Virgo Horoscope Forecast
- चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- फोन तथा ऑनलाइन कार्य प्रणाली द्वारा आपके कई व्यावसायिक कार्य बन सकते हैं।
- बिजनेसमैन को किसी उच्चाधिकारी की वजह से परेशानी आ सकती है, परंतु बहस जैसी स्थिति ना उत्पन्न होने दें।
- बुध,शुक्र,राहु की युति होने से मार्केटिंग एंप्लॉयड पर्सन पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें।
- वर्कस्पेस पर अपने कपड़ों और व्यवहार से अपने उत्साह और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे।
- स्टूडेंट्स रिकॉर्ड बनाने के लिए बहाने न बनाकर भविष्य के लिए प्लान बनाएं।
- सेहत के मामलें में आप लक्की रहेंगे।
- धृति योग के बनने से पॉलिटिकल के फील्ड से जुड़े लोगों को अपना प्रचार-प्रसार बढ़ाना होगा, आप द्वारा किए गए जनहित के कामों के बारे में लोगों को पता लगना चाहिए।
- मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी, लाइफ पार्टनर की समझदारी आपको बहुत पसंद आएगी, प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
- आप लेटेस्ट लाइफ स्टाइल के साथ सामंजस्य बैठाते हुए नजर आ सकते हैं, किसी शो रूम में आधुनिक डिजाइन के कपड़े खरीदेंगे।
- लक्की कलर गोल्डन, लक्की नं-8, अनलक्की नं. 5
Namakshar
8 फरवरी से 14 फरवरी 2026 साप्ताहिक राशिफल
वीक स्टार्टिंग अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब हो जाते हैं तो उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है अन्यथा उन्हें इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आपको आलस्य से बचने की जरूरत रहेगी। “जीवन और समय के महत्व को न समझने वाला अपना कीमती जीवन और समय आलस्य के कारण गवां देता हैं।“ ऐसे में इस दौरान आप अपने काम को कल पर टालने या किसी दूसरे के जिम्मे करने से बचें, अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। किसी व्यक्ति के लिए झूठी गवाही देने या फिर नियम-कानून का उल्लंघन करने से बचें, अन्यथा आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यह समय सेहत की दृष्टि से भी आपके लिए प्रतिकूल कहा जा सकता है। अपनी दिनचर्या और अपना खान-पान सही रखें अन्यथा आपको शारीरिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। मिड वीक कुछ राहत भरा रह सकता है। आपको ऑफिस में अपने सीनियर एंड जूनियर दोनों का सहयोग मिलता नजर आएगा। घर-परिवार के किसी सदस्य से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट को मनचाही सफलता मिल सकती है। वीकेंड किसी धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबध में प्रगाढ़ता आएगी। एक दूसरे के प्रति आकर्षण और नजदीकियां बढ़ेंगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार बनेगा। लाइफ पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
Namakshar
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
कन्या राशि – फरवरी 2026 माह राशिफल
ग्रहों का परिवर्तन
- 03 फरवरी से बुध षष्ठ भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
- 05 फरवरी से शुक्ल षष्ठ भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
- 13 फरवरी से सूर्य षष्ठ भाव कुभ राशि में रहेंगे।
- 23 फरवरी से मंगल षष्ठ भाव कुंभ राशि में रहेंगे।
- 26 फरवरी से बुध षष्ठ भाव कुंभ राशि में वक्री रहेंगे।
प्रिय साथियों आप में आम या फिर खास कोई भी हो महिने में 2-3 दिन ऐसे होते हैं जो बहोत निराशावादी बना देते हैं। और वो होते हैं मन-मस्तिष्क के कारक चन्द्रमा की नेगेटिव पॉजिशन के कारण। आप उन डेट को नोट करें और रहें हर पल सावधान।
3, 4 फरवरी को बारहवें
13, 14 फरवरी को चौथे
22. 23 फरवरी को आंठवे
शुभ तारीख
