Sagittarius Horoscope Forecast
चन्द्रमा 9th हाउस में होने से आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव रहेगा।
संतान से आपको हौसला मिलेगा, दिन परिवार के साथ भोजन करें और उन विचारों को शेयर करें जो आपके दिमाग में हैं, पति-पत्नी के बीच सुखद वातावरण रहेगा।
बिजनेस में पार्टनरशिप संबंधी कोई विचार बन रहा है, उसके संदर्भ में उचित सोच विचार जरूर करें।
वर्कस्पेस पर दूसरे लोग आपके व्यक्तित्व की तरफ अट्रैक्ट होंगे, सीनियर की गाइडेंस से आपके वर्क कंप्लीट होंगे।
स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट एंड स्पोर्ट्स पर्सन अपने-अपने फील्ड में व्यस्त रहेंगे।
खांसी जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में ना लें, अपना उचित इलाज अवश्य करवाएं।
न्यू जनरेशन के जीवन में छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी, परंतु वह अपनी प्रतिभा व हुनर के बल पर उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
बात करें सेहत की तो आप बदलते मौसम का ध्यान रखें।
लक्की कलर ग्रीन, लक्की नं-6, अनलक्की नं. 8
Namakshar
8 फरवरी से 14 फरवरी 2026 साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग अपने समय और संबंधों का विशेष ख्याल रखना होगा। आलस्य और चीजों को कल पर टालने की प्रवृत्ति से खुद को बचाने में कामयाब हो जाते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है अन्यथा आपको हाथ आए अवसर को खोना पड़ सकता है। थोड़ी ज्यादा भाग-दौड़ भरी रह सकती है, हालांकि इस दौरान किए गये परिश्रम और प्रयास का आपको पूरा फल प्राप्त होगा। जिससे आपके भीतर आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की मदद से धन लाभ के योग बनेंगे। यदि आप विदेश में पढ़ाई या व्यापार के लिए प्रयासरत हैं तो इसकी राह में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में आप अपने बलबूते आगे बढ़ते हुए नजर आएंगे। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी। हालांकि आपको बेवजह का तनाव लेने से बचने के लिए चिंता छोड़ चिंतन का रास्ता अपनाना चाहिए। हाउस वाइफ का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। वीकेंड किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल है। शादीशुदा लोगों का जीवन भी सुखमय बना रहेगा।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
धनु राशि – फरवरी 2026 माह का राशिफल
ग्रहों का परिवर्तन
1. 03 फरवरी से बुध तृतीय भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
2. 05 फरवरी से शुक्र तृतीय भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
3. 13 फरवरी से सूर्य तृतीय भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
4. 23 फरवरी से मंगल तृतीय भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
5. 28 फरवरी से बुध तृतीय भाव कुंभ राशि में वक्री रहेंगे।
प्रिय साथियों आप में आम या फिर खास कोई भी डो महीने में 2-3 दिन ऐसे होते हैं जो बहोत निराशायादी बना देते हैं। और यो होते हैं मन-मस्तिष्क के कारक चन्द्रमा की नेगेटिव पॉजिशन के कारण। आप उन डेट को नोट करें और रहें हर पल सावधान।
1, 2, 28 फरवरी को आंठवें
10, 11, 12 फरवरी को बारहवें
20, 21 फरवरी को चौथे
शुभ तारीख
5, 6, 7, 13, 14, 20, 21, 26, 27 फरवरी को चन्द्रमा गुरू का गजकेसरी योग, 1, 7, 15, 16, 22, 24, 25, 27 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग, 11 व 20 फरवरी सर्वाअमृत योग, 02 फरवरी तक द्वितीय भाव में, 05 फरवरी से तृतीय भाव में बुध शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग, 02 फरवरी तक दितीय भाव में 13 फरवरी से तृतीय भाव में सूर्य-बुध का बुधातित्य योग, 12 फरवरी तक द्वितीय भाय में, 23 फरवरी से तृतीय भाय में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग व 15, 16 फरवरी को द्वितीय भाव में चन्द्रमा मंगल का लक्ष्मी योग रहेगा।
बिजनस एंड वैल्थ
- 03 फरवरी से बुध तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम पंचम सम्बध रहने से बिजनस में छोटे कामों से बड़ा फायदा होगा। भाई-बहिन या पड़ोसी के जरिए मौका मिल सकता है। तो क्या करें? नए संपर्क बनाइए पुराने रिश्ते जोड़िए। आंख कान खुले रखिए।
