25 मार्च तक पंचम भाव के लॉर्ड शुक्र दशम भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे व 11 मई से 20 जून मंगल एकादश भाव में रहने सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से UPSE, SSC, NDA, IAS, IPS, IFS and RAILWAY Competitive Students के लिए अहम् रहेगा, हार्ड वर्क से उन्हें उम्मीद से बेहतर परिणाम मिलेंगे। “Hard work is the key to success”
3. 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु द्वितीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहने 22 नवम्बर से साल के अंत तक शुक्र पंचम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहने से विदेश में स्टडी के लिए प्रयास्रत MTCH., MBA, MS, CYBER SECUIRITY, BIG DATA, BLOCK CHAIN Students को इस साल कोई जुगाड़ नहीं, योजना नहीं योजनाबद्ध परिश्रम ही रंग लाएगा।
4. 26 जुलाई से 10 दिसम्बर तक शनि दशम भाव में यही रहेंगे जिससे स्टूडेंट्स के लिए कुछ अच्छा तो कुछ बुरा रहेगा, लेकिन उन्हें हिम्मत नहीं हारना है, तनाव के बाद हर्ष के संकेत मिल रहे हैं।
5. 05 दिसम्बर से राहु अष्टम भाव में रहेंगे जिससे NLU, CLAT, MAT, GATE, ILETS Higher Education कर रहे स्टूडेंट्स को सीनियर एंड टीचर का फुल सपोर्ट मिलेगा जिससे वो अपना टास्क समय पर कंपलीट कर पाएंगे।
हैल्थ एंड ट्रेवल
1. साल की शुरुआत से 17 जनवरी तक बुध-गुरु का परिवर्तन योग रहेगा, 02 अप्रैल से 11 मई तक मंगल स्वगृही होकर एकादश भाव में रहने से आपको फूल एनर्जी देगा, आप शारीरिक एक्टिविटी पर ज्यादा ध्यान देंगे जिससे आप मेंटली एंड फिजिकली फिट रहेंगे साथ ही पहले से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे पर्सन को कुछ को लाभ प्राप्त हो सकता है।
2. 01 जून से 31 अक्टूबर तक गुरु द्वितीय भाव रहते पांचवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आप संतान की सेहत को लेकर आप टेंशन फ्री रहेंगे और बहुत अच्छा महसूस करेंगे।
3. 05 दिसम्बर से राहु अष्टम भाव में व केतु द्वितीय भाव में रहने से सेहत में सामान्य सुधार देखने को मिलेगा।
उपायः
- प्रत्येक बुधवार व्रत और गणेशजी को दूर्वा लाल पुष्प गणपति मंदिर में चढ़ाएं वहीं बैठकर माला ऊँ गं गणपतये नमः का जाप करें। गणपति अथर्वशीष का पाठ करें। साथ ही गाय को हरा चारा इस दिन जरूर खिलाएं।
- नित्य ॐ बु बुधायः मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से 10 से 15 मिनट जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: येलो, ग्रीन और औरेंज।
भाग्यशाली धातुः कांसा, तांबा।
भाग्यशाली नम्बरः 3, 6 7, 9, 16, 22