Scorpio Horoscope Forecast
चन्द्रमा 10th हाउस में होने से आज पिता की सलाह बहुत काम आएगी।
नींद में बेचैनी महसूस होने की वजह से थकान महसूस हो सकती है।
सौभाग्य योग के बनने से पूर्व में की गई व्यावसायिक यात्रा से व्यवसाय में वृद्धि होगी।
वर्कस्पेस पर थकान महसूस होगी, प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे, सीनियर से उलझने से बचना चाहिए।
न्यू जनरेशन को किसी प्रतिभाशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
यह समय परिवार को समर्पित करने का है, रिश्तों को मधुर बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।
स्टूडेंट्स अपनी कड़ी मेहनत से मिली पहचान से संतुष्ट रहेंगे।
बात करें सेहत की तो पार्टी का भोजन आपका हाजमा बिगाड़ सकता है।
लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-9, अनलक्की नं. 4
Namakshar
8 फरवरी से 20 फरवरी 2026 साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग मिलाजुला साबित होगा। बनते कामों में बाधा आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। अपना काम किसी के भरोसे न छोड़ें और न ही अपनी योजनाओं के पूरा होने से पहले किसी को बताएं। वर्कप्लेस पर खूब सावधान रहें क्योंकि आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। घर-परिवार से के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। आपको अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। मौसमी बीमारी को लेकर खूब सतर्क रहें। मिड वीक सडनली से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। इस दौरान आपको अपने करियर एंड बिज़नेस रिलेटेड कोई डिसिशन जल्दबाजी या भावना में बहकर लेने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। बिजनेसमैन को बिज़नेस में कुछ प्रॉब्लम मुश्किलें आ सकती हैं। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स को मनचाहे परिणाम पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। मिड वीक भाई-बहन से लेकर किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की मजबूरियों को समझने का प्रयास करें। कठिन समय में आपका लाइफ पार्टनर परछाईं की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
वृश्चिक राशि का फरवरी 2026 माह का राशिफल
ग्रहों का परिवर्तन
- 03 फरवरी से बुध चतुर्थ भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
- 05 फरवरी से शुक्र चतुर्थ भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
- 13 फरवरी से सूर्य चतुर्थ भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
- 23 फरवरी से मंगल चतुर्थ भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
- 28 फरवरी से बुध चतुर्थ भाव कुंभ राशि में वक्री रहेंगे।
प्रिय साथियों आप में आम या फिर खास कोई भी हो महिने में 2-3 दिन ऐसे होते हैं जो बहोत निराशावादी बना देते हैं। और वो होते हैं मन-मस्तिष्क के कारक चन्द्रमा की नेगेटिव पॉजिशन के कारण। आप उन डेट को नोट करें और रहें हर पल सावधान।
8, 9 फरवरी को बारहवें
17, 18, 19 फरवरी को चौथे
26, 27 फरवरी को आठवें
शुभ तारीख
5, 6, 7, 13, 14, 20, 21, 20, 27 फरवरी को चन्द्रमा-गुरू का गजकेसरी योग, 1, 7, 15, 16, 22, 24, 25, 27 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग 11 व 20 फरवरी सर्वाअमृत योग, 02 फरवरी तक तृतीय भाव में 05 फरवरी से चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग, 02 फरवरी तक तृतीय भाव में, 13 फरवरी से चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग, 12 फरवरी तक तृतीय भाव में 23 फरवरी से चतुर्थ भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग व 15,16 फरवरी को तृतीय भाव में चन्द्रमा-मंगल का लक्ष्मी योग रहेगा।
बिजनस एंड वैल्थ
