Libra Horoscope Forecast
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आज पिता की सलाह बहुत काम आएगी।
नींद में बेचैनी महसूस होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
सौभाग्य योग के बनने से पूर्व में की गई व्यावसायिक यात्रा से व्यवसाय में वृद्धि होगी।
वर्कस्पेस पर थकान महसूस होगी, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे, सीनियर से उलझने से बचना चाहिए।
न्यू जनरेशन को किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यह समय परिवार को समर्पित करने का है, रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
बात करें सेहत की तो पार्टी का भोजन आपका हाजमा बिगाड़ सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 4
Namakshar
1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग जीवन में मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। आपका गुड लक आपके साथ बना रहेगा। करियर-बिज़नेस में आ रही सभी बाधाएं आपके वेल विशर एंड बेस्ट फ्रेंड्स की मदद से दूर हो जाएंगी। ऑफिस में प्रॉपर प्लानिंग से काम करने पर आपको अपेक्षित सफलता मिलेगी। यदि आप अपने जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे तो आपको उसमें अपने बेस्ट फ्रेंड्स की पूरी मदद मिलेगी। बिज़नेस की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। आपकी आय में निरंतरता बनी रहेगी। एम्प्लॉयड पर्सन के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। यदि आप जॉब चेंज करने की सोच रहे थे तो आपको इस दौरान कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। प्रॉपर्टी सेल एंड परचेस का सपना सच साबित हो सकता है। न्यू जनरेशन का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर बॉन्डिंग दिखाई देगी और आपको उसके साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के लिए खूब अवसर प्राप्त होंगे।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
- तुला राशि फरवरी 2026 माह का राशिफल
ग्रहों का परिवर्तन
1. 03 फरवरी से बुध पंचम भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
2. 05 फरवरी से शुक पंचम भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
3. 13 फरवरी से सूर्य पंचम भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
4. 23 फरवरी से मंगल पंचम भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
5. 26 फरवरी से बुध पंचम भाव कुंभ राशि में वक्री रहेंगे।
प्रिय साथियों आप में आम या फिर खास कोई भी हो महिने में 2-3 दिन ऐसे होते हैं जो बहुत निराशावादी बना देते हैं। और यो होते हैं मन-मस्तिष्क के कारक चन्द्रमा की नेगेटिव पॉजिशन के कारण। आप उन डेट को नोट करें और रहें हर पल सावधान।
5, 6, 7 फरवरी को बारहवें
15, 16 फरवरी को चौथे
24, 25 फरवरी को आंठवे
शुभ तारीख
5, 6, 7, 13, 14, 20, 21, 26, 27 फरवरी को चन्द्रमा-गुरु का गजकेसरी योग, 1, 7, 15, 16, 22, 24, 25, 27 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग 11 व 20 फरवरी सर्वाअमृत योग, 02 फरवरी तक चतुर्थ भाव में 05 फरवरी से पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग, 02 फरवरी तक चतुर्थ भाव में 13 फरवरी से पंचम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग 12 फरवरी तक चतुर्थ भाव में 23 फरवरी से पंचम भाव में सूर्य मंगल का पराक्रम योग, 22 फरवरी तक मंगल चतुर्थ भाव में उच्च के होकर रूचक योग व 15, 16 फरवरी को चतुर्थ भाव में चन्द्रमा-मंगल का लक्ष्मी योग रहेगा।
बिजनस एंड वेल्थ
- 03 फरवरी से बुध पंचम भाव में रहते सप्तम भाव से 3-11 का संबंध रहने से इस समय नए व्यावसायिक विचार आएंगे। रचनात्मक क्षेत्र में अग्रसर दिखेंगे। कला डिजाइन मनोरंजन या सौंदर्य से जुड़े व्यापार में लाभ संभव है। उत्पाद की पैकेजिंग और प्रस्तुतीकरण में सुधार लाभदायक होगा।
- शनि-राहु का 2-12 का संबंध रहने से साझेदार की व्यावहारिक सोच में टकराव हो सकता है। आप जोखिम लेना चाहेंगे लेकिन साझेदार सावधानी बरतना चाहेगा। यहां दोनों दृष्टिकोणों को मिलाना होगा। संतुलन ही समाधान है।
- 05 फरवरी से पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रखने से पुराने व्यावसायिक मॉडल में बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी। निवेशक या ऋणदाता से बातचीत हो सकती है।
