Pisces Horoscope Forecast
चन्द्रमा 4th हाउस में होने से भूमि-भवन के मामले सुलझेगे।
व्यवसाय से संबंधित सरकारी कार्यों को टाल दें तो बेहतर होगा क्योंकि विकेंड है।
कारोबारी बड़े ट्रांजेक्शन को लेकर सचेत रहें, धन और चेक को संभालकर रखें, कहीं गिर सकते हैं।
वर्कप्लेस पर न्यू प्लानिंग बनेंगी, उन पर बेहतरीन तरीके से अमल भी होगा, परंतु कठिन परिश्रम से ही उचित सफलता की प्राप्ति संभव है।
एंप्लॉयड पर्सन के ऑफिस से जुड़ी कुछ समस्याओं में उलझने की संभावना है, कुछ खराब संभावना की कल्पना आपका तनाव बढ़ा सकती है।
प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर मनमुटाव होगा, अपने जीवन साथी के साथ प्यार और सद्भाव बनाए रखें।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में सावधानी बरतें।
आपकी सेहत बिगड़ सकती है, बीमार होने के योग हैं, शारीरिक और भावनात्मक दुर्बलता और अशांति का सामना करना पड़ेगा।
लक्की कलर रेड, लक्की नं-1, अन लक्की नं. 8
Namakshar
1 फरवरी से 7 फरवरी 2026 साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी रिलेटेड मैटर के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपकी सेहत भी आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। यदि आप पूर्व में किसी रोग के चलते पीडि़त रहे हैं तो इस दौरान उसके उभरने की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में इस दौरान आपको आपको अपने खान-पान और दिनचर्या का विशेष ख्याल रखने की जरूरत बनी रहेगी। ऑफिस या फिर बिज़नेस में अपेक्षित परिणाम न मिल पाने पर आपका मन खिन्न रह सकता है। आपके जीवन में कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन ये सभी अस्थायी रहेंगी। मिड वीक आप अपने विवेक और शुभचिंतकों की मदद से इन्हें दूर करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। जीवन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में आपका लव पार्टनर या फिर आपका लाइफ पार्टनर काफी मददगार साबित हो सकता है। कठिनाई के समय आपका ससुराल पक्ष भी आपके साथ खड़ा नजर आएगा। यदि आप किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं तो आपको इसमें जरा भी ढिलाई नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि कठिन परिश्रम से ही मनचाही सफलता प्राप्त होगी। लाइफ पार्टनर एंड फैमिली के साथ तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। इस दौरान आपका अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
मीन राशि – फरवरी 2026 माह का राशिफल
ग्रहों का परिवर्तन
1. 03 फरवरी से बुध द्वादश भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
2. 05 फरवरी से शुक्र द्वादश भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
3. 13 फरवरी से सूर्य द्वादश भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
4. 23 फरवरी से मंगल द्वादश भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
5. 26 फरवरी से बुध द्वादश भाव कुंभ राशि में वक्री रहेंगे।
प्रिय साथियों आप में आम या फिर खास कोई भी हो महिने में 2-3 दिन ऐसे होते हैं जो बहोत निराशावादी बना देते हैं। और वो होते हैं मन-मस्तिष्क के कारक चन्द्रमा की नेगेटिव पॉजिशन के कारण। आप उन डेट को नोट करें और रहें हर पल साधान।
8, 9 फरवरी को आंठवे
17, 18, 19 फरवरी को बारहवें
26, 27 फरवरी को चौथे
शुभ तारीख