- 05 फरवरी से तृतीय भाव में शुक्र-राहु की युति होने से आप कुछ नया करना चाहेंगे, बड़ा दांव खेलना चाहेंगे। पर रुकावटें आएगी। जो चमक रहा है वो सोना नहीं भी हो सकता है। सावधानी वया रखें? पैसा लगाने से पटले दस बार सोचिए। जल्दबाजी में फैसला मत लीजिए।
- 13 फरवरी से तृतीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से दुकान या ऑफिस सजेगा संवरेगा। कर्मचारियों से रिश्ते बेहतर होंगे। निवेश के फैसले में भ्रम होगा। क्या करें? नए contracts अभी साइन मत कीजिए। पुराने काम पाटले निपटाइए।
- शनि-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से कैश फ्लो गड़बड़ा सकता है। कभी पैसा आएगा, कभी सूखा। पुराना बकाया वसूलने में दिक्कत होगी। कागजी काम में गलती हो सकती है। समझदारी क्या है? घर कागज दो बार पढ़िए।
- 5, 6, 7, 13, 14, 22, 24 फरवरी को व्यापार में नाम होगा। बड़े लोगों से मुलाकात ढोगी। सरकारी काम बन
सकते हैं। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। बस बैठे मत रहिए। - 22 फरवरी तक मंगल द्वितीय भाव में उच्च के होकर विराजित होने से अचानक बड़ा मौका ला सकता है। विदेश या ऑनलाइन बिजनेस में तरक्की होगी। पहले जांचिए फिर आगे बढ़िए।
- सप्तम भाव में विराजित गुरू की पाचवी दृष्टि एकादश भाव पर होने से जो काम अटके थे चलने लगेंगे। पैसों की आवक शुरू होगी। अधूरी deals पूरी होंगी। यह समय है पुराने दिसाब साफ करने का। बकाया वसूलिए, देना है तो दीजिए।
- प्रोपर्टी से जुड़े फैसले ले सकते हैं। घर तुकान् ऑफिस की जगह बदल सकती है।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 03 फरवरी से दशम भाव के लॉर्ड बुध तृतीय भाव में राहु के साथ जड़त्य दोष बनाएगे जिससे बॉस से टकराय हो सकता है। आप अपने तरीके से काम करना चाहेंगे पर ऊपर वाले की मर्जी कुछ और होगी। प्रोजेक्ट reject हो सकता है।
- 04 फरवरी तक शुक्र द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। प्रेजेंटेशन में छा जाएंगे। ट्रेनिंग का मौका मिल सकता है। वया करें? अपनी बात बोलने से मत डरिए। जो चुप रहेगा, पीछे रह जाएगा।
- 1, 2, 10, 11, 12, 20, 21, 28 फरवरी को ईमेल गलत जा सकते हैं। टीम में गलतफहमी होगी। पुराना issue फिर से सिर उठा सकता है। सावधानी वया? हर जरूरी बात लिखकर रखिए। मौखिक बात पर भरोसा मत कीजिए।
- 13 फरवरी से सूर्य तृतीय भाव में बुध के साथ बुधादित्य योग बनाए होने से यह करियर के लिए सबसे अच्छा
समय है। प्रमोशन के चांस हैं। salary बढ़ सकती है। बड़े लोगों की नजर आप पर है। - शनि चतुर्थ भाव में रहते तीसरी व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से नौकरी में बोरियत हो सकती है। रोज का काम boring लगेगा। मन करेगा कि क्या यही करना है जिंदगी भर पर समझिए, यह phase है। अभी job switch का फैसला मत लीजिए।
- 23 फरवरी से तृतीय भाव में सूर्य मंगल का पराक्रम योग रहने से विदेश में काम का chance मिल सकता है। नई technology से जुडा काम आ सकता है। पर सावधान रहिए हर offer को सीधे मत मान लीजिए। Terms and conditions पहिए।
- रुके हुए प्रोजेक्ट चलने लगेंगे। टीम में समग्र बनेगी। यह समय है अपनी बात रखने का। Salary hike चाहते
हैं तो अब बोलिए। - ऑफिस में आपकी position strong होगी। जो लोग आपको कम समाते थे, यो respect करेंगे।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 05 फरवरी से शुक्र तृतीय भाय में रहते गुरू से नवम पंचम सम्बंध रहने से अपनी बात रख पाएंगे। जो दिल में है यो कट पाएंगे। व्या करें? बातचीत से रिश्ते मजबूत कीजिए। पर सिर्फ बोलिए मत, सुनिए भी।
- 05 फरवरी से तृतीय भाय में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से Grand celebration की उम्मीद रखिए। पर छोटे gestures में प्यार है। क्या करें? महंगे gifts से ज्यादा quality time दीजिए। यही असली प्यार है।
- गुरु-शनि का 4-10 का सम्बध रहने से प्यार में गंभीरता आएगी। Commitment की गत हो सकती है। आपका मन करेगा भागो, पर दिल करेगा रुको। समझिए दर बंधन बोझ नहीं होता। सही इंसान के साथ commitment आजादी से भी प्यारी है।
- 13 फरवरी से तृतीय भाव में सूर्य, बुध, शुक्र की युति होने से प्यार में practical बातें आएंगी। रोमांस कम जिम्मेदारी ज्यादा दिखेगी। याद रखिए प्यार सिर्फ candle light dinner नहीं, साथ में जिम्मेदारी निभाना भी है।