- 13 फरवरी से पंचम भाव में सूर्य, बुध, शुक्र की युति की सातवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से अंतरराष्ट्रीय ग्राहक, ऑनलाइन व्यापार में वृद्धि होगी। अपरंपरागत तरीकों से आय के स्रोत खुल सकते हैं। लेकिन खर्च भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ सकते हैं।
- 1, 13, 14, 20, 21, 22 फरवरी को अनुबंध की शर्तों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। पुराने व्यावसायिक साझेदार से संपर्क टूट सकता है या पुनः जुड़ सकता है। इस चरण में कोई नया साझेदारी समझौता न करें।
- 22 फरवरी तक सप्तम भाव के लॉर्ड मंगल चतुर्थ भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाएगे जिससे इस समय सेवा क्षेत्र में निवेश लाभदायक हो सकता है। चिकित्सा, परामर्श, धर्मार्थ कार्य या आध्यात्मिक व्यवसाय में अवसर हैं। विदेशी बाजार से संपर्क हो सकता है। आप में साहस और ऊर्जा रहेगी।
- 23 फरवरी से मंगल पंचम भाव में रहते गुरु से नयम-पंचम संबंध रहने से लंबित समझौते आगे बढ़ेंगे। व्यावसायिक संबंधों में स्पष्टता आएगी। दीर्घकालीन साझेदारी की गभीरता सिखाएगा। जो संबंध मजबूत है ये और मजबूत होंगे।
- इस समय व्यावहारिक काम पर ध्यान केंद्रित होगा। प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाने के अवसर मिलेंगे। ग्राहक सेवा में सुधार से व्यापार बढ़ेगा। महीने का अंत नई ऊर्जा और दिशा के साथ होगा।
जॉब एड प्रॉफेशन
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक चतुर्थ भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से इस समय रचनात्मक परियोजनाओं में आपकी भूमिका बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारी आप पर विशेष ध्यान देंगे। नेतृत्व के अवसर मिल सकते हैं और टीम में आपकी विशेष पहचान बनेगी।
- 03 फरवरी से पंचम भाव में युध-राहु का जडत्व दोष होने से आत्म अभिव्यक्ति और कार्यस्थल नियमों में टकराव होगा। आप अपने तरीके से काम करना चाहेंगे लेकिन नियम और प्रक्रिया बाधा बनेंगे। यहां धैर्य और कूटनीति से काम लें और सीधी टकराव से बचें।
- 13 फरवरी से पंचम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष व सूर्य-शनि का 2-12 का सम्बध रहने से इस समय सहकर्मियों के साथ गलतफहमी हो सकती है। ईमेल या संदेशों का गलत अर्थ निकल सकता है। पुराने सहयोगी से पुनः संपर्क हो सकता है और टीम में असहमति बढ़ सकती है।
- 5, 6, 7, 15, 16, 24, 25 फरवरी को टीम के सदस्यों के बीच समन्वय में कठिनाई होगी। परियोजना में देरी हो सकती है। जिम्मेदारियों के बंटवारे को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्य बनाए रखें और दूसरों को दोष देने से बचें।
- 22 फरवरी तक मंगल चतुर्थ भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाकर सातवी दृष्टि दशम भाव पर होने से आपका असली योगदान दिखाई देना महत्वपूर्ण होगा। गोपनीय परियोजनाओं में शामिल हो सकते हैं। नई पहल करने का साहस आएगा।
- शनि-राहु का 2-12 का संबंध रहने से कार्यस्थल में असंतोष ला सकती है। दैनिक काम में रुचि कम हो सकती है। अभी धैर्य रखें। सही समय की प्रतीक्षा करें।
- 23 फरवरी से मंगल पंचम भाव में रहते गुरु से नवम-पंचम सम्बध रहने से अब कार्यों पर ध्यान केंद्रित होगा। समस्या समाधान में आपकी क्षमता चमकेगी। प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने के अवसर मिलेंगे।
- कार्य संबंधों में गंभीरता लाएगा। पेशेवर संबंधों को व्यक्तिगत से अलग रखना सीखें। कूटनीति और संतुलन से आगे बढ़ें।
फैमिली लाइफ. लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 05 फरवरी से शुक्र पंचम भाव में रहते सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध व गुरु से नवम-पंचम संबंध होने से यह प्रेम संबंधों के लिए बहुत अनुकूल समय है। नए रिश्ते शुरू हो सकते हैं और मौजूदा रिश्तों में रोमांच वापस आएगा। प्यार का इजहार करने का उत्तम समय है।
- 13 फरवरी से पंचम भाव में सूर्य-बुध, शुक्र की युति होने से प्रेम और प्रतिबद्धता के बीच खींचतान पैदा करेगा। आप स्वतंत्रता चाहेंगे लेकिन साथी स्थिरता की मांग करेगा। मस्ती और गंभीरता में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा।
- 1, 13, 14, 20, 21, 22 फरवरी को पुराने रिश्तों को वापस ला सकता है। पूर्व प्रेमी या पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। अधूरी बातचीत पूरी करने का मौका मिल सकता है।