5, 6, 7, 13, 14, 20, 21, 26, 27 फरवरी को चन्द्रमा-गुरु का गजकेसरी योग, 1, 7, 15, 16, 22, 24, 25, 27 फरवरी को सर्वार्थसिद्धि योग 11 व 20 फरवरी सर्वाअमृत योग, 02 फरवरी तक पंचम भाव में 05 फरवरी से षष्ठ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग, 02 फरवरी तक पंचम भाव में, 13 फरवरी से षष्ठ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग, 12 फरवरी तक पंचम भाव में, 23 फरवरी से षष्ठ भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग व 15, 16 फरवरी को पंचम भाव में चन्द्रमा-मंगल का लक्ष्मी योग रहेगा।
बिजनस एंड वेल्थ
- 03 फरवरी से बुध षष्ठ भाव में रहते गुरु से नवम-पंचम संबंध रहने से नई साझेदारी के प्रस्ताव आ सकते हैं। मौजूदा व्यापारिक संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। ग्राहकों के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगी। व्यावसायिक बैठकें उत्पादक होंगी और आपकी कूटनीतिक क्षमता काम आएगी।
- 05 फरवरी से द्वितीय भाव के लॉर्ड शुक्र षष्ठ भाव में राहु के साथ होने से बिजनस में धन के बंटवारे को लेकर मतभेद हो सकते हैं। शर्ते स्पष्ट न होने से भविष्य में समस्या बन सकती है। कर या ऋण संबंधी मुद्दे उभर सकते हैं। इस चरण में हर बात कागज पर उतारें। मौखिक समझौते पर्याप्त नहीं होंगे।
- 05 फरवरी से षष्ठ भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से इस समय आपके व्यावसायिक संपर्क मजबूत होंगे। पुराने ग्राहक नए आदेश दे सकते हैं। जो पर्दे के पीछे के कार्य का भाव है। यह समय योजना बनाने रणनीति तैयार करने का है।
- शनि-केतु का षड़ाष्टक संबंध रहने से यह समय निवेश में भ्रम और वित्तीय दस्तावेजों में त्रुटि का है। नए बाजारों में प्रवेश के अवसर दिख सकते हैं। लेकिन निर्यात या आयात से जुड़े प्रस्ताव मिल सकते हैं तो सावधानी बरते।
- 5, 6, 7, 15, 16, 20, 21, 24 फरवरी को आप में नए विचार आएंगे। पुरानी कार्य पद्धति बदलने की इच्छा होगी। तकनीक का उपयोग बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन उपस्थिति में निवेश लाभदायक होगा।
- 28 फरवरी से बुध षष्ठ भाव में वही रहेंगे जिससे वित्तीय मामलों में जटिलता बढ़ेगी। कर संबंधी मामलें ऋण या बीमा में देरी हो सकती है। पुराने वित्तीय विवाद पुनः सामने आ सकते हैं। भुगतान में अटकाव हो सकता है। बैंक या वित्तीय संस्थानों के साथ संवाद में समस्या होगी।
- गुरु-शनि का 4-10 का संबंध रहने से लंबित भुगतान मिलने शुरू होंगे। दस्तावेज संबंधी काम पूरे होंगे जिम्मेदारी से भागें नहीं।
- इस समय पुरानी योजनाओं में बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी। जो काम नहीं कर रहा उसे बदलने का साहस आएगा।
- महीने का अंत नई शुरुआत की तैयारी का समय है।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- महीने की शुरुजात से 12 फरवरी तक पंचम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से इस समय आपकी ग्राहक सेवा की सराहना होगी। सहयोगियों के साथ तालमेल बेहत्तर रहेगा। टीम में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी और आपकी समस्या समाधान क्षमता दिखेगी।
- 03 फरवरी से षष्ठ भाव में बुध-केतु का जड़त्व दोष रहने से दायित्वों का बोझ भी महसूस होगा। वरिष्ठों की अपेक्षाएं उच्च होंगी और काम का दबाव बढ़ सकता है। यहां संतुलन बनाना आवश्यक है। यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करें।
- 13 फरवरी से सूर्य षष्ठ भाव में रखते गुरु से नवम-पंचम संबंध रखने से इस समय पेशेवर समूहों में भाग लेना लाभदायक होगा। सम्मेलन कार्यशाला या प्रशिक्षण में जाने के अवसर मिल सकते हैं। नए संपर्क भविष्य में सहायक होंगे। यह सुझाव देता है कि आपका वास्तविक योगदान पर्दे के पीछे होगा।
- 7, 15, 16, 20, 21, 24 फरवरी को काम में गति आएगी। अटकी परियोजनाएं आगे बढ़ेंगी। नए कौशल सीखने की प्रेरणा देगा। यह समय स्वयं में निवेश करने का है।
