Leo Horoscope Forecast
- चन्द्रमा 2nd हाउस में होने से नैतिक मूल्यों को पूरा करें।
- सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में होने से बिजनेसमैन बिजनेस में अच्छा लाभ कमा पाएंगे, उन्हें अपने कस्टमर को संतुष्ट करने के साथ ही स्टॉक को मेंटेन करना होगा।
- बिजनेस के लिए भूमि की खरीद फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है, किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ आपकी मुलाकात लाभदायक साबित होगी।
- न्यू जनरेशन अपने फेवरेट फील्ड में ही करियर बनाएं तो बेहतर परफॉर्मेंस करने की सिचुएशन में रहेंगे।
- ऑफिस के कार्यों की कमी रहने से सुकून रहेगा, वर्कस्पेस पर यह समय शांति से काम करने और हर परिस्थिति का अच्छे से सामना करने का है।
- मार्केटिंग रिलेटेड एंप्लॉयड पर्सन को नेटवर्क का लाभ मिलेगा और बहुत ही आसानी से ऑफिस से मिले टारगेट को कंपलीट करेंगे।
- पराक्रम योग से मैरिड लाइफ नॉर्मल रहेगी, फैमिली मेंबर का ध्यान रखना चाहेंगे, जो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
- स्पोर्ट्स पर्सन को कोच से नई-नई चीजें सीखने को मिलेंगी, दूसरों की अच्छी फिटनेस आपके मन में जलन पैदा कर सकती है, और स्वयं को उसके जैसा फिटनेस पाने के लिए प्रेरित करेगी।
- लक्की कलर पर्पल, लक्की नं-1, अनलक्की नं. 3
Namakshar
8 फरवरी से 14 फरवरी 2026 साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग शुभता और सौभाग्य को लिए है। आपको करियर बिज़नेस रिलेटेड कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको भाग्य और कर्म का सहयोग मिलने से मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आप अपने बेस्ट फ्रेंड्स एंड वेल विशर की मदद से अपने सपनों को साकार करने में कामयाब होंगे। यदि किसी योजना या कारोबार में आपका धन फंसा था तो वह बेस्ट फ्रेंड्स या फिर किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से निकल आएगा। कार्य-व्यवसाय में उन्नति होगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ है। उन्हें इस कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके वरिष्ठ आप पर मेहरबान रहेंगे। समाज में आपकी विश्वसनीयता और लोकप्रियता बढ़ेगी। मिड वीक आपका मन धार्मिक कार्यों में ज्यादा रमेगा। इस दौरान आप पूजा-पाठ, यज्ञ-अनुष्ठान या फिर कोई धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान भौतिक सुख-साधन से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। बहुप्रतीक्षित चीज के घर में आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। मैरिड लाइफ सुखमय बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के जरिए सुख-सहयोग प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
सिंह राशि – फरवरी माह का राशिफल
ग्रहों का परिवर्तन
- 03 फरवरी से बुध सप्तम भाव कुभ राशि में रहेंगे।
- 05 फरवरी से शुक्र सप्तम भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
- 13 फरवरी से सूर्य सप्तम भाव कुभ राशि में रहेंगे।
- 23 फरवरी से मंगल सप्तम भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
- 26 फरवरी से बुध सप्तम भाव कुंभ राशि में वक्री रहेंगे।
प्रिय साथियों आप में आम या फिर खास कोई भी हो महिने में 2-3 दिन ऐसे होते हैं जो बहोत निराशावादी बना देते है। और वो होते है मन-मस्तिष्क के कारक चन्द्रमा की नेगेटिव पॉजिशन के कारण। आप उन डेट को नोट करें और रहें हर पल सावधान।
1, 2, 28 फरवरी को बारहवें
10, 11, 12 फरवरी को चौथे
20, 21 फरवरी को आंठवें
शुभ तारीख