- 22 फरवरी तक सप्तम भाव के लॉर्ड मंगल चतुर्थ भाव में उच्च के होकर रूचक योग बनाकर चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से रिश्ते में भावनात्मक गहराई आएगी। सही बातचीत से आगे बढ़कर असली मुद्दों पर चर्चा होगी। अंतरंगता बढ़ेगी लेकिन असुरक्षा भी आ सकती है। खुली बातचीत से समस्याओं को सुलझाएं।
- 23 फरवरी से पंचम भाव में मंगल-शुक्र की युति होने से आप अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। प्रेम प्रस्ताव रखने का अच्छा समय है। यहां समझ यह है कि प्यार में पूर्णता नहीं स्वीकृति होती है।
- नवम भाव में विराजित गुरू का सप्तम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में संतुलन वापस आएगा। आध्यात्मिक जुड़ाव की खोज होगी। साथी के साथ गहरे विषयों पर बातचीत करने की इच्छा होगी।
- अब रोमांस से हटकर व्यावहारिक मुद्दों पर ध्यान जाएगा। रिश्ते में रोजमर्रा की जिम्मेदारियां, काम का बंटवारा जैसे विषय आएंगे।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- 05 फरवरी से पंचम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से कला, संगीत साहित्य जैसे विषयों में रुचि बढ़ेगी। प्रस्तुतिकरण कौशल निखरेंगे और प्रोजेक्ट कार्य में उत्कृष्टता दिखा सकते हैं।
- 13 फरवरी से पंचम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से परीक्षा को लेकर पढाई का दबाव बढे़गा। समय प्रबंधन सीखें और अध्ययन योजना बनाएं।
- नवम भाव में विराजित गुरू की नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से मित्रों के साथ विचार विमर्श करने से समझ बढ़ेगी। नोट्स साझा करने से पढाई में मदद मिलेगी।
- 22 फरवरी तक मंगल-शनि का 3-11 का सम्बध रहने से भविष्य को लेकर सोच साफ होगी। कौन सा विषय चुनना है. कौनसी परीक्षा देनी है, इस पर स्पष्टता आएगी। यहाँ समझदारी यही है कि कम चुनो, पर पूरी तैयारी से चुनो।
- 23 फरवरी से पंचम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से शिक्षकों से पूछे गए सवालों के स्पष्ट उत्तर मिलेंगे। ऑनलाइन अध्ययन में लाभ मिलेगा। ये समय है दुविधा छोड़कर खुलकर सीखने का।
हैल्थ एंड ट्रेवल
- 03 फरवरी से बुध पंचम भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से ऊर्जा अच्छी रहेगी। मनोरंजक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। खेल नृत्य या रचनात्मक व्यायाम का आनंद लेंगे। शारीरिक गतिविधि को खेल की तरह लें और व्यायाम को बोझ न बनाएं।
- 13 फरवरी से पंचम भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष व 23 फरवरी से मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने से मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। जिम्मेदारियों का बोझ महसूस होगा। तनाव से पेट या पीठ में दर्द हो सकता है।
- 14 फरवरी के बाद परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। इस यात्रा से आपके संबंधों में मधुरता आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे।
- पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है। अनियमित भोजन से समस्या हो सकती है। भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दें। बाहर का खाना कम करें घर का ताजा भोजन लें और धीरे-धीरे चबाकर खाएं।
-: उपाय :-
- 09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को इत्र और पीले पुष्प अर्पित करते हुए ऊँ जानकी वल्लभाय नमः मंत्र का जाप करें।
- 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर केसर और गुलाब जल चढ़ाते हुए ऊँ शिवाय शांभवाय नमः मंत्र का जाप करें। जरूरतमंदों को चीनी और चावल दान करें।
- 27 फरवरी आमलकी एकादशी पर 21 ताजा पीले फूल लेकर उनकी माला बनानी चाहिए और श्री हरि को अर्पित करनी चाहिए। साथ ही भगवान को खोए की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। सफेद तिल और दूध का दान करें।
तुला राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि षष्ठ भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु नवम भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू दशम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू नवम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