- 03 फरवरी से चतुर्थ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष होने से आपकी बिजनस में आंतरिक योजनाओं और बाहरी चुनौतियों में टकराव होगा। कर्मचारियों या सहायकों से समस्या आ सकती है। यहां धैर्य रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। प्रतिस्पर्धियों की चाल पर नजर रखें।
- 04 फरवरी तक शुक्र तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम पंचम सम्बध रहने से रियल एस्टेट में निवेश के अवसर आ सकते हैं। घर से जुड़े व्यापार में लाभ संभव है। पारिवारिक व्यापार में आपकी भूमिका बढ़ेगी और पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामले सुला सकते हैं।
- 05 फरवरी से चतुर्थ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से नए व्यावसायिक साझेदार मिल सकते हैं। अनुबंध और समझौतों में अनुकूल स्थिति बनेगी। यह दैनिक कार्य और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भ्रम का समय है। इसलिए नए contracts sign करने से पहले सब कुछ दो बार जांच लें।
- 8, 9, 17, 18, 19, 26, 27 फरवरी को कर्मचारियों के साथ communication gap बढ़ सकता है। दैनिक व्यावसायिक कार्यों में देरी होगी। प्रतिस्पर्धियों की चाल समझने में भ्रम हो सकता है। इस चरण में नई भर्ती या contracts से बचें। मौजूदा प्रक्रियाओं को सुधारने पर ध्यान दें।
- पंचम भाव में विराजित शनि की तीसरी व सातवी दृष्टि सप्तम भाव व एकादश भाव पर होने से इस समय बड़े संपर्कों से लाभ मिलेगा। नए income sources खुल सकते हैं। मित्रों या परिचितों के माध्यम से व्यावसायिक अवसर आएंगे। विदेशी संपर्कों से भी लाभ की संभावना है।
- 28 फरवरी बुध चतुर्थ भाव में वक्री होंगे जिससे नई तकनीक या अपरंपरागत तरीकों से कमाई होगी। बड़े नेटवर्क और सोशल मीडिया से व्यापार बढ़ेगा। सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से दूर रखेगा। अटकलों पर पैसा न लगाएं ठोस योजना पर चलें।
- 23 फरवरी से संगल चतुर्थ भाव में रहते चौथी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से कर्मचारियों के साथ समन्वय बेहतर रहेगा। प्रतिस्पर्धियों की स्थिति स्पष्ट दिखोगी। जो काम methodology से करेंगे, यो सफल होंगे। लंबित भुगतान आने लगेंगे और व्यापार में नई गति आएगी।
- इस समय calculated risk लेने का मन करेगा। रचनात्मक परियोजनाओं में निवेश फायदेमंद हो सकता है। स्टॉक मार्केट या speculative investments में सोच समझकर कदम रखें।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक षष्ठ भाव के लॉर्ड मंगल तृतीय भाव में दशम भाव के लॉर्ड सूर्य के साथ पराक्रम योग बनाएंगे जिससे कार्यस्थल के माहौल पर ध्यान जाएगा। Work from home या flexible working की इच्छा बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से निजी स्तर पर जुड़ाव बढ़ सकता है।
- शनि-केतु का षडाष्टक संबंध रहने से घर और ऑफिस के बीच संतुलन बनाना कठिन होगा। इस समय शांत रहे और प्राथमिकताएं तय करें। बॉस या seniors के साथ टकराव से बचें क्योंकि यह समय diplomacy का है, confrontation का नहीं।
- 13 फरवरी से चतुर्थ भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से रोजमर्रा के काम में रुकावटें आएंगी। ईमेल या संदेशों में गलतफहमी हो सकती है। पुरानी फाइलें या प्रोजेक्ट्स वापस आ सकते हैं। तकनीकी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
- 3, 7, 13, 14, 20, 21 फरवरी को बड़े लक्ष्यों और नेटवर्किंग का है। Senior management से संपर्क लाभदायक होगा। टीम में आपकी बात सुनी जाएगी। शांत रहकर अपनी रणनीति बनाएं सही समय पर सामने आएं।
- 22 फरवरी तक मंगल तृतीय भाव में रहते चौथी व आठवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशाम भाव पर होने से बाद काम में गति आएगी। रुके हुए प्रोजेक्ट्स आगे बढ़ेंगे। सहकर्मियों के साथ समड़ा बनेगी। अचानक promotion या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इसलिए creative tasks को टालें नहीं, call पर approach बदले।