5, 6, 7, 13, 14, 20, 21, 26, 27 फरवरी को चन्द्रमा-गुरू का गजकेसरी योग 1, 7, 15, 16, 22, 24, 25, 27 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग 11 व 20 फरवरी सर्वाअमृत योग, 02 फरवरी तक षष्ठ भाव में 05 फरवरी से सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग, 02 फरवरी तक षष्ठ भाव में 13 फरवरी से सप्तम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग, 12 फरवरी तक षष्ठ भाव में, 23 फरवरी से सप्तम भाव में सूर्य मंगल का पराक्रम योग व 15, 16 फरवरी को षष्ठ भाव में चन्द्रमा मंगल का लक्ष्मी योग रहेगा।
बिजनस एंड वैल्थ
- 03 फरवरी से बुध सप्तम भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम संबंध रहने से अगर आप व्यापार कर रहे हो तो आप आपके competitors से आगे रहेगे। बाजार में तुम्हारी अलग पहचान बनेगी। नए customers आएगे, पुराने customers तुम पर भरोसा करेंगे। छोटे काम भी बड़े परिणाम ला सकते हैं।
- 12 फरवरी तक सूर्य षष्ठ भाव में रहते सप्तम भाव से पापकर्त्तरी दोष रहने से बड़े फैसले जल्दबाजी में मत लेना। एक गलत decision पूरा profit loss में बदल सकता है। confidence तो रखें लेकिन overconfidence से दूर रहे, समझदारी यही है कि सोच-समझकर काम करो।
- 13 फरवरी से सप्तम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से Business Partner के साथ misunderstanding हो सकती है। तुम कुछ बोलोगे, यो कुछ और समझ जाएगा। पुराने partnership के issues फिर से उभर सकते हैं। ईमेल या संदेशों में गलतियां हो सकती है।
- आपकी राशि में विराजित केतु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से नए investment के chances मिलेंगे, लेकिन risk भी साथ में आएगा। साझा धन के मामलें जटिल हो सकते हैं। इस समय का golden rule है कि हर agreement लिखित में रखों और संपत्ति के मामलों में विशेष ध्यान दें।
- 05 फरवरी से सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से बिजनस में profit, network, new connections की energy देगा। मतलब नए customers मिलेंगे, Income के नए sources खुलेंगे
- 22 फरवरी तक मंगल षष्ठ भाव में रहते सांतवीं दृष्टि द्वादश भाव पर होने से Foreign clients मिल सकते।
- Online business तेजी से बढ़ सकता है। नई Technology Adopt करने के chances हैं लेकिन ध्यान रखना कि खर्चें अचानक बढ़ सकते हैं।
- एकादश भाव में विराजित गुरू की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से इस समय quick money के offers आकर्षित कर सकते हैं। जल्दी पैसा कमाओ वाली schemes दिख सकती है। लेकिन Shortcuts से मिली success ज्यादा दिन नहीं टिकती।
- Ego clash हो सकता है। मैं ही सब जानता हूँ याला attitude partnership को नुकसान पहुँचा सकता है। काम में रुकावट ला सकता है।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक षष्ठ भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से इस समय Daily tasks समय पर complete होंगे, तुम्हारी hard work दिखाई देगी। ऐसा लगेगा कि अब तुम्हारी मेहनत पहचानी जा रही है इसीलिए छोटे काम भी पूर्णता से करने पर ध्यान दें और सहकर्मियों की मदद् करने से अच्छी छवि बनेगी।
- 05 फरवरी से दशम भाव के लॉर्ड शुक्र सप्तम भाव में राहु के साथ रहने से Boss की Expectations बढ़ सकती है, workload भी increase हो सकता है। कभी कभी लगेगा कि responsibility ज्यादा है, time कम2 है। लक्ष्य ऊंचे रखे जाएंगे लेकिन समर्थन कम मिल सकता है।
- 13 फरवरी से सूर्य सप्तम भाव में रहते शनि से 2-12 का सम्बध रहने से इस time में Emails में confusion हो सकती है। पुराने clients से जुड़ी problems फिर जा सकती हैं। तुम कुछ कहोगे, सामने वाला कुछ और समझ सकता है।
- 22 फरवरी तक मंगल षष्ठ भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से नए contacts और opportunities बढ़ाएगा। इस समय नई जिम्मेदारियों मिल सकती है। Leadership qualities दिखाने का मौका मिलेगा।
- अष्टम भाव में विराजित शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर होने से संवाद की समस्या जारी रह सकती है। टीम के सदस्यों के बीच समन्वय में कठिनाई होगी और परियोजना में देरी हो सकती है।