- 22 फरवरी तक मंगल पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहते चौथी दृष्टि अष्टम भाव पर होने से शोध और विश्लेषण का समय है आपकी विशेषज्ञता चमकेगी। गोपनीय परियोजनाओं में शामिल हो सकते हैं। अनुशासन बनाए रखने को कहेगा। यह समय आपकी क्षमता को साबित करने का है।
- दशम भाव में विराजित गुरु की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से आपको नई जिममेदारी सौंपी जा सकती हैं। गोपनीय कार्य में शामिल हो सकते हैं। यह समय चुनौतीपूर्ण है परंतु आपकी क्षमता को साबित करने का भी है।
- 23 फरवरी से षष्ठ भाव में मंगल राहु का अंगारक दोष रहने से संवाद में अस्पष्टता रहेगी। परियोजनाओं में अप्रत्याशित बाधाएं आ सकती हैं। बेटा में त्रुटि या तकनीकी समस्या हो सकती है। इस चरण में धीर्य रखें। गुणवत्ता पर ध्यान दें गति पर नहीं।
- जटिल कार्यों में उलझन बढ़ेगी। तकनीकी समस्याओं का समाधान कठिन हो सकता है। सहयोगियों के साथ समन्वय में कठिनाई होगी। छोटी गलती बड़ी समस्या बन सकती है।
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 04 फरवरी तक शुक्र पंचम भाव में रहते शनि से 3-11 का संबंध रहने से इस समय साथी की आवश्यकताएं सामने आएगी। उन्हें आपका समय और ध्यान चाहिए। आपकी व्यस्तता उनके लिए समस्याग्रस्त सकती है। साथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं और छोटे इशारों से प्यार दिखाएं।
- दशम भाव में विराजित गुरु का सप्तम भाव से 4-10 का संबंध रहने से आप रिश्ते में गहरे अर्थ खोजेंगे। साथी के साथ बौद्धिक बातचीत की इच्छा होगी। लेकिन पुरानी बातें छिपी नाराजगी या अनसुलझें मुद्दे सामने आएंगे। इस समय कम बोले अधिक सुनें। हर बात का तर्क न खोजें।
- 05 फरवरी से षष्ठ भाव में शुक्र-राहु की युति होने से आप अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे लेकिन साथी को उपेक्षित महसूस होगा। करियर और रिश्ते में प्राथमिकता तय करना कठिन होगा। संतुलन बनाना सीखें।
- 3, 4, 13, 14, 22, 23 फरवरी को साथी की भावनाओं को समझना कठिन हो सकता है। आपका विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण रिश्तें में दूरी पैदा कर सकता है। कभी-कभी सिर्फ उपस्थित रहना ही पर्याप्त होता है। समाधान खोजने की बजाय सहानुभूति दिखाएं।
- 13 फरवरी से षष्ठ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से सामाजिक गतिविधि बढ़ाएगा। रोमांस में सक्रियता कम महसूस होगी। साथी को बड़े इशारों की अपेक्षा होगी लेकिन आप व्यावहारिक रहेंगे। यहां समझ यह है कि प्यार दिखाने के छोटे तरीके भी मायने रखते हैं।
- 5, 6, 7, 15, 16, 20 फरवरी को जो बातें अटकी थी वे स्पष्ट होंगी। आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का साहस देगा। पुरानी आदतों को तोड़ने का समय देगा। रिश्ते में नई शुरुआत संभव है यदि दोनों तैयार हों।
- एक-दूसरे की जरूरतों को बेहतर समझेंगे। सहानुभूति और करुणा बढ़ेगी। गंभीर बातचीत को बढ़ावा देगा। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- महीने की शुरूआत से 12 फरवरी तक पंचम भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से समूह अध्ययन को लाभदायक बनाएगा। सहपाठियों के साथ मिलकर पढ़ने से समझ बढ़ेगी। सहयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा दें।
- दशम भाव में विराजित गुरु का पंचम भाव से षड़ाष्टक संबंध रहने से परीक्षा का दबाव महसूस हो सकता है। माता-पिता की अपेक्षाएं भारी लग सकती हैं। प्रदर्शन की चिंता बढ़ सकती है। सकारात्मक आत्म संवाद करें और यथार्थवादी लक्ष्य निर्धारित करें।
- 22 फरवरी तक मंगल पंचम भाव में उच्च के होकर विराजित रहने से भविष्य की योजनाओं पर सोचने का समय देगा। किस क्षेत्र में जाना है यह स्पष्ट होगा। मार्गदर्शकों से परामर्श लाभदायक होगा। करियर विकल्पों पर शोध करें।