- 5, 6, 7, 13, 14, 24, 25, 27 फरवरी को पुराना कोई इसान वापस आ सकता है। Ex का message सकता है। पर सावधान रहिए, भावनाओं में बढ़कर फैसला मत लीजिए। जो छूटा, शायद छूटना जरूरी था।
- 6. शनि-केतु का षडाष्टक सम्बध रहने से घर में मन नहीं लगेगा। माता पिता से थोड़ी दूरी महसूस होगी। पर इसका मतलब यह नहीं कि परिवार को ignore करें। फर्ज निभाइए। परिवार आपकी जड़ है।
- गलतफहमियां दूर होंगी। Partner से झगड़ा था तो सुलह होगी। Single हैं तो social gathering में कोई खास मिल सकता है। पर जल्दी में किसी को हां मत बोलिए।
- परिवार पर focus बढ़ेगा। घर में function हो सकता है। Relationship serious है तो partner को घर वालों से मिलवाने का plan बन सकता है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक द्वितीय भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से नई चीजें सीखने में मजा आएगा। Workshops, seminars में जाने का मौका मिलेगा। वया करें? कोई नया course करना चाहते हैं तो यही सही समय है।
- 03 फरवरी से बुध तृतीय भाव में रहते पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से पढ़ाई boring लगेगी। मन नहीं लगेगा। पर हार मत मानिए। छोटे छोटे goals बनाइए। एक chapter, बस इतना focus कीजिए।
- 13 फरवरी से तृतीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से पढ़ा हुआ भूल सकते हैं। Notes में गलती हो सकती है। Syllabus में confusion होगी। वया करें? सब कुछ लिखकर रखिए। Revision को extra time दीजिए।
- 22 फरवरी तक मंगल द्वितीय भाव में रहते चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से Higher studies की planning है तो अच्छा समय है। Abroad जाने का सोच रहे हैं तो applications भरिए।
- 23 फरवरी से तृतीय भाव में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु की युति होने से unexpected opportunities लाएगा। Scholarship मिल सकती है। अच्छे college में admission का मौका आ सकता है। पर shortcuts से बचिए। Cheating बाद में भारी पड़ेगी।
हैल्थ एंड ट्रेवल
- 04 फरवरी तक शुक्र द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से Energy अच्छी रहेगी। काम करने का मन करेगा। पर याद रखिए, इतना मत भागिए कि थक जाएं। शरीर की सुनिए।
- 13 फरवरी से तृतीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष व 23 फरवरी से मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने से stress बढ़ेगा। नींद कम आएगी। सिर दर्द हो सकता है। पेट खराब हो सकता है। वया करें? Deep breathing कीजिए। 10 मिनट meditation कीजिए।
- 15 फरवरी के बाद फैमेली के साथ या जॉब, बिजनस के लिए कि गई यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी।
- Connection liver और hips से है। बाहर का खाना कम कीजिए। शराब पीते हैं तो limit में रखिए। सावधानी Hips में दर्द हो सकता है। लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो बीच में walk कीजिए।
-: उपाय :-
09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को लाल पुष्प की माला अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं व ॐ श्री रामचंद्राय नमः मंत्र का जाप करें।
15 फरवरी महाशिवरात्रि पर- शिवलिंग पर गन्ने का रस और हल्दी चढ़ाते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। गरीबों को वस्त्र और खाद्य सामग्री दान करें।
27 फरवरी आमलकी एकादशी पर- श्री विष्णु भगवान की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और भगवान को एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए। पूजा के बाद भगवान को चढ़ाए एकाक्षी नारियल को एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर, संभालकर अपने पास रख लें।
Sagittarius
धनु राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
- 29 मार्च से शनि चतुर्थ भाव मीन राशि में रहेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू सप्तम भाव मिथुन राशि में,
- 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरू अष्टम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व
- 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू सप्तम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व