18 मई से राहु पंचम भाव कुंभ राशि में व केतु एकादश भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक दशम भाव में व 21 जनवरी से 23 फरवरी तक मंगल नवम भाव में वक्री रहेंगे जिससे इस नए साल बिजनस और वेल्थ के लिहाज से कभी धूप कभी छांव वाली परिस्थितियां ज्यादातर दिखती रहेंगी जो आपको कभी निश्चिंत तो कभी असमंजस में बनाए रखेंगी।
- 14 मार्च से 13 अप्रैल तक एकादश भाव के लॉर्ड सूर्य सप्तम भाव में राहु के साथ ग्रहण दोष बनाएगे जिससे कमाई तो होगी लेकिन दिखावे की प्रेक्टिस और फिजूलखर्ची आपका नुकसान करवा सकती हैं। कहीं ऐसी जगह इन्वेस्ट करने से बचें जहां से आपको कुछ खास हाथ नहीं लगने वाला है, और इसके लिए रिलेटेड फील्ड की स्टडी करनी होगी साथ ही नियरेस्ट एंड डियरेस्ट लोगों से मशविरा भी जरूर करें।
- 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से बिजनस पार्टनर यदि ढूंढे तो एस्ट्रोलॉजिकल एडवाइस लेकर ही पार्टनरशिप फाइनल करें, फायदे में रहेंगे। सनद रहे कि लॉजिकली और लीगली किए गए काम पीढ़ी दर पीढ़ी सही सावित होते हैं।
- 06 से 22 जून तक बिजनस के कारक बुध नवम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे अपने बिजनेस partner से तालमेल बनाए रखें, इस साल उससे काफी फायदा मिलेगा और आप नए आउटलेट या विजनस यूनिट शुरू कर पाएंगे।
- 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक मंगल द्वितीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे इस साल ट्रेडिशनल business करने वालों को काफी मशक्कत के बाद सफलता मिलेगी। बेहतर ये ही रहेगा कि आप अपने बिजनस को मॉर्डन जरूर करें, जिससे सफलता का सफर आसान हो जाएगा।
- किसी खास सोच के साथ कोई नई शुरुआत करनी हो तो 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक बढ़िया सिद्ध हो सकती हैं।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 14 जनवरी से 11 फरवरी तक तक सूर्य चतुर्थ भाव में विराजित होकर सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से इस साल आप जितने और जैसे एफर्ट्स अपने काम धंधे में लगाएंगे आपको उतने और वैसे नतीजे भी मिलेंगे। मतलब साफ हैं साथियों कि यदि जमकर सही दिशा में मेहनत और ईमानदारी से बढ़िया काम करेंगे तो मनचाही सफलता जरूर मिलेगी।
- 29 मार्च से शनि षष्ठ भाव में विराजित रहेंगे जिससे आप काम धंधे पर पैनी नजर और कॉन्फिडेंस रखकर मोर अली बूस्ट अप रहेंगे, जो काम की क्वालिटी बेस्ट करता है। इस कारण परफॉर्मेंस में जम्प होगा। लाभ के अवसर बनेंगे और आपकी तारीफों के पुल बांध सकते हैं।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल दशम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएगे जिससे सेल्फ एम्प्लॉइड हों या फिर जॉब क्लास हर एरिया के लिए समय अच्छा रहने की उम्मीद की जा सकती है। आपका हार्डवर्क और एक्सपिरियंस दोनों मिलकर आपके लिए सक्सेस के नए रास्ते खोलेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू नवम भाव में विराजित रहेंगे जिससे जॉब में अगर आपने प्रमोशन की उम्मीद लगा रखी हैं, तो इस साल ड्रीम पूरा हो सकता है।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड गुरू दशम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे काफी हद तक जॉब और प्रॉफेशन के लिहाज से ये साल आपके लिए खुशियां लेकर आएगा।
- न्यू जॉब, प्रॉफेशन या न्यू टास्क शुरुआत के लिए साल की 12 फरवरी से 14 मार्च तक 06 से 22 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक फायदेमंद रह सकती हैं।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से ये नया साल आपको जहां कुछ चुनौतियों का सामना करवा सकता हैं तो उन पर खरा उतारकर आत्मविश्वास से आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता रहेगा।
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र षष्ठ भाव में उच्च के होकर विराजित रहेगे जिससे प्रेम संबंधों के लिए साल की शुरुआत कुछ चौलेजिंग हैं, इसलिए बहुत मैच्योरिटी से काम लेने की जरूरत होगी। फैमिली लाइफ के लिहाज से इस साल जिन्दगी एक नया सवेरा लेकर आएगा पुरानी प्रॉब्लम्स धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक सप्तम भाव के लॉर्ड मंगल दशम भव में नीच के होकर विराजित रहेंगे जिससे लव रिलेशनशिप में हद से ज्यादा भरोसा आपको किसी धोखे का शिकार ना बना दे, अवेयर रहिएगा। इस नए साल में घर परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाई-बहनों कुटुंबजनों के साथ निकटता रहेगी। एक दूसरे के काम आएंगे ।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू नवम भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से 3/ 11 का सम्बध रहेगा जिससे फ्रैन्डशिप में आपको बहुत ज्यादा लक्की कहा जाएं तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। इस साल कोई आपसे सीखेगा कि किस तरह बहुत ही बढ़िया तरीके से फ्रेन्ड्स फॅमिली और फियांसी को प्रॉपली ट्रीट और मैनेज किया जाता है।