- 03 फरवरी से षष्ठ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष व शनि-राहु का 2-12 का संबंध रहने से जटिल विषयों को और कठिन बना सकता है। गणित, विज्ञान या शोध कार्य में अटकाव आ सकता है। धैर्य रखें, बार बार अभ्यास करें। शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने में संकोच न करें।
- 23 फरवरी से मंगल षष्ठ भाव में रहते गुरु से नवम-पंचम संबंध रहने से ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें। नए सीखने के तरीके अपनाने की प्रेरणा देगा। तकनीक को अपने पक्ष में उपयोग करें।
हैल्थ एंड ट्रेवल
- 03 फरवरी से षष्ठ भाव में बुध-राहु का जड़त्व दोष व 13 फरवरी से षष्ठ भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से रिश्तों का तनाव शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। सिरदर्द या पेट संबंधी समस्या हो सकती है। तनाव से मांसपेशियों में अकड़न हो सकती है।
- 23 फरवरी से षष्ठ भाव में मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने से जिम्मेदारियों का बोझ शरीर पर दिखेगा। ऊर्जा स्तर कम हो सकता है। काम और आराम में संतुलन बनाएं और नियमित ब्रेक लें।
- 15 फरवरी के बाद सामाजिक गतिविधि बढ़ाएगा। समूह में व्यायाम या योग कक्षा लाभदायक होगी। मित्रों के साथ खेलना व उनके साथ यात्रा करने से प्रेरणा मिलेगी।
- पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। खान-पान में अनियमितता से परेशानी हो सकती है। एसिडिटी या कब्ज की शिकायत हो सकती है। भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दें, सादा और पौष्टिक भोजन लें।
-: उपाय :-
09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को खीर का भोग लगाएं और तुलसी के पौधे की पूजा करें व ॐ श्री सीताय नमः मंत्र का जाप करें।
15 फरवरी महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गंगा जल और तुलसी के पत्ते चढ़ाते हुए ऊँ हर हर महादेव का जाप करें। किसी गरीब को अन्न और वस्त्र दान करें।
27 फरवरी आमलकी एकादशी पर श्री विष्णु भगवान के ॐ नमों भगवते नारायणाय। मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। आंवले के वृक्ष का दान विष्णु मंदिर में करें।
कन्या राशि का 2026 का वार्षिक भविष्यफल
ग्रहों का परिवर्तन
29 मार्च से शनि सप्तम भाव मीन राशि में रहेंगे।
14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरू दशम भाव मिथुन राशि में,
18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक गुरु एकादश भाव कर्क राशि राशि में रहेंगे व 05 दिसम्बर से साल के अंत तक गुरू दशम भाव मिथुन राशि में रहेंगे व 18 मई से राहु षष्ठ भाव कुंभ राशि में व केतु द्वादश भाव सिंह राशि में रहेंगे।
बिजनस एंड वेल्थ
- साल की शुरूआत से 04 फरवरी तक गुरु नवम भाव में वक्री रहेंगे जिससे ये नया साल आपको जीवन में नित नए अनुभव करवाने वाला साल लग रहा है, जिनमें कभी आपको अपनी हार ही हार दिखेगी तो कभी खुद की जीत ही जीत नजर आएगी।
- 27 जनवरी से 31 मई तक धन भाव के लॉर्ड शुक्र सप्तम भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से प्रॉफिट मिलने के संकेत हैं। मैन्युफैक्चरिंग, मेडिकल, फैशन, मीडिया एक्सपोर्ट, इंपोर्ट स्ट्रीम्स की जीत बढ़िया रहेगी।
- 14 मार्च से 13 अप्रैल तक सप्तम भाव में सूर्य राहु का ग्रहण दोष रहेगा जिससे फाइनेन्शियली आपको कुछ पीछे धकेल सकता है वहीं 06 से 22 जून तक बिजनस के कारक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे कुछ अच्छी डील्स और कुछ अच्छे प्रॉफिट्स दिलाकर फिर से फ्रंट फुट पर ले आएगा।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि सप्तम भाव में वक्री रहेंगे जिससे इन्वेस्टमेंट में सावधानी और किफायत आपको आपकी स्ट्रीम में बहुत आगे ले जा सकती है और वेल एंड वेल्दी बना सकती है।