- 18 मई से राहु तृतीय भाव कुंभ राशि में व केतु नवम भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे इस साल आपको पिछले साल में की गई मेहनत का फल इस साल मिल सकता है। शुरूआत में ही कोई बड़ी वर्किंग रेस्पॉन्सिबिलिटी आपको मिल सकती है। इस समय आप स्वयं को सावित कर सकते हैं।
- 27 जनवरी से 31 मई तक एकादश भाव के लॉर्ड शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएगे जिससे फाइनेंशियल डील्स में धन अर्जित करना आसान रहेगा। कामयावी प्राप्त होगी। ग्रहों की स्थिति इस साल आपको पूर्व के अनुसार बेहतर परिणाम प्रदान करेगी।
- 27 फरवरी से 06 मई तक बुध चतुर्थ भाव में विराजित रहेंगे जिससे टेक्सटाइल, फूड एंड बेवरेजेज, एनीमेशन, फैशन, रिलेटेड विजनस वाले लोगों को अधिक फायदा रह सकता है। अपने कैलिवर का अपनी स्किल्स का भरपूर प्रयोग कर इस बेहतर साल में मिलने वाले अवसरों का लाभ आप उठा सकते हैं।
- 06 से 22 जून तक बुध सप्तम भाव में स्वगृही होकर भुद्र योग बनाएंगे जिससे जो अपना बिजनस करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी यह वर्ष अच्छा रहेगा ।
- धन भाव के लॉर्ड शनि 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक चतुर्थ भाव में वक्री रहेंगे जिससे कुछ आर्थिक समस्याओं से सामना हो सकता है। बेवजह के निवेश से भी सावधान रहें। बिजनस में आपको साल के अंत के महीनों में कोई धोखा हो सकता है। सलाह है कि निवेश करने से पहले कई बार सोच विचार कर ही डिसीजन लें।
- नुए वेंचर या सम्बंधित शुभ शुरुआत के लिए 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक ये तारीखें काम में लेना कामयाबी पक्की करेगा ।
जॉब एंड प्रोफेशन
- 27 जनवरी से 31 मई तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे कॉस्ट्यूम एंड क्लोदिंग, वेबसाइट डिजाइनिंग, मीडिया सेल्स एंड सर्विस रिलेटेड फील्ड में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ लगे रहने से आपके काम बनते चले जाएंगे।
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू षष्ठ भाव में बक्री रहेंगे जिससे नौकरी और करियर के लिहाज से नया साल औसत कहा जा सकता है। जॉव और प्रॉफेशन में इस वर्ष आपको हार्डवर्क पर बहुत अधिक ध्यान देना पड़ेगा ।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे आप अपनी कड़ी मेहनत से करियर के दृष्टिकोण से सुखद रहने वाला साल बना सकते हैं। साल की शुरुआत कामकाज में कुछ मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
- 29 मार्च से शनि की तीसरी व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से अपने बॉस को कुछ खास कर दिखाने में कामयाब होंगे और आपके सीनियर आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ा सकते हैं।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे भाग्य के बजाय कर्म पर अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी सावित होगा। जो लोग इस वर्ष सरकारी नौकरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं उनकी यह इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती हैं, बशर्ते प्रयास बढ़िया रहे ।
- अगर आप साझेदार या जीवनसाथी के साथ मिलकर नए काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 जनवरी से 31 मई तक, 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक इन तारीखों को शुरूआत करना लाभप्रद रह सकता है।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशि
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र चतुर्थ भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे लाइफ पार्टनर के साथ, गाड़ी पटरी पर चलती रहेगी। परिवार पर आपका प्रभाव बढ़िया रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में सक्षम रह पाएंगे, पर फिर भी इस आस्पेक्ट से आप खुद पूरी तरह से सेटिस्फाई नहीं रहेंगे।
- 27 फरवरी से 06 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड वुध चतुर्थ भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे पारिवारिक मामलों के लिहाज से नया साल परिवार के लिए कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। मनमुटाव, लड़ाई झगड़े बढ़ने की संभावना है। जैसे जैसे समय बीतेगा फॅमिली मेम्बर्स में रिश्तों को लेकर मिठास आती जाएगी।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू सप्तम भाव में विराजित रहेगे जिससे आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति आ सकता है। लव लाइफ के नजरिए से यह साल अप्स और डाउंस से भरा रहने वाला है, तो आप अपनी ओर से पूरी सावधानी अवश्य बरतिएगा ।