- गुरू अष्टम भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से अब आपकी प्रतिभा चमकेगी। प्रस्तुतिकरण में उत्कृष्टता दिखा सकते हैं। नेतृत्व के अवसर मिलेंगे और team lead या project head की भूमिका मिल सकती है।
- 23 फरवरी से चतुर्थ भाव में मंगल-राहु का ग्रहण दोष रहने से छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट हो सकती है। सहकर्मियों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। इस समय बड़े बदलाव न करें और job switch की planning इस phase में avoid करें। मौजूदा काम को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें और pending tasks complete करें।
- करियर में नई ऊर्जा लाएगा। गहराई से काम करें सही प्रयास काम नहीं आएंगे। Documentation और reporting में extra careful रहे।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 04 फरवरी तक शुक्र तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम पंचम सम्बध रहने से परिवार के साथ समय बिताने की इच्छा बढे़गी। घर का माहौल प्रेम संबंधों को प्रभावित करेगा। साथी को परिवार से मिलवाने का मन हो सकता है। अगर आप single है तो परिवार वाले रिश्ते की बात कर सकते हैं।
- 05 फरवरी से चतुर्थ भाव में शुक्र-राहु की युति होने से पारिवारिक जिम्मेदारियां और प्रेम जीवन में टकराव होगा। परिवार की अपेक्षाएं और साथी की जरूरतें अलग होगी। दोनों को संतुलित करना चुनौतीपूर्ण होगा। यहां खुली बातचीत से समाधान निकाले।
- 7, 13, 14, 20, 21, 24, 25 फरवरी को प्रेम संबंधों में गंभीरता आएगी। विवाह वा engagement की बातचीत हो सकती है। साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनेंगी। अगर relationship में है तो next level पर जाने की बात हो सकती है।
- 13 फरवरी से सूर्य चतुर्थ भाव में राहु के साथ ग्रहण दोष व शनि से 2-12 का सम्बध रहने से रिश्तों में छोटी समस्याएं ला सकता है। छोटी बातों पर बहस हो सकती है। पुरानी शिकायतें उभर सकती है जो आपने सोचा था कि सुलझ गई थी। इस समय धैर्य रखें और छोटी बातों को बड़ा न बनाए।
- पंचम भाव में विराजित शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से साथी के साथ quality time बिताने के अक्सर मिलेंगे। उपहार और surprise plan करें जो meaningful हीं, expensive नहीं। मित्रों के साथ भी समय शंटना होगा।
- 23 फरवरी से चतुर्थ भाव में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु की युति होने से जो बातें अटकी थी ये स्पष्ट होगी। गलतफहमियां दूर होंगी और यो conversations जो awkward लग रही थी, naturally flow करेंगी। नए लोगों से मिलने के अक्सर लाएगा। सोशल गैदरिंग में कोई खास मिल सकता है।
- साथी के साथ मनोरंजक गतिविधियां करेंगे जैसे movies, trips या कुछ नया सीखना साथ में। रिश्ते में नई ताजगी आएगी और boring routine से बाहर निकलने का मन करेगा।
- परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का अहसास होगा। बड़ों की सेवा और सम्मान से घर में शांति रहेगी। भाई-बहिनों के साथ छोटे मतभेद हो सकते हैं लेकिन इन्हें बढ़ने न दें।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- महीने की शुरुआत से 12 फरवरी तक सूर्य तृतीय भाव में रहते शनि से 3-11 का सम्बध रहने से घर पर पढ़ाई का माहौल बनेगा। शांत वातावरण में concentration बढेगी इसलिए अपना dedicated study corner बनाएं। अपना study space व्यवस्थित करें clutter free environment में focus better होता है।
- 03 फरवरी से चतुर्थ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष होने से परीक्षा संबंधी भ्रम ला सकता है। Syllabus या exam pattern में confusion हो सकती है इसलिए official sources से verify करें। Notes गलत हो सकते है, हर जानकारी cross& check करें।