- 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक बुध आपकी राशि में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे आपके दमदार कॉन्टेक्ट्स और बिजनस की रेपुटेशन ही इस साल आपके प्लस प्वाइंट्स प्रूव होंगे। ऑब्सटेकल्स के बावजूद काम में आपका उत्साह बना रहेगा ।
- अगर आप घर के ही किसी सदस्य के साथ या किसी अन्य पार्टनर के साथ के साथ मिलकर नए काम के बारे में इस साल कुछ सोच रहे हैं, तो 12 फरवरी से 14 मार्च तक 06 जून से 28 जुलाई तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक बढ़िया रह सकती हैं।
जॉब एंड प्रॉफेशन
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि षष्ट भाव स्वगृही होकर विराजित रहेगे जिससे नया साल आपके जॉब, प्रॉफेशन, करियर रोजगार के लिए औसत से बेहतर रहने वाला है। आप अपनी शार्प सोच और नपे तुले नजरिए से काम की क्वालिटी को बेस्ट बनाने में लगे रहेंगे।
- 27 फरवरी से 06 मई तक दशम भाव के लॉर्ड बुध सप्तम भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे इस साल आपकी परफॉर्मेंस तो हो सकता हैं शानदार ना दे पाएं पर फिर कई मायनों में वर्क, ऑफिस, मार्केट, वर्कप्लेस और फील्ड में जूनियर्स और सीनीयर्स को इम्प्रेस जरूर कर पाएंगे।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक सूर्य अष्टम भाव में विराजित होकर षष्ठ भाव व दशम भाव 3/11 का सम्बंध बनाएंगे जिससे प्रॉफिट के चांसेज को आप भुना लेंगे। इस साल आपके इंक्रीमेंट प्रमोशन और हायराकी की बात करें तो आशा रखिए और कर्म रत रहिए आपको फेवरेबल रिजल्ट मिल सकते हैं। भाग्य से अधिक पुरुषार्थ के बल पर आपके काम बनेंगे।
- 06 से 22 जून तक तक बुध दशम भाव में स्वगृही होकर भद्र योग बनाएंगे जिससे सेल्फ एम्प्लॉइड, परी लांसर्स, विजनस पर्सनल्स अपने एक्सपीरियंस और और हार्डवर्क से इस साल एक एवरेज सक्सेस पा सकेंगे।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शनि सप्तम भाव में वक्री रहेंगे जिससे अपनी नौकरी के प्रति लापरवाही ना रखे नहीं तो काम से हाथ धोना पड़ सकता है।
- अगर आप इस साल ट्रांसफर लेना, कुछ दिन की छुट्टी लेकर पुनः जॉइन करना चाहते हैं या फिर आप नया जॉब जॉइन करने की मंशा रखते हैं तो 14 मार्च से 13 अप्रैल तक, 29 जून से 26 जुलाई तक व 18 अक्टूबर से 05 दिसम्बर तक को काम की शुरुआत करें, जो कि शुभ और लाभप्रद रह सकती है।
फेमिली लाइफ लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 27 जनवरी से 31 मई तक शुक्र सप्तम भाव में उच्च के होकर मालव्य योग बनाएंगे जिससे कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है और कुछ पाकर ही इस दुनिया में रिश्ते नाते भली प्रकार निभाते हुए परिवार के साथ खुशी से जीवन व्यतीत किया जा सकता है।
- 29 मार्च से शनि सप्तम भाव में रहेंगे जिससे फैमिली लाइफ के लिहाज से जिन्दगी में नया मोड़ ला सकता है, रिश्तों में आपसी समझ और पारदर्शिता से इसे आप अपने फेवर में कर सकते हैं।
- 29 मार्च से 17 मई तक सप्तम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे पारिवारिक जीवन की दृष्टि से यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका प्रभाव रहेगा और आप सबको साथ लेकर चल पाने में कैपेबल रहेंगे। आपकी बात का पॉजिटिव इम्प्रेशन भी रहेगा।
- 14 मई से 18 अक्टूबर तक गुरु दशम भाव में विराजित होकर सप्तम भाव से 4-10 का सम्बंध बनाएंगे जिससे भाई-बहिनों, कुटुंबजनों के साथ निकटता रहेगी। कोई नया साथी आपके जीवन में आ सकता है, जिससे आप का ध्यान बाहर जाएगा, ये सब आपकी मैरीड के लिए नेगेटिविटी बनाएगा। इससे परिवार में अचानक वाद-विवाद की कोई स्थिति खड़ी हो सकती है।