- 18 मई से राहु की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से फैमिली के खर्च अधिक बढ़ने से कुछ मानसिक तनाव बना रहेगा।
- शीघ्रफल और मनोकामना पूर्ति के लिए पारिवारिक कार्यारंभ करने हों तो 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक इन तारीखों में से चुने और शुरुआत करें, अति शुभ रह सकता है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 20 जनवरी तक अष्टम भाव में व 21 जनवरी से 23 फरवरी तक सप्तम भाव में मंगल बक्री रहेगे जिससे आपको नए साल अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इन चुनौतियों से लड़कर ही सफलता प्राप्त होगी। इसलिए आपको इस समय अपनी पढ़ाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी।
- 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि पंचम भाव पर होने से ये साल थोड़ा परेशानी भरा रह सकता है क्योंकि आप कम्पिटिटिव एग्जाम्स में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको पूरे समय कड़ी मेहनत करनी होगी।
- 06 जून से 28 जुलाई तक मंगल नवम भाव में केतु के साथ अंगारक दोष बनाएगे जिससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के मार्ग में ऑब्सटेकल्स आएंगे, लेकिन आपकी मेहनत रंग भी जरूर लाएगी। उच्च शिक्षा पाने वाले छात्रों को भी अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी ये समय अच्छा रहेगा। 4. 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू सप्तम भाव में विराजित होकर पंचम भाव से 3 11 का सम्बध बनाएगे जिससे आपके लिए कुछ अधिक समस्याएं आने के योग बनेंगे, तो इस समय में धैर्य और परिश्रम भी अधिक रखना होगा। किसी ने सही कहा है कि सूर्य बनकर चमकने के लिए तपना भी बहुत जरूरी है।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर प्रतियोगी परीक्षा के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म्स 27 जनवरी से 31 मई तक 12 जून से 05 जुलाई तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक इन डेट्स को फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फायदेमंद सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- 1 साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरू षष्ठ भाव में वक्री रहेगे जिससे नए साल स्टार्ट में आपकी हेल्थ डाउन हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से सही नहीं है। आपका स्वास्थ्य उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
- 29 मार्च से 17 मई तक चतुर्थ भाव में शनि राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा, काम और आराम के बीच में बैलेंस करें। आपको घुटनों में दर्द, जोड़ों में दर्द, गठिया, अपच जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र षष्ठ भाव में व 02 से 26 नवम्बर तक शुक्र एकादश भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे आपको अपने किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी जिससे आपकी सेहत में सुधार साफ देखने को मिलेगा। आप अच्छी हैत्थ का आनंद ले सकेंगे। आपको अक्सर घवराहट की शिकायत रह सकती हैं।
- इस साल विदेश यात्रा के साधारण योग भी बन रहे हैं। 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 15 मार्च से 07 अप्रैल तक 30 अगस्त से 15 सितम्बर तक व 11 नवम्बर से साल के अंत तक यात्रा योग शुभ रह सकता है। कुल मिलाकर ये साल ट्रैवल और हेल्थ के लिहाज से सामान्य से कम रहने की ही पॉसिबिलिटीज है।
-: उपाय :-
- हर गुरुवार व पूर्णिमा का व्रत करें भगवान् विष्णु की उपासना कर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। साथ ही केले के पेड़ की पूजा कर, चने की दाल अर्पित करें।
- घर में गुरू यंत्र स्थापित कर नित्य धूप दीप करके हल्दी की माला से “ॐ बृं बृहस्पते नमः” मंत्र का जाप 10 से 15 मिनट जरूर करें।
- 21 गुरुवार पीली वस्तु का दान आदि करना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, हरा और नारंगी
भाग्यशाली धातुः सोना और पीतल
भाग्यशाली नम्बर: 35, 6, 8,