5, 6, 7, 13, 14, 20, 21, 28, 27 फरवरी को चन्द्रमा-गुरू का गजकेसरी योग, 1, 7, 15, 16, 22, 24, 25, 27 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग 11 व 20 फरवरी सर्वाअमृत योग, 02 फरवरी तक एकादश भाव में, 05 फरवरी से द्वादश भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग, 02 फरवरी तक एकादश भाव में, 13 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग, 12 फरवरी तक एकादश भाव में 23 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग व 15, 16 फरवरी को एकादश भाव में चन्द्रमा मंगल का लक्ष्मी योग रहेगा।
बिजनस एंड वैल्थ
- 02 फरवरी तक बुध एकादश भाव में रहते सप्तम भाव से नवम पंचम सम्बध रहने से बिजनेस में फाइनेंशियली सिचुएशन को देखते हुए पुनः मूल्यांकन करने और सेविंग पर फोकस करने का अच्छा समय है।
- 05 फरवरी से प्रादश भाव में बुध शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से बिजनेस मीटिंग में आपका संवाद आपके लिए धन लाभ के द्वार खोलेगा।
- न्यू टिकल, इक्यूपमेंट परवेज, रिनोवेशन या कोई बड़ी डील करने जा रहे है तो 5, 6, 7, 13, 14, 15, 16, 22 तारीख आपके लिए उत्तम रहेगी, आप इन अवसरों का फायदा उठाने में सफल होंगे।
- 13 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से जितना आप अपने बिज़नेस एरिया में नोलेज को बढ़ाएंगे तो कम अनुभव में भी आप फायदे की स्थिति में बने रह सकते हैं।
- आपकी राशि में विराजित शनि की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से चल रहे बिजनेस के अलावा कोई अन्य पेरलल बिजनेस करने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसी संभावना बन सकती है कि उसमें आपको सफलता शायद कम ही मिले।
- 23 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल राहु की युति होने से यदि आप पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करते हैं तो पार्टनर आपको हर संभव सहायता करेगा, दोनों के साथ काम करने से दोनों को ही अच्छा लाभ मिलेगा।
- 26 फरवरी से बिजनस के कारक बुध द्वादश भाव में वक्री रहेगे जिससे बिजनेसमैन के एवसपेंडिचर में सडनली वृद्धि हो सकती है।
- आप संभवतया अपनी बिज़नेस टीम को साउड-पावरफुल बनाने में बूस्ट अप करने में जुटिए, फ्रूटफूल रिज़ल्टस ज़रूर मिलेंगे।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक एकादश भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से टीम मैनजमेंट बेहतर होने से आपके लास्ट मंथ के अटके प्रॉजेक्ट इस माह में आगे बढ़ेंगे।
- 13 फरवरी से सूर्य द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से एंप्लॉयड पर्सन को गवर्नमेंट द्वारा बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
- एंप्लॉयड पर्सन अगर दूसरी या न्यू जॉब जॉइन करने जा रहे है तो 7, 13, 14, 15, 16, 22 तारीख उनके लिए बेहतर रहेगी।
- गुरू चतुर्थ भाव में रहते षष्ठ भाव से 3-11 का सम्बध रहने व गुरू की सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से प्रोफेशनल लेवल पर आपके कुछ खास डिसीजन आपको औरों से आगे और डिफरेंट रखेंगे।
- 22 फरवरी तक मंगल-केतु का षडाष्टक सम्बध रहने से एंप्लॉयड पर्सन को परेषानियों का सामना करना पड़ सकता है, वो स्मार्ट तरिके से कार्य करें।
- शनि की राशि में रहते दसवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से कठोर मेहनत करके ही आप कुछ हद तक फेवरेबल रिजल्ट्स पा सकते हैं, स्मार्ट वर्किंग चलन में है, समय रहते अपना लीजिए।
- 23 फरवरी से द्वादश भाव में मंगल राहु का अंगारक दोष रहने से एंप्लॉयड पर्सन को कार्य के मध्य समय निकालकर थोड़ा रेस्ट कर लेना चाहिए, क्योंकि यही थकान आपकी फीजिकली एड नटली रूप से अनेक परेशानियों में डाल सकती हैं।