- परिवार या कुटुम्ब के किसी खास आयोजन हेतु 12 फरवरी से 14 मार्च तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक, 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शुभ फलदायक रह सकती है। रिश्तों और संपकों में किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती उस पर्टिकुलर रिश्ते की जड़ें खोखली कर देती है, लिबल रहना आपके लिए हितकारी रह सकता है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे इस साल कुछ खास क्षेत्रों में, कुछ यूनीक स्ट्रीम्स में स्टूडेंट्स और लर्नर्स को कम मेहनत में शानदार सफलता मिल सकती है और कुछ में चाहकर और बढ़िया एफर्ट्स के बावजूद सक्सेस रेट कम रह सकती हैं।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल की आठवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से मीडिया, मेडिकल, इंजीनियरिंग और शिक्षा से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए ये साल सपने सर्च करने वाला हो सकता है, व शर्तें मेहनत भरपूर हो।
- 14 मई से 16 अक्टूबर तक गुरू नवम भाव में विराजित होकर पंचम भाव से नवम पंचम राजयोग बनाएगे जिससे खिलाड़ियों को इस साल अपने मेंटर कोच, गुरु, गाइड के सुझाए रास्ते पर पूरे डेडीकेशन और जील से चल पाएंगे जो कि फ्यूचर में आपके स्पोट्स करियर को पंख लगा देगा |
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक शिक्षा कारक गुरू दशम भाव में उच्च के होकर हंस योग बनाएंगे जिससे आपकी मेंटल एनर्जी काफी हाई लेवल पर रहेगी जो आपको डिबेट कम्पिटीशन में ना सिर्फ पार्टिसिपेट करवा सकती है बल्कि विनर भी बना सकती है, पर दोस्त, परिश्रम का दामन कभी मत छोड़ना ।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हो तो आप अपना फॉर्म्स 27 जनवरी से 31 मई तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- 04 फरवरी तक षष्ठ भाव के लॉर्ड गुरू अष्टम भाव में वक्री रहेंगे जिससे हेल्थ में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, फालतू टेंशन हो सकती है वहीं साल का दूसरा भाग आत्मविश्वास में बढ़त के साथ सेहत में फायदेमंद रहता नजर आ रहा है और आपकी सेहत में सुधार लाएगा।
- 29 मार्च से 17 मई तक षष्ठ भाव में शनि राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे हेल्थ रिलेटेड छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। कुछ शारीरिक समस्याएं आ सकती है।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि षष्ठ भाव में वक्री रहेंगे जिससे ब्लड प्रेशर, हेडेक बुखार जैसे इश्यूज हावी हो सकते हैं। यदि हार्टबर्न की परेशानी है तो आपको खासतौर से सचेत रहने की जरूरत है।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक 06 जून से 28 जुलाई तक 16 अगस्त से 16 सितम्बर, 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक आपकी यात्रा के आरंभ को निर्विघ्न संपन्न करवाने में अच्छा मुहूर्त साबित हो सकती हैं। चाहे दोस्तों के साथ घूमने की बात हो, बिजनेस टूर हो एग्जाम्स देने के लिए सफर करना हो या फिर तीर्थयात्रा, ट्रैवल करना पॉजिटिव रिजल्ट्स के लिहाज से अच्छा रहेगा ।
-: उपाय :-
- प्रत्येक शुक्रवार व्रत करें इस दिन सफेद वस्त्र में सफेद पुष्प लेकर अपनी कुलदेवी को अर्पण करें।
- शुक्र यंत्र स्थापित कर नित्य विधिवत् पूजा करें। सफेद चंदन की माला से ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का नित्य 15 से 20 मिनट जाप करें ।
- प्रत्येक 3 माह में शुक्ल पक्ष शुक्रवार के दिन लकड़ी का कच्चा कोयला सिर से सात बार वार कर बहते हुए पानी में प्रवाहित करें, इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी
भाग्यशाली रंग: नारंगी सफेद और नीला
भाग्यशाली धातु : चांदी और सोना
भाग्यशाली नम्बर: 5, 6, 9