- 5, 6, 7, 13, 14, 15, 16, 22, 24 फरवरी को Remote work opportunities मिल सकती हैं और नए skills सीखने के मौके आएंगे और ये time है नई चीजें सीखकर आगे बढ़ने का।
- 23 फरवरी से सप्तम भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने से Shortcuts अपनाने से नुकसान हो सकता है Rules follow करी effort दो यही success देगा। जो टिकना चाहता है, उसे patience रखनी पड़ती।
- साझेदारी या सहयोग के नए अवसर मिलेंगे। लेकिन अहंकार से बचना होगा और दूसरों की राय को महत्व दें। याद रखो कि Successful वही होता है जो hard work के साथ smart work भी करता है।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 05 फरवरी से शुक्र सप्तम भाव में रहते गुरू से नवम पंचम संबंध रहने से रिश्ते में नई गहराई आएगी और भावनात्मक स्तर पर मजबूती बढ़ेगी। साथी के प्रति समझ और सहानुभूति बढेगी, एक-दूसरे की जरूरतों को बेहतर समझेंगे। यह 2समय रिश्ते को मजबूत बनाने का है।
- 12 फरवरी तक सूर्य षष्ठ भाव में रहते सप्तम भाव से पापकर्तरी दोष रहने से partner को time देना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। घर और काम की जिम्मेदारियों बढ़ेगी और छोटी-छोटी बातों पर मन भारी हो सकता है। यहाँ बस ध्यान रखना है कि छोटे छोटे प्यार भरे gestures relationship को संभाल लेंगे।
- शनि-केतु का षड़ाष्टक संबंध रहने से parents की expectations, family traditions सामने आएगी। नई सोच और पुरानी सोच में clash feel हो सकता है और परिवार और साथी के बीच चुनाव करना पड़ सकता है। रिश्ते की दिशा को लेकर परिवार के विचार अलग हो सकते हैं बात का बतंगड़ न बने, इसका ध्यान रखें।
- 1, 2, 10, 11, 12 20, 21, 28 फरवरी को बातचीत में गलतफहमी होगी, अधूरी बातें रहेंगी। पुरानी complaints फिर से उभरेगी। सवाद में स्पष्टता की कमी होगी। छोटी बातें बड़े विवाद में बदल सकती है।
- 13 फरवरी से सप्तम भाव में सूर्य-शुक्र की युति होने से Emotional और physical closeness में हल्की distance feel हो सकती है। साथी के इरादों पर शक हो सकता है। खुलकर बात करने की जरूरत है।
- एकादश भाव में विराजित गुरू की नवीं दृष्टि सप्तम भाव पर टोने से Social circle active होगा। Perfect couple दिखाने का pressure बढ़ सकता है। Social media पर comparison का bhoot सवार हो सकता है।
- 13, 14, 15, 16, 22, 24 फरवरी को गलतफहमियों clear होंगी, बातों में स्पष्टता आएगी, दिल हल्का महसूस होगा। Emotional connection improve होगा। ये time है पुरानी नाराजगी छोड़ने और फिर से trust बनाने का। क्योंकि माफी में ही relationship की असली strength छिपी होती है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- 03 फरवरी से बुध सप्तम भाव में रहते पंचम भाव से 3-11 का संबंध रहने से Regular Study, नियमित अभ्यास और अनुशासन का भाव। इस समय दैनिक अध्ययन करने से धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। कक्षा में सक्रिय रहने से शिक्षकों का ध्यान मिलेगा। नियमित समय सारणी बनाएं और उसका पालन करें।
- 12 फरवरी तक सूर्य षष्ठ भाव में रहते गुरु से षड़ाष्टक संबंध रहने से माता-पिता की अपेक्षाएं और परिणाम का दबाव बढ़ सकता है। कभी-कभी लगेगा कि सब मुझसे बहुत उम्मीद कर रहे है और परीक्षा की चिंता बढ़ सकती है। दबाव में performance प्रभावित हो सकती है।
- 13 फरवरी से सप्तम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष होने से इस समय group study में गलतफहमी हो सकती है। शिक्षकों के निर्देश स्पष्ट नहीं हो सकते और इस चरण में हर निर्देश लिखकर रखना और शिक्षकों से स्पष्ट पूछना बहुत आवश्यक रहेगा। इसीलिए डिजिटल नोट्स का बैकअप रखें।