- 02 से 26 नवम्बर तक शुक्र का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे प्रेम संबंधों के लिए साल का पूर्वार्ध चौलेजिंग है, इसलिए बहुत मैच्योरिटी से काम लेने की जरूरत होगी। आपके लिए ये एक सकारात्मक साल है हालांकि जो कि आपके जीवन को बेहतर दिशा में ले जा सकता है।
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- साल की शुरूआत से 13 मई तक गुरू नवम भाव में विराजित होकर नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से भाग्य का साथ और पुरूषार्थ का हाथ इस नए साल में आपको मनचाही सफलता प्राप्त करवा सकता है व शतें आप सही दिशा या स्ट्रीम चुनते हुए आगे बढ़ें।
- 29 मार्च से पंचम भाव के लॉर्ड सप्तम भाव में विराजित होकर पंचम भाव से 3 11 का सम्बध बनाएगे जिससे बोर्ड एग्जाम है ये सोच कर प्रिपरेशन में देर और आलस्य करने की बजाय जनवरी फरवरी में ही इस वार एग्जाम्स होंगे, ये मान के चलें और मेहनत करें तो वेस्ट रिजल्ट्स दे सकेंगे।
- 02 अप्रैल से 06 जून तक मंगल एकादश भाव में विराजित होकर सातवीं दृष्टि पंचम भाव को देखेगे जिससे इंजीनियरिंग, मेडिकल, मीडिया, लॉ एजुकेशन स्टूडेंट्स के लिए ये साल सफलता के लिए भरपूर मेहनत मांगेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग करियर को परवान चढ़ा सकेंगे। जनरल स्टडीज के लिहाज से साल ठीक है।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक शनि सप्तम भाव में वक्री रहेंगे जिससे हैल्थ इश्यूज़ आपकी स्टडीज में विघ्न बाधाएं ला सकते हैं, पर कम्पिटिटिव एग्जाम्स में सक्सेस के भी प्रबल योग हैं। इस साल आपकी इंटेलेक्चुअली काफी हाई लेवल पर रहेगी जो आपको लगभग हर एरिया में एक्स्ट्रा ऑर्डिनेरी साउंड बनाए रखेगी।
- किसी नए कोर्स में एडमिशन के लिए अप्लाई करना चाहते हैं या फिर कम्पिटिटिव एग्जाम्स के लिए कोचिंग स्टार्ट करनी हों तो आप अपना फॉर्म 27 फरवरी से 06 मई तक 06 जून से 28 जुलाई तक 16 अगस्त से 16 सितम्बर तक व 11 नवम्बर से साल के अंत तक फिल करके सबमिट करें और सेल्फ स्टडी भी शुरू करें, बहुत शुभ रह सकता हैं।
हेल्थ एंड ट्रेवल
- साल की शुरूआत से 28 मार्च तक शनि षष्ठ भाव में विराजित होने से पहला सुख निरोगी काया और दुनिया को घूम घूमकर देखने की इच्छाओं और लक्ष्य मन में रखने के बावजूद पूर्ण रूपेण इतना सेहतमंद अपने आप को रख पाना और यात्राओं का आनंद लें पाना इस साल कुछ कठिन लगेगा ।
- 13 अप्रैल से 14 मई तक द्वादश भाव के लॉर्ड सूर्य का द्वादश भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे नौकरी कर रहे लोगों का इस साल अब्रॉड का कोई टूर हो सकता है, पर उसमें सुख और सफलता शत प्रतिशत मिले, ये जरूरी नहीं हैं। आपका जीवनसाथी के साथ भी विदेश यात्रा का योग बना हुआ हैं ।
- 14 मई से 16 अक्टूबर तक गुरू की नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से माता-पिता का भी पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा, लेकिन आपको उनकी सेहत का भरपूर ख्याल रखना होगा।
- 13 जुलाई से 28 नवम्बर तक षष्ठ भाव के लॉर्ड शनि सप्तम भाव में वक्री रहेंगे जिससे अचानक वाहन के तीव्र गति से चलाने से दुर्घटना के संकेत बन रहे हैं इसलिए बहुत ही सावधानी से वाहन चलाएं। अचानक पेट से जुड़ी समस्या भी आपको परेशान कर सकती हैं।
-: उपाय :–
- नित्य सुबह श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित कर गुड़ का भोग लगाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का 15 से 20 मिनट जाप जरूर करें।
- घर में बुध यंत्र स्थापित कर पूजा उपासना करें।
- प्रत्येक बुधवार का व्रत करें।
- हरे मूंग, हरे वस्त्र, पन्ना, कांसी के बर्तन, केसर कस्तुरी पंच रत्न, धार्मिक पुस्तकों के दान करना लाभदायी रहेगा।
- भाग्यशाली रंग: नीला, हल्का पीला और सफेद।
- भाग्यशाली धातुः सोना और चांदी
- भाग्यशाली नम्बर: 5, 6, 14, 24