- आपका एवस्ट्रा आर्डिनरी वर्क इंटरेस्ट आपकी हर टास्क को बिफोर टाइम कम्पलीट करवाएगा।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 03 फरवरी से सप्तम भाव के लॉर्ड बुध द्वादश भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे आपका पारिवारिक जीवन अधिक अनुकूल नहीं रहने की संभावना है।
- 04 फरवरी तक शुक्र एकादश भाव में रहते सप्तम भाव से नवम पंचम सम्बध रहने से बात करें लव लाइफ की तो आप पुरानी बातों को भूलाकर लव लाइफ का आनन्द लेंगे।
- 05 फरवरी से शुक्र द्वादश भाव में रहते गुरू से नवम पंचम सम्बध रहने से किसी पुराने मुद्दे पर पड़ौसी से तीखी नोंक-झोंक को आपस में बैठकर बातचीत से सॉल्व कर सकते हैं।
- 13 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य, बुध, शुक्र की युति होने से लव एंड मैरिड लाइफ में हो रहे विवादों के सुलझने से हो रही गलतफहमियां दूर होगी।
- 5, 6, 7, 13, 14, 15, 16 तारीख को फैमिली में धार्मिक कार्यक्रम की प्लानिंग बन सकती है।
- 23 फरवरी से मंगल द्वादश भाव में रहते आठवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से किसी के प्रति अदेवशन बढ़ेगा बात गिफ्ट आदान-प्रदान तक जा सकती है।
- आपके मन में सद्भाव की भावना जागृत होगी जो आपको आपके कार्यों की ओर ले जाएगी।
- वर्किंग वुमन वर्क एंड फैमिली दोनों में अमेजिंग परफॉरमेंस देने के प्रयासों में जुटी रहेंगी।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- 03 फरवरी से बुधव द्वाश भाव में रहते गुरु से नवम पंचम सम्बंध रहने से कुछ निराश लोगों को कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम में सवसेस की गारंटी उनकी मेहनत ही दे सकती है. ऐसा एहसास उन्हें हो सकता है।
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक एकातश भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहते सातवी दृष्टि पंचम भाव पर होने से स्पोर्ट्स पर्सन की कोई नई रुचि दूसरों को आपकी नकल करने पर मजबूर करेगी जिससे आपका सर्किल बढ़ेगा।
- 8, 7, 13, 14, 15, 16, 25. 20 तारीख को स्टूडेंट्स को स्कॉलरषिप या किसी कोर्स के लिए एनरॉल कर सकते है।
- 13 फरवरी से द्वादश भाव में सूर्य-बुध-शुक्र की युति होने से स्टूडेंट्स को किसी टॉप कॉलेज में एडामेषन की चाह रखने वालों को गुड़ न्यूज मिल सकती है।
- गुरू चतुर्थ भाव में रहते पंचम भाव से 2-12 का सम्बध रहने से स्टूडेंट्स की स्टडी में समस्याएं और बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।
हैल्थ एंड ट्रेवल
- 03 फरवरी से द्वादश भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष व 13 फरवरी से सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से यदि आप लंबे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो अलर्ट हो जाएं।
- 22 फरवरी तक मंगल एकादश भाव में रहते आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से हैल्थ केयर के लिए अंधे होकर सब कुछ नहीं आजमा सकते हैं, आप ऐसा कुछ तय कर पाएंगे जो ज़रूरी और बढ़िया फिटनेस के लिए प्रॉपर रिजल्ट दे सके।
- 13 फरवरी के बाद फैमिली के साथ पिलग्रिमेज टूर की प्लानिंग बन सकती है।
- सेहत के मामलें में हैल्थी डाइट, विटामिन्स और मिनरल्स के साथ डिस्पलीन लाइफस्टाइल ज़रूरी है, ये आप जान चुके हैं।
-: उपाय :-
09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को केले का भोग लगाएं व ऊँ जानकी रामाय नमः मंत्र का जाप करे।
15 फरवरी महाशिवरात्रि पर– शिवलिंग पर शहद, दही और दूध अर्पित करते हुए ऊँ शंकराय नमः मंत्र का जाप करें। गौशाला में अन्न और हरी घास दान करें।
27 फरवरी आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले पुष्प की माला, पीले फल अर्पित कर खीर का भोग लगाए। आंवले में केसर का तिलक करके इसका दान श्री विष्णु मंदिर में करें।