- एकादश भाव में विराजित गुरू की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से भविष्य को लेकर सोच साफ होगी। कौनसा विषय चुनना है, कौनसी परीक्षा देनी है, इस पर स्पष्टता आएगी। मित्रों से प्रेरणा और अध्ययन समूहों से लाभ देगा। यहाँ समझदारी यही है कि कम चुनो, पर पूरी तैयारी से चुनों।
- 23 फरवरी से मंगल सप्तम भाव में रहते गुरु से नवम-पंचम संबंध रहेगा जो विषय कठिन लग रहे थे, वे समझ में आने लगेंगे। शिक्षकों से पूछे गए सवालों के स्पष्ट उत्तर मिलेंगे। Online study, video content और नए तरीकों से सीखने में लाभ मिलेगा। ये समय है दुविधा छोड़कर खुलकर सीखने का।
हैल्थ एंड ट्रेवल
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक षष्ठ भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से इस समय Energy अच्छी रहेगी, Exercise करने का मन करेगा, छोटी-छोटी healthy habits बड़ा improvement ला सकती ।
- 03 फरवरी से सप्तम भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष व 13 फरवरी से सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से थकान और work pressure बढ़ा सकता है। जिम्मेदारियों का बोझ शारीरिक रूप से महसूस होगा। अधिक काम से शरीर थक सकता है। पीठ दर्द या मांसपेशियों में तनाय हो सकता है।
- 26 फरवरी से बुध वक्री रहेंगे जिससे Doctor appointments टल सकते हैं। Test reports में delay हो सकती है और Medical advice में confusion possible है। पुराने स्वास्थ्य मुद्दे फिर सामने आ सकते हैं Important यह है कि शरीर के signals को ignore मत करो।
- Physical activity बढ़ाएगी। मन करेगा Gym जाने का Sports खेलने का और खुत को ज्यादा active रखने का। ये time सिखाता है कि जोश अच्छा है, पर balance उससे भी ज्यादा जरूरी है।
-: उपाय :-
09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को लाल रंग के फूल अर्पित करें और रुद्राक्ष माला से ऊँ जानकी जीवनाय नमः मंत्र का जाप करें।
15 फरवरी महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर शहद और हल्दी का जल अर्पित करते हुए ऊँ महादेवाय नमः मंत्र का जाप करें। बच्चों को गुड और घी दान करें।
27 फरवरी आमलकी एकादशी पर आपको दूध में केसर और चीनी डालकर भगवान विष्णु को भोग लगाना चाहिए। साथ ही भगवान का आशीर्वाद लेकर एक विद्या यंत्र धारण करना चाहिए। घी और तिल का दान मंदिर में करें।
सिंह राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि अष्टम भाव मीन राशि में रहेंगे 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु एकादश भाव मिथुन राशि में, 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरु द्वादश भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू एकादश भाव मिथुन राशि में रहेंगे व 18 मई से राहु सप्तम भाव कुंभ राशि में व केतु आपकी राशि सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि सप्तम भाव में स्वगृही होकर शश योग बनाएंगे जिससे अपने हुनर, वेस्ट एफर्ट्स और एक्सपिरियंस का काम लेने पर भी आपको पिछले साल जैसा सेटिस्फेक्शन बिजनस और वेत्थ में इस साल शायद ना मिले।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से आप यदि अनुभवी व्यापारी हैं तो आपको अपनी बिजनस स्ट्रीम और सीजन के हिसाब से महसूस हो जाएगा कि कितना बिजनस होने वाला है।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू की नौवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से मीडिया एजुकेशन, कॉस्ट्यूम एंड क्लोदिंग, फैशन, एनिमेशन इवेंट मैनेजमेंट, कॉरियोग्राफी रिलेटेड बिजनस में औरों से कुछ बेहतर परफॉर्मेंस रह सकती है. पर दोगुनी मेहनत करनी होगी दोस्त ।