- अष्टम भाव में विराजित गुरू का पंचम भाव से 4-10 का सम्बध होने से Competitive exams की तैयारी में धैर्य रखें। इस phase में results तुरंत नहीं दिखेंगे लेकिन foundation मजबूत होगा। Mock tests में performance fluctuate हो सकता है, demotivate न हो।
- 13 फरवरी से सूर्य चतुर्थ भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से बड़े लक्ष्यों की स्पष्टता देगा। किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, यह साफ होगा। Senior students या mentors से मार्गदर्शन मिलेगा, actively seek करें।
- 22 फरवरी तक मंगल तृतीय भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से Extra&curricular activities में भी participate करें। Sports, debates, या cultural events में हिस्सा लें। यह personality development के लिए important है।
हैल्थ एंड ट्रेवल
- 03 फरवरी से चतुर्थ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष व 13 फरवरी से चतुर्थ भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष होने से भावनात्मक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण होगा। मन की शांति पर ध्यान दें। घर का माहौल स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा इसलिए घर को clean और positive स्खें।
- 23 फरवरी से मंगल चतुर्थ भाव में रहते शनि से 2-12 का सम्बध रहने से चिंता और तनाव बढ़ सकता है जिसे ignore न करें। नींद में कमी या अनिंदा हो सकती है, सोने से पहले phone से दूर रहें। क्योंकि stress directly digestive system को affect करता है।
- 14 फरवरी के बाद आप जो भी ट्रैवल करेंगे वो फेवरेबल और प्रॉफिटेबल हो सकता है।
- नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है। सिरदर्द या माइग्रेन की संभावना है इसलिए triggers identify करे और avoid करें। गहरी सांस लेने के व्यायाम करें जो instantly calm करते है।
-: उपाय :-
09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को लाल चंदन और गुड़ का भोग लगाएं व ॐ सीतारामाय नमः मंत्र का जाप करें।
15 फरवरी महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल और लाल चंदन चढ़ाते हुए ॐ त्रर्यम्बकाय नमः मंत्र का जाप करें। किसी साधु या ब्राह्मण को भोजन कराएं।
27 फरवरी आमलकी एकादशी पर श्री विष्णु जी का जल व दुध से अभिषेक करते हुए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। आपको आंवले का वृक्ष लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
Scorpio
वृश्चिक राशि 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि पंचम भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु अष्टम भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरु नवम भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरु अष्टम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व 18 मई से राहु चतुर्थ भाव कुंभ राशि में व केतु दशम भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- 27 जनवरी से 31 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड शुक्र उच्च के होकर पंचम भाव में विराजित होने से नए साल में आप काम को टालने के अपने आलस्य औरत ढुलमुल रवैये से बचकर अपने काम पर अच्छे से कॉन्सेंट्रेट करते हुए चलेंगे तो मनचाही सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
- 27 फरवरी से 06 मई तक बिजनस के कारक बुध पंचम भाव में नीच के होकर विराजित रहेंगे जिससे बिजनस और आपके प्रॉफाइल के लिहाज से आपके लिए सक्सेसफुल साल प्रूव हो सकता है। ये सही है कि अति आत्मविश्वास काम को बिगाड़ देता है, इससे बचकर चलें।