Pisces
मीन राशि
सफल लोग मौके का इंतजार नहीं करते, वे खुद मौके बनाते हैं।
अपनी गलतियों से सीखें, वही आपकी असली शिक्षक है।
मन की शक्ति एक ऐसी शक्ति है, जिसके सहारे किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।
कभी कभी जीवन में आगे बढ़ने के लिए उन चीजों और व्यक्तियों को भी त्यागना पड़ता है, जो कभी तुम्हारी हृदय की गहराइयों में विलीन थे।
किसी बीमारी के हो जाने पर दुःख आने पर अकाल पड़ने पर शत्रु की तरफ से मुसीबत आने पर राज सभा में, शमशान अथवा किसी की मृत्यु के समय जो व्यक्ति साथ नहीं छोड़ता, वास्तव में वही सच्चा बंधु माना जाता है।
जो इंसान शांत होकर एक जगह बैठना सीख लेता है, वह जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है।
दूसरों के लिए जीना और कुछ करना एक अलग ही सुकून देता है। और मीन राशि के जातक अपना पूरा जीवन अक्सर दूसरों का भला करने में गुजार देते है। जो कि एक बहुत अच्छी आदत है। बस में आपसे इतना कहना चाहूँगा कि इस साल आपको ऐसे बहुत से मौके मिलेंगे जिससे आप आर्थिक रूप से मजबूत होकर और लोगों की सहायता कर पाएंगे तो बस उस मौके को ध्यान में रखे और इसके साथ ही इस साल क्या कुछ होगा आपके career के लिए खास? लव लाइफ में किससे होने वाली है आपकी मुलाकात? परिवार सम्बन्धो में कितनी रहेगी मिठास? business में कौनसा फैसला आपके लिए turning point? पढाई में कौनसा रहेगा टास्क ? और स्वास्थ में क्या करें जो आपकी लाइफ को बनाये Healthy? ये सब आप जानेंगे मेरे साथ। तो चलिए शुरू करते है ।
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि आपकी राशि मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू चतुर्थ भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू पंचम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू चतुर्थ भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
18 मई से राहु द्वादश भाव कुंभ राशि में व केतु षष्ट भाव सिंह राशि में रहेगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 13 मई तक आपकी राशि के लॉर्ड गुरू तृतीय भाव में रहते गुरू की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से यह साल आपके लिए फॉरच्युनेट साल साबित हो सकता है। अपने विजनस के लिहाज से ये साल आपके लिए स्पेशल रहने वाला है। साल की शुरुआत उत्साहजनक रहेगी।
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र आपकी राशि में उच्च के होकर मालव्य योग बनाकर सातवीं दृष्टि सप्तम भाव को देखेंगे जिससे ये नया साल फाइनेशियली आपको जहां फर्स्ट हाफ में एवरेज प्रॉफिट दिला सकता हैं वहीं सेकंड हाफ में शानदार डील्स और जानदार प्रॉफिट दिलाकर फ्रंट फुट पर रखेगा।
- 06 जून से 22 जून तक सप्तम भाव के लॉर्ड बुध चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे मैनेजमेंट, एक्सपोर्ट इंपोर्ट, मीडिया कॉल सेंटर, सेल्समैनशिप वालों की जील और कॉन्फिडेंस और प्रॉफिट बहुत हाई लेवल पर रह सकेगा परंतु कॉस्ट्यूम एंड क्लोदिंग, फैशन, एनिमेशन इवेंट मैनेजमेंट, कॉरियोग्राफी रिलेटेड बिजनस में औरों से कुछ बेहतर परफॉर्मेंस के लिए आपको दुगुनी मेहनत करनी होगी।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएगे जिससे आपके कॉन्टेक्ट्स और बिजनस की रेपुटेशन इस साल आपके प्लस प्वाइंट्स प्रूव होंगे। ऑब्सटेकल्स नहीं आने से काम में आपका उत्साह पूरे साल बना रहेगा।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू पंचम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे म्युचुअल फंड्स, शेयर मार्केट या ब्रोकर शिप से भी फायदा मिलने की पूरी पॉसिबिलिटीज बनी रहेगी बिजनस में इस साल संभवतया अप्स ही रहेंगे डाउंस की गुंजाइश कम ही है बस आप अपनी मेहनत जारी रखिएगा।