- 06 से 22 जून तक बुध एकादश भाव में व 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध धन भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे बिजनस पर्सन्स के लिए फाइनेंशियल मामलों में धन अर्जित करने के लिए पूरे वर्ष कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। तभी कामयाबी प्राप्त होगी ।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक सप्तम भाव के लॉर्ड शनि अष्टम भाव में वक्री रहेंगे जिससे कहीं भी धन इन्वेस्ट करने से पहले कई बार सोच विचार कर ही डिसीजन लें। वेवजह के निवेश से भी सावधान रहें। आपको साल के अंत के महीनों में अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है।
- कोई भी नया स्टार्ट 15 मार्च से 07 अप्रैल, 18 जुलाई से 11 अगस्त व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक करना ऑसपिशियस और प्रॉफिटेबल रिजल्ट देने वाला रह सकता है।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 27 जनवरी से 31 मई तक दशम भाव के लॉर्ड शुक्र अष्टम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे जॉब और प्रॉफेशन में इस नए साल में आप भाग्यशाली कम लेकिन पुरूषार्थी अधिक रहेंगे, जो आपके स्वाभिमान को बढ़ाने वाला रहेगा।
- 29 मार्च से शनि की तीसरी दृष्टि दशम भाव पर होने से अपने बॉस को कुछ कर दिखाने में कामयाब होंगे. जिससे आपके सीनियर आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ाएंगे।
- 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य अष्टम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव व दशम भाव से 3 – 11 का सम्बध रहेगा जिससे जो लोग इस वर्ष सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है, वशतें प्रयास भरसक रहे। काम काज और करियर के दृष्टिकोण से सुखद रहने वाला साल बनाना चाहते हैं तो कड़ी मेहनत के लिए कमर कस लीजिए।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे जॉब और प्रॉफेशन इस वर्ष आपको डेडीकेशन और हार्डवर्क काम में दिखने ही होंगे, जिससे आपके काम में प्रॉफिट के साथ इंकम की भी बढ़ोतरी हो सके। भाग्य से अधिक पुरुषार्थ के बल पर ही आपके काम बनेंगे।
- 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक मंगल चतुर्थ भाव में रूचक योग बनाकर विराजित रहेंगे जिससे सेल्फ एम्प्लॉइड, परी लांसर्स जॉब क्लास, विजनस पर्सनल्स कठोर मेहनत करके ही इस साल कुछ हद तक फेवरेबल रिजल्ट पा सकते हैं। सेल्स और सर्विस, वेबसाइट डिजाइनिंग, मार्केटिंग रिलेटेड फिल्ड्स में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का एक अलग जोश आएगा और आपको प्रशंसा मिलेगी।
- लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 फरवरी से 06 मई तक 06 जून से 28 जुलाई तक व 02 से 26 नवम्बर तक शुरूआत करें बढ़िया रहेगा।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू दशम भाव में वक्री रहेंगे जिससे रिश्ते नाते, प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से साल शुरुआत में कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। लड़ाई-झगड़े बढ़ने की पॉसिबिलिटीज है लेकिन सभी मेम्बर्स आपस में बैठकर बातचीत के द्वारा समस्या का हल निकाल लेंगे।
- 29 मार्च से 17 मई तक सप्तम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे परिवार में खर्च अधिक बढ़ने से मेंटल डिस्टबेंस बना रहेगा। परिवार पर आपका प्रभाव कम रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में कैपेबल नहीं रह पाएंगे। आपकी बात का नकारात्मक प्रभाव हो सकता है परिवार को भी बिखराव की तरफ ले जाए।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से वैवाहिक लोगों के बीच इस वर्ष आप दोनों के बीच में तनाव हो सकता है, जिसकी वजह से सिर्फ गलतफहमी हो सकती है। अफवाहों पर अगर ध्यान नहीं देंगे तो जीवन साथी के साथ, गाड़ी पटरी पर चलती रहेगी।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र दशम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे यदि आप अकेले हैं तो आस-पास आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति आएगा। आप शीघ्र ही अपने प्रेम का इजहार उनसे कर देना ।