- 29 मार्च से शनि की तीसरी दृष्टि सप्तम भाव पर होने से टेलिकम्युनिकेशन, फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट वगैरह स्ट्रीम्स से जुड़े व्यापारियों को विशेष लाभ इस वर्ष प्राप्त हो सकता है। बिजनस में अपने गुरु, गॉड, मेंटर की सलाह पर गौर करें, फायदे में रहेंगे ।
- 18 जुलाई से 11 अगस्त तक बुध नवम भाव में वक्री रहेंगे जिससे जरा बचकर चलिएगा और हो सके तो आपको अपनी तरफ से लेन-देन में पूरी सतर्कता रखिएगा। बिजनस पार्टनर भी इस पीरियड में कुछ बदला बदला सा व्यवहार कर सकता है।
- 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक मंगल आपकी राशि में स्वगृही होकर रूचक योग बनाएगे जिसकी सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से फायदे के हर चांस का बढ़िया यूज कर पाना आपकी कुव्वत को सिद्ध करेगा और आप अपने स्टाफ के प्रति कृतज्ञ भी रहेंगे।
- इस साल व्यापार में किसी भी तरह की नवीन शुरुआत के लिए 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 06 जून से 28 जुलाई तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक फायदेमंद रह सकती हैं।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से नए साल आप अपनी कुव्वत से आगे बढ़ते रहेंगे हालांकि इसमें कुछ हद तक आपका भाग्य भी आपका साथ निभाएगा।
- 12 फरवरी से 14 मार्च तक सूर्य चतुर्थ भाव में विराजित होकर सातवीं दृष्टि दशम भाव को देखेंगे जिससे जॉब में आपकी वर्किंग स्किल्स और सिन्सियर एफर्ट्स आपको औरों से आगे ले जाने में यानि प्रमोशन और प्रेस्टीज बढ़ाने में पूर्ण रूप से सहायक रहेंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक अष्टम भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से 3 11 का सम्बध रहेगा जिससे ये साल आपको जॉब रिलेटेड लगभग सारी खुशियां देने वाला हो सकता है, बस आप काम के प्रति अपनी लगन कम मत होने दीजिएगा ।
- 16 अगस्त से 16 सितम्बर तक सूर्य दशम भाव में स्वगृही होकर विराजित रहेंगे जिससे जॉब और प्रॉफेशन के लिहाज से ये साल आपके लिए सुकून और संतुष्टि लेकर आ सकता है। काम धंधे में आपको मार्केट पर पैनी नजर रखनी होगी।
- 27 अक्टूबर से 07 दिसम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड मंगल आपकी राशि में स्वगृही होकर रूचक योग बनाऐगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस आपको मॉरअली बूस्ट अप रखेगा, जिससे आपके काम की क्वालिटी और आपकी परफॉर्मेंस बढ़िया रहेगी सुखद और सॉलिड रिटर्न बनाए रखने में मदद्गार सिद्ध होगा ।
- साझेदारी करना हो या फिर अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो 27 फरवरी से 06 मई तक 14 मार्च से 13 अप्रैल तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक शुरूआत करना लाभदायक हो सकता है।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 27 जनवरी से 31 मई तक सप्तम भाव के लॉर्ड शुक्र उच्च के होकर पंचम भाव में विराजित होने से फैमिली लाइफ में इस साल जिन्दगी में एक नई सी ताजगी महसूस करेंगे। परिवार, प्यार और रिश्तेदारी के लिहाज से ये वर्ष खुशनुमा साबित होगा ।
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरु सप्तम भाव में विराजित रहेंगे जिससे नए साल में आपको यश, सुख, शान्ति प्राप्त होने के अच्छे आसार हैं। इस साल आपके लिए परिवार ही वाकई सब कुछ रहेगा ।
- 29 जून से 26 जुलाई तक शुक्र सप्तम भाव में स्वगृही होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे प्रेम संबंधों के लिए साल का पूर्वार्दध स्मूद रह सकता है, आपकी परिपक्वता और सकारात्मक सोच आपको प्यार में जीत हासिल करवाएंगे। प्यार और वफा से आप अपने लव पार्टनर के दिल की गहराई में बस जाएंगे।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु अष्टम भाव में रहेंगे जिससे परिवार का वर्चस्व और मान-सम्मान बढ़ेगा। कुटुंबजनों के साथ ही बहनों और बुआ तक के ससुराल वालों से भी आपकी सकारात्मक निकटता रहेगी। आप सभी एक-दूसरे के काम आएंगे।