- नुए वेंचर या सम्बंधित शुभ शुरुआत के लिए 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 18 जुलाई से 11 अगस्त तक 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक ये तारीखें काम में लेना कामयाबी पक्की करेगा।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- साल की शुरुआत से 28 मार्च तक शनि द्वादश भाव में स्वगृही होकर सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव को देखेगे जिससे इस नए साल में जॉब और प्रॉफेशन में इस वर्ष आपको डेडीकेशन और हार्डवर्क काम में दिखाने ही होंगे, जिससे आपके काम में प्रॉफिट के साथ इंकम की भी बढ़ोतरी हो सके।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू चतुर्थ भाव में विराजित होकर सातवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से आपके एम्पलॉइमेंट और करियर के लिए ये साल बढ़िया रहने वाला है पर यह भी सच है कि एफर्ट्स के बूते पर आपके काम बनेंगे।
- 28 मार्च से शनि की दशवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से जॉब क्लास सेल्फ एंप्लॉयड, बिजनस पर्सन्स या फ्रीलांसर्स अपने एक्सपीरियंस और हार्ड वर्क से इस साल सुपर सक्सेस पा सकेंगे।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपका हरेक काम को करने का पॉजिटिव एटीट्यूड और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी एफर्ट इस साल आपकी परफॉर्मेंस को बेस्ट बनाए रखेगा और आप ऑफिस, मार्केट, वर्कप्लेस और फील्ड में जूनियर्स और सीनियर्स को इंप्रेस जरूर कर पाएंगे।
- 06 जून से 28 जुलाई तक मंगल षष्ठ भाव में विराजित रहेंगे जिससे पॉजिटिव इंप्रेशन सैलरी को बढ़ाने वाला होता है। इस साल प्रॉफिट के सारे चांसेज को आप भुना लेंगे। जहां तक आपकी स्ट्रीम में आपके इंक्रीमेंट प्रमोशन की बात है तो आप इस साल किसी से भी पीछे नहीं रहेंगे।
- अगर आप नई जॉब या जॉब में परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं, तो 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक व 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक तारीखों को शुरूआत करें।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र आपकी राशि में उच्च के होकर मालव्य योग बनाकर सातवीं दृष्टि सप्तम भाव को देखेंगे जिससे नए साल में परिवार में ग्रैंड पेरेंट्स, माता पिता के साथ ही भाई बहनों, कुटुंबजनों के साथ आपकी घनिष्टता और निकटता रहेगी। आपस में सभी एक दूसरे के काम आएंगे।
- 13 मई तक गुरू की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लव लाइफ के लिए साल का पूर्वार्ध कूल रहने वाला हैं, फिर भी आपको मैच्योरिटी से काम लेने की जरूरत होगी। आपका प्रभाव रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में कैपेबल रहेंगे।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि आपकी राशि में वक्री रहेंगे जिससे मिड ईयर कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में आ सकता है, जो परिवार से आप का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहेंगा, ये सब आपकी मैरीड लाइफ के लिए नेगेटिव हो सकता है, इससे परिवार में अचानक बाद विवाद की कोई स्थिति खड़ी हो सकती है।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र तृतीय भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे वैवाहिक जीवन में आपसी रिश्ते मधुर बने रहेंगे। फैमिली लाइफ के लिहाज से इस साल जिन्दगी में सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि होगी।
- इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो इस वर्ष 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 02 से 26 नवम्बर तक जीवन साथी के आने के लिए रास्ते आसानी से बन सकेंगे।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक व 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे नए साल में स्टूडेंट्स के लिए यदि सही दिशा में मेहनत करेंगे तो बेहतरीन नतीजे लाने वाला रह सकता है।
- 29 मार्च से शनि का पंचम भाव से नवम पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपकी इन्टेलेक्चुएलिटी हाई लेवल पर रहेगी जो आपको लगभग हर एरिया में एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी और साउंड बनाए रखेगी। आपको बस अपने कर्म पथ पर कर्मवीर बनके अग्रसर होते रहना है, सफलता को आपके कदम चूमने ही पड़ेंगे।
- 13 माई तक गुरू का पंचम भाव से 3 11 का सम्बध रहेगा जिससे मिड ईयर में होने वाले प्रतियोगी इम्तिहानो में सफलता के सौ फीसदी योग हैं। खेलों से जुड़े लोग करियर को परवान चढ़ा सकेंगे।
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेगे जिससे बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन, इंजीनियरिंग, कैलीग्राफी एजुकेशन, मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए ये साल सफलता के लिए भरपूर मेहनत मांगेगा और सकारात्मक योग आपको ऐसा करने के लिए पूरा सहयोग भी देगा और फिर मेहनत जब हम किसी काम के लिए पूरी तरह करते हैं तो सफलता शत प्रतिशत मिलती ही है।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फोर्म 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक व 11 नवम्बर से साल के अंत तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू तृतीय भाव में बक्री रहेंगे जिससे आपके हेल्थ कॉन्शियस रवैये और सावधानी से सफर करने की आदतों के चलते ये साल आपको पूरी तरह सेहतमंद रखते हुए मस्तमौला की तरह सफर का मजा देने वाला सिद्ध हो सकता है।
- 27 जनवरी से 31 मई तक अष्टम भाव के लॉर्ड शुक्र आपकी राशि में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे नौकरी कर रहे लोगों की इस वर्ष विदेश यात्रा की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी के साथ भी विदेश यात्रा का योग बना हुआ है। साल के मध्य में अचानक वाहन के तीव्र गति से चलाने से दुर्घटना के संकेत बन रहे हैं इसलिए बहुत ही सावधानी से वाहन चलाएं।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि आपकी राशि में वक्री रहेंगे जिससे अचानक पेट से जुड़ी समस्या भी आपको परेशान कर सकती हैं। हेल्थ के नजरिए से साल थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है।
- 14 जनवरी से 11 फ़रवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 18 जुलाई से 11 अगस्त तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक आप सभी परिवार वाले बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं जिससे सभी को बहुत खुशी होगी।
उपाय:
- हर गुरुवार का व्रत कर भगवान् विष्णु की उपासना करें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीली वस्तु का दानादि करना हितकर रहेगा।
- शनिवार के दिन लोहे के वर्तन में सरसों का तेल भर कर उसमे अपनी छाया देख कर शनि मंदिर में दान करें, ऐसा कम से कम 21 शनिवार जरूर करें।
- हनुमान जी की आराधना करें, बजरंग बाण का पाठ करें।
- घर में गुरू यंत्र स्थापित कर नित्य धूप-दीप करें। हल्दी की माला से ॐ बृं बृहस्पते नमः’ मंत्र का 10 से 15 मिनट जाप करें।
भाग्यशाली रंग: नारंगी और पीला भाग्यशाली धातुः सोना और पीतल भाग्यशाली नम्बर 3, 7, 9, 12, 34