- सभी के साथ कोई खास पल बीताने हो जिनसे प्रेम और प्रगाढ़ता वाले तो साल की 12 फरवरी से 14 मार्च तक. 02 अप्रैल से 06 जून तक 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक यह तारीखें अति शुभ फलदायक लग रही है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक व 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल द्वादश भाव में विराजित होकर पंचम भाव से षडाष्टक दोष बनाएगे जिससे स्टूडेंट्स और लर्नर्स के लिए कभी खुशी कभी गम वाली स्थिति इस पूरे साल में बनी रह सकती है। हालांकि, सामान्य पढ़ाई के लिहाज से पिछले साल की तुलना में कुछ ठीक रह सकता है।
- 29 मार्च से शनि की दशवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से बोर्ड एग्जाम के लिए बढ़िया प्रिपरेशन कर सकेंगे पर कुछ हैल्थ इश्यूज हो सकते हैं, सलाह है कि आप अपने हैल्थ का पूरा ख्याल रखें। शिक्षा के लिए ये साल विशेष सफलतादायक तो नहीं रहने वाला है, पर आप आत्मविश्वास से पूरी तरह लबरेज रहेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु एकादश भाव में रहेंगे जिससे आपकी क्रियेटिविटी काफी हाई लेवल पर रहेगी जो कि आपको अपनी स्ट्रीम में बहुत चमका सकती हैं। आप सब जानते हैं कि आपकी भैंस कितने पानी में हैं।
- स्पोर्ट्स से जुड़े लोग करियर में इस साल कुछ खास नहीं कर सकेंगे। किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हो तो आप अपना फोर्म 12 फरवरी से 14 मार्च तक 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू पंचम भाव के लॉर्ड गुरू द्वादश भाव में रहेंगे जिससे आपको इस साल ये हर वक्त याद रखना ही चाहिए कि चाहे कम्पिटिटिव एग्जाम्स हों या स्कूल के इम्तिहान में सक्सेस की गारंटी आपकी मेहनत ही दे सकती है।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक मंगल द्वादश भाव में व 21 जनवरी से 23 फरवरी तक एकादश भाव में वक्री रहेंगे जिससे साल के आरंभ के दो-तीन महीने सामान्य से कम अच्छी सेहत और यात्रा से पहले का कम कॉन्फिडेंस और टालमटोल आपके इस साल को बिलो एवरेज रख सकता है।
- 29 मार्च से शनि अष्टम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव से 3/11 का संबंध रहेगा जिससे हैल्थ के नजरिए से इस साल कुछ खर्चा अधिक हो सकता है हालांकि आपका स्वास्थ्य इस वर्ष पहले से बेहतर रहेगा और पुरानी बीमारी से भी निजात मिलेगी पर पूरे परिवार की दृष्टि से देखें तो डॉक्टर और दवाइयों से काम पड़ता ही रहेगा।
- 29 मार्च से 17 मई तक अष्टम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे माता-पिता या संतान के अत्यधिक बीमार होने की संभावनाएं बन रही हैं। आप पूरे साल अपनी फिटनेस को बढ़िया बनाने के लिए प्रयास करते नजर आएंगे, जोकि हैल्थ कॉन्शियस होना दिखाता है, पर यह जरूरी है कि आपके प्रयास सही दिशा में हो, उचित हों।
- 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 29 मार्च से 13 जुलाई तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक आप जो भी यात्रा करेंगे, चाहे वो बिजनस के लिहाज से हो, पढ़ाई-लिखाई के लिए हो, एग्जाम्स देने के लिए हो या फिर परिवार के साथ हो, प्रॉफिटेबल और फेवरेबल प्रूव हो सकता है।
-: उपाय :-
- तांबे के लौटे में शुद्ध जल, कुमकुम, रोली, अक्षत और गेहूं के दाने मिश्रित कर ॐ घृणिः सूर्याय नमः’ मंत्र बोलते हुए सूर्यदेव रोजाना अर्घ्य दें।
- घर में सूर्य यंत्र की स्थापना कर नित्य धूप दीप कर, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
- हर रविवार का व्रत करें, बिना नमक का भोजन करें। गेहूं, गुड़, ताम्रपात्र स्वर्ण, तिल आदि का दान करना हितकर रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: सुनहरा और लाल
- भाग्यशाली धातुः सोना, पीतल और तांबा
- भाग्यशाली नम्बर: 1, 5, 9, 10, 32