- इस वर्ष प्रेम और विवाह की बात करें तो इस वर्ष 14 जनवरी से 11 फरवरी तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक जीवन साथी के आने के लिए रास्ते आसानी से बन सकेंगे।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहेंगे जिससे फिमेल एंटरप्रेन्योर, ब्यूटीशियन और डाइटीशियन स्टूडेंट्स और लर्नर्स को ये साल चाही गई सफलता दे सकता है।
- 28 मार्च से शनि पंचम भाव में विराजित रहेंगे जिससे आर्टस, इंजीनियरिंग, कॉमर्स और एजुकेशन से जुड़े स्टूडेंट्स के लिए मेहनत के बूते पर ये साल बेहतरीन साबित हो सकता है, ये पूर्व तैयारी आधी विजय ही होगी, बाकी शानदार नतीजे खुद बोलेंगे।
- 13 मई तक गुरु सप्तम भाव में रहते पंचम भाव से 3 11 का संबंध रहेगा जिससे इस साल आपकी पॉजिटिविटी बहुत हाई लेवल पर रहेगी जिससे आपका हरेक तरह की प्रतियोगिता के लिए मोराल बूस्ट रहेगा और आपके सफल जीवन की इस मजबूत नींव पर शानदार इमारत बनना आरंभ हो सकेगी।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु अष्टम भाव में रहते पंचम भाव से 4/10 का सम्बध रहेगा जिससे स्पोर्ट्स में रूचि और करियर बनाने की इच्छा वाले जातक अपने कोच के सुझाए रास्ते पर पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे तो जीत में रहेंगे। एक बात हमेशा जरूर याद रखना दोस्त, कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है और अगर ऐसा हुआ तो ये साल आपका ही समझिए ।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म्स 12 फरवरी से 14 मार्च तक 02 अप्रैल से 06 जून तक 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक फिल करके सबमिट करें और स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रहेगा। सेल्फ स्टडी स्टार्ट लेने के लिए भी ये तारीखें फेवरेबल सिद्ध हो सकती हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि की तीसरी दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से हेल्थ पर कोई खतरा नहीं लग रहा है। हेल्थ रिलेटेड छोटी-मोटी प्रॉब्लम्स को छोड़कर बाकी सेहत ठीक ही बनी रहेगी।
- 15 मार्च से 07 अप्रैल तक पंचम भाव में व 18 जुलाई से 11 अगस्त तक नवम भाव में बुध वक्री रहेंगे। जिससे आपको हेल्थ कॉशियस रहते हुए ट्रैवल में सतर्कता रखने की सलाह है। तीर्थ व्यापार, परीक्षा या फिर दोस्तों के साथ ट्रैवल करना पड़े तो हर पल पूरी सावधानी बरतना ही बेहतर रहेगा।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि पंचम भाव में वक्री रहेगे जिससे स्वास्थ्य के प्रति जरा भी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है क्योंकि यह लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों की स्थिति बनाने वाला समय हो सकता है, जिसमें फेफड़ों या छाती से संबंधित रोगों के आपकी ओर बढ़ने के संकेत हैं।
- इस साल में बिज़नस जॉब या करियर के लिए की जाने वाली यात्रा में 27 जनवरी से 31 मई तक 13 अप्रैल से 14 मई तक 14 मई से 18 अक्टूबर तक विशेष शुभ फलदायक रह सकते हैं।
उपाय:
- हर मंगलवार को व्रत, हनुमान उपासना, सुन्दरकाण्ड, हनुमान अष्टक पाठ करना लाभप्रद रहेगा।
- घर में मंगल यंत्र स्थापित करें, नित्य धूप दीप कर मूंगे की माला से ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का जाप 15 से 20 जरूर करें।
- 21 मंगलवार लाल वस्त्र में मसूर की दाल दान करें।
- नित्य घर से निकलने से पहले अपने मस्तक पर शुद्ध केसर का तिलक लगाएँ। इससे आपका दिन शुभ व्यतीत होगा।
- प्रत्येक 3 माह में परिवार के साथ अपने निवास स्थान पर रुद्राभिषेक जरूर करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद और लाल
भाग्यशाली धातुः सोना, चांदी और तांबा
भाग्यशाली नम्बर: 1, 2, 